फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:42 PM, 05-Nov-2026

बिहार: लाउडस्पीकर के इस्तेमाल ने बढ़ाई थी मुश्किल, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट जाएंगे लालू यादव

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सीवान पहुंच गए हैं। शुक्रवार को वे वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव के दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से जुड़े आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के पुराने मामले में सीवान कोर्ट में पेश होंगे। और पढ़ें

08:54 PM, 05-Nov-2026

एनडीए सरकार के एक साल: 21 नवंबर को बिहार आएंगे पीएम मोदी, कहां करेंगे जनसभा? जानें गठबंधन की बैठक में क्या हुआ

NDA Meeting: सियासी गलियारे में आज यानी गुरवार का दिन काफी गहमागहमी वाला रहा। पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला इसके बाद जदयू के प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। शाम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में एनडीए की बैठक हुई। आईये जानते हैं बैठक में क्या-क्या हुआ? और पढ़ें

07:43 PM, 05-Nov-2026

मुजफ्फरपुर पीएनजी हादसा: 11 लोगों पर लापरवाही का आरोप, अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया परिवाद

मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी रोड पर हुए पीएनजी गैस पाइपलाइन हादसे का मामला अब कोर्ट पहुंच गया है। अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह ने आईओसीएल, पथ निर्माण विभाग और नाला निर्माण एजेंसी के अधिकारियों समेत 11 लोगों के खिलाफ परिवाद दायर किया है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:37 PM, 05-Nov-2026

बिहार: सामान के पैसे मांगने पर खूनी खेल! दुकानदार को पेट्रोल डालकर जलाया, मौत के बाद सड़क जाम

बिहार के सीवान में बदमाशों ने एक दुकानदार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और उसे दुकान के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इस दर्दनाक घटना में 25 वर्षीय नदीम अंसारी की जलकर मौत हो गई। वारदात के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। और पढ़ें

07:03 PM, 05-Nov-2026

मध्य प्रदेश: मां के लिए 15 हजार किलोमीटर दौड़ रहा बिहार का बेटा, 10 ज्योतिर्लिंगों के कर चुका है दर्शन

मां की अच्छी सेहत और लंबी उम्र की कामना लेकर बिहार के 19 वर्षीय मोनू राज चौहान 15 हजार किलोमीटर की धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। 236 दिनों की दौड़ और पैदल यात्रा पूरी कर वे उज्जैन पहुंचे, जहां बाबा महाकाल के दर्शन और भस्म आरती में शामिल हुए। अब उनका लक्ष्य 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों की यात्रा पूरी करना है। और पढ़ें

विज्ञापन
06:53 PM, 05-Nov-2026

बिहार: स्टाफ नर्स से लैब टेक्नीशियन तक की होगी बहाली, प्रदेश में 11 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी

बिहार में स्वास्थ्य विभाग के तहत 11 हजार से अधिक पदों पर बहाली की तैयारी की जा रही है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी होने की संभावना है। स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर समेत कई संवर्गों में नियुक्तियां होंगी। और पढ़ें

06:43 PM, 05-Nov-2026

बिहार न्यूज: पुलिस टीम पर हमले से दरभंगा में हड़कंप, एएसआई को गोली मारकर फरार हुए बदमाश

बिहार के दरभंगा में गश्त कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। सकतपुर थाना क्षेत्र के उजान गांव में हुई इस घटना में एएसआई रणधीर कुमार को गोली लग गई। उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावर की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

05:58 PM, 05-Nov-2026

एक दीया मां के नाम: मुंगेर में 11 लाख दीप जलाने की तैयारी, दिल्ली से आएगी आतिशबाजी की टीम

बिहार के मुंगेर जिले के कल्याणपुर में सात नवंबर को भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। और पढ़ें

04:19 PM, 05-Nov-2026

एसआईआर विवाद: केंद्रीय मंत्री ने बिहार में SIR का रिकॉर्ड लाया सामने; कितने नाम क्यों हटे, कितनी आपत्तियां?

