फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Live : पटना पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश, डिप्टी सीएम दिल्ली रवाना; अमित शाह को लेकर लालू ने कही यह बात

Mon, 11 Mar 2024 07:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar News : एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है। एनडीए के सहयोगी दल के चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सहनी और बिहार भाजपा के वरीय नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। सीएम नीतीश कुमार भी आज इंग्लैंड से दिल्ली आ रहे हैं।
विज्ञापन
बिहार न्यूज लाइव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:25 PM, 11-Mar-2024

नीतीश कुमार पटना आए, सम्राट चौधरी दिल्ली गए
दिल्ली में एनडीए गठबंधन की सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार पटना आ गए। वह इंग्लैड से आज सुबह ही दिल्ली आए थे। कयास लगाए जा रहे थे कि वह दिल्ली रुकेंगे लेकिन वह पटन पहुंच गए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कुछ बयान नहीं दिया। इधर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, सांसद संजय जायसवाल दिल्ली रवाना हो गए। तीनों नेता राष्ट्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं। 

05:22 PM, 11-Mar-2024

चिराग पासवान का मामला भाजपा देख रही है
एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा और जदयू के बीच शीट शेयरिंग होनी है। चिराग पासवान का मामला भाजपा देख रही है, मामले में कोई दिक्कत नहीं होगी। वहीं पूर्व मंत्री और जदयू के वरीय नेता जमा खान ने कहा है जनता दल यूनाईटेड 17 सीटों पर लड़ना चाहती है। आगे हमारे नेता जो निर्णय लेंगे हमलोग उनके साथ हैं।

04:54 PM, 11-Mar-2024

कुछ देर में पटना पहुंचेंगे सीएम नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने यूरोप दौरे से देश लौट चुके हैं। वह इंग्लैंड में अपनी यात्रा पूरी तक दिल्ली लौटे और पटना के रवाना हो गए। शाम साढ़े पांच बजे वह पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मंगलवार को वह कैबिनेट की मीटिंग करेंगे। चर्चा है कि मुख्यमंत्री मंगलवार को कैबिनेट का विस्तार भी करें। 

विज्ञापन
04:43 PM, 11-Mar-2024

एनडीए के उम्मीदवारों की चुनाव में एकतरफा जीत होगी
भारतीय जनता पार्टी के तीनों प्रत्याशियों ने एमएलसी चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मामले में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए के उम्मीदवारों की चुनाव में एकतरफा जीत होगी। भाजपा की ओर से दोबारा विधान परिषद के उम्मीदवार बनाए गए पूर्व मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि पार्टी को दोबारा यह मौका देने के लिए धन्यवाद देता हूं। पहले भी सदन का हिस्सा रह चुका हूं। पार्टी ने जिस उम्मीद से मुझे उम्मीदवार बनाया है। मैं उस उम्मीद पर खड़ा उतारूंगा। 

04:26 PM, 11-Mar-2024

पहली महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी बनी संस्कृति
राज्य स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग ट्रायल प्रतियोगिता में औरंगाबाद के मंगिया गांव के राजकुमार सिंह की पुत्रि संस्कृति सिंह ने 52 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान लाकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। यह प्रतियोगिता 19 से 25 मार्च तक उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में संस्कृति भी भाग ले कर अपना दम खम दिखाएगी। औरंगाबाद जिले की वह पहली महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी बनी है, बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी।

विज्ञापन
03:47 PM, 11-Mar-2024

एक साथ तीन सरकारी भवनों को निशाना बनाया
मुजफ्फरपुर में बेखौफ चोरों ने एक साथ तीन सरकारी भवनों को निशाना बनाया है। चोरों ने पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्कूल के कमरे का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के सामान चोरी कर लिया। घटना पानापुर थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। 

03:00 PM, 11-Mar-2024

क्राइम कंट्रोल के लिए बने पुलिस कैंप
पुलिस महानिरीक्षक के सहायक (कल्याण) व सीनियर आईपीएस विशाल शर्मा ने कहा है कि बिहार पुलिस ने मिशन सुरक्षा के तहत अपराध अपराधियों को नियंत्रित करने के लिए राज्य के दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पुलिस कैंप की स्थापना की गई है। अब तक 41 पुलिस कैंप की स्थापना की जा चुकी है।

02:10 PM, 11-Mar-2024

सीवान में जमीन कारोबारी को गोली मारी
सीवान में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कंधवारा रोड में डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल के समीप, तौकीर मियां अपने बच्चों को मोटरसाइकिल से लाने जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास पहले से घात लगाए चार अपराधी तौकीर पर फायरिंग करे लगे। तौकरी को तीन गोली लगी। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

01:41 PM, 11-Mar-2024

मुजफ्फरपुर में कारोबारी की हत्या
मुजफ्फरपुर में चूड़ी-लहठी के एक कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के गरहा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। मृतक की पहचान बोचहा मदारीपुर कर्ण निवासी 43 वर्षीय मो. नसीर के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। 

01:02 PM, 11-Mar-2024

लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही मोदी सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत महागठबंधन सभी एमएलसी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। गृह मंत्री अमित शाह के उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे वाले बयान के सवाल पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि वह एक बार फंसे थे न.. फिर फसाएंगे। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि मोदी  सरकार लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। केंद्रीय एजेंसियों का गलत उपयोग किया जा रहा है। 

12:30 PM, 11-Mar-2024
महागठबंधन के प्रत्याशी ने नामांकन किया। - फोटो : अमर उजाला

महागठबंधन के सभी पांच उम्मीदवारों ने किया नामांकन
बिहार विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत महागठबंधन के पांच उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा भर दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मौजूद थे। राजद की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, फैसल अली, डॉ. उर्मिला ठाकुर और भाजपा (माले) की ओर से शशि यादव ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। 

12:02 PM, 11-Mar-2024

जदयू विधायक की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर
समस्तीपुर में एनएच 28 पर मुसरीघरारी चौक के पास ट्रक और जदयू विधायक की स्कार्पियो में सीधी टक्कर हो गई। इसमें विधायक अमन हजारी के साथ ही चालक रोशन कुमार, उनके दो सुरक्षागार्ड पिंकी कुमार, मुकेश कुमार और उनका निजी सचिव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इन्हें स्थानीय लोंगों के सहयोग से रात में मुसरीघरारी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में उन्हें पटना रेफर कर दिया गया।

11:43 AM, 11-Mar-2024

जहानाबाद में युवक की हत्या
जहानाबाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने लाठी-डंडे एवं ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर बेहरमी से उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना पाकर नगर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

11:02 AM, 11-Mar-2024

जदयू नेता के बेटे को मारी गोली
मधेपुरा में अपराधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी (जदयू) के नेता के बेटे को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र के इटवा जीवछपुर गांव की है। घायल युवक का इलाज जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। 

10:21 AM, 11-Mar-2024

बेगूसराय में युवक की हत्या
बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना बखरी थाना क्षेत्र के मौजी गांव की है। मृत युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के सकरवासा गांव के रहने वाले नंदकिशोर चौधरी का 32 वर्षीय निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

09:45 AM, 11-Mar-2024

महिला का सामूहित दुष्कर्म
सीवान में एक महिला के साथ हैवानियत हुई। इस वारदात को तीन हैवानों ने मिलकर अंजाम दिया है। घटना सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है। पुलिस का कहना है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई चलर ही है। 

09:14 AM, 11-Mar-2024

Bihar News Live : पटना पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश, डिप्टी सीएम दिल्ली रवाना; अमित शाह को लेकर लालू ने कही यह बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर से बिहार को 4700 करोड़ की विकास योजनओं की सौगात देंगे। दिल्ली से वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सड़क परियोजनाओं का शिलान्याय, शुभारंभ और लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर पटना में सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इधर, एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी है। एनडीए के सहयोगी दल के चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सहनी और बिहार भाजपा के वरीय नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। सीएम नीतीश कुमार भी आज इंग्लैंड से दिल्ली आ रहे हैं। संभावना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन सभी नेताओं से बैठक करेंगे। बिहार विधान परिषद के लिए भाजपा के तीन, राजद के चार और भाकपा माले के एक उम्मीदवार अपना नामंकन पर्चा दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें