बिहार में बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए राज्य के नीतीश कुमार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो वरिष्ठ अधिकारियों को आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया है। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के साथ कई अतिरिक्त प्रभार देख रहे 2011 बैच के इस महेंद्र कुमार और बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के साथ कई अतिरिक्त प्रभार देख रहे 2011 बैच के हिमांशु शर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई है।
मुजफ्फरपुर में भी बाढ़ का कहर
मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र के भदाई बसंत मार्ग पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इस कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो चुका है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के मझौलिया पंचायत के वार्ड नंबर 7 में बाढ़ का पानी की घुस गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। SDRF की टीम लगातार पूरे इलाके में मोटर बोट से पेट्रोलिंग कर रही है। बाढ़ में फंसे हुए लोग को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर ले जा रही है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री विजय कुमार चौधरी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए हेलीकॉप्टर से निकल चुके हैं। दोनों नेता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित इलाके के अधिकारियों को कड़ी निगरानी का निर्देश दिया है।
पीएम और सीएम के बाढ़ पीड़ितों के लिए चिंतित हैं
चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने कहा कि वह दो दिनों से बाढ़ पीड़ितों के बीच घूम रहे हैं ताकि सही जानकारी और अधिकृत जानकारी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को दी जा सके। उन्होंने कहा कि पीएम और सीएम खुद बाढ़ पीड़ितों के लिए काफी चिंतित हैं। यह समय आरोप प्रत्यारोप का नहीं है।
गंडक नदी पर बना रिंग बांध ध्वस्त हो चुका
मोतिहारी के सरेया पंचायत के लोकनाथपुर में गंडक नदी पर बना रिंग बांध ध्वस्त हो चुका है। इस कारण सात से अधिक गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है। वहीं सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें डूब गईं।लोगों का कहना है कि मनरेगा योजना से बना यह पुल पानी का दबाव झेल नहीं पाया। इधर, जिला प्रशासन की टीम राहत बचाव के कार्य में जुट गई है।
पति-पत्नी समेत तीन लोग लापता
दरभंगा, किरतपुर प्रखंड क्षेत्र के भूभौल गांव में कोसी नदी के तटबंध टूटने के बाद अब तबाही आने लगी है। बताया जाता है कि बांध टूटने के बाद से भूभौल गांव में पति पत्नी सहित तीन लोग लापता हो गए है। मंगलवार रात को तटबंध टूटने बाद परिजनों ने पहले समझा कही जान बचाकर तीनो लोग रह रहे होंगे लेकिन काफी खोजबीन करने के बाद भी तीनो का कोई पता नही मिल सका है। लापता होने वालों में भूभौल के कनून टोला के पत्नी बीनो साह और उनकी पत्नी सरस्वती देवी लापता जबकि मुसहरी टोल से रामेश्वर सदा लापता बताए जा रहे है। परिजनों ने इनकी तलाश के लिए जिला प्रशासन और सरकार से गुहार लगाई है।