SIR News : देशभर में विपक्ष जहां SIR के खिलाफ माहौल बनाकर वोट चोरी की बात कर रहा है, भाजपा उसका खंडन करने के लिए आंकड़ों के साथ उतर आई है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बिहार में मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण का सारा रिकॉर्ड बताया। और पढ़ें

04:13 PM, 05-Nov-2026

बिहार: आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी, तेजस्वी के दौरे पर प्रशासन सतर्क

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मधुबनी के बलिराजगढ़ दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। करीब दो किलोमीटर पहले से आवाजाही पर रोक लगाई गई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। और पढ़ें

04:01 PM, 05-Nov-2026

बिहार में शपथ ग्रहण की तैयारी!: एक डिप्टी सीएम रिटायर होंगे, निशांत कुमार को पद दिए जाने की चर्चा

Bihar News : बिहार में फिर शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है! बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात में विजेंद्र यादव को रिटायर कर निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाने की बात हुई।  और पढ़ें

03:38 PM, 05-Nov-2026

बिहार: सम्राट सरकार का ग्रामीण विकास पर फोकस, 22 हजार करोड़ रुपये की योजनाएं मिशन में होंगी शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीबी-जी रामजी मिशन के तहत ग्रामीण परिवारों को साल में 125 दिनों के रोजगार की गारंटी देने और 15 दिनों के भीतर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। और पढ़ें

03:21 PM, 05-Nov-2026

बिहार: कोहरे का असर: हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस के 26-26 फेरे रद्द, दिसंबर से फरवरी तक बदलेगा शेड्यूल

सर्दियों में घने कोहरे के कारण रेल परिचालन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस के फेरों में कटौती की है। दोनों दिशाओं में चलने वाली इस ट्रेन के 26-26 फेरे रद्द रहेंगे। यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले प्रभावित तारीखों और परिचालन की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। और पढ़ें

02:49 PM, 05-Nov-2026

दिवाली 2026 : धनतेरस पर पटना के सर्राफा बाजार में हल्के जेवरों की मांग, सोने के साथ चांदी की खरीदारी पर भी जोर

Diwali 2026 : सोना का दाम इस साल बहुत हद तक गिरा है। जो लोग प्रधानमंत्री की अपील के बाद ठहरे थे, फायदे में रहे। अब दीपावली-धनतेरस पर शादी-ब्याह और पारंपरिक खरीदारी के नजरिए से ज्वेलरी शॉप पहुंच रहे हैं। पटना का अंदाज समझिए। और पढ़ें

02:49 PM, 05-Nov-2026

बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर शुरू: 30 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन; 31 दिसंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

बिहार में सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया फिर शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग की संशोधित समय-सारिणी के अनुसार शिक्षक 30 नवंबर से 7 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। और पढ़ें

02:05 PM, 05-Nov-2026

बिहार: पटाखे की खरीदी-बिक्री में किस जिले ने किया प्रयोग? आतिशबाजी का समय तय, ऑनलाइन पर भी आदेश

दीपावली और छठ पर्व को लेकर सारण जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिले में केवल लाइसेंसधारी दुकानदार ही हरित पटाखे बेच सकेंगे। आतिशबाजी के लिए रात 8 से 10 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। और पढ़ें

01:58 PM, 05-Nov-2026

बिहार में खौफनाक वारदात: 18 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, नदी किनारे फेंका शव; एक आरोपी गिरफ्तार

बिहार के मसौढ़ी में 18 वर्षीय युवक निशांत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। साक्ष्य छिपाने के लिए बदमाशों ने शव को धनरुआ थाना क्षेत्र में धरना नदी के किनारे फेंक दिया। और पढ़ें

01:54 PM, 05-Nov-2026

जदयू की महाबैठक: निशांत कुमार होंगे डिप्टी सीएम; विधान परिषद चुनाव में हार पर हो रहा मंथन

नीतीश कुमार की पार्टी विधान परिषद चुनाव में मिली हार की समीक्षा कर रही है।  इसके लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व आज प्रदेश कार्यालय में जुटा है। माना जा रहा है कि निशांत कुमार डिप्टी सीएम बन सकते हैं।  और पढ़ें

01:42 PM, 05-Nov-2026

बिहार: बालू लदे हाईवा और यात्री ऑटो में जोरदार टक्कर,चालक सहित पांच घायल, तीन गंभीर

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में बालू लदे हाईवा और यात्री ऑटो में जोरदार टक्कर,चालक सहित पांच घायल तीन गंभीर,मौके पर अफरातफरी ।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। और पढ़ें

12:05 PM, 05-Nov-2026

छठ पूजा : लोक आस्था आस्था के महापर्व में कौन होता है वीआईपी? बड़े भी करते हैं व्रती की देखभाल-सेवा

Chhath Puja : 13 नवंबर से लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुरू होगा। बिहार में दीपावली से ज्यादा छठ की तैयारी चल रही है। अब कई राज्यों में यह पर्व होता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि व्रती के लिए किसे, क्या करना चाहिए? और पढ़ें

11:59 AM, 05-Nov-2026

बिहार टेंडर घोटाला: ईडी ने किस IAS अधिकारी से क्या-क्या जवाब मांगा? विदेश घूमने में लाखों खर्च करना पड़ा भारी

चर्चित टेंडर घोटाले को लेकर ईडी की जांच जारी है। एक बड़े IAS अधिकारी से ईडी की पूछताछ काफी सुर्खियों में है। यह अधिकारी विदेशी यात्रा के खर्च और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन को लेकर सवालों के घेरे में हैं। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

10:30 AM, 05-Nov-2026

छठ पर यात्रियों के लिए खास तैयारी: बन रहा होल्डिंग एरिया; पेयजल से लेकर चिकित्सा और सुरक्षा तक के होंगे इंतजाम

छठ महापर्व पर घर लौटने वाले प्रवासियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छपरा जंक्शन पर तैयारियां तेज कर दी हैं। स्टेशन परिसर में अस्थायी यात्री आश्रय स्थल और होल्डिंग एरिया बनाया जा रहा है। यहां यात्रियों के बैठने, पेयजल, प्रकाश, पंखे और चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था होगी। और पढ़ें

10:15 AM, 05-Nov-2026

बिहार: गया एयरपोर्ट पर 10 करोड़ का गांजा बरामद, थाईलैंड से चार बैग में छिपाकर लाई थीं पंजाब की दो महिलाएं

गयाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 किलो मारिजुआना बरामद किया है। थाईलैंड से थाई एयरवेज की फ्लाइट से पहुंचीं पंजाब की दो महिलाएं चार बैग में गांजे की खेप छिपाकर ला रही थीं। और पढ़ें

09:48 AM, 05-Nov-2026

स्टाइपेंड योजना: नए वकीलों को कब तक कितने रुपये मिलेंगे? सीएम सम्राट ने दिए चेक; एसडी संजय ने दी सारी जानकारी

Bihar Advocates Stipend Scheme: बिहार में वकालत शुरू करने वाले युवा अधिवक्ताओं के लिए काम की खबर है। बिहार सरकार अब इन युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक मदद देगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्टाइपेंड योजना की शुरुआत की है। इसके तहत चयनित वकीलों को हर महीने पैसे मिलेंगे। पहले चरण में 160 अधिवक्ताओं के आवेदन मंजूर किए गए हैं। और पढ़ें

08:41 AM, 05-Nov-2026

पटना में आज: MLC चुनाव पर जदयू का महामंथन, भूपेंद्र यादव क्या खुलासा करेंगे? बेल्ट्रॉन अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

पटना में आज राजनीतिक गतिविधियां तेज रहेंगी। बिहार विधान परिषद चुनाव में मिली हार की समीक्षा के लिए जदयू की महाबैठक होगी। इसमें नीतीश कुमार और संजय झा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव प्रेस वार्ता कर विपक्ष के खिलाफ कुछ खुलासे करेंगे। दूसरी ओर, बेल्ट्रॉन अभ्यर्थी ज्वाइनिंग लेटर की मांग को लेकर गर्दनीबाग में प्रदर्शन करेंगे। जानिए आज पटना में क्या-क्या होगा... और पढ़ें

07:53 AM, 05-Nov-2026

बिहार: माइक्रो फाइनेंस कंपनी के नाम पर ठगी, 15 लाख लेकर ऑफिस बंद कर फरार हुए आरोपी; सैकड़ों लोग शिकार

बिहार के पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के मलाही में शिखा माइक्रो बेनिफिट फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने 60 हजार रुपये तक का लोन दिलाने और टीवी, फ्रिज समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान देने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से करीब 10 से 15 लाख रुपये ठग लिए। और पढ़ें

07:50 AM, 05-Nov-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 5 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार के नालंदा में जिला नियोजनालय की ओर से आज एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जा रहा है। बिहारशरीफ के संयुक्त श्रम भवन में सुबह 10 बजे से लगने वाले इस मेले में फ्लिपकार्ट समेत कई प्रतिष्ठित कंपनियां 600 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें