03:01 PM, 09-Mar-2024
अमित शाह की जनसभा में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
लालू जी पिछड़ों के नाम पर हमेशा अपने परिवार के बारे में सोचते रहे
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं पाटलिपुत्र की धरती को प्रमाण करता हूं। मैं सबसे पहले बिहार की जनता का हृदय से धन्यवाद करता हूं, क्योंकि हम यहां जब-जब आए, बिहार की जनता ने हमारी झोली कमल से भर दी। शाह ने कहा कि 2014 में आपने मोदी जी को 31 सीटें दी, 2019 में आए तो आपने 39 सीटें दी और 2024 में 40 की 40 सीटें मोदी जी की झोली में डालना है। कुछ दिन पहले ही मोदी जी आए थे, दो लाख करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी थी। इतने सालों से कांग्रेस पार्टी और लालू प्रसाद यादव सत्ता में रहे, लेकिन कर्पूरी ठाकुर जी का सम्मान करने का काम नहीं किया। बिहार के पिछड़े वर्ग के हितैषी और बिहार के जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया। कांग्रेस और लालू जी पिछड़ों के नाम पर हमेशा अपने परिवार के बारे में सोचते रहे। सोनिया गांधी का एकमात्र लक्ष्य है अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना और लालू यादव का लक्ष्य है अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना। ऐसे लोग आपका भला कैसे करेंगे। भाजपा ही केवल दलित, पिछड़े और अतिपिछड़ों का भला कर सकती है। अमित शाह ने केंद्र सरकार की कई विकास योजनाओं को गिनाया। अमित शाह ने कहा कि लालू जी और कांग्रेस ने हमेश पिछड़ों और अति पिछड़ों का अपमान किया।