फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Shah Rally: हुड्डा पर साधा निशाना, कहा- पहले दरबारी, दामाद, डीलरों की सरकार थी, मनोहर ने किया खत्म

Sun, 18 Jun 2023 06:28 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

खास बातें

Amit Shah Punjab Haryana Rally Today Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पंजाब और हरियाणा के सिरसा में रैली को संबोधित किया। उन्होंने सरकार के कार्यों को गिनवाते हुए सिरसा में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। 
विज्ञापन
सिरसा में संबोधित करते अमित शाह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:18 PM, 18-Jun-2023

अमित शाह ने रैली में सरकार के अनेक कार्यों को गिनवाया और हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कश्मीर हमारा है, हरियाणा वालों ने दस की दस सीट दी, हमने 370 हटा दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के आशीर्वाद से आपने मोदी जी को दो-दो बार प्रधानमंत्री बनाया है। हरियाणा ने दस की दस सीट भाजपा को दी। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 2024 में भी मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाओ। इसके बाद भारत माता की जय के जयकारे के साथ उन्होंने अपना संबोधन पूरा किया।

06:17 PM, 18-Jun-2023

शाह ने चौधरी देवीलाल का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने किसानों के लिए जो सपने देखे थे उन्हें नरेंद्र मोदी ने पूरा किया है। उन्होंने सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल की तारीफ भी की। 

06:15 PM, 18-Jun-2023

अमित शाह ने कहा कि हुड्डा के टाइम पर थ्री डी सरकार थी, यानी दरबारी, दामाद और डिलरों की सरकार थी। इसे मनोहर लाल ने खत्म किया है। पहली बार हरियाणा को पूरे हरियाणा का मुख्यमंत्री मिला है। इससे पहले रोहतक का मुख्यमंत्री होता था।

विज्ञापन
06:06 PM, 18-Jun-2023

अमित शाह ने मंच से भाजपा के 9 साल के कामों को गिनवाया है। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चैलेंज करते हुए कहा कि किसानों की वो बात करते हैं तो दस साल का रिकॉर्ड लेकर आ जाओ, किसने ज्यादा गेहूं और धान खरीदा, किसने ज्यादा रुपये में धान और गेहूं खरीदा। उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब ने दस साल में कभी भी किसानों को सीधा रुपया नहीं भेजा, मनोहर लाल ने भावांतर भरपाई योजना लागू की। 

06:02 PM, 18-Jun-2023

अमित शाह ने रैली को संबोधित करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा की माताओं को प्रणाम करता हूं जिन्होंने देश की सेना में अपने लाल दिए। उन्होंने किसानों को भी प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा के किसानों ने देश में अन्न की जरूरत पर अन्न दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों की भी सराहना की। 

विज्ञापन
05:59 PM, 18-Jun-2023

सिरसा में केंद्रीय मंत्री शाह से पहले सीएम मनोहर लाल मंच पर संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में दस कमल खिलाएंगे। 

05:45 PM, 18-Jun-2023

अमित शाह स्टेज पर पहुंच चुके हैं। स्टेज पर हरियाणा के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ संबोधित कर रहे हैं। प्रदेश के स्थानीय नेता भी स्टेज पर मौजूद हैं।

05:11 PM, 18-Jun-2023


मुआवजा सहित अन्य मांगों को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का विरोध करने के लिए चोपटा से पहुंचे किसानों को गांव में बेरिकेड लगाकर रोक दिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

04:50 PM, 18-Jun-2023

मंच पर गोपाल कांडा, गोविंद कांडा, मंत्री रणजीत चौटाला, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, सुभाष बराला, आदित्य चौटाला, दूड़ाराम, लक्ष्यमण और मनीष ग्रोवर सहित कई नेता स्टेज पर मौजूद हैं।

04:40 PM, 18-Jun-2023
सिरसा पहुंचे अमित शाह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा शहर के सभी बाजार और चौक भगवा रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सिरसा वायुसेना स्टेशन पहुंच चुके हैं। सिरसा वायुसेना स्टेशन पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली के माध्यम से 2024 के लोकसभा चुनाव का आगाज करेंगे।

04:02 PM, 18-Jun-2023

कांग्रेस नेता हिरासत में

सिरसा में अमित शाह की रैली से पहले कांग्रेस नेता राज कुमार शर्मा को हिरासत में लिया गया है।

03:52 PM, 18-Jun-2023

अब सिरसा में होगी रैली

कुछ ही देर में अमित शाह सिरसा पहुंचेंगे। 

02:57 PM, 18-Jun-2023

शाह का संबोधन समाप्त

अमित शाह ने बोले सो निहाल और भारत माता की जय के नारों के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।

02:56 PM, 18-Jun-2023
गुरदासपुर में मंच से संबोधित करते अमित शाह। - फोटो : twitter

सिख दंगों के दोषियों को मोदी सरकार ने भेजा जेल

शाह ने कहा कि 1984 में जो नरसंहार कांग्रेस के नेतृत्व ने किया था, हजारों निर्दोष सिख भाई-बहनों की हत्या की थी। 1984 से लेकर 2014 तक दोषियों को सजा नहीं हुई। सिख दंगों के दोषियों को जेल भेजने का काम नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया। 
 

02:46 PM, 18-Jun-2023

मान को बताया केजरीवाल का पायलट

शाह ने कहा कि भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के पायलट हैं। उन्होंने पंजाब की आप सरकार के दक्षिण राज्यों में विज्ञापन देने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने विदेशों में भारत का मान बढ़ाया है। मोदी ने देश को गौरव दिलाने का काम किया। पीए अभी-अभी G7 शिखर सम्मेलन में गए और वहां से अफ्रीका गए। कोई ऑटोग्राफ मांगता है, कोई उनका समय मांगता है, तो कोई उनके पैर भी छू लेता है। मोदी जहां-जहां जाते हैं, वहां मोदी-मोदी के नारे लगते हैं और ये नारे भाजपा या मोदी के लिए नहीं हैं... ये नारे देश के सम्मान में लगते हैं।

02:37 PM, 18-Jun-2023

भगवंत मान पर साधा निशाना 

अमित शाह ने मंच से भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार मैंने अपने पूरे जीवन में नहीं देखी। यहां के मुख्यमंत्री सिर्फ अरविंद केजरीवाल को देशभर का दौरा करवाते हैं। मुख्यमंत्री का पूरा समय केजरीवाल के दौरे में जाता है, जिस कारण पंजाब की कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है लेकिन मुख्यमंत्री के पास पंजाब के लिए समय ही नहीं है।

02:25 PM, 18-Jun-2023

शाह का संबोधन शुरू

अमित शाह ने करतारपुर साहिब की पवित्र धरती को नमन कर अपना भाषण शुरू किया। मान ने कहा कि पंजाब ऐसा राज्य है, जहां तिरंगे के तीनों रंग देखने को मिलते हैं। शहीदों के बलिदान के भाव में केसरिया रंग देखने को मिलता है, गुरुओं के शांति और सद्भाव के संदेश में सफेद रंग दिखाई देता है और अन्नदाता जब देश के गोदामों को भर देता है, तब हमें हरा रंग भी देखने को मिलता है। महान सिख गुरुओं ने न केवल पंजाब बल्कि देशभर में हमें देशभक्ति, समानता और सद्भाव का पाठ सिखाया। इसी पर चलते हुए पंजाब ने आजादी के पहले और आजादी के बाद हर संकट में पूरे देश की रक्षा की है।

02:18 PM, 18-Jun-2023

अमित शाह मंच पर पहुंचे

अमित शाह मंच पर पहुंच गए हैं।

02:16 PM, 18-Jun-2023

जाखड़ ने मंच से की गुरदासपुर के लोगों की बात

सुनील जाखड़ ने मंच से गुरदासपुर के आर्मी में योगदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों की भी बात रखी और शुगर बनाने के लिए गन्ने के उत्पादन में गुरदासपुर के योगदान के बारे में बताया। जाखड़ ने अपने भाषण में 1965 की लड़ाई में पकड़े गए पाकिस्तानी पेट्रन टैंकों का किस्सा भी बताया जिसमें उन्होंने बटाला में बनाए गए टैंक के कलपुर्जों की बात कही। जाखड़ ने कहा कि गुरदासपुर के लोगों के पास हुनर है, उन्हें सिर्फ मौका चाहिए।
 

01:49 PM, 18-Jun-2023

रैली में पहुंचे वरिष्ठ नेता

रैली को फतेहजंग बाजवा, मनप्रीत बादल, राणा सोढी और सुनील जाखड़ ने संबोधित किया। 
 

01:38 PM, 18-Jun-2023

कुछ ही देर में पहुंचेंगे शाह

अमित शाह कुछ ही देर में गुरदासपुर पहुंचेंगे 

01:24 PM, 18-Jun-2023

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य को नजर बंद किया

केंद्रीय गृह मंत्री की रैली को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता विरोध करने व बैनर लगाकर पांच सवालों के जवाब मांगने गए थे। ऐसे में पुलिस ने रात को ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य विरेंद्र एडवोकेट के घर में दस्तक दे दी। पुलिस ने उन्हें घर में ही नजर बंद कर दिया।
 

01:10 PM, 18-Jun-2023

फतेहाबाद में सरपंच हिरासत में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सिरसा रैली का विरोध करने का सरपंचों ने एलान किया था। फतेहाबाद में सुबह जब सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणबीर गिल अपने गांव से लोगों के साथ समैन से निकले तो रास्ते में ही पुलिस ने उनको रोक लिया और हिरासत में ले लिया।
 

12:54 PM, 18-Jun-2023

रोहतक से नवीन जयहिंद हिरासत में 

रोहतक में पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद को घेरे में ले लिया है। जयहिंद का कहना है कि उन्हें रैली में जाकर केंद्रीय गृहमंत्री से पांच सवाल पूछने थे। 
 

12:40 PM, 18-Jun-2023

कौमी इंसाफ मोर्चा ने किया प्रदर्शन का एलान

बंदी सिखों की तुरंत रिहाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मुद्दे पर कौमी इंसाफ मोर्चा ने गृह मंत्री की रैली में दाखिल होकर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कई दिनों से इसे लेकर पोस्टर बांटे जा रहे हैं।

12:39 PM, 18-Jun-2023

कई जिलों की पुलिस फोर्स पहुंची गुरदासपुर

गुरदासपुर के एसएसपी हरीश दयामा ने रैली स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि अन्य जिलों से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की टीमें भी तैनात रहेंगी।




 

12:35 PM, 18-Jun-2023

Amit Shah Rally: हुड्डा पर साधा निशाना, कहा- पहले दरबारी, दामाद, डीलरों की सरकार थी, मनोहर ने किया खत्म

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पंजाब और हरियाणा में दो रैलियों को संबोधित किया। उनके विरोध को देखते हुए उनकी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पंजाब में रैली से पहले कौमी इंसाफ मोर्चा के नेताओं समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। वहीं हरियाणा में गृह मंत्री की सुरक्षा को लेकर 13 एसपी और करीब 30 डीएसपी, पांच आरएएफ की टुकड़ियां व कई जिलों का पुलिस बल तैनात रहा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें