04:08 PM, 22-Apr-2024
नीतीश बोले- वो पत्नी व बेटे-बेटी के लिए ही काम करते हैं
बांका के रजौन में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, मूलभूत सुविधाएं, रोजगार, नौकरी आदि पर कई काम किए है। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने परिवारवाद के मुद्दे पर चोट किया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग परिवारवादी नहीं है पर वे लोग परिवार के लिए काम करते हैं। लालू प्रसाद का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपनी पत्नी व बेटे-बेटी के लिए ही काम करते हैं। पहले खुद लड़ा फिर पत्नी और बेटा को बनाया अब सब बेटी को बनवा रहा है। महिलाओं को पढ़ने लिखने से लेकर नौकरी रोजगार का अवसर दिया है एवं महिलाओं के लिए नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।