08:23 AM, 30-Mar-2024
Bihar News Live: सिंबल लेने राबड़ी आवास पहुंचे मुन्ना शुक्ला; रामनाथ ठाकुर ने पीएम मोदी का आभार जताया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की पांच विभूतियों को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित करेंगी। पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को छोड़कर अन्य चार विभूतियों (पूर्व पीएम चौघरी चरण सिंह, नरसिम्हा राव, पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ.एमएस स्वामीनाथन) को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा। रामनाथ ठाकुर अपने पिता के सम्मान को राष्ट्रपति के हाथों ग्रहण करेंगे। इस सम्मान समारोह में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। इधर, बिहार में पश्चिमी विक्षोभ की इंट्री हो गई है। इस कारण पटना समेत राज्य के दक्षिणी हिस्से में बारिश के आसार हैं। मौसम में राज्य के दक्षिणी इलाके में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। वहीं उत्तर बिहार के पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, अररिया, किशनगंज समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।