फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Date Live: बिहार में इस बार दो चरण में 6 और 11 नवंबर को मतदान, नई सरकार का फैसला 14 नवंबर को

Mon, 06 Oct 2025 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025 Date, Election Commission PC Live News in Hindi: निर्वाचन आयोग ने कहा कि बिहार में 7.42 करोड़ मतदाता हैं। इस बार का चुनाव सरल और सुगम होगा। इसके लिए हमलोग पूरी तरह तैयार हैं। 
विज्ञापन
बिहार विस चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:41 PM, 06-Oct-2025

किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि अगर किसी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर आपको लगता है कि यह गलत सूचना है तो आप 1950 या जिला के अधिकारी को जरूर सूचना दें। आगामी चुनाव की मैं आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। 

04:32 PM, 06-Oct-2025
बिहार चुनाव के तारीखों की घोषण कर दी गई हैं। - फोटो : चुनाव आयोग।

बिहार में चुनाव दो चरणों में होंगे
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार के चुनाव दो चरणों में होगें। पहले चरण के लिए 121 विधानसभा क्षेत्र 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हो जाएगी। दूसरे चरण के लिए 122 विधानसभा क्षेत्र में अधिसूचना जारी हो जाएगी। पहले चरण में 17 अक्टूबर तक नॉमिनेशन लिए जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 20 अक्टूबर तक नॉमिनेशन लिए जाएंगे। पहले चरण के लिए 20 अक्टूबर तक नॉमिनेशन वापस लिए जा सकते हैं। वहीं दूसरे चरण में 23 अक्टूबर तक नॉमिनेशन वापस लिए जा सकते हैं। छह नवंबर को पहले चरण का मतदा और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं 14 नंवबर को बिहार में मतगणना होगी। 16 नवंबर को चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इस बार कुल पोलिंग स्टेशन की संख्या 90, 712 होगी। एक पोलिंग स्टेशन पर औसतन 818 मतदाता होंगे।शहरों में 13,911 बूथ होंगे। गांवों में 76, 801 बूथ होंगे। 
 

04:26 PM, 06-Oct-2025

साढ़े आठ लाख चुनावी कर्मी इस चुनाव में लगाए गए
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति ECI NET एप डाउनलोड करता है तो वह अपने बीएलओ से आसानी से अपनी समस्या का समाधान करवा सकता है। कोई भी मतदाता 1950 पर कॉल करके अपनी समस्या समाधान करवा सकता है। पहले 243 विधानसभा में 243 सामान्य पर्यवेक्षक होंगें। यह अन्य राज्यों के आईएएस अधिकारी होंगे। यह बिहार के रहने वाले नहीं हैं। वहीं 38 पुलिस पर्यवेक्षक हैं। करीब साढ़े आठ लाख चुनावी कर्मी इस चुनाव में लगाए गए हैं। 

 

विज्ञापन
04:23 PM, 06-Oct-2025

अब 100 प्रतिशत बूथों पर वेब कास्टिंग होगी
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि पहले 50 प्रतिशत बूथों पर वेब कास्टिंग होती थी लेकिन अब 100 प्रतिशत बूथों पर वेब कास्टिंग होगी। प्रत्याशियों की पहचान ठीक से हो, इसके लिए रंगीन फोटो अब ईवीएम में लगाई जाएगी। राजनीतिक दलों की मांग थी कि पोस्टल बैलेट की गिनती पहले शुरू और खत्म की जाए। इसलिए अब चुनाव आयोग ईवीएम की गिनती के अंतिम दो राउंड से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती समाप्त करना अनिवार्य होगा। 

04:18 PM, 06-Oct-2025

अब मोबाइल लेकर बूथ पर जा सकते हैं
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि जिन मतदाताओं ने नाम या पता में कुछ परिवर्तन हुआ है, तो उन्हें नया वोटर आईडी कार्ड दिया। 15 दिन के अंदर वोटर आईडी कार्ड देने की व्यवस्था की गई है। देश और बिहार की प्रगति को ध्यान में रखते हुए एक नई व्यवस्था बनाई गई। अब बूथ के अंदर मतदाता कक्ष के ठीक बाहर मोबाइल रखने की व्यवस्था की गई है। मतदाता यहां आराम से माेबाइल रखकर अपना मतदान कर सकते हैं। यानी अब उन्हें घर पर मोबाइल छोड़कर आने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग की लगभग 40 एप्स बनाई गई है। मतदाता इन 40 एप को डाउनलोड नहीं कर सकता है। इसलिए ECI NET के अंदर सारे एप आ गए हैं। इसमें हर मतदाताओं की हर समस्या का समाधान होगा। 

विज्ञापन
04:12 PM, 06-Oct-2025

22 साल बाद मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि हर मतदान केंद्रों पर बूथ लेवर अधिकारी की ट्रेनिंग पहले विधानसभा या जिलास्तर पर होती थी। लेकिन, इस बार हर विधानसभा क्षेत्र के चार से पांच बीएलओ को IIIDEM बुलाया गया और उन्हें पर्याप्त ट्रेनिंग दी गई। जिला पुलिस बल और सीएपीएफ के बीच बेहतर समन्वय हो, इसके लिए भी ट्रेनिंग दी गई। लगभग 22 साल बाद मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य सफलता पूर्वक कर लिया गया। राजनीतिक दलों ने जो मांग की, उन्हें भी पूरा कर लिया गया। बिहार ने देश को नई राह दिखाई है। 

04:08 PM, 06-Oct-2025

'इस बार बिहार का चुनाव सुगम और सरल होगा'
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव इस बार सबसे सुगम और सरल होगा। बिहार में मतदाताओं की संख्या 7.42 करोड़ हैं। सीनियर सीटिजन करीब चार लाख हैं। 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके मतदाता लगभग 14 हजार हैं। इस बार चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधाओं के लिए बूथ की संख्या में बढ़ोतरी की है। बिहार में 90 हजार से अधिक बूथ हैं। हर बूथ पर वरिष्ठ अधिकारी वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी करेंगे। 

04:02 PM, 06-Oct-2025
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- निर्वाचन आयोग

चुनाव आयुक्त बोले- पांच साल बाद अब विधानसभा चुनाव का आगमन हो रहा
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि आज बिहार विधानसभा की तारीखों की घोषणा करने के लिए हमलोग आए हैं। बिहार की पावन भूमि पर पांच साल बाद अब विधानसभा चुनाव का आगमन हो रहा है। आप सबको पता है कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है। चुनाव आयोग अपने इन कर्तव्यों को दो चरणों में निभाती है। पहला चरण मतदाता सूची बनाना है और दूसरा चरण मतदान करवाया। 24 जून से 25 जुलाई तक मतदाता पुनरीक्षण कार्य चला। इसके बाद मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन किया गया। एक अगस्त से लेकर एक सितंबर तक दावा आपत्ति का समय दिया गया। इसके बाद 30 सितंबर को फाइनल मतदाता सूची प्रकाशित की गई। यह सूची सभी राजनीतिक दलों को दी जा चुकी है। अब भी कोई गलती रही हो तो इसमें सुधार किया जा सकता है। किसी का नाम अगर अब भी छूट गया हो तो वह नामांकन से 10 पहले तक इसमें सुधार कर सकता है। 

03:51 PM, 06-Oct-2025

दो चरणों के चुनाव की संभावना क्यों ज्यादा
बिहार में विधानसभा का चुनाव करीब 30-35 साल के दौरान पांच-छह चरणों में होता था। वर्ष 2010 का चुनाव छह, 2015 का पांच और 2020 का तीन चरणों में हुआ था। इस बार मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण के कारण दुर्गा पूजा के पहले चुनाव की बाकी तैयारियां नहीं हो सकी थीं। इस महीने दीपावली और फिर लोक आस्था का महापर्व छठ भी है। ऐसे में 27-28 तारीख तक मतदान की संभावना नहीं है। राजनीतिक दलों ने भी छठ के बाद ही मतदान की तारीखें रखने की अपील की थी। इसके साथ ही ध्यान देने वाली बात यह भी है कि विधानसभा के कार्यकाल के प्रावधान के तहत 22 नवंबर के पहले बिहार में नई सरकार के लिए निर्णय होना है। इसलिए, माना जा रहा है कि दो चरणों में चुनाव कराया जा सकता है।

02:59 PM, 06-Oct-2025

कांग्रेस ने कहा- हम पूरी तरह तैयार हैं
कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन पूरी तरह तैयार है। महागठबंधन के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए सभी तैयार हैं। चुनाव आयोग से हमारी बस यही अपेक्षा है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हों, गरीब और वंचित वर्ग को वोट देने का अधिकार हो। चुनाव चाहे दो चरणों में हों या एक चरण में, हम तैयार हैं।
 

02:28 PM, 06-Oct-2025

जदयू ने एक ही चरण में चुनाव कराने की मांग की
जदयू के सांसद संजय कुमार झा ने एक ही चुनाव कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। अगर महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव हो सकते हैं, तो बिहार में क्यों नहीं? इसलिए हमलोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मांग की है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव एक ही चरण में करवाएं।

02:01 PM, 06-Oct-2025

किसे कितनी मिल सकती हैं सीटें?
सूत्र बता रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में राजद के खाते में करीब 130, कांग्रेस को 55 सीट, वामदल को 35, वीआईपी को 20 सीटें मिल सकती है। हालांकि कुछ सीटों को लेकर अब भी खींचतान जारी है। संभावना है कि आज की बैठक में इस पर सभी दलों की सहमति बन जाए। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पार्टी झामुमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा राजद कोटे से पांच सीओं पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

01:02 PM, 06-Oct-2025

कल तेजस्वी करेंगे सीट शेयरिंग को लेकर घोषणा
इंडिया गठबंधन में सीट शेटरिंग फॉर्मूला को लेक पिछले कुछ दिनों से जारी मंथन अब अंतिम चरण में हैं। रविवार को इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पोलो रोड में अहम बैठक हुई। इसमें इंडिया गठबंधन के घटक दलों के सभी प्रमुख नेता शामिल हुए। आज फिर से इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल पोलो रोड में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर बैठक करेंगे। इसके बाद सात अक्टूबर यानी कल तेजस्वी यादव संयुक्त प्रेस कॉफ्रेंस कर सीट शेयरिंग की घोषणा कर देंगे। 

12:30 PM, 06-Oct-2025

चुनाव आयोग ने किया ट्वीट

11:52 AM, 06-Oct-2025

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए होना है मतदान
देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को पटना से लौटे। मतदाताओं का गहन पुनरीक्षण पूरा कर मतदाता सूची जारी की जा चुकी है। बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए अमूमन सितंबर अंत तक अधिसूचना जारी होती रही है। 2010 में 27 सितंबर को पहले चरण की अधिसूचना जारी हुई थी और अंतिम छठे चरण का मतदान 20 नवंबर को कराया गया था। 2015 में तो 16 सितंबर को पहले चरण की अधिसूचना जारी कर पांचवें और अंतिम चरण का मतदान 5 नवंबर को हुआ था। 2020 में पहले चरण की अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी हुई थी और तीसरे-अंतिम चरण का मतदान 7 नवंबर को हुआ था।

11:27 AM, 06-Oct-2025

दो चरणों के चुनाव की संभावना क्यों ज्यादा
बिहार में विधानसभा का चुनाव करीब 30-35 साल के दौरान पांच-छह चरणों में होता था। वर्ष 2010 का चुनाव छह, 2015 का पांच और 2020 का तीन चरणों में हुआ था। इस बार मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण के कारण दुर्गा पूजा के पहले चुनाव की बाकी तैयारियां नहीं हो सकी थीं। इस महीने दीपावली और फिर लोक आस्था का महापर्व छठ भी है। ऐसे में 27-28 तारीख तक मतदान की संभावना नहीं है। राजनीतिक दलों ने भी छठ के बाद ही मतदान की तारीखें रखने की अपील की थी। इसके साथ ही ध्यान देने वाली बात यह भी है कि विधानसभा के कार्यकाल के प्रावधान के तहत 22 नवंबर के पहले बिहार में नई सरकार के लिए निर्णय होना है। इसलिए, माना जा रहा है कि दो चरणों में चुनाव कराया जा सकता है।

11:18 AM, 06-Oct-2025

चुनाव आयोग से क्या अपील की गई
पिछली बार तीन चरणों में चुनाव हुआ था। इस बार त्योहारों के कारण सिर्फ नवंबर महीने का समय मतदान के लिए बच रहा है और राष्ट्रीय जनता दल समेत विपक्षी दलों ने दो चरण में मतदान कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अपील की है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड ने एक चरण में ही मतदान की सलाह दी थी।

11:11 AM, 06-Oct-2025

Bihar Election Date Live: बिहार में इस बार दो चरण में 6 और 11 नवंबर को मतदान, नई सरकार का फैसला 14 नवंबर को

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म होने जा रही हैं। आज चुनाव आयोग एलान करने जा रहा है बिहार विधानसभा चुनाव कब होंगे। साथ ही ये कितने चरणों में होंगे। इसके साथ ही ये भी एलान हो जाएगा कि वोटों की गिनती कब होगी। चुनाव आयोग ने इसके लिए दिल्ली में शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें