राहुल गांधी बोले- एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है, होशियार हो बीजेपी वालों
महाराष्ट्र में हमसे चुनाव चोरी किया गया था। तकरीबन एक करोड़ नए वोटर लोकसभा चुनाव के बाद जोड़े जाते हैं। जितना हमें लोकसभा में मिला, उतना विधानसभा में गया। नए सारे वोट भाजपा के खाते में चले गए। क्योंकि, चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलकर वोट चोरी की। हमने साफ दिखाया कि एक क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोटर थे। हमने डाटा के साथ दिखाया। चुनाव आयोग हमें वोटर लिस्ट नहीं देती। सीसीटीवी नहीं दिखाती। चार महीने, 16-17 घंटे काम कर हमने देश के सामने सबूत रखा।
बिहार के युवाओं को मैं कहना चाहता हूं, वोट चोरी का मतलब अधिकार की चोरी, आरक्षण की चोरी, रोजगार की चोरी, शिक्षा की चोरी, लोकतंत्र की चोरी, युवाओं के भविष्य की चोरी। यह आपकी जमीन, आपका राशन कार्ड लेकर अडाणी-अंबानी को दे देंगे। महात्मा गांधी की हत्या करने वाली शक्ति संविधान की हत्या करने की कोशिश कर रहे हैं। हम इन्हें संविधान की हत्या नहीं करने देंगे। हमने बिहार की यात्रा की। बिहार के सारे के सारे युवा खड़े हो गए। छोटे-छोटे बच्चे जीप के पास आते थे, कहते थे वोट चोर, गद्दी छोड़। बीच में बीजेपी के लोग काले झंडे दिखाते थे। आपने एटम बम का नाम सुना है? एटम बम से बड़ा हाइड्रोजन बम होता है। बीजेपी के लोगों तैयार हो जाओ, हाइड्रोजन बम आ रहा है। पूरे देश को आपकी सच्चाई पता लगने वाली है। हाइड्रोजन बम के बाद नरेंद्र माेदी जी अपना चेहरा देश को नहीं दिखा सकेंगे।
मल्लिकार्जुन खरगे बोले- सतर्क नहीं रहे तो मोदी-शाह डुबो देंगे
तेजस्वी यादव बोले- भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए डुप्लीकेट नीतीश
सोरेन बोले- वोट चोरी करने वाले पकड़े गए, आज पर्दाफाश कर रहे
वोटर अधिकार यात्रा को डालबंगला चौराहे पर रोक
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ गांधी मूर्ति से पदयात्रा पर निकले। वह पटना हाईकोर्ट स्थित अम्बेडकर मूर्ति तक जा रहे थे लेकिन डाक बंगला चौराहे पर रोक लिया गया। प्रशासन ने कहा कि यही तक यात्रा की अनुमति थी। इसके बाद वही पर सभी नेता रुक गए। यहां पर स्टेज बनाया गया है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, दीपकंर भट्टाचार्य समेत कई नेता मंच पर पहुंच चुके हैं।
इनकम टैक्स चौराहा पर प्रदर्शन करने पहुंचे अमीन
वोट अधिकार यात्रा के बीच राजस्व विभाग में संविदा पर काम कर रहे कर्मी भी अपनी मांगों को लेकर इनकम टैक्स चौराहा पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। यह सभी कर्मी नीतीश सरकार से अपनी नौकरी की अवधि को 60 साल करने, बेटन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इनका कहना है जब तक हमलोग की मांग पूरी नहीं होती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।
राजद ने कहा- आज मोदी सरकार के श्राद्ध की तिथि तय होगी
इनकम टैक्स चौराहा पर जाम
वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं का गांधी मैदान की ओर जाना जारी है। राजद और वामदल के कार्यकर्ता हैं में पार्टी के झंडे लेकर गांधी मैदान जा रहे और मोदी सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान इनकम टैक्स चौराहा पर जाम की स्थिति बन गई है।
गांधी मैदान पहुंचे राहुल और तेजस्वी
राहुल गांधी पटना पहुंच चुके है। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। यहां से वह गांधी मैदान पहुंचे। इस दौरान करीब 15 मिनट तक वह जाम में फंसे रहे। इधर, तेजस्वी यादव भी राजद कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमलोग किसी भी कीमत पर वोट चोरी नहीं होने देंगे। जनता के वोट चुराने वालों को करारा जवाब मिलेगा।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का आज अंतिम दिन है। इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आज पटना में पदयात्रा करेंगे। यह यात्रा गांधी मैदान से शुरू होेकर पटना हाईकोर्ट में मौजूद अंबेडकर मूर्ति तक (चार किमी) जाएगी। राहुल गांधी ने इस यात्रा को 'गांधी से अंबेडकर' तक नाम दिया है। कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। पूरा पटना इंडिया गठबंधन के नेताओं के बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया है। गांधी मैदान में नेताओं की भीड़ जुटने लगी है। इस यात्रा में पूरे देश के विपक्ष के नेता शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा', सिर्फ एक यात्रा नहीं, जन क्रांति बन चुकी है। इसने बिहार को अपने अधिकारों के लिए लड़ने का हौसला दिया और 'वोट चोरी' के खिलाफ खुली लड़ाई का आगाज किया। हमारे साथ जुड़ें और पटना पहुंच चुकी अधिकारों की इस यात्रा के साक्षी बनें।