कांग्रेस ने फिर से भारत निर्वाचन आयोग पर लगाया बड़ा आरोप
बिहार चुनाव की तारीखों की घोषणा होने से पहले कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग पर फिर से बड़ा आरोप लगा दिया है। कांग्रेस ने कहा कि मतदाता सूची में भारी फर्जीवाड़ा हुआ है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर 38 लाख लोगों के नाम काट दिए गए हैं। इसमें 23 लाख महिलाएं और 15 लाख पुरुष शामिल हैं, जो आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार से वंचित हो जाएंगे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह सब मोदी सरकार के इशारे पर हुआ है।
तेजस्वी यादव ने इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ की मीटिंग
सीट शेयरिंग समेत अन्य मुद्दों को लेकर नेता प्रतिपक्ष और इंडिया गठबंधन के कॉर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने गठबंधन के सभी घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई। तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित आवास में आयोजित इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत सभी प्रमुख नेता पहुंचे। मुकेश सहनी ने कहा कि आज की बैठक काफी अहम होने वाली है। इसमें यह तय हो जाएगा कि सीट बंटवारें की घोषणा हमलोग कब करेंगे।
मुकेश सहनी को लेकर चर्चा गरम हो गई है
महागठबंधन के लिए लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के साथ लगातार मेहनत करने के बाद अब उन्हें विधानसभा चुनाव में इंडी एलायंस से उप मुख्यमंत्री पद के साथ 40-50 सीटों का लोभ है। यह होता नहीं दिख रहा है। इस बीच रविवार को भाजपा की सक्रियता के साथ मुकेश सहनी को लेकर चर्चा गरम हो गई है। पहले वह ऐसी चर्चाओं को बकवास बता चुके हैं, लेकिन फिर अब कहा जा रहा है कि उन्हें एनडीए में संभावना नजर आ रही है। वह संकेत दे रहे हैं।
वीआईपी के मुकेश सहनी को लेकर अब अचानक चर्चा गरम
जीतन राम मांझी और चिराग पासवान के दलों में कई तरह की रार
भाजपा आज सबसे ज्यादा सक्रिय, कई मोर्चे पर चल रहा काम
बिहार चुनाव में जदयू-भाजपा बराबरी के गणित पर
पिछली बार 115 सीटों पर लड़कर 43 पर जीत हासिल करने वाले जदयू को इस बार भी भाजपा से ज्यादा सीटें चाहिए थी, लेकिन ऐसी उम्मीद नहीं है। एक-दो सीटों का आगे-पीछे हो सकता है, लेकिन अब तक की स्थिति यही है कि दोनों दल 100-100 सीटों पर उतरेंगे। भाजपा ने पिछले चुनाव में 110 सीटों पर प्रत्याशी दिए थे, जिनमें से 74 पर उसे जीत मिली थी। भाजपा के तीन, जबकि जदयू के पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी। भाजपा के ज्यादा प्रत्याशी जदयू के मुकाबले कम अंतरों से हारे थे। इस बार एनडीए में चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के दल हैं। 243 में से 200 सीटें भाजपा-जदयू में बंट जाने पर 43 सीटों में से तीनों दलों के बीच बंटवारे पर ही अनबन चल रही है।
पिछले चुनाव से अलग गणित पर सभी की तैयारी चल रही
जीतन राम मोंझी के बाद उपेंद्र कुशवाहा से मिले भाजपा नेता
मांझी से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े
चिराग पासवान को लेकर कई तरह की बातें