फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Singh Daughter Marriage: 'सबका आभार, इतना प्रेम देने के लिए', अनंत सिंह के बेटे बोले- सारे रिकॉर्ड टूटे

Wed, 25 Nov 2026 04:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Anant Singh Daughter Shivangi Wedding Updates in Hindi: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में हजारों लोग पहुंचे। भारी भीड़ के कारण बाढ़ के आसपास कई किलोमीटर तक जाम लग गया। मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हुआ। 

विज्ञापन
मंच पर अनंत सिंह के बेटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी आज ऋषिकेश कुमार के साथ हो रही है। शादी समारोह अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में आयोजित किया गया है। इस शादी को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। अनंत सिंह हाथी पर सवार होकर समधी मिलन की रस्म निभाएंगे। इसके लिए दो हाथियों को बुलाया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

शादी समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ इतनी बढ़ गई है कि पूरे गांव में जाम की स्थिति बन गई है। बख्तियारपुर फोरलेन से नदवा गांव जाने वाली सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग खेतों के रास्ते पैदल ही गांव पहुंच रहे हैं।

रात 9 बजे होगी जयमाला

आज रात 9 बजे शिवांगी और ऋषिकेश एक-दूसरे को वरमाला पहनाएंगे। इसके लिए भव्य मंच तैयार किया गया है। मंच को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।जयमाला के बाद विवाह की रस्में शुरू होंगी। मंडप में पंडितों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी संपन्न कराई जाएगी।

यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह भी नदवा पहुंचे

यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह अनंत सिंह की बेटी की शादी में पटना से सटे नदवां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह से पुराना रिश्ता है। अनंत सिंह को लेकर कहा कि दबदबा था और दबदबा रहेगा।

मां ने बेटे के परछावन समेत शादी की अन्य रस्में निभाईं

बरात निकलने से पहले मां आशा देवी अपने बेटे ऋषिकेश कुमार का परछावन समेत शादी की अन्य रस्में निभा रही हैं। बारात में झारखंड का प्रसिद्ध झारखंडिया बैंड भी शामिल होगा।

अनंत सिंह का प्रभाव पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा: बृजभूषण सिंह

अनंत सिंह की बेटी की शादी में यूपी से नदावां पहुंचे बृजभूषण सिंह को ट्रैक्टर पर चढ़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह के प्यार में बिहार और यूपी से इतने लोग पहुंच गये हैं कि व्यवस्था प्रभावित हो गई है। ट्रैक्टर पर चढ़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए ट्रैक्टर पर बैठना पड़ा। उन्होंने कहा अनंत सिंह का प्रभाव पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा।

हाथी पर सवार होकर समधी मिलन करेंगे अनंत सिंह

अनंत सिंह के दामाद पटना से बारात लेकर निकल चुके हैं। अनंत सिंह हाथी पर सवार होकर समधी मिलन करेंगे। इसके लिए दो हाथियों को खास तौर पर लाया गया है। शादी समारोह के लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए 25 बीघे में विशाल पंडाल बनाया गया है। वहीं, वीआईपी मेहमानों के लिए अलग से विशेष पंडाल तैयार किया गया है।    

बेटे की बरात को लेकर बेहद खुश हैं पिता रणविजय कुमार सिंह

अनंत सिंह के समधी और दूल्हे ऋषिकेश सिंह के पिता रणविजय कुमार सिंह ने कहा कि आज उनके लिए बेहद खुशी का दिन है। बरात में शामिल होने के लिए अमेरिका, अहमदाबाद और बिहार के विभिन्न जिलों से मेहमान पहुंचे हैं।

खाने के लिए उमड़ी भीड़

अनंत सिंह के करीबी विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं

भोजपुरी सिंगर और अनंत सिंह के करीबी विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं। वह छत पर से ही लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। गुंजन सिंह ने लोगों से भोजन करने की अपील की। आम लोगों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

बरात लेकर पहुंचे ऋषिकेश

दूल्हा ऋषिकेश बारात लेकर बिहटा से अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां पहुंच चुके हैं। शादी समारोह में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भारी भीड़ के कारण बाढ़ के आसपास कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत कई वीआईपी मेहमान भी जाम में फंसे हुए हैं। 

मनोज तिवारी भी जाम में फंसे

विज्ञापन

तीन करोड़ की डिफेंडर में सवार होकर विवाह स्थल पहुंचे ऋषिकेश सिंह

अनंत सिंह की ओर से दामाद ऋषिकेश सिंह को दी गई करीब तीन करोड़ रुपये की सफेद रंग की डिफेंडर गाड़ी से सवार होकर वह विवाह स्थल पहुंचे। ऋषिकेश गाड़ी की आगे वाली सीट पर बैठे थे। वहीं, उनके पिता रणविजय सिंह थार गाड़ी से पहुंचे। उनके स्वागत के लिए अनंत सिंह के तीनों बेटे और गुंजन सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इधर, बारातियों के पहुंचने से नदवां गांव की सभी सड़कें जाम हो गईं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें