औंटा-सिमरिया 6 लेन केबल ब्रिज का उद्घाटन, पैदल घूमे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना-बेगूसराय को जोड़ने वाले औंटा-सिमरिया 6 लेन केबल ब्रिज का उद्घाटन कर दिया है। गयाजी के बाद वह पटना जिले की सीमा पर औंटा के पास आए और फिर इस ब्रिज तक गाड़ी से आने के बाद पैदल चलकर पुल के ऊपर से ही नीचे की तरफ स्वागत में खड़े लोगों का अभिवादन किया। उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थे। इस मौके पर दोनों ने एक साथ बेगूसराय की जनता का अभिनंदन किया।
गरीबों को सौर ऊर्जा लगाने के लिए मदद देगी सरकार
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया। पीएम मोदी से अपील करता हूं कि इसी तरह बिहार आइए। जिस बिहार में मात्र 350 मेगावाट बिजली की खपत होती थी, आज सीएम नीतीश कुमार ने घरेलु उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी। पीएम मोदी के निर्देश पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत जो भी पैसा गरीबों को सोलर लगाने में खर्च आएगा, वह बिहार सरकार देगी। इसमें केंद्र सरकार की सब्सिडी के अलावा बिहार सरकार की ओर से मदद राशि भी दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में बिहार वासियों को 13 हजार करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देने आ रहे हैं। इसमें दो बेहद खास योजनाओं शामिल हैं। पहला, देश का सबसे चौड़ा पहला छह लेन पुल शामिल है। यह पुल औटा (मोकामा) से सिमरिया (बेगूसराय) के बीच बना एक्सपैंशन केबल तकनीक से बना हुआ है। बेगूसराय जिला का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सिमरिया धाम से शुरू होने वाला यह पुल पुराने दो लेन रेल सह सड़क पुल राजेंद्र सेतूु के समानांतर बनाया गया है। वहीं दूसरा, बुद्ध सर्किट से जुड़ स्थलों को जोड़ता हुए एक ट्रेन शामिल है। यह ट्रेन वैशाली से शुरू होकर नालंदा, राजगीर, गयाजी होते हुए कोडरमा (झारखंड) तक जाएगी। बिहार और झारखंड में मौजूद बुद्ध से जुड़े सभी स्थलों को यह ट्रेन एक साथ जोड़ेगी।
यह भी पढ़ें: मगध की 26 सीटों पर पड़ेगा सियासी असर