फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Result 2024 Live: लालू की एक बेटी को जीत तो दूसरी को मिली हार; एनडीए 30 और इंडी गठबंधन 9 पर आगे

Tue, 04 Jun 2024 10:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar Lok Sabha Election Results 2024 Live Updates in Hindi : बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में हुई लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बाद आज मतगणना हो रही है। बिहार में पीएम मोदी की गारंटी चली या तेजस्वी यादव की नौकरी देने दावा पड़ा भारी?
विज्ञापन
बिहार लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:14 PM, 04-Jun-2024
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

Election Result: राजीव प्रताप रूड़ी ने रोहिणी आचार्य को हराकर बनाया हैट्रिक 
भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने सारण लोकसभा क्षेत्र से हैट्रिक बनाया है। इस जीत पर भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा कि यह  जीत हमारी नहीं है बल्कि जनता की जीत है। देश में फिर से मोदी की सरकार बन रही है क्योंकि बहुमत हमलेगों के पास है। राजीव प्रताप रूड़ी को कुल 471752 वोट मिले, जबकि रोहिणी आचार्य को 458091 वोट मिले। इस तरह भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने रोहिणी आचार्य को 13661 वोट से हराया है।

08:39 PM, 04-Jun-2024

30 सीटों पर एनडीए को मिली जीत
बिहार के कई सीटों पर चुनाव का परिणाम जारी हो गया है। वहीं कुछ सीटों पर मतगणना जारी है। आरा, पाटलिपुत्र, बक्सर, सासाराम, औरंगाबाद सीट पर भाजपा का करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय पप्पू यादव को जीत करीब 25 हजार वोट से जीत गए। लालू प्रसाद की बेटी और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी मीसा भारती, सुधाकर सिंह, समेत महागठबंधन के नौ प्रत्याशियों को जीत मिली है। अब तक 40 में 30 सीटों पर एनडीए, नौ सीटों पर इंडीगठबंधन और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई। 

07:53 PM, 04-Jun-2024

Bihar Election Result : विजय सिन्हा पहुंचे राज्यपाल से मिलने
उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा अचाकन राजभवन पहुंचे। वहां उन्होंने राजपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की। हालांकि इस मुलकात को उन्होंने औपचारिक बताया। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जीत के जनता को धन्यवाद देता हूं। नरेंद्र मोदी तीसरे बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि कल एनडीए की बैठक है। उसकी संबंध में सीएम नीतीश कुमार से बातचीत हुई। 

विज्ञापन
07:17 PM, 04-Jun-2024

Begusarai Election Results : गिरिराज जीते, अंतर घटा
बेगूसराय लोकसभा सीट के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने 85 हजार वोटों से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपीआई के अवधेश राय को मात दी। पिछली बार गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में कन्हैया कुमार को इसके मुकाबले भारी अंतर से हराया था।

06:44 PM, 04-Jun-2024

कटिहार, किशनगंज, सासाराम में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली
बिहार की 40 सीट में 30 सीट पर एनडीए प्रत्याशी आगे चल रहे। नौ सीट पर राजद प्रत्याशी आगे चल रहे। निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव की जीत हुई है। उन्होंने जदयू के संतोष कुशवाहा को हरा दिया। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसद की बेटी मीसा भारती ने पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से भाजपा के दिग्गज नेता रामकृपाल यादव को हरा दिया। हालांकि उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य को हार का सामना करना पड़ा। राजीव प्रताप रुडी को इस सीट से जीत मिली है। वहीं कटिहार, किशनगंज, सासाराम में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली है। 

विज्ञापन
06:22 PM, 04-Jun-2024

जदयू और भाजपा के पाले में 12-12 सीटे आती दिख रहीं
बिहार के 40 सीटों में कई सीटों पर परिणाम सामने आ चुके हैं। कई पर मतगणना अंतिम दौर में है। भाजपा के दिग्गज नेता आरके सिंह, रामकृपाल यादव को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से 12 सीट भाजपा के पाले में आते दिख रही। वहीं जदयू ने 16 सीटों पर चुनाव लड़ा रहा था। पूर्णिया, किशनगंज, किशनगंज और जहानाबाद सीटों को छोड़कर 12 सीट जदयू के पाले में आते दिख रही है। 

05:47 PM, 04-Jun-2024

औरंगाबाद से राजद प्रत्याशी आगे, पूर्णिया से पप्पू यादव जीते
औरंगाबाद मतगणना के 41वें राउंड की अधिकारिक घोषणा हो गई है। इसमें राजद के अभय कुशवाहा, भाजपा के सुशील सिंह से 72777 मतों से आगे चल रहे हैं। अभय कुशवाहा को अबतक 380432 वोट और सुशील सिंह को 307655 वोट मिले हैं। वहीं पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू यादव जीत चुके हैं। वह करीब 20 हजार वोट से संतोष कुशवाहा से आगे रहे। 

04:54 PM, 04-Jun-2024

पूर्णिया से पप्पू यादव आगे निकले
पूर्णिया सीट से पप्पू यादव, औरंगाबाद सीट से राजद प्रत्याशी अभय कुशवाहा, बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह, भागलपुर से जदयू प्रत्याशी अजय कुमार मंडल, बक्सर से राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह, जहानाबाद सीट से राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव, खगड़िया से राजेश वर्मा, किशनगंज से कांग्रेस प्रत्याशी मो. जावेद आगे चल रहे हैं। 

04:20 PM, 04-Jun-2024

काराकाट सीट से राजाराम सिंह जीते
काराकाट की सीट जीत दर्ज करने के बाद राजाराम सिंह ने कहा कि मैं यहां की जनता को धन्यवाद देता हूं। चुनाव सकारात्मक हुआ है। संविधान, लोकतंत्र और संविधान की जीत हुई। मोदी सरकार ने जनता तबाह हो चुकी है। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर जनता में रोष है। सबसे चर्चित सीट काराकाट से माले प्रत्याशी राजाराम सिंह ने निर्दलीय पवन सिंह से 72096 वोट से आगे रहे।  राजाराम सिंह को 249880 वोट मिले। वहीं पवन सिंह को 177782 वोट मिले हैं। 

04:15 PM, 04-Jun-2024

आरा से चुनाव हारे केंद्रीय मंत्री आरके सिंह
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता आरके सिंह को माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने हरा दिया है। अब बिहार में 31 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। वहीं नौ सीटों पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। हाजीपुर सीट से चिराग पासवान की जीत तय मानी जा रही है। 

03:45 PM, 04-Jun-2024

सीएम हाउस पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी
औरंगाबाद मतगणना के 31वें राउंड की अधिकारिक घोषणा हो गई। इसमें राजद के प्रत्याशी अभय कुशवाहा, भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह से 52796 मतों से आगे चल रहे हैं। अभय कुशवाहा को अबतक 244739 व सुशील सिंह को 191943 मत मिले हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार से मिलने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे हें। सीएम नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। 

03:07 PM, 04-Jun-2024

गया से जीतन राम मांझी जीते
गया में 26वें व अंतिम राउंड की गिनती समाप्त हो चुकी है। 102263 से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी जीत चुके हैं। उन्हें 492732 वोट मिले हैं। वहीं राजद प्रत्याशी पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को 390469 वोट मिले हैं। मांझी की जीत के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने जीत की बधाई दी है। 

02:15 PM, 04-Jun-2024

आरा और काराकाट सीट से माले प्रत्याशी काफी आगे
आरा लोकसभा सीट पर माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद 36216 वोट से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरीय नेता आरके सिंह लगातार पिछड़ रहे। वहीं पाटलिपुत्र सीट पर भाजपा के वरीय नेता रामकृपाल काफी पीछे चल रहे। यहां पर राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य 38455 वोट से आगे चल रही हैं। वहीं काराकाट सीट से माले प्रत्याशी राजाराम सिंह 55750 से आगे चल रहे। कहा जा रहा है कि निदर्लीय पवन सिंह ने एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा को काफी नुकसान पहुंचाया है। 

01:26 PM, 04-Jun-2024

आरा और काराकाट से माले प्रत्याशी आगे
पाटलिपुत्र सीट से राजद प्रत्याशी मीसा भारती 39388 वोट से, पूर्णिया सीट से जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा 5391 वोट से, अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह  38491 वोट से, आरा से माले प्रत्याशी 28476, औरंगाबद से राजद प्रत्याशी अभय कुमार कुशवाहा 28631 वोट से, बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह 28939 वोट से, उजियारपुर से केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय 11911 वोट से आगे चल रहे हैं। भागलपुर से जदयू प्रत्याशी अजय कुमार मंडल 47447 वोट से, हाजीपुर सीट से चिराग पासवान 54840 वोट से और सबसे चर्चित सीट से माले प्रत्याशी राजाराम सिंह 42443 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू यादव दो हजार वोट से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। 

12:53 PM, 04-Jun-2024

औरंगाबाद में महागठबंधन और गया में एनडीए आगे
राजद प्रत्याशी अभय कुशवाहा आगे चल रहे हैं। वह भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह से 19695 मतों से आगे चल रहे हैं। अभय कुशवाहा को अबतक 83915 वोट और सुशील सिंह को 64220 वोट मिले हैं। वहीं गया में  एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 71817 मतो से आगे चल रहे हैं। मांझी को 377975 वोट मिले हैं। वहीं राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत को 306158 वोट मिले हैं। 
 

12:30 PM, 04-Jun-2024

Bihar Election Result : सीमांचल में एनडीए आगे
सीमांचल में एनडीए प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। पूर्णिया में जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, किशनगंज में जदयू प्रत्याशी मुजाहिद आलम, कटिहार में जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी और अररिया में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह आगे चल रहे हैं। 

11:57 AM, 04-Jun-2024

Bihar Election Result : तीनों केंद्रीय मंत्री पीछे चल रहे, इनकी सीटों पर महागठबंधन को बढ़त
भाजपा के तीन दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री अपनी-अपनी सीट पर संघर्ष कर रहे हैं। आरा लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह 15949 वोट से माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद से पीछे चल रहे हैं। वहीं बेगूसराय सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 1526 वोट से सीपीआई प्रत्याशी अवधेश कुमार राय से पीछे चल रहे हैं। इधर, उजियारपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय 4661 वोट से राजद प्रत्याशी आलोक मेहता से पीछे चल रहे हैं।  

11:38 AM, 04-Jun-2024

अब महागठबंधन आठ सीटों पर आगे चल रहा
सीतामढ़ी सीट से राजद के अर्जुन राय 5458 वोट से आगे हो गए हैं। वहीं सासाराम से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार 9410 वोट से, पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती 26176 वोट से, उजियारपुर से राजद प्रत्याशी आलोक मेहता 4653 वोट से, आरा से माले प्रत्याशी सुदामा प्रसाद 10076 वोट से, औरंगाबद से अभय कुशवाहा 2487 वोट से, जहानाबाद से राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव 21889 वोट से, काराकाट से माले प्रत्याशी राजाराम सिंह 16003 वोट से आगे चल रहे हैं।

11:16 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Election Result : इन सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे
बिहार की 40 लोकसभा सीटों में 34 सीट पर एनडीए प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं छह सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अररिया से भाजपा प्रत्याशी 22344 वोट से, आरा से सुदामा प्रसाद 9183 वोट से, औरंगाबाद से राजद प्रत्याशी अभय सिंह कुशवाहा 1335 वोट से, बेगूसराय से सीपीआई प्रत्याशी अवधेश कुमार राय 595 वोट से, भागलपुर से अजय कुमार मंडल 4294 वोट से, हाजीपुर से चिराग पासवान 13393 वोट से, जहानाबाद से राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद 16620 वोट से, कटिहार से जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी 14415 वोट से, मधुबनी से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार यादव 6421 वोट से, सासाराम से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज कुमार 8661 वोट से, सीतामढ़ी से जदयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर 434 वोट से और पूर्णिया से जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा 2526 वोट से आगे चल रहे हैं। 

10:50 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Election Result : केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से राजद के आलोक मेहता आगे
उजियारपुर से केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय पीछे चल रहे हैं। राजद के आलोक मेहता 5050 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं सीवान से जदयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी देवी 862 वोट से आगे चल रही हैं। सारण लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रुडी 1918 आगे चल रहे हैं। वहीं समस्तीपुर से शांभवी चौधरी 21370 वोट से आगे चल रहे हैं। शिवहर से जदयू प्रत्याशी 13087 वोट से आगे चल रही हैं। पाटलिपुत्र से मीसा भारती 6665 वोट से आगे चल रही हैं। मुजफ्फरपुर से भाजपा प्रत्याशी राजभूषण निषाद आगे चल रहे रहे। 

10:31 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Election Result : किशनगंज और कटिहार से जदयू प्रत्याशी आगे
भागलुपर में पांचवे राउंट में जदयू प्रत्याशी अजय मंडल 2081 वोट से आगे चल रहे हैं। अजय मंडल को 8541 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी 6469 वोट मिले हैं। मधुबनी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। बक्सर से मिथिलेश तिवारी आगे चल रहे हैं। वहीं झंझारपुर से रामप्रीत, नालंदा से जदयू के कौशलेंद्र कुमार, किशनगंज से जदयू के मुजाहिज आलम, कटिहार से जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी, पूर्णिया से जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, मधेपुरा से जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव, वैशाली से लोजपा (राम) वीणा देवी, सारण से राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य आगे चल रही हैं। 
 

10:08 AM, 04-Jun-2024

Bihar Election Result : काराकाट से माले प्रत्याशी चल रहे आगे
सबसे चर्चित काराकाट लोकसभा सीट से माले प्रत्याशी राजाराम सिंह आगे सिंह 844 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां पर निर्दलीय पवन सिंह को 17377, राजाराम सिंह (माले) को 18221, उपेंद्र कुशवाहा को 13547 वोट मिले हैं। वहीं मुंगेर लोकसभा में ललन सिंह 17000 वोट से आगे चल रहे हैं। समस्तीपुर से शांभवी चौधरी आगे चल रही है। बेगूसराय से गिरिराज सिंह पीछे चल रहे हैं। यहां से महागठबंधन के प्रत्याशी अवधेश राय आगे चल रहे हैं। वहीं मीसा भारती रामकृपाल यादव से 6022 मतों से आगे चल रही हैं।

09:49 AM, 04-Jun-2024

Bihar Election Result : उजियारपुर और पाटलिपुत्र सीट पर भाजपा पीछे
उजियारपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी पीछे चल रहे हैं। यहां पर नित्यानंद राय को अब तक की गिनती में 35721 और राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता को 39116 वोट मिले हैं। वहीं पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर यादव बहुल मनेर विधानसभा सीट पर उम्मीद के अनुसार मीसा भारती भारी मतों से आगे हैं। मनेर विधानसभा के पहले राउंड में मीसा भारती को 5080 वोट मिले हैं, जबकि रामकृपाल यादव यहां 1460 वोट पर ही अटक गए। नवादा में भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर 7245 वोट आगे चल रहे हैं। वहीं मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजभूषण चौधरी को 22980 और कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद को 7621 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी 15359 वोट से आगे चल रहे। वहीं अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह और जमुई से लोजपा (रा.) अरुण भारती आगे चल रहे हैं। 

09:37 AM, 04-Jun-2024

मीसा भारती और शांभवी चौधरी आगे चल रहीं 
आरा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह आगे चल रहे हैं। पटना साहिब सीट से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद आगे हो चुके हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस बार जीत पक्की है। वहीं पाटलिपुत्र सीट से राजद प्रत्याशी मीसा भारती आगे चल रही हैं। समस्तीपुर से लोजपा (रा.) प्रत्याशी शांभवी चौधरी आगे चल रही हैं। महाराजगंज में बैलेट पेपर की गिनती में भाजपा के जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को 4374 जबकि कांग्रेस के आकाश प्रसाद सिंह को 3905 वोट मिले हैं। जदयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी कुशवाहा 200 वोट से आगे चल रही हैं। मुंगेर में पहले राउंड की गिनती में जदयू प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह आठ हजार वोट से आगे चल रहे हैं। मधुबनी लोकसभा से भाजपा के अशोक यादव 11000  वोटो से आगे चल रहे हैं। 

09:32 AM, 04-Jun-2024

चिराग और मांझी आगे चल रहे हैं
अब तक 40 में से 38 सीटों का रुझान आ चुका है। एनडीए प्रत्याशी 29 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं महागठबंधन प्रत्याशी नौ सीटों पर आगे चल रहे। हाजीपुर लोकसभा सीट से दो हजार वोट से चिराग पासवान आगे चल रहे हैं। वहीं पश्चिम चंपारण सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय जायसवाल 11500 वोट से आगे चल रहे हैं। गया में एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 15761 मतों से आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को 38093 वोट मिले हैं। वहीं राजद प्रत्याशी पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत को 28095 वोट मिले हैं।

09:16 AM, 04-Jun-2024

उजियारपुर और बेगूसराय सीट से भाजपा प्रत्याशी पीछे चल रहे
उजियारपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय 1313 वोट से पीछे चल रहे हैं। राजद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह पीछे हो गए हैं। अवधेश कुमार राय इस सीट से अगे चल रहे हैं। वहीं बांका सीट से गिरधारी यादव आगे चल रहे। राजद प्रत्याशी को 7619 वोट, जदयू प्रत्याशी 6338 वोट मिल रहे हैं। 

09:10 AM, 04-Jun-2024

दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर, गोपालगंज से आलोक सुमन आगे
दरभंगा बाजार समिति मतगणना केंद्र स्थित मतगणना केंद्र पर मतगणना जारी है। अब तक भाजपा के गोपाल जी ठाकुर 4086 मत मिले है तो राजद के ललित कुमार यादव 2398 मत मिले हैं। बता दे की पोस्टल मतों की गिनती में 1688 मतों से भाजपा के गोपाल जी ठाकुर आगे चल रहै है। वहीं भाजपा के गोपाल जी ठाकुर आज मतगणना केंद्र आने से पहले दरभंगा के प्रसिद्ध श्यामा माई मन्दिर जाकर पूजा अर्चना करके माता से आशीर्वाद लिया। वहीं गोपालगंज में पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। यहां जदयू प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन आगे चल रहे। 

08:59 AM, 04-Jun-2024
पप्पू यादव के करीबी राजेश यादव को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

पप्पू यादव के करीबी राजेश यादव को पुलिस ने किया नजरबंद
पूर्णिया लोक सभा से वोट की गिनती शुरू हो गई। इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव आगे चल रहे हैं।  प्रशासन द्वारा अनहोनी की घटना न हो। इसको देखते हुए पूर्णिया लोक सभा सेपप्पू यादव के समर्थक और करीबी राजेश कुमार यादव को घर पर पहुंचकर नजर बंद कर लिया है। इसकी जानकारी खुद निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव के समर्थक राजेश कुमार ने फेसबुक और सोशल मीडिया के जरिए दिया है। सोशल मीडिया के अनुसार राजेश यादव ने कहा कि पूर्णिया प्रशासन का मनमानी मेरे आवास पर दर्जनों पुलिस पहुंचे और हमें घर में किया नजरबंद मतगणना केंद्र पर जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा प्रशासन द्वारा नजर बंद करना लोकतंत्र की हत्या है।

08:54 AM, 04-Jun-2024

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 7889 मतों से आगे चल रहे
पहला रुझान में एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी 7889 मतों से आगे चल रहे। एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को पहले राउंड में 21867 मत प्राप्त हुए। वहीं राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत  को 13928 मत प्राप्त हुए। नोटा पर 680 मत प्राप्त हुए।
 

08:40 AM, 04-Jun-2024

40 में से 38 सीटों पर आया रुझान, पप्पू यादव पूर्णिया से आगे चल रहे
बिहार की 38 सीटों पर रुझान आ चुका है। 31 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वहीं 7 सीट पर महागठबंधन के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। काराकाट सीट से उपेंद्र कुशवाहा, पटना साहिब से भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती, पूर्णिया सीट से निर्दलीय पप्पू यादव, बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गिरिराज सिंह, सारण सीट से राजीव प्रताप रुडी आगे चल रहे हैं। 

08:32 AM, 04-Jun-2024
पटना के डीएम मतगणना केंद्र का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

27 सीटों पर आया रुझान
बिहार की 27 सीटों का रुझान आया गया है। ईवीएम खुल चुका है। पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है। 27 सीटों पर रुझान सामने आया है। इसमें 20 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वही राजद छह सीटों पर आगे चल रहा। पूर्णिया सीट से निर्दलीय पप्पू यादव आगे चल रही है। लालू प्रसाद की दोनों बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य पीछे चल रही हैं।

08:27 AM, 04-Jun-2024

20 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं
बिहार की 26 सीटों का रुझान आया गया है। इसमें 20 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। वही राजद पांच सीटों पर आगे चल रहा। पूर्णिया सीट से निर्दलीय पप्पू यादव आगे चल रही है। लालू प्रसाद की दोनों बेटी मीसा भारती और रोहिणी आचार्य पीछे चल रही हैं। पाटलिपुत्र और सारण सीट पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे। 

08:21 AM, 04-Jun-2024

Bihar Election Results : बिहार की नौ सीटों पर रुझान सामने आ चुका है। चार सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे दिख रहे हैं। महागठबंधन के भी चार प्रत्याशी आगे हैं। यह चारों कांग्रेस के हैं। एक सीट का रुझान अन्य के खाते में है।

08:12 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Election Results: बिहार से पहला रुझान आ गया है। यह पहला रुझान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पक्ष में आया है। यह भारतीय जनता पार्टी के खाते में है। बिहार की 40 सीटों पर रुझान से लेकर परिणाम तक लगातार सबसे पहले अपडेट देखें अमर उजाला पर।

07:58 AM, 04-Jun-2024

Bihar Result 2024 : सभी सीटों पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। वहीं जिन सीटों पर मतदान प्रतिशत कम रहा है वहां जल्दी परिणाम आने की संभावना है। इन सीटों पर दोपहर तीन बजे तक तस्वीर साफ हो जाएगी।

07:40 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Result 2024: बिहार में महागठबंधन की सीट
राजद औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, पूर्णिया, बांका, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, दरभंगा, उजियारपुर, मुंगेर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सारण, हाजीपुर, वाल्मिकीनगर, शिवहर, सिवान, पाटलिपुत्र, बक्सर, जहानाबाद, वैशाली से मैदान में है. कांग्रेस किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सासाराम, पश्चिम चंपारण, पटना साहिब और महाराजगंज से मैदान में है. इसके अलावे VIP झंझारपुर, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज, भाकपा माले आरा, नालंदा और काराकाट, सीपीआई बेगूसराय और सीएम खगड़िया से मैदान में है।

Bihar Lok Sabha Result 2024: बिहार में एनडीए की सीट
एनडीए में बीजेपी पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम से मैदान में है. जदयू वाल्मिकीनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर से मैदान में है. लोजपा(R) खगड़िया, वैशाली, जमुई, हाजीपुर और समस्तीपुर वहीं हम पार्टी गया और राष्ट्रीय लोक मोर्चा काराकाट से मैदान में है।

07:23 AM, 04-Jun-2024

Exit Poll Results 2019 vs 2024: बिहार विधानसभा चुनाव 2020
2020 में एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला महागठबंधन 2020 में बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा। एग्जिट पोल में उसे बिहार की 139-161 सीटे मिलने का अनुमान लगाया गया था। हालांकि, वास्तविक परिणाम में एनडीए को बहुमत मिला और महागठबंधन केवल 110 सीटों पर सिमट गया।

Exit Poll Results 2019 vs 2024: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021
एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि बीजेपी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में जीत हासिल करने जा रही है। इसमें टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला दिखाया जा रहा था। हालांकि, जब नतीजे आए तो तृणमूल ने 284 में से 213 सीटें जीतीं और बीजेपी महज 77 सीटें ही जीत सकी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017, छत्तीसगढ़ 2023 विधानसभा चुनाव, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 के अन्य उदाहरण हैं, जहां एग्जिट पोल पूरी तरह गलत साबित हुए।

Exit Poll Results 2019 vs 2024: 2004 के लोकसभा चुनाव
2004 के लोकसभा चुनाव में भी एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की थी कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए 240-275 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। हालांकि, यूपीए ने 216 सीटें जीतीं और एनडीए ने 187 सीटें मिली। यह ही वजह है कि कांग्रेस बार-बार 2004 लोकसभा के रिजल्ट का हवाला दे रही है। उसे उम्मीद है कि 2004 की ही तरह इस बार भी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे और इंडिया ब्लॉक सत्ता में आएगा।

07:19 AM, 04-Jun-2024

Exit Poll Results 2019 vs 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने में अब महज कुछ ही समय बचे हैं। नतीजे सामने आने के बाद यह साफ हो जाएगा कि क्या पीएम मोदी जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे या फिर इंडिया अलायंस जीत का परचम लहराएगा। हालांकि, कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए को सत्ता से बाहर करना आसान नहीं दिख रहा।

चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल भी एनडीए को 2024 के लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने का संकेत दे रहे हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि हर बार एग्जिट पोल सही साबित हुए हैं। बता दें कि 2020 बिहार विधानसभा चुनाव, 2021 के पश्चिम बंगाल विधानलसभा चुनाव और 2004 के लोकसभा चुनाव में नतीजे पूरी तरह पलट गए थे। ऐसे में हो सकता है कि इस बार भी कोई अप्रत्याशित नतीजे सामने आएं और विपक्ष को भी कुछ ऐसी ही उम्मीद होगी।

07:04 AM, 04-Jun-2024

Bihar Lok Sabha Election Result 2024 : पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट व वाल्मीकिनगर लोक सभा सीट की काउंटिंग करें सुरक्षा के बीच आज सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है। हालांकि समर्थक तरह तरह कि कयास लगा रहे है। 26 राउंड के काउंटिंग के बाद फैसला आ जाएगा। इन सीटों पर छठे चरण में 25 मई को मतदान हुआ था। आज मतगणना पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष हो इसके लिए आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सारी तैयारी हुई है। बेतिया के बाजार समिति परिसर में मतगणना हॉल बनाया गया है। यहां सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ किया गया। विधानसभा वार मतों की गिनती होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला अधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि हर विधानसभा के लिए बने हॉल में मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। जबकि हॉल में पंद्रहवां टेबल एआरओ का होगा। हर टेबल पर क्रमवार एक-एक बूथ का ईवीएम खोल उसमें डाले गए वोट की गिनती की जाएगी।

06:50 AM, 04-Jun-2024

वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर
Bihar Lok Sabha Result : वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से एनडीए कोटे के जदयू कोटे के सुनील कुमार तो दूसरी तरफ इंडी गठबंधन के राजद से दीपक कुमार आमने-सामने है। यह मुकाबला कांटे की मुकाबला होगी यह सीट किसके झोली में जाती है देखना बहुत ही दिलचस्प होगा। 2019 में बैद्यनाथ महतो ने इस सीट पर कब्जा जमाया था। उनके आकस्मिक निधन हो जाने के बाद 2020 में उपचुनाव हुए। जिसमें उनके बेटे सुनील कुमार ने वाल्मीकिनगर से जीत हासिल कर सांसद बने। सुनील कुमार ने कांग्रेस पार्टी के प्रवेश कुमार मिश्रा को 24000 मतों से हराया था। वहीं 2019 में वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र से मायावती की बीएसपी पार्टी से टिकट लेकर दीपक यादव चुनाव लड़े थे, जो तीसरे स्थान पर रहकर 63000 मत प्राप्त किए थे। फिर बीएसपी को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। फिर लोकसभा 2024 मे बीजेपी छोड़ राजद में शामिल हो गए। वाल्मीकिनगर लोकसभा मे छह विधानसभा सीट है।

06:38 AM, 04-Jun-2024
दो लोकसभा क्षेत्र की मतगणना मुजफ्फरपुर में होगी। - फोटो : अमर उजाला

वैशाली और मुजफ्फरपुर में इनके बीच मुकाबला
मुजफ्फरपुर और वैशाली लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के मुजफ्फरपुर में होगी। इसके बाद सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्यासी राजभूषण चौधरी निषाद की कांग्रेस प्रत्यासी अजय निषाद से टक्कर है। वैशाली लोकसभा क्षेत्र से एनडीए की प्रत्यासी वीणा देवी का राजद के उम्मीदवार विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला से मुकाबला है।।

06:15 AM, 04-Jun-2024

पिता की सीट पर रिकॉर्ड बनाते दिख रहे चिराग पासवान?
बिहार की हॉट सीट हाजीपुर पर इस बार लोजपा रामविलास प्रमुख चिराग पासवान का मुकाबला राजद नेता शिवचंद्र राम से है। शिव पूर्व मंत्री रह चुके हैं। हालांकि चिराग के दिवंगत पिता यहां से आठ बार चुनाव जीते हैं। ऐसे में इस सीट के नतीजे पर पूरे देश की नजर है।  मतगणना ही तय करेगी कि चिराग पासवान अपने पिता की विरासत संभालेंगे या शिवचंद्र राम राज चलाएंगे।

05:59 AM, 04-Jun-2024
एएन कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है। - फोटो : अमर उजाला

बिना पास के नहीं मिल रही मतगणना केंद्र में इंट्री 
पटना के एएन कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां सुबह पांच बजे से मतगणनाकर्मी पहुंचने लगे। बोरिंग रोड चौराहा से लेकर एनएन कॉलेज कैंपस तक सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र के अंदर बिना पास के किसी को भी प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। 

05:45 AM, 04-Jun-2024

Bihar Election Result 2024 Live: लालू की एक बेटी को जीत तो दूसरी को मिली हार; एनडीए 30 और इंडी गठबंधन 9 पर आगे

बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने सभी जिलाधिकारियों और चुनाव पर्यवेक्षकों को खुली धमकी दी थी, जबकि दूसरी तरफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने करिश्माई जीत का दावा किया था। इस राजनीतिक गरमागरमी के बीच लोकसभा चुनाव 2024 में उतरे केंद्रीय मंत्रियों, राज्यसभा सांसदों, पूर्व मंत्रियों, मौजूदा विधायकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। एग्जिट पोल में 27 से लेकर 38 सीटें तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को दी जा रही थीं, लेकिन आज असल में पता चलेगा कि महागठबंधन का झंडा थामे रहे तेजस्वी यादव किस करिश्माई परिणाम का दावा लगातार करते आ रहे थे। 2019 में राजग ने बिहार की 40 में से 39 सीटें जीती थीं, इस बार क्या रहता है- यह शुरुआती रुझानों से नहीं, बल्कि दोपहर तीन बजे के बाद सामने आए आंकड़ों से साफ होगा।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें