तेजस्वी ने लोगों को पटना आने का दिया न्यौता
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बुधवार को जन विश्वास यात्रा के तहत खगड़िया पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी बस से ही लोगों को संबोधित किया। तेजस्वी ने लोगों से कहा कि आगामी तीन मार्च को पटना में महागठबंधन की रैली है, जिसका न्योता देने मैं आया हूं। आप लोग पटना पहुंचकर रैली में शामिल जरूर हों। पूरी खबर यहां पढ़ें...
गंगा प्रदूषण की छह सप्ताह में पूरी रिपोर्ट नहीं सौंपने पर मिली चेतावनी
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गंगा में प्रदूषण को लेकर बिहार सरकार को चेतावनी दी है। कहा गया है कि अगर बिहार गंगा जल प्रदूषण पर मांगी गई जानकारी छह सप्ताह के भीतर देने में विफल रहता है, तो वह (एनजीटी) बिहार के मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश देगा। एनजीटी बिहार में गंगा में प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण से संबंधित मामले की सुनवाई कर रहा था। हरित अधिकरण ने पिछले साल पांच राज्यों में गंगा और उसकी सहायक नदियों के प्रदूषण का मुद्दा उठाया था। बंगाल की खाड़ी में मिलने से पहले गंगा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से होकर बहती है। पूरी खबर यहां पढ़ें...
मैथिली में बोले रक्षा मंत्री, कहा- अहां सब के स्वागत करए छी
दरभंगा के बिरौल अनुमंडल के शिवनगर घाट स्थित हाई स्कूल के मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मैथिली भाषा में कहा कि हम अहां सब के स्वागत करए छी। उन्होंने साफ-साफ कहा कि मुझे मैथिली नहीं आती, मैंने यहां के सांसद से लिखवाया है। मैं झूठ नहीं कहूंगा, क्योंकि भाजपा झूठ नहीं बोलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार की पार्टी नहीं है। हमें संसद में जैसे ही मौका मिला हमने सबसे पहले तीन तलाक को खत्म कर दिया। पहले जिसे मन होता था वह भारत को आंख दिखा देता था यह मेरे रक्षा मंत्री रहते नही हो सकता कि कोई भारत को आंख दिखा दे। जब मेरे सैनिकों पर हमला किया तो मैंने तत्काल प्रधानमंत्री से बात करके फैसला करते हुए सीमा पर करते हुए हमले का बदला तुरंत लिया। आगे भी अगर ऐसी जरूरत पड़ी तो मैं सीमा इस पार भी बदला ले सकता और सीमा के तरफ भी जाकर अपने देश की खातिर बदला ले सकता हूं।
हनुमान मंदिर के पास दुकान लगाने के लिए मारपीट
पटना में राजवंशी नगर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास दुकान लगाने को लेकर दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इसमें गोलू कुमार नाम के एक युवक का सिर फट गया है। सुबह में भी विनोद यादव और रामनाथ यादव नाम के दुकानदारों ने आपसी वर्चस्व को लेकर मारपीट की थी। जिसके बाद डायल 112 की टीम शास्त्रीनगर थाने पर लाई थी। लेकिन कुछ देर बैठाने के बाद छोड़ दिया गया। फिर महज कुछ ही घंटे के अंदर एकबार फिर से हनुमान मंदिर के पास दुकान लगाने को लेकर आपस ये सभी भीड़ गए और जमकर मारपीट करने लगे। इसके बाद पुलिस आई दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर शांत करवाया।
विधायकों की सदस्यता छीनने के लिए दी चिट्ठी
नीतीश को राजद विधायक ने बताया समाजवादी
मौत ने ढूंढ़ लिया रास्ता, मां-बेटे की मौत
बिहार के आरा में दर्दनाक ट्रेन हादसे में मां और बेटा की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। मृत महिला आशा कार्यकर्ता थीं। सिकरिया हॉल्ट के पास यह हादसा हुआ। तियर थाना क्षेत्र के जोगीवीर गांव के रहने वाले अयोध्या शर्मा की पत्नी लाल मुनि देवी बिहियां पीएचसी में आशा के पद पर कार्यरत थीं और आज ड्यूटी जाने के लिए बेटे के साथ घर से निकली थीं।
पूरी खबर पढ़ें यहां
साधारण बीमा कंपनियों में एक घंटी की हड़ताल
आज ओरिएंटल इंश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस और न्यू इंडिया एश्योरेंस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक अपनी लंबित मांगों को लेकर कार्यालय कार्य का बहिष्कार किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने विरोध में नाड़ेबाजी की। उन्होंने भारत सरकार मांग करते हुए कहा कि अगस्त 2022 से लंबित वेतन पुनरीक्षण पर जल्द से जल्द वार्ता आरंभ की जाए। बैंक और जीवन बीमा में फैमिली पेंशन को 15% से बढ़ाकर 30% कर दिया गया और सार्वजनिक साधारण बीमा कंपनियों के फैमिली पेंशन के बढ़ने के प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय के द्वारा रोक लिया गया। इस फैमिली पेंशन को जल्द से जल्द बढ़कर 30% किया जाए, 2010 से नियुक्त अधिकारीयों और कर्मचारियों को एनपीएस दिया जा रहा है उसे हटाकर पेंशन स्कीम 1995 दिया जाए और जब तक इसे लागू नहीं किया जाता तब तक एनपीएस की कटौती को 14% किया जाए।
पटना में छात्र को अपराधियों ने मारी गोली
पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरी चौक पर कोचिंग जा रहे एक छात्र को दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मार दी। छात्र की हालत गंभीर है। इधर, घटना के बाद अपराधी गोली मारकर भाग रहे अपराधियों को स्थानीय ने भाग रहे पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही बाढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपराजिता लोहान ने बताया है कि गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। आपसी विवाद के कारण ऐसा हुआ है।
महागठबंधन में टूट पर मंत्री का तंज
महागठबंधन में टूट पर बिहार सरकार ने मंत्री श्रवण कुमार ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह तो शुरूआत है कि आगे-आगे देखिए होता है। जो खेल करने का दावा करते थे। उनके साथ खेला हुआ। तेजस्वी यादव अपना कुनबा बचाएं। विधायकों को अपने नेता पर विश्वास नहीं है। इसीलिए वह छोड़कर जा रहे हैं।
प्रथम राष्ट्रपति की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम
प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि के अवसर पर देशभर में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। पटना में भी कई जगह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बांस घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी शामिल हुए और प्रथम r