फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karakat LS Election Results: माले नेता राजाराम सिंह 105858 वोटों से जीते, पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे

Tue, 04 Jun 2024 09:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

खास बातें

Bihar Election Result: बिहार लोकसभा चुनाव का रिजल्ट लगभग आ चुका है। काराकाट लोकसभा सीट माले नेता राजाराम सिंह 105858 वोटों से जीत गए हैं। वहीं, भोजपुरी स्टार पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन
काराकाट लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:05 PM, 04-Jun-2024

Bihar Election Results: बिहार में एनडीए 30, महागठबंधन नौ सीट
बिहार में एनडीए और महागठबंधन में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोपहर बाद के रुझानों में एनडीए की सीटों की संख्या घटी हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बिहार में एक सीट पर गया से एनडीए ने जीत दर्ज की है। 12 सीटों पर जेडीयू तो 12 पर बीजेपी आगे है, जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास पांच सीटों पर आगे है। इस तरह एनडीए 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए या जीत गया है। वहीं, महागठबंधन में आरजेडी चार सीट, कांग्रेस तीन सीट और सीपीआई माले दो सीटों पर लीड लिए हुए है। पूर्णिया में निर्दलीय पप्पू यादव बढ़त बनाए हुए हैं।
 

Results Election: जीत के जश्न में दामन पर दाग; काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा की हार का कारण पवन सिंह या भाजपा

04:27 PM, 04-Jun-2024

Karakat Lok Sabha Results: काराकाट से माले प्रत्याशी आगे
काराकाट से माले प्रत्याशी राजाराम सिंह 72,096 वोटों से आगे चल रहे हैं। राजाराम सिंह को अब तक 2,49,880 मत मिले हैं। दूसरे स्थान पर पवन सिंह को 1,77,782 मत मिले हैं। वहीं, NDA प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा तीसरे स्थान पर चल रहे।

03:56 PM, 04-Jun-2024

Karakat Election Results: काराकाट लोकसभा सीट अपडेट
काराकाट लोकसभा सीट पर मतगणना जारी है। यहां राजाराम सिंह अब तक 232793 वोट पा चुके हैं और वे 71563 वोटों से लीड कर रहे हैं। वहीं, 161230 वोट पाकर भोजपुरी स्टार पवन सिंह दूसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन
03:03 PM, 04-Jun-2024

Bihar Election Results: बिहार में बीजेपी ने बुलाई एनडीए की बैठक
लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बिहार में सियासी पारा गर्मा गया है। इस बीच बीजेपी ने एनडीए की बैठक बुलाई है। थोड़ी देर में एनडीए के सभी दलों की मीटिंग होगी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।

01:33 PM, 04-Jun-2024

Bihar Election Results: पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा का खेल खराब किया
बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर बीजेपी के बागी भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने एनडीए प्रत्याशी आरएलएम अध्यक्ष उपेंद्र कुशवारा का खेल खराब कर दिया। त्रिकोणीय मुकाबले में काराकाट से सीपीआई माले के राजाराम सिंह ने 1.37 लाख वोट पाकर भारी बढ़त बना ली है। उपेंद्र कुशवाहा 95850 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, पवन सिंह 88288 वोट लाकर तीसरे नंबर पर मुकाबले में चल रहे हैं।

विज्ञापन
12:58 PM, 04-Jun-2024

Karakat Election Result: काराकाट लोकसभा अपडेट

  • राजाराम सिंह (माले)- कुल वोट 106187, 31280 वोट से उपेंद्र कुशवाहा से राजाराम सिंह आगे चल रहे हैं
  • उपेन्द्र कुशवाहा (एनडीए)- कुल वोट 74907
  • पवन सिंह (निर्दलीय)- 69004 कुल वोट

12:24 PM, 04-Jun-2024

Karakat Election Result: काराकाट लोकसभा अपडेट

  • राजाराम सिंह (माले), कुल वोट 88896, 25921 वोट से उपेंद्र कुशवाहा से राजाराम सिंह आगे चल रहे हैं
  • उपेन्द्र कुशवाहा (एनडीए) कुल वोट 62975
  • पवन सिंह (निर्दलीय) 57589 कुल वोट

12:10 PM, 04-Jun-2024

Bihar Election Results: बिहार में लेफ्ट का दो दशक का सूखा समाप्त होने के आसार
बिहार में वाम दलों का करीब दो दशक का सूखा खत्म होने के आसार हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में वाम दल अपना खाता खोल सकते हैं। सीपीआई माले काराकाट और आरा सीट पर अच्छी बढ़त बनाए हुए है। सीपीआई के अवधेश राय भी बेगूसराय में बीजेपी के गिरिराज सिंह को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। बता दें कि साल 1999 के बाद बिहार में लेफ्ट पार्टियां लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई।

12:01 PM, 04-Jun-2024

Bihar Election Results: काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा को ले डूबे पवन सिंह
बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को भारी नुकसान हुआ है। सीपीआई माले के राजाराम सिंह कुशवाहा करीब 18 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। उपेंद्र कुशवाहा दूसरे नंबर पर हैं। निर्दलीय प्रत्याशी भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी मुकाबले में तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। पवन के आने से एनडीए के वोटबैंक में सेंधमारी हुई है।

11:38 AM, 04-Jun-2024

Bihar Chunav Results: बिहार में तीन राउंड के वोटों की गिनती पूरी
बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार, बिहार में अब तक एक से अधिकतम तीन राउंड वोटों की गिनती हुई है।

11:01 AM, 04-Jun-2024

Karakat Election Result: कारकाट में पवन सिंह फिर पीछे
काराकाट में पवन सिंह फिर पीछे हो गए हैं। यहां माले के राजाराम सिंह को बढ़त मिल रही है। दूसरे स्थान पर उपेन्द्र कुशवाहा हैं। वहीं, सिवान में निर्दलीय उम्मीदवार हीना शहाब आगे चल रही हैं। इसके अलावा, जहानाबाद सीट पर राजद के सुरेन्द्र यादव को बढ़त मिल रही है

10:23 AM, 04-Jun-2024

Karakat Election Result: काराकाट लोकसभा अपडेट

  • राजाराम सिंह (माले)- कुल वोट 22012 - 4002 वोट से उपेंद्र कुशवाहा से राजाराम सिंह आगे चल रहे हैं
  • उपेन्द्र कुशवाहा (एनडीए)- कुल वोट - 18010
  • पवन सिंह (निर्दलीय)- 15,568 कुल वोट

10:12 AM, 04-Jun-2024

Karakat Election Result: काराकाट लोकसभा चुनाव मतगणना अपडेट

  • पवन सिंह (निर्दलीय)- 17377 कुल वोट
  • राजाराम सिंह (माले)- कुल वोट 18221 - 844 वोट से आगे
  • उपेन्द्र कुशवाहा (एनडीए)- कुल वोट 13547

08:59 AM, 04-Jun-2024

Bihar Chunav Results 2024: चुनाव आयोग की साइट पर बिहार की दो सीटों पर एनडीए आगे
भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार की दो सीटों का रुझान आए हैं। दोनों पर एनडीए आगे चल रहा है।

08:53 AM, 04-Jun-2024

Karakat Election Result 2024: काराकाट लोकसभा सीट से एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा आगे
बिहार की हॉट सीटों में से एक काराकाट से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा ने शुरुआती बढ़त बनाई है। सीपीआी माले के राजाराम सिंह कुशवाहा पीछे चल रहे हैं। निर्दलीय पवन सिंह भी शुरुआती रुझानों में पिछड़े हैं।

08:36 AM, 04-Jun-2024

Karakat Election Result 2024: काराकाट में पवन सिंह आगे, उपेन्द्र कुशवाहा पीछे
काराकाट में पहले रुझानों में पवन सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुहवाहा पीछे चल रहे हैं। 

08:32 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Election Result 2024: बिहार में पोस्टल बैलेट की गणना में एनडीए ने बढ़त बनाई हुई है। राज्य में अब तक आए रुझानों के मुताबिक 15 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। जबकि चार सीटों पर इंडिया अलायंस यानी महागठबंधन ने लीड बनाई है।

07:40 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Result 2024: बिहार में महागठबंधन की सीट
राजद औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, पूर्णिया, बांका, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, दरभंगा, उजियारपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, हाजीपुर, वाल्मिकीनगर, शिवहर, सिवान, पाटलिपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, वैशाली से मैदान में है. कांग्रेस किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सासाराम, पश्चिम चंपारण, पटना साहिब और महाराजगंज से मैदान में है. इसके अलावे VIP झंझारपुर, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज, भाकपा माले आरा, नालंदा और काराकाट, सीपीआई बेगूसराय और सीएम खगड़िया से मैदान में है।

Bihar Lok Sabha Result 2024: बिहार में एनडीए की सीट
एनडीए में बीजेपी पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम से मैदान में है. जदयू वाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर से मैदान में है. लोजपा(R) खगड़िया, वैशाली, जमुई, हाजीपुर और समस्तीपुर वहीं हम पार्टी गया और राष्ट्रीय लोक मोर्चा काराकाट से मैदान में है।

07:33 AM, 04-Jun-2024

Karakat Lok Sabha Chunav Result 2024: काराकाट में कुछ ही देर में वोटों की गिनती की जाएगी। इस सीट पर आखिरी और 7वें चरण में एक जून को वोट डाले गए थे। एनडीए के तरफ से बीएलएसपी के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा यहां से मैदान में थे। इंडिया गठबंधन से सीपीआई एमएल एल के राजाराम सिंह पर किस्मत आजमाया गया था। काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह भी चुनावी मैदान में थे।

साल 2009 से आस्तित्व में है यह सीट
2008 के परिसीमन के बाद बिक्रमगंज लोकसभा सीट को काराकाट लोकसभा संसदीय क्षेत्र में परिणत किया गया। 2009 और 2019 में जेडीयू तो वहीं 2014 में आरएलएसपी के उपेंद्र कुशवाहा इस सीट से सांसद चुने गए थे।

साल 2014 में हुए लोकसभा के आम चुनाव में आरएलएसएपी के टिकट पर उपेंद्र कुशवाहा चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थी। उपेंद्र कुशवाहा मोदी सरकार के पहले मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के रूप में भी शामिल थे। वहीं जेडीयू के तरफ से महाबली सिंह कुशवाहा चुनावी मैदान में थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा को 3,38,892 वोट मिले थे जबकि आरजेडी के उम्मीदवार रहे कांति सिंह 2,33,651 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर थे।

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में जेडीयू एनडीए गठबंधन का हिस्सा थी। इस सीट से जेडीयू के टिकट पर महाबली सिंह ने आरएलएसएसी के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को 84,542 मतों के अंतर से हराया था। जहां 2019 के लोकसभा चुनाव में महाबली सिंह कुशवाहा को 3,98,408 वोट मिले थे तो वहीं आरएसएसपी के उपेंद्र कुशवाहा को 3,13,866 वोट प्राप्त हुए थे।

काराकाट से साल 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह मूलतः भोजपुर के रहने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें पश्चिम बंगाल के आसनशोल लोकसभा संसदीय क्षेत्र से अपना उम्मीदवार भी बनाया था। पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इंकार कर काराकाट से चुनाव लड़ने के एलान किया था।

07:20 AM, 04-Jun-2024

Exit Poll Results 2019 vs 2024: बिहार विधानसभा चुनाव 2020
2020 में एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा। एग्जिट पोल में उसे बिहार की 139-161 सीटे मिलने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, वास्तविक परिणाम में एनडीए को बहुमत मिला और महागठबंधन केवल 110 सीटों पर सिमट गया।

Exit Poll Results 2019 vs 2024: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021
एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि बीजेपी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में जीत हासिल करने जा रही है। इसमें टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला दिखाया जा रहा था। हालांकि, जब नतीजे आए तो तृणमूल ने 284 में से 213 सीटें जीतीं और बीजेपी महज 77 सीटें ही जीत सकी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017, छत्तीसगढ़ 2023 विधानसभा चुनाव, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के अन्य उदाहरण हैं, जहां एग्जिट पोल पूरी तरह गलत साबित हुए।

Exit Poll Results 2019 vs 2024: 2004 के लोकसभा चुनाव
2004 के लोकसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए 240-275 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। हालांकि, यूपीए ने 216 सीटें जीतीं और एनडीए ने 187 सीटें मिली। यह ही वजह है कि कांग्रेस बार-बार 2004 लोकसभा के रिजल्ट का हवाला दे रही है। उसे उम्मीद है कि 2004 की ही तरह इस बार भी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और इंडिया ब्लॉक सत्ता में आएगा।

07:17 AM, 04-Jun-2024

Exit Poll Results 2019 vs 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने में अब महज कुछ ही समय बचे हैं। नतीजे सामने आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि क्या पीएम मोदी जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे या फिर इंडिया अलायंस जीत का परचम लहराएगा। हालांकि, कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए को सत्ता से बाहर करना आसान नहीं दिख रहा।

चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल भी एनडीए को 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि हर बार एग्जिट पोल सही साबित हुए हैं। बता दें कि 2020 बिहार विधानसभा चुनाव, 2021 के पश्चिम बंगाल विधानलसभा चुनाव और 2004 के लोकसभा चुनाव में नतीजे पूरी तरह पलट गए थे। ऐसे में हो सकता है कि इस बार भी कोई अप्रत्याशित नतीजे सामने आएं और विपक्ष को भी कुछ ऐसी ही उम्मीद होगी।
 

06:07 AM, 04-Jun-2024

Bihar Karakat Election Result: काराकाट लोकसभा सीट के लिए एक जून को मतदान हुआ था। काराकाट लोकसभा सीट पर इस बार पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने अजीत कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भारतीय आम आवाम पार्टी ने अजीत कुमार सिंह को मैदान में उतारा है। काराकाट लोकसभा सीट पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम में जेडीयू के महाबलि सिंह जीते थे। इस सीट पर हार जीत का अंतर 84,542 वोट का रहा था। चुनाव में बीएसएसपी उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को हराया था। बिहार में साल 2019 के आम चुनाव में 49.09 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में 46 प्रतिशत वोट पाकर जेडीयू नंबर 1 पर रही थी।

05:44 AM, 04-Jun-2024

Karakat Lok Sabha Result 2024: काराकाट लोकसभा सीट पर एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा का मुकाबला इंडी एलायंस के भाकपा माले उम्मीदवार राजाराम सिंह से है। लेकिन भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह के निर्दलीय तौर पर मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। एग्जिट पोल के अनुसार उपेंद्र को एक तरफ रखें तो राजाराम और पवन में से किसका जलवा होगा, यह भी थोड़ी देर में साफ हो जाएगा।

05:20 AM, 04-Jun-2024

Karakat LS Election Results: माले नेता राजाराम सिंह 105858 वोटों से जीते, पवन सिंह दूसरे नंबर पर रहे

Karakat Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के लिए अच्छी खबर सामने नहीं आई। सर्वेक्षण एजेंसियों ने एनडीए की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की है, लेकिन उनकी रिपोर्ट्स में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को महत्व नहीं दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें