फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Chunav 2025 Live: दूसरे चरण का मतदान संपन्न; तीन दिन बाद पता चलेगा किसकी बनेगी सरकार, किसके क्या दावे ?

Tue, 11 Nov 2025 06:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो गया है। दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक  67.14 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:48 PM, 11-Nov-2025

बिहार में एनडीए को पूर्ण बहुमत की उम्मीद
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता NDA को पूर्ण बहुमत के साथ जिताने का काम कर रही है। वहीं दानापुर में राजद सांसद मीसा भारती ने कहा कि इस बार बदलाव होगा क्योंकि महिलाएं चिंतित हैं, उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता है। 20 साल से यहां रोजगार के अवसर नहीं थे, कोई कारखाने नहीं लगे। इसलिए महिलाएं बड़ी संख्या में वोट देने आ रही हैं। जब भी मतदान प्रतिशत अधिक होता है तो बदलाव होता है। 

04:08 PM, 11-Nov-2025
111 साल की नसीमा खातून ने बिहार चुनाव में वोट डाला - फोटो : अमर उजाला

111 साल की नसीमा खातून ने डाला वोट
 बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान छातापुर विधानसभा क्षेत्र में 111 वर्षीय नसीमा खातून ने वोट डाला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने वोट डालकर अपना फ़र्ज़ निभाया है।
 

02:59 PM, 11-Nov-2025

पहले चरण की तरह रहेगा महिलाओं का योगदान-जीतन राम मांझी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने द्वितीय चरण के मतदान पर कहा कि भारत के गणतंत्र की यही व्यवस्था है कि एक मताधिकार राष्ट्रपति को मिला है और एक ही मत का अधिकार सर्व साधारण व्यक्ति के पास भी है। हम NDA की वकालत करते रहे हैं। प्रथम चरण में 65% मतदान हुआ है जिसमें 70% महिलाओं का योगदान रहा है। इस बार भी महिलाओं का योगदान वही रहेगा। 

विज्ञापन
02:21 PM, 11-Nov-2025

Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और महुआ सीट से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने दूसरे चरण के मतदान पर कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार महिलाओं की संख्या ज्यादा है और वे बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रही हैं। तेज प्रताप ने कहा, “बदलाव जरूर होगा, महुआ हमारी पहचान है, किसी और के नाम से नहीं जाना जाता।”
 

01:13 PM, 11-Nov-2025

मतदान का प्रतिशत देख पार्टी नेताओं के अपने-अपने बयान
बिहार में दूसरे चरण के मतदान को देखते हुए पार्टियां अपने अपने आकलन में लगी हैं।  भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि सुबह से लोग कतार में लगे हुए हैं। मुझे लग रहा है कि NDA के पक्ष में मतदान हो रहा है। सभी लोग मतदान विकास के नाम पर, विकसित बिहार बनाने के नाम पर कर रहे हैं, NDA की सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा पीएम मोदी के मार्गदर्शन में और उनके हाथ को मतबूत करने के लिए लोग वोट कर रहे हैं। वहीं कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजेश राम ने मतदान करने के बाद कहा कि महागठबंधन का हाव-भाव बदल गया है। मतदाताओं के भी हाव-भाव बदले हैं, जो यह दर्शाता है कि पिछले 20 साल की जो सरकार है उसको अलविदा कहने का समय आ गया है

विज्ञापन
12:04 PM, 11-Nov-2025

CRPF और STF लगातार कर रही हैं जांच-बिहार डीजीपी विनय कुमार
बिहार डीजीपी विनय कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर कहा कि जो तैयारी थीं वो हमारी तैयारी ग्राउंड पर दिख रही है। सभी जगह पुलिस की निगरानी है। जगंल क्षेत्र में CRPF और STF लगातार जांच कर रहे हैं। अपेक्षा है कि शांतिपूर्ण मतदान होगा और मतदाता भय मुक्त होकर शांति से मतदान कर पाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद पूरे बिहार में चौकसी बरती जा रही है। दिल्ली घटना के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। किसी भी प्रकार की घटना न हो ये पुलिस का प्रयास है।

11:34 AM, 11-Nov-2025

मतदान की गति धीमी नहीं-प्रशांत किशोर
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने  सासाराम के कोनार में कहा है कि मतदान की गति धीमी नहीं है। बिहार के मतदाताओं ने दिखा दिया है कि आज़ादी के बाद इस चुनाव के पहले चरण में राज्य में सबसे ज़्यादा मतदान हुआ। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में मतदान 65% को पार कर जाएगा और एक नया रिकॉर्ड बनाएगा। 

10:33 AM, 11-Nov-2025

महिलाओं का मतदान प्रतिशत बहुत तेजी से बढ़ा-नीरज कुमार
JDU नेता नीरज कुमार ने दूसरे चरण के मतदान पर कहा कि आजाद हिंदुस्तान में पहली बार, बिहार में इतने बड़े पैमाने पर लोग मतदान कर रहे हैं। महिलाओं का मतदान प्रतिशत बहुत तेजी से बढ़ा है। मेरा अपना व्यक्तिगत अनुभव है कि पहली बार लोगों ने खुलकर कहा कि वे विकास को वोट दे रहे हैं। 

10:27 AM, 11-Nov-2025

पूरे बिहार में उत्सव का माहौल
बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, "पूरे बिहार में उत्सव का माहौल है। नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के विकास की बयार में मतदाता मतदान कर रहे हैं। फिर से एक बार NDA की सरकार बनाने के लिए यहां के मतदाता ने ठान लिया है। पूरे बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है। पूरे बिहार के मतदाता इसका मन बना लिए हैं।"

09:39 AM, 11-Nov-2025

Bihar Election 2025: जीतन राम मांझी बोले- बिहार में इससे बेहतर सरकार नहीं हो सकती

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जनता से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा, “लोग जिस तरह से 6 तारीख को मतदान करने निकले थे, आज उससे भी ज्यादा संख्या में मतदान करें और एनडीए के पक्ष में वोट दें।” मांझी ने कहा कि बिहार में बीते वर्षों में विकास के कई काम हुए हैं। “आज सड़कों की स्थिति बेहतर है, 24 घंटे बिजली मिल रही है, अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध हैं। पहले अस्पतालों में जानवर बैठे रहते थे, लेकिन अब व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है। इससे अच्छी सरकार नहीं हो सकती।” उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे उत्साहपूर्वक मतदान करें और विकास की इस रफ्तार को बनाए रखने के लिए एनडीए के पक्ष में अपना वोट दें।

09:34 AM, 11-Nov-2025

Bihar Election 2025: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल बोले- चारों तरफ एनडीए के पक्ष में शानदार माहौल

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज पूरे राज्य में उत्साहपूर्ण माहौल में मतदान हो रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह से एनडीए के लगभग सभी उम्मीदवारों से बातचीत हुई और हर जगह एनडीए के पक्ष में सकारात्मक लहर देखने को मिल रही है। दिलीप जायसवाल ने बताया कि कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो जनता के लोकतंत्र के प्रति उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और बिहार के उज्जवल भविष्य में योगदान दें।

09:29 AM, 11-Nov-2025

Bihar Election 2025: सतीश चंद्र दुबे बोले- बिहार में फिर बनेगी डबल इंजन की सरकार

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान को लेकर कहा कि इस बार पूरा बिहार एनडीए के पक्ष में मतदान कर रहा है। उन्होंने कहा, “एनडीए गठबंधन को वोट डाले जा रहे हैं और 100% एनडीए तथा डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है।” सतीश चंद्र दुबे ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों के भविष्य, राज्य और देश के विकास के लिए एनडीए के पक्ष में वोट जरूर दें। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “विपक्ष के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है, वे सिर्फ आरोप लगाने का काम कर रहे हैं।”

09:28 AM, 11-Nov-2025

Bihar Election 2025: JDU नेता देवेश चंद्र ठाकुर ने कही ये बात


JDU नेता देवेश चंद्र ठाकुर ने दिल्ली विस्फोट की घटना पर कहा, "बहुत ही दुखद घटना है। जिन लोगों की जानें गई हैं, उनके परिवारों के साथ पूरा देश खड़ा है। मुझे पूरा विश्वास है कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द दोषियों को चिन्हित करके पकड़ने का काम करेंगे..."

08:39 AM, 11-Nov-2025

Bihar Election 2025: कटिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के तहत आज मतदान जारी है। इसी क्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री और कटिहार से भाजपा उम्मीदवार तारकिशोर प्रसाद ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद तारकिशोर प्रसाद ने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्था की गई है।

08:38 AM, 11-Nov-2025

Bihar Election Live Update :मंत्री कृष्णनंदन पासवान का बड़ा बयान

बिहार विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बीच हरसिद्धि सीट से बीजेपी उम्मीदवार और राज्य सरकार में मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने दावा किया है कि इस बार उनकी जीत ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले उन्होंने देवताओं को प्रणाम किया और फिर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया।पासवान ने कहा, “यह एक मशीन है, इसलिए कभी-कभी तकनीकी दिक्कतें आती हैं, लेकिन मतदान में अधिक देर नहीं हुई। हरसिद्धि के मतदाता मुझे भरपूर आशीर्वाद दे रहे हैं। इसलिए मैं आत्मविश्वास से कह सकता हूं कि मैं 50 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल करूंगा।” उन्होंने आगे कहा कि एनडीए गठबंधन इस बार फिर से भारी बहुमत के साथ बिहार में सरकार बनाएगा।
 

 

07:17 AM, 11-Nov-2025

Bihar Election Live Update: पप्पू यादव का बड़ा दावा

पूर्णिया: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "SIR में 69 लाख वोट काटे गए, फिर मतदान कैसे बढ़ सकता है? असल में मतदान कम हुआ है, लेकिन यह इस बात का संकेत है कि बिहार एक बड़े बदलाव की तरफ बढ़ रहा है। बिहार की जनता अब परिवर्तन चाहती है और नई पीढ़ी एक नया सपना देख रही है।"
 

 

06:43 AM, 11-Nov-2025

Bihar Chunav 2025 Live: दूसरे चरण का मतदान संपन्न; तीन दिन बाद पता चलेगा किसकी बनेगी सरकार, किसके क्या दावे ?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का फाइनल मुकाबला आज होने जा रहा है। सियासी संग्राम के इस आखिरी चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी, जहां 1302 उम्मीदवारों की किस्मत आज EVM में बंद हो जाएगी। इनमें 12 मंत्री भी मैदान में हैं, जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए सुरक्षा से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। वोटिंग से पहले EVM की मॉक पोल जांच चल रही है ताकि मतदान प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी न हो।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें