फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Board 12th Result Live: इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, 86.50 प्रतिशत बच्चे पास; यहां देखें टॉपर्स की सूची

Tue, 25 Mar 2025 04:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

BSEB Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है। तीनों संकायों में टॉपर बेटियां ही बनी हैं। इस परीक्षा में 12,80,211 लाख में से 11,07,330 छात्रों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करते शिक्षा विभाग के एसीएस, शिक्षा मंत्री और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:36 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 2025 Result: जानिए, खगड़िया जिले के टॉपर्स को
बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। खगड़िया जिले में तीनों संकाय में जिला टॉपर में छात्राओं ने दो तथा एक पर छात्र ने परचम लहराया है। जबकि टॉप तीन की सूची में छात्राओं की संख्या अधिक है। खगड़िया जिले में भी विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय के लिए जिला टॉप तीन की सूची बिहार बोर्ड की तरफ से जारी की गई है। जिसके अनुसार साइंस में सदर प्रखंड के इंटर कॉलेज रामगंज संसारपुर की छात्रा सुरभि कुमारी ने 464 अंक पाकर प्रथम स्थाना पाने में सफलता हासिल की है। जबकि कॉमर्स संकाय में परबत्ता प्रखंड के संत विनोभा भावे कॉलेज के छात्र अभिषेक कुमार ने 419 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया है। ऐसे ही कला संकाय में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय गोगरी की छात्रा समरजहां खातून ने 456 अंक लेकर प्रथम स्थान पाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

04:12 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Result: अनुष्का ने बिहार में लाया दूसरा स्थान
मुजफ्फरपुर की बेटी अनुष्का कुमारी ने बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2025 में पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार उपलब्धि से परिवार, स्कूल और जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई है। अनुष्का मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लकड़ी ढाई मुहल्ले की रहने वाली हैं। उन्होंने शहर के बाबूघाट स्थित राज नारायण सिंह इंटर कॉलेज से इंटर की परीक्षा दी थी और आर्ट्स संकाय में शानदार प्रदर्शन कर बिहार में दूसरा स्थान हासिल किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

03:37 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Result: रोशनी कुमारी बनी वैशाली की जिला टॉपर
वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड के काशीपुर गांव की रोशनी कुमारी ने इंटर परीक्षा 2025 में कॉमर्स संकाय में जिले में टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी की लहर है। खास बात यह है कि रोशनी के पिता सुधीर सिंह टेंपो चलाते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। रोशनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि वह आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना चाहती हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए मेहनत जारी रखेंगी। पूरी खबर यहां पढ़ें...
 

विज्ञापन
03:16 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board Result: लगातार सातवीं बार सबसे पहले जारी किया रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इस बार भी देश में सबसे पहले इंटर परीक्षा का रिजल्ट कर दिया गया। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि  वर्ष 2019 से लगातार यह सातवां वर्ष है जब समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का परिणाम मार्च माह में जारी किया जा रहा है। समिति परीक्षाओं के आयोजन से लेकर परीक्षाफल जारी करने तक की प्रक्रिया देश के अन्य परीक्षा बोर्डों की तुलना में पहले पूरी कर रही है, जो आधुनिक तकनीक के माध्यम से परीक्षा प्रणाली में किए गए सुधारों का परिणाम है। समिति ने नए सॉफ्टवेयर के माध्यम से रिजल्ट प्रोसेसिंग की, जिसे वर्ष 2020 में तैयार किया गया था।
27 दिनों में 68 लाख उत्तरपुस्तिकाओं की बिहार बोर्ड ने की जांच

02:52 PM, 25-Mar-2025
टॉपर बनने के बद सेल्फी लेती दिखी सृष्टि। - फोटो : अमर उजाला

सृष्टि ने अपने माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
मधुबनी जिले के आरके कॉलेज की छात्रा सृष्टि कुमारी को कॉमर्स में पूरे बिहार में तीसरा स्थान मिला है। 94.2 प्रतिशत अंक लाकर बनी टॉपर सृष्टि कुमारी की सफलता में जिलेभर में खुशी है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। यहां पूरी खबर पढ़ें...

विज्ञापन
02:30 PM, 25-Mar-2025
अनुप्रिया - फोटो : अमर उजाला

BSEB Result: 95.4 प्रतिशत अंक लाकर अनुप्रिया ने लाया चौथा स्थान
जमुई जिले के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड अंतर्गत प्लस टू हाईस्कूल मिर्जागंज की छात्रा अनुप्रिया ने बिहार इंटर साइंस में 95.4 प्रतिशत अंक लाकर बिहार में चौथा स्थान प्राप्त किया है। अनुप्रिया अलीगंज मानपुर गांव निवासी कृष्ण मुरारी कुमार की बेटी है। अनुप्रिया कि इस सफलता से परिवार वालों में खुशी का माहौल है। अनुप्रिया ने इस सफलता को हासिल कर अपने माता-पिता ही नहीं बल्कि प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। अनुप्रिया ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दी है। बताया गया कि अनुप्रिया के पिता कृष्ण मुरारी कुमार पेसे से शिक्षक है। कृष्ण मुरारी कुमार ने बताया कि अनुप्रिया बचपन से मेधावी थी। उसी का परिणाम है कि अनुप्रिया ने आज बिहार इंटर साइंस में 95.4 प्रतिशत अंक लाकर बिहार में चौथा स्थान काबिज होने में सफलता पाई है। 

02:10 PM, 25-Mar-2025
इंटर स्टेट टॉपर प्रिया जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

BSEB Result: इंटर स्टेट टॉपर प्रिया जायसवाल छोटे से स्कूल की छात्रा हैं
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित होते ही बेतिया की प्रिया जायसवाल के घर खुशी का माहौल छा गया। राज्य संपोषित एसएस प्लस टू विद्यालय हरनाटांड की छात्रा प्रिया जायसवाल ने विज्ञान संकाय में 484 अंक हासिल कर बिहार टॉप किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

01:54 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board Result: पटना जिले में एक को तीसरा और दूसरे को चौथा स्थान मिला
टॉपर्स की सूची में विज्ञान संकाय से भी वैशाली के परीक्षार्थी हैं। विज्ञान संकाय में चौथे टॉपर के रूप में एबीएस इंटर कॉलेज लालगंज वैशाली के प्रशांत कुमार का नाम है। प्रशांत को 95.4 प्रतिशत नंबर आया है। पटना से इस बार टॉपर सूची में सिर्फ दो नाम हैं। मसौढ़ी के एम यू जेड कॉलेज साइन की अंशु रानी आर्ट संकाय में स्टेट टॉपर की सूची में चौथे नंबर पर हैं। अंशु को 93.8 प्रतिशत नंबर मिला है। विज्ञान संकाय में पटना शहर के प्रतिष्ठित पटना कॉलेजिएट स्कूल के छात्र रवि कुमार ने स्टेट टॉपर रैंक में तीसरा स्थान हासिल किया है। रवि को 95.6 प्रतिशत नंबर आए हैं।

01:50 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board Result: वैशाली ने दिया कॉमर्स और आर्ट्स में टॉपर
वैशाली जिले ने कॉमर्स और आर्ट्स में टॉपर दिया है। कला संकाय मैं स्टेट टॉपर अंकिता कुमारी वैशाली सेहैं। वह वैशाली के राजकीय कृत बी उच्च विद्यालय सेहान की छात्रा हैं। उन्हें 94.6 प्रतिशत नंबर आया है। कॉमर्स संकाय में भी वैशाली ने स्टेट टॉपर दिया है। वैशाली के जे कॉलेज हाजीपुर की छात्रा रोशनी कुमारी ने 95% नंबर हासिल किया है।

01:33 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Result : जानिए, टॉपर प्रिया ने क्या कहा
बिहार बोर्ड की परीक्षा में सबसे ज्यादा नंबर इंटर की छात्रा प्रिया जायसवाल को आया है। प्रिया प्लस टू स्कूल हर्नाटांड़ पश्चिम चंपारण की छात्रा हैं। प्रिया जायसवाल को विज्ञान संकाय में 96.8 प्रतिशत नंबर आया है। वहीं प्रिया जायसवाल ने कहा कि टॉपर बनने के लिए माता-पिता का काफी सहयोग मिला। मम्मी रात-रात भर पढ़ाती थीं। शिक्षक भी काफी अच्छे से पढ़ाती और समझातीं थी। मैं कभी समय देखकर नहीं पढ़ती थी। पढ़ाई को बोझ की तरह नहीं लिया। बड़ी बहन और भाई ने भी काफी मदद की। मैंने अपनी राइटिंग स्किल पर काफी फोकस किया। 
टॉपर्स की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

01:28 PM, 25-Mar-2025
एसीएस और शिक्षा मंत्री के साथ परीक्षा परिणाम जारी करते बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला

Bihar Board 2025 Result: इस बार सर्वाधिक विज्ञान संकाय के 633896 छात्रों ने पास की परीक्षा
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि लगातार सातवीं बार बिहार ने देश में सबसे पहले इंटर का रिजल्ट जारी किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटर परीक्षा में इस बार सर्वाधिक विज्ञान संकाय के 633896, कला संकाय के 611365 और कॉमर्स संकाय के 34821 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। विज्ञान के 568330, कला के 505884 और कॉमर्स के 32999 परीक्षार्थी पास हुए हैं।

