01:04 PM, 21-Mar-2023
Bihar Board Result Live: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, इस बार लड़कियों ने बाजी मारी, पढ़ें लाइव अपडेट
बीएसईबी 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट को लेकर बीएसईबी की ओर से मंगलवार दो बजे एक कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें बिहार के शिक्षा मंत्री बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की घोषणा की करेंगे। बिहार दिवस के कार्यक्रमों और बिहार विधानमंडल सत्र को देखते हुए आज यह समय अंतिम तौर पर फाइनल किया गया।
एक से 11 फरवरी के दरम्यान हुई इंटर परीक्षा का मूल्यांकन मार्च के पहले हफ्ते में पूरा कर 15-16 मार्च तक रिजल्ट जारी करने की तैयारी थी, लेकिन विधानमंडल सत्र की व्यस्तता के कारण समय निर्धारित नहीं हो पा रहा था। बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2023 की जांच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in और secondary.biharboardonline.com है। बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के द्वारा इंटर परीक्षा एक फरवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम जारी होने के बाद मार्क शीट ऑनलाइन देखने और प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को इन चरणों का उपयोग करना होगा -
चरण 1: biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2: निर्दिष्ट बिहार 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: पर अगली विंडो, बीएसईबी रोल कोड और रोल नंबर के साथ लॉग इन करें।
चरण 4: बिहार बोर्ड परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड करें।
चरण 5: परीक्षार्थी अपने परिणाम ऑनलाइन देखने के बाद मार्क शीट को डाउनलोड कर लें।