नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए ये सात चेहरे
जिन सात चेहरों को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है उनमे अररिया जिले की सकटी विधानसभा सीट से विधायक विजय कुमार मंडल, दरभंगा जिले की जाले सीट से विधायक जीवेश मिश्रा और दरभंगा जिले की ही दरभंगा सीट से विधायक संजय सरावगी, सीतामढ़ी जिले की रीगा सीट से विधायक मोतीलाल प्रसाद, मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह, नालंदा जिले की बिहारशरीफ सीट से विधायक डॉ. सुनील कुमार और सारण जिले की अमनौर सीट से विधायक कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं।
राजू कुमार सिंह, मोतीलाल और कृष्ण कुमार मंटू मंत्री बने
संजय सरावगी ने मैथिली भाषा में शपथ ली
बिहार में संजय सरावगी ने सबसे पहले मैथिली भाषा में शपथ ली। इसके बाद राज्यपाल ने डॉ सुनील कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सीएम के पहुंचने पर जदयू समर्थकों ने की नारेबाजी
सीएम नीतीश कुमार के आते ही उनके समर्थन जदयू समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। सीएम नीतीश के साथ दोनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी हैं।
मंत्री पद की शपथ लेने भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा, राजू सिंह और कृष्ण कुमार मंटू भी पहुंच चुके हैं।
राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा कि सात मंत्रियों के शपथ लेने की बात तो सामने आ रही है। यह चौंकाने वाला है कि सभी मंत्री भाजपा के ही होंगे। जदयू के एक भी मंत्री नहीं होंगे। यह समझ में नहीं आ रहा है कि नीतीश कुमार किस दबाव में हैं। भाजपा के लोग पूरी तरह से राजद से डरे हुए हैं।