11:19 AM, 13-Jul-2023
बिहार विधानसभा में अपनी बात रखते वित्त मंत्री विजय चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
वित्त मंत्री बोले- भाजपा विधायकों का व्यवहार अशोभनीय
बिहार सरकार के वित्त मंत्री ने स्पीकर से कहा कि महोदय सदन में भाजपा विधायकों का व्यवहार अशोभनीय है। इस तरह से कुर्सियों को पटकना, मेज पर खड़े होकर हंगामा करना, सदन में असंसदीय शब्द का प्रयोग करना काफी गलत है। यह लोकतंत्र की हत्या है। इनपर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद स्पीकर ने हंगामा भाजपा विधायकों को कहा कि आप लोगों को जनता से कोई मतलब नहीं है। आपलोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। इस पर वित्त मंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों को संविधान से कोई मतलब नहीं है। पिछले तीन दिनों से यह लोग सदन में लगातार हंगामा कर रहे हैं। यह लोग काफी हताश हो चुके हैं।