बिहार के लखीसराय जिले के एमपीएस +2 हाई स्कूल सदायबिघा के छात्र चंद्रदीप कुमार ने आर्ट्स में 478 अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल ही नहीं बल्कि परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। आर्थिक और पारिवारिक कठिनाइयों के बावजूद छात्र ने कड़ी मेहनत,अनुशासन और लगातार पढ़ाई के दम पर यह सफलता हासिल की। यहां पढ़ें पूरी खबर...
सीतामढ़ी के पुपरी की रहने वाली सिद्धि कुमारी ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सिद्धि ने आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 478 अंक 95.60% प्राप्त कर पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। मूल रूप से पुपरी जनकपुर रोड निवासी सिद्धि के पिता प्रशांत कुमार एक हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि माता रचना देवी गृहिणी हैं। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाली सिद्धि की इस ऐतिहासिक सफलता ने न केवल उनके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है, बल्कि पूरे सीतामढ़ी जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
कड़ी मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर बिहार के सारण जिले की बेटी रोशनी कुमारी ने साबित कर दिया कि सफलता के लिए बड़े संसाधनों की जरूरत नहीं होती। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटरमीडिएट कला संकाय परीक्षा 2026 में रोशनी ने 95 प्रतिशत अंक (475 अंक) हासिल कर पूरे राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इस शानदार सफलता के साथ वह सारण जिले की टॉपर भी बनी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बेगूसराय की बेटी ने इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में राज्य भर में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता से पूरे राज्य में एक बार फिर बेगूसराय जिले का डंका बजा है। अनामिका कुमारी बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड स्थित राजकीयकृत के.एल. +2 उच्च विद्यालय, मटिहानी की छात्रा हैं। उन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में विज्ञान संकाय में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
कॉमर्स संकाय पटना की अदिति कुमारी ने टॉप किया। इन्हें पटना 480 अंक आए। इनके बाद पटना की माही कुमार दूसरे नंबर पर रहीं। इन्हें 476 अंक आए। तीसरे स्थान पर भी पटना की बेटी ने बाजी मार ली। 475 अंकों के साथ निशिका श्री तीसरे नंबर पर रहीं। वहीं चाैथे नंबर पर दो छात्रा शामिल हैं। वैशाली की मानवी कुमारी और नवादा की श्रेया कुमारी को 474 अंक प्राप्त हुए। पांचवें नंबर पर फिर से पटना की ही बेटियों का दबदबा रहा। इनमें वारिशा नौशाद और हर्षिका शामिल हैं। दोनों 472 अंक मिले हैं।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि हमलोगों ने लगातार आठवीं वर्ष सबसे पहले रिजल्ट प्रकाशित किया। 2025 में 27 दिनों के अंदर रिजल्ट प्रकाशित किया था। इस बार महज 25 दिन के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया गया। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि 13 लाख चार हजार परीक्षार्थियों के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी किया गया है।
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने साइंस संकाय में टॉप किया है। उन्होंने 481 अंक प्राप्त किया। यह कुल अंकों का 96.20 प्रतिशत है। वहीं साक्षी कुमार (सीतामढ़ी) और सतना कुमारी (नवादा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इन दोनों ने 479 अंक प्राप्त किया है। कला संकाय में गया जिले की निशु कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने 479 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार यह कुल अंकों का 95.1 प्रतिशत है। इसके साथ ही सीतामढ़ी की सिद्धि शुक्ला और लखीसराय की चंद्रदीप कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि 2026 में 85.19 छात्रों ने इंटर परीक्षा पास किया है। इस बार 86.23 छात्राओं ने परीक्षा पास की है। छात्रों का प्रतिशत 84.29 है। वहीं आर्ट्स औ कॉमर्स में छात्रा ने और साइंस में छात्र ने टॉप किया है। इस बार कुल 26 छात्रों ने टॉप किया है। इसमें से 19 लड़कियां हैं। हमलोगों ने बेहद ही पारदर्शी तरीके से रिजल्ट का प्रकाशन किया।
शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को बधाई देता हूं। साथ ही बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर और उनकी टीम को मैं बधाई देता हूं। हिन्दुस्तान में सबसे पहले उन्होंने इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। यह आठवीं बार है जब उन्होंने यह रिजल्ट जारी किया है।
बिहार बोर्ड में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंटर परीक्षा के महज 25 दिनों के अंदर बिहार बोर्ड ने ऐसा किया है। यह भी एक रिकॉर्ड है।
बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम जारी करने के लिए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के दफ्तर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में वह बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के साथ मिलकर रिजल्ट जारी करेंगे।
अब रिजल्ट जारी होने में कुछ ही समय बचा है, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह पहले से अपनी जरूरी जानकारी जैसे रोल नंबर आदि तैयार रखें, ताकि परिणाम देखने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस पेज पर मिलेगा...
पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें तो लड़कियों ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और टॉपर्स लिस्ट में अपना दबदबा कायम रखा है। साल 2025 के रिजल्ट में भी तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी (वैशाली) और शाकिब शाह (बक्सर) ने 94.6% अंक के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया था। वहीं साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स में रोशनी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया था।
इस लिंक पर क्लिक करके आप देख सकते हैं अपना रिजल्ट
दो घंटे बाद बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी कर देगा और साथ ही आ जाएंगे टॉपर्स के नाम। पिछले साल बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में अलग-अलग स्ट्रीम के टॉपर्स ने शानदार प्रदर्शन किया था। विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों संकायों में छात्रों ने बेहतरीन अंक हासिल किए। साइंस स्ट्रीम में पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8%) के साथ पहला स्थान प्राप्त किया था। कॉमर्स स्ट्रीम में:वैशाली की रौशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) हासिल कर टॉप किया था। आर्ट्स स्ट्रीम:में अंकिता कुमारी और शाकिब शाह ने 473 अंक (94.6%) के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दो से 13 फरवरी, 2026 तक 1,762 परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में आयोजित हुईं। सुबह की शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक आयोजित की गई, जबकि शाम की शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक थी।
इस लिंक पर क्लिक करके आप देख सकते हैं अपना रिजल्ट
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर सोमवार दोपहर डेढ़ बजे 12वीं (इंटर) परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि आज दोपहर इंटर परीक्षा का परिणाम जारी किए जाएंगे। सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 21 मार्च को ही इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के संभावित टॉपर्स की वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस दौरान हस्ताक्षर और हैंडराइटिंग से लेकर कॉपी और परीक्षार्थी की योग्यता की जांच की गई। अब बाकी की प्रक्रियाएं भी पूरी हो चुकी हैं।