कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएम को खूब बोले, फिर अचानक भूल गये मुख्यमंत्री का नाम
औरंगाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा-2.0 के बिहार फेज-2 में औरंगाबाद में गुरूवार को संपन्न हुए राहुल गांधी की सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मोदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर खूब बोले। उन्होंने अपने संबोधन में सौ से अधिक बार प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिया। साथ ही बिहार में पलटा-पलटी पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार का नाम ही भूल गए।
पूरी खबर पढने के लिए यहां क्लिक करें।
वेलेंटाइन वीक में बेटी का मर्डर
पटना में 19 साल की लड़की की निर्मम हत्या कर दी गई। वेलेंटाइन वीक उसके पिता और भाई परिवार के सदस्यों ने मिलकर उसे मार डाला। साक्ष्य छिपाने के लिए लाश को मछलियों का चारा बनने के लिए गंगा नदी फेंक दिया। लड़की की बड़ी बहन ने उसके हत्यारों को सजा दिलाने पुलिस के पास पहुंची। उसने सालिमपुर थाने में अपने पिता और भाई समेत 13 लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हजारों किसान दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे हैं
राहुल गांधी ने कहा कि हजारों किसान दिल्ली की ओर आगे बढ़ रहे हैं। मोदी सरकार उन्हें रोकने के लिए आंसू गैस और छर्रे से हमला करवा रही है। मैंने एक किसान से बात की, जो आर्मी के पूर्व जवान थे। उनके मुंह पर छर्रे मारे गए थे। मैंने उनसे कहा आप पहले भी देश के लिए लड़ रहे थे और आज भी देश के लिए लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का चेहरा मुस्कुराते हुए दिखेगा। वहीं, भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सबको घूरते दिखेंगे। ये लोग पूरे देश में नफरत फैला रहे हैं। BJP की नफरती विचारधारा ने मणिपुर को जला दिया।
राहुल बोले- जाति जनगणना करवाए मोदी सरकार
औरंगाबाद में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला। जितनी जीएसटी देश का मजदूर देता है, उतनी ही अंबानी और अदाणी देता है। 73 प्रतिशत लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। इसीलिए मैंने जाति जनगणना की मांग उठाई। जाति जनगणना समाज का एक्सरे है। इससे वास्तविक स्थिति सामने आयेगी। इसके बाद हम आर्थिक सर्वे करवाएंगे। किसके साथ में कितना धन है।
खरगे ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर बोला हमला
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरीय नेता राहुल गांधी औरंगाबाद पहुंच चुके हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कार्यक्रम के तरह गांधी मैदान में दोनों नेता लोगो को संबोधित करने पहुंचे हैं। खरगे ने शायराना अंदाज में पीएम मोदी और भाजपा पर हमला बोला। इतना नहीं नहीं खरगे ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। कहा कि जो इंसान अपने आप को कहता है कि मर जाऊंगा भाजपा में नहीं जाऊंगा, वह इंसान आज भाजपा के झोली में जाकर बैठ गया। भाजपा ने उनके डरा धमकाकर अपने पास लाया। गरीबों से वोट लिए और आज गरीबों को चुसने वाली पार्टी की गोद में जाकर बैठ गए।
बिहार में नियोजित शिक्षक पिछले कुछ दिनों से लगातार सक्षमता परीक्षा का विरोध कर रह थे। दो दिन पहले लाखों अभ्यर्थियों ने पटना में प्रदर्शन किया था। अब इस मामले को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले से पुराने शिक्षकों को कठिनाई नहीं होगी।
सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के जमुरा पुल के समीप की है। घटना के कारणों के संबंध में फिलहाल कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या का कारण अवैध संबंध है। मृत महिला की शादी 12 साल पहले हुई थी और उससे एक बेटी और एक बेटा भी है।
राष्ट्रीय जनता दल की ओर से राज्यसभा सांसद के मनोज झा और तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव ने विधानसभा में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर लालू प्रसाद उनकी पत्नी राबड़ी देवी, दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप यादव समेत पार्टी के सभी वरीय नेता मौजूद रहे।
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर औरंगाबाद के गांधी मैदान में महागठबंधन के नेताओं की भीड़ उमड़ चुकी है। मंच पर राहुल गांधी के आगमन का इंतजार किया जा रहा है। अभी सीपीआइएमएल की केंद्रीय कमिटी के सदस्य पूर्व विधायक राजाराम सिंह सभा को संबोधित कर रहे। मनोज मंजिल को जेल भेजे जाने के कारण माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य नही आए। उनके जगह पर राजाराम सिंह आए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी राज में श्रम कानून में बदलाव हुआ। अचानक 8 के बदले 12 घंटे बंद का प्रावधान कर दिया। 16 के किसानों के भारत बंद को सफल बनाए। देश में ब्रिटिश कंपनी राज जैसे हालात हैं।
"भारत जोड़ो न्याय यात्रा" पहुंची औरंगाबाद
कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी की "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" औरंगाबाद पहुंच चुकी है। गांधी मैदान में राहुल गांधी सभा को संबोधित करने वाले हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी पहले हवाई मार्ग से गया पहुंचेंगे। यहां से वह औरंगाबाद आयेंगे।
मुंगेर में बुजुर्ग की हत्या
मुंगेर में एक प्लंबर (चापानल मिस्त्री) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर इलाके की है। बुजुर्ग प्लंबर की हत्या के बाद इलाके में सनसनी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मरने वाले की पहचान विजयनगर निवासी 60 वर्षीय नागो मंडल के रूप में हुई है।
पांच परीक्षार्थी हादसे का शिकार
बेगूसराय में मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे पांच छात्र सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी छात्र को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन छात्र की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल के पास की है। बताया जा रहा है कि मटिहानी थाना क्षेत्र के लभरचक्र से पांच छात्र चार चक्का गाड़ी से मैट्रिक एग्जाम देने के लिए बखरी जा रहा था। तभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल के पास तेज रफ्तार टैंकलोरी ने चार चक्का गाड़ी में जबरदस्त धक्का मार दिया। इस हादसे में चार चक्का पर सवार पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां पढ़ें विस्तार से खबर...
मैट्रिक परीक्षार्थी की सड़क हादसे में मौत
बेतिया में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रहे एक छात्र को एनएच 727 बस ने रौदा दिया। हादसा इतना भीषण था कि छात्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना जिले के शनिचरी थाना क्षेत्र के मिश्रौली चौक के समीप की है। परिजनों का कहना है कि चनपटिया थाना क्षेत्र के नवगांवा गांव निवासी नंदकिशोर मिश्रा का पुत्र विकास कुमार (16) मैट्रिक परीक्षार देने जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही यात्रियों से भरी बस ने विकास को रौंद दिया। विकास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यहां पढ़ें विस्तार से खबर...
सीतामढ़ी में सरपंच की पत्नी को अपराधियों ने मारी गोली
सीतामढी के बेलसंड में सरपंच की पत्नी को अपराधियों ने गोली मार दी। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। आननफानन में अनुमंडलीय अस्पताल बेलसंड लाया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। जख्मी की पहचान कंसार पंचायत के सरपंच पड़राही निवासी नशरुद्दीन हैदर शाह की पत्नी खैरा खातुन (55) के रूप में की गयी है। उधर, गोलीबारी की सूचना के बाद सरपंच के समर्थक व परिजन आरोपित के घर की घेराबंदी कर तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पुलिस का कहना है कि पूर्व विवाद में सरपंच की पत्नी को गोली मारी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
ठंड बढ़ी हुई है। कोहरे के कारण गाड़ियां धीमी चल रही हैं। इसी में सुबह नौ बजे बिहार में 2024 की बोर्ड परीक्षा, यानी मैट्रिक परीक्षा शुरू हो रही है। इसमें जूते-मोजे पहनने पर रोक तो है ही, यह सख्ती भी की गई है कि सुबह नौ बजे के बाद पहली पाली की परीक्षा के लिए प्रवेश नहीं मिलेगा। दीवार फांदकर या गेट से कूदकर परीक्षा देने पर दो साल के लिए बैन कर देने का डर है।