टॉपर्स की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

01:22 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board Result 2025: प्रिया जायसवाल बनी विज्ञान संकाय में स्टेट टॉपर
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि 86.50 प्रतिशत छात्रों ने इंटर परीक्षा पास की। आज जारी किए गए परिणाम के अनुसार, पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कला संकाय में संयुक्त रूप से अंकिता कुमार और साकिब साह ने पहला स्थान प्राप्त किया। इन दोनों को 473 अंक मिले। दूसरे स्थान पर अनुष्का कुमारी और रुबैया फातिमा ने 471 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं तीसरे स्थान पर तीन छात्र शामिल हैं। इन्हें 470 अंक प्राप्त हुए।

01:19 PM, 25-Mar-2025
रिजल्ट जारी करने पहुंचे बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : अमर उजाला

BSEB 12th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर का रिजल्ट, 86.50 प्रतिश बच्चों ने पास की परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष कुल 86.50% छात्रों ने परीक्षा पास की है। परीक्षार्थियों के बीच कॉमर्स संकाय के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अधिक, 94.77% रहा है। कला संकाय के इंटर उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का प्रतिशत 82.75 रहा।

01:08 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड के दफ्तर पहुंचे शिक्षा मंत्री
बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दफ्तर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में उनके हाथों इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एएस सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर पहले से ही पहुंचकर उनका इंतजार कर रहे थे। बोर्ड ने 1:15 बजे परीक्षा परिणाम जारी करने की बात कर रखी थी।

01:05 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Result: शिक्षा मंत्री के पहुंचते ही जारी होगा रिजल्ट
बिहार विधानसभा का सत्र चलने के कारण शिक्षा मंत्री 1:00 तक बिहार विधान मंडल में रहने वाले थे। वह वहां से सीधे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पहुंच रहे हैं। उनके आने के बाद इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एस सिद्धार्थ बोर्ड दफ्तर पहुंच चुके हैं। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर पहले से ही बिहार बोर्ड कार्यालय में मौजूद हैं।

12:59 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Result: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पहुंचे बिहार बोर्ड
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कुछ ही मिनटों में इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ बिहार बोर्ड पहुंच चुके हैं। दोपहर 1:15 बजे शिक्षा मंत्री सुनील सिंह, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 12वीं के रिजल्ट का एलान करेंगे।

12:51 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Result: पास होने के लिए 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य
बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक थ्योरी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रैक्टिकल विषयों में न्यूनतम 40% अंक लाना आवश्यक है।

12:44 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 2025 Result: 12 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 के लिए 12,92,313 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए, जिनमें लगभग 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़के शामिल हैं। परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।

 

12:27 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Result: जानिए, पिछले छह वर्षों का पास प्रतिशत
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के परिणाम कुछ ही घंटों में घोषित हो जाएंगे। बोर्ड परिणामों के साथ कुल पास प्रतिशत की घोषणा भी करता है। यहां पिछले छह वर्षों में बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का पास प्रतिशत बताया गया है:

  • 2024: 87.21%
  • 2023: 83.73%
  • 2022: 80.15%
  • 2021: 78.04%
  • 2020: 80.59%
  • 2019: 79.76%

12:12 PM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Result : टॉपर्स को इस बार दोगुणी राशि मिलेगी
बिहार विद्यालय परीक्षा ने 12वीं कक्षा के परिणाम 2025 के लिए टॉपर्स के लिए पुरस्कार राशि को दोगुना करने की घोषणा की है। यह निर्णय छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी मेहनत को मान्यता देने के उद्देश्य से लिया गया है। बिहार बोर्ड की ओर से पहले स्थान पर आने वाले छात्र को अब दो लाख रुपये, जबकि दूसरे स्थान पर आने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले छात्र को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं चार से 10वीं रैंक तक के छात्रों के लिए पुरस्कार राशि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, जो कि 30 हजार रुपये ही रहेगी। 

11:48 AM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Result : पूरा हो चुका है टॉपर्स वेरिफिकेशन 
बिहार बोर्ड के अनुसार, टॉपर्स का वेरिफिकेशन शुक्रवार और शनिवार को पूरा कर लिया गया है, जिससे परिणाम की घोषणा में कोई बाधा नहीं आएगी। परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम अमर उजाला की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। छात्र यहां क्लिक करके भी डायरेक्ट कक्षा 12वीं के रिजल्ट पेज पर पहुंच सकते हैं।

11:30 AM, 25-Mar-2025

Bihar Board 12th Result Live: इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, 86.50 प्रतिशत बच्चे पास; यहां देखें टॉपर्स की सूची

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 12वीं परीक्षा (इंटर) का रिजल्ट आज दोपहर 1:15 बजे जारी होगा। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी दी है कि बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा का परिणाम आज, 1:15 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र अपनी जानकारी को पंजीकृत करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें