फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Cabinet Expansion Live: बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, नीतीश कैबिनेट में 31 मंत्रियों ने ली शपथ

Tue, 16 Aug 2022 11:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

बिहार कैबिनेट में कुल 31 विधायकों ने शपथ ली है। जिनमें से आरजेडी 16, जेडीयू 11, कांग्रेस से दो, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक ने शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में मुसलमानों की संख्या पांच है। राजद ने यादवों को सबसे अधिक सात सीटें दी है, जिनमें पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी शामिल हैं। बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े पल-पल के  अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
नीतीश की नई टीम तैयार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:34 PM, 16-Aug-2022

बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक चल रही है।

07:03 PM, 16-Aug-2022

पहली कैबिनेट बैठक शुरू

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है।

06:25 PM, 16-Aug-2022

भाजपा कोर कमेटी की बैठक

बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। बैठक में बिहार के सियासी घटनाक्रम पर चर्चा हो सकती है। इस दौरान विपक्ष की भूमिका और उनके द्वारा उठाए जाने वाले मुद्दों, बिहार भाजपा के एक नए प्रमुख के चयन, विधानसभा और विधान परिषद में एलओपी के चयन और पार्टी के प्रमुख पर चर्चा की उम्मीद है।

विज्ञापन
05:18 PM, 16-Aug-2022

तेज प्रताप यादव ने संभाली जिम्मेदारी

राजद नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के भाई तेज प्रताप यादव ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

05:16 PM, 16-Aug-2022

संजय कुमार झा ने पद संभाला

जनता दल (यूनाइटेड) के नेता संजय कुमार झा ने जल संसाधन विभाग के मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।

विज्ञापन
05:15 PM, 16-Aug-2022

बिहार के गरीबों की सरकार: तेजस्वी

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बिहार के गरीबों की सरकार है। हम अपने वादों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे। जब से नई सरकार बनी है, रोजगार और विकास की चर्चा हो रही है। हमारे पास पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और दलितों सहित सभी जातियों के लोग हैं।

04:51 PM, 16-Aug-2022

सुशील कुमार मोदी ने साधा निशाना

भाजपा राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुरेंद्र यादव, रामानंद यादव और ललित यादव जैसे लोगों को कैबिनेट में रखकर नीतीश कुमार क्या संदेश देना चाहते हैं? नीतीश कुमार ने चतुराई से गृह और वित्त मंत्रालय जदयू के पास रखा और तेजस्वी यादव को भी धोखा दिया।

02:17 PM, 16-Aug-2022

बिहार में मंत्रालय का बंटवारा, देखें पूरी लिस्ट


12:42 PM, 16-Aug-2022

अब तक इन विधायकों ने ली शपथ

 कुल 31 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
  • विजय कुमार चौधरी-जेडीयू
  • विजेंद्र यादव-जेडीयू
  • आलोक मेहता-राजद
  • तेज प्रताप यादव- राजद
  • आफाक आलम-कांग्रेस
  • अशोक चौधरी-जेडीयू
  • श्रवण कुमार-जेडीयू
  • लेसी सिंह -जेडीयू
  • सुरेंद्र यादव-राजद
  • रामानंद यादव-राजद
  • जमां खान-जेडीयू
  • मदन साहनी-जेडीयू
  • संजय झा-जेडीयू
  • ललित यादव-राजद
  • संतोष कुमार सुमन- हम
  • कुमार सर्वजीत -राजद
  • सुमित कुमार(निर्दलीय)
  • शीला मंडल(जेडीयू)
  • चंद्रशेखर यादव(राजद)
  • समीर महासेठ(राजद)
  • सुनील कुमार(जेडीयू)
  • अनिता देवी- (आरजेडी)
  • जितेंद्र राय- (आरजेडी)
  • सुधाकर सिंह-(आरजेडी)
  • जयंत राज-( जेडीयू)
  •  इसराइल मंसूरी(आरजेडी)
  • सुरेंद्र राम(आरजेडी)
  •  कार्तिक सिंह(आरजेडी)
  • शाहनवाज आलम(आरजेडी)
  • मुरारी गौतम(कांग्रेस)
  • भरत भूषण मंडल(आरजेडी)
बिहार कैबिनेट में कुल 31 विधायकों ने शपथ ली
बिहार कैबिनेट में कुल 31 विधायकों ने शपथ ली है। जिनमें से आरजेडी 16, जेडीयू 11, कांग्रेस से दो, हम से एक और एक निर्दलीय विधायक ने शपथ ली।

12:26 PM, 16-Aug-2022

जल्द ही होगा विभागों का बंटवारा: नीतीश कुमार

कैबिनेट विस्तार के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जल्द ही विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। मैं आज एक बार फिर पूरे कैबिनेट की बैठक करूंगा।
 

12:16 PM, 16-Aug-2022

जीतन राम मांझी के बेटे भी बने मंत्री

जीतन राम मांझी के बेटे और हम पार्टी के नेता संतोष कुमार सुमन ने मंत्री पद की शपथ ले ली है।

11:52 AM, 16-Aug-2022

अशोक चौधरी, श्रवण कुमार और लेसी सिंह ने ली शपथ

Bihar Cabinet Expansion: अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, सुरेंद्र यादव, लेसी सिंह और रामानंद यादव ने ली शपथ।
 

11:45 AM, 16-Aug-2022

तेजप्रताप बने मंत्री

नीतीश कैबिनेट में तेजप्रताप को एक बार फिर से जगह मिली है। उन्हें मंत्री बनाया गया है।  सबसे पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि उनके साथ ही पांच विधायकों ने विजेंद्र यादव (जेडीयू), आलोक मेहता (राजद), तेज प्रताप यादव (राजद), आफाक आलम (कांग्रेस) ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 

11:37 AM, 16-Aug-2022

राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंच चुके हैं। इसके अलावा राज्यपाल फागू चौहान भी राजभवन पहुंच चुके हैं जो कि मंत्री बनने वाले विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

11:33 AM, 16-Aug-2022

मंत्रिमंडल में इन पार्टियों को नहीं मिली जगह

बताया जा रहा है कि कैबिनेट में सीपीआई-एमएल, सीपीआई और सीपीएम को जगह नहीं मिल पाई है। इन पार्टियों को मंत्रिमंडल से बाहर करने पर विरोध के स्वर उठ सकते हैं।

11:32 AM, 16-Aug-2022

ये है संभावित मंत्रियों की सूची

  • राजद की सूची

1.तेज प्रताप यादव
2.समीर महासेठ
3.भाई वीरेंद्र
4.अख्तरुल शहीन
5.आलोक मेहता
6.अनिता देवी
7.रामानंद यादव
8.ललित यादव
9.सुरेंद्र यादव
10.चंद्रशेखर
11.सुधाकर सिंह
12.सर्वजित कुमार
13.सुरेंद्र राम
14.शहनवाज
15.भारत भूषण मंडल

 जेडीयू की सूची

  • विजय चौधरी
  • संजय झा
  • सुनील कुमार
  • श्रवण कुमार
  • बिजेंद्र यादव
  • अशोक चौधरी
  • शीला मंडल
  • जमा खान
  • लेशी सिंह
  • जयंत राज
  • मदन सहनी

 

 कांग्रेस की सूची

1.आफाक आलम
2. मुरारी प्रसाद गौतम

11:18 AM, 16-Aug-2022

Bihar Cabinet Expansion Live: बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक, नीतीश कैबिनेट में 31 मंत्रियों ने ली शपथ

बिहार की राजनीति के लिए आज बड़ा दिन है। दरअसल, अब से थोड़ी देर में राजभवन परिसर के एक सादे समारोह के दौरान नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार होगा। नए मंत्रिमंडल में जहां एक बार फिर से तेज प्रताप यादव को जगह मिलने की संभावना है तो उपेंद्र कुशवाहा को आउट कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आज 30 से अधिक विधायक शपथ ले सकते हैं। बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़े पल-पल की खबर के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें