10:46 AM, 26-Nov-2024
Bihar Vidhan Sabha: राजद विधायकों के साथ तेजस्वी विधानसभा परिसर में कर रहे प्रदर्शन; सरकार पेश करेगी दो बिल
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधानसभा परिसर पहुंचे और राजद के विधायकों के साथ हंगामा करने लगे। तेजस्वी यादव और उनके विधायक 65 फीसदी आरक्षण, नौकरी, डोमिसाइल, महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इधर, विधानसभा के बाहर माले विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार दूसरे दरवाजे से विधानसभा के अंदर पहुंचे हैं। वहीं सदन में आज बिहार सरकार दो बिल पेश करने जा रही है।