10:21 AM, 22-Feb-2024
पंजाब के लगते जिलों में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
उधर, शाहाबाद में नेशनल हाईवे पर प्रशासन का मोर्चा जारी रहा। सिरसा के डबवाली में 150 के करीब किसान बठिंडा बॉर्डर पर डटे हुए हैं। बुधवार को किसानों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। वहीं फतेहाबाद में पंजाब बॉर्डर के नाके पर रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी गई है। प्रशासन द्वारा रजवाहे के पास बैरिकेड्स लगाकर कंटीली तार लगवा दी गई है। प्रशासन द्वारा इंदिरा कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते को भी बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा नेशनल हाईवे को सिटी मैक्स अस्पताल के पास तीन जगह से तोड़ा गया है, जिसके चलते पंजाब से आने वाली बसें यात्रियों को बॉर्डर पर छोड़कर जा रही हैं। वहीं, रतिया में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। उधर, रोहतक में बुधवार को भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं पुलिस के जवानों ने सीमा पर काफी सख्ती कर दी है। फिलहाल सीमा की तरफ साथ लगते गांव के लोगों को भी नहीं जाने दिया जा रहा है। शहर के तीनों डीएसपी ने मौके का निरीक्षण किया है। 300 के करीब जवान पूरी तरह से सतर्क हैं।