फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:47 PM, 12-Oct-2026

बिहार: सारण शिक्षक चुनाव में एनडीए के बागियों पर कार्रवाई, तीन नेता छह साल के लिए बाहर

बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने पर तीन नेताओं पर कार्रवाई हुई है। भाजपा ने रमेन्द्र राय और राहुल सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राम पुकार सिन्हा को छह साल के लिए निलंबित किया है। और पढ़ें

09:22 PM, 12-Oct-2026

नवरात्र 2026: दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन लोकगीतों पर झूमे दर्शक, कॉमेडियन वीआईपी की मिमिक्री पर गूंजे ठहाके

Patna News: पटना के गांधी मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन लोकगीतों, पारंपरिक नृत्य और हास्य का अनूठा संगम देखने को मिला। नीतू नवगीत ने छठ और मैथिली गीतों से समां बांधा, जबकि उषा सिंह और चाहत सिंह की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सामा-चकेवा और झिझिया नृत्य ने बिहार की सांस्कृतिक विरासत दिखाई। वहीं, कॉमेडियन वीआईपी की मिमिक्री पर गांधी मैदान ठहाकों से गूंज उठा। और पढ़ें

09:16 PM, 12-Oct-2026

बिहार: गोपालगंज के इस बैंक में 2.98 करोड़ रुपये का गबन, तीन कर्मियों की सेवा समाप्त; चार का किया गया डिमोशन

बिहार के गोपालगंज सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की भोरे शाखा में 2.98 करोड़ रुपये के गबन मामले में बैंक प्रबंधन ने सख्त कार्रवाई की है। निदेशक मंडल ने तीन निलंबित कर्मियों की सेवा समाप्त करने का फैसला लिया है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:54 PM, 12-Oct-2026

बिहार: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी यूपी के देवरिया से गिरफ्तार, कई राज्यों में शिकायतें

मुजफ्फरपुर में साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए उत्तर प्रदेश के देवरिया से टीपू कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ने सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर रागिनी देवी को गिरफ्तारी का डर दिखाया और पढ़ें

07:00 PM, 12-Oct-2026

बिहार: विदेश भेजने के नाम पर तीन करोड़ की ठगी, 250 लोगों को लगाया चूना; जमा-पूंजी गंवाकर भटक रहे लोग

गोपालगंज में विदेश भेजने और वीजा दिलाने के नाम पर करीब 250 लोगों से तीन करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जादोपुर रोड स्थित अमारा ग्लोबल सर्विस एजेंसी ने विदेश भेजने का झांसा देकर लोगों से रकम वसूली। पीड़ितों ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। और पढ़ें

विज्ञापन
06:53 PM, 12-Oct-2026

बिहार: तेजस्वी यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मांगा इस्तीफा, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से पद छोड़ने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है और चुनाव में कथित वोट चोरी व अनियमितताओं से लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। और पढ़ें

06:29 PM, 12-Oct-2026

बिहार में बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी: पीड़ितों के खाते में आए 7-7 हजार रुपये, अब तक 726 करोड़ की मदद

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों के खातों में 112.14 करोड़ रुपये की राहत राशि भेजी है। प्रत्येक परिवार को डीबीटी के माध्यम से 7,000 रुपये दिए गए। अब तक 10.37 लाख परिवारों को 726.17 करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है। और पढ़ें

05:37 PM, 12-Oct-2026

बिहार: डायन बताकर महिला को लाठी-डंडों से पीटा, मौत के बाद आरोपियों के घर पर शव रखकर प्रदर्शन; छह लोगों पर केस

मुजफ्फरपुर में कथित डायन होने का आरोप लगाकर एक महिला की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के दरवाजे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। और पढ़ें

05:11 PM, 12-Oct-2026

दो परिवारों के बुझ गए चिराग: बिहार में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, तीन घायल; घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

कटिहार में पोठिया-डूमर सड़क पर कुशियारी मोड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के जीरा पट्टी निवासी सफीकुल अंसारी और मोहम्मद मनीर के रूप में हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। और पढ़ें

05:05 PM, 12-Oct-2026

बिहार कैबिनेट: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान, मंत्रिपरिषद् की बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने क्या बताया?

Bihar News : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही हमेशा मंत्रिपरिषद् की बैठक होती है, लेकिन हर बार मीडिया से मुखातिब अमूमन कोई सीनियर IAS होते थे। आज बैठक में लिए फैसलों की जानकारी सीएम खुद दे रहे हैं। 24 प्रस्तावों में क्या खास रहा, आइए जानें। और पढ़ें

04:11 PM, 12-Oct-2026

बिहार: पीएमसीएच में अब 2500 बेड पर होगा इलाज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने टावर-तीन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) पुनर्विकास योजना के तहत नवनिर्मित टावर-3 का उद्घाटन किया। इसके साथ ही अस्पताल में अब 2500 बेड पर मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। और पढ़ें

03:35 PM, 12-Oct-2026

रिश्ते का कत्ल : नानी के सिर पर चाकू का 20 से ज्यादा वार; क्यों नाती के सिर पर खून हुआ सवार? बिहार में वारदात

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के बनरहां गांव में 21 वर्षीय युवक ने अपनी 85 वर्षीय नानी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात रविवार देर रात की है। पुलिस ने आरोपित नाती साहेब हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। और पढ़ें

03:04 PM, 12-Oct-2026

बिहार: नेपाल में अचानक बाढ़ से बिहार और यूपी में अलर्ट, गंडक बराज में बढ़ सकता है पानी

बिहार: नेपाल में अचानक बाढ़ से बिहार और यूपी में अलर्ट, गंडक बराज में बढ़ सकता है पानी और पढ़ें

02:58 PM, 12-Oct-2026

बिहार: जैसलमेर में ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान गयाजी के अग्निवीर सुभाष ने तोड़ा दम

गयाजी के बांकेबाजार के जमुआराखुर्द गांव निवासी अग्निवीर सुभाष कुमार चौधरी का अजमेर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वर्ष 2023 में सेना में भर्ती हुए सुभाष की मौत की खबर से गांव में मातम पसरा है। उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 10 बजे गांव पहुंचेगा। और पढ़ें

02:45 PM, 12-Oct-2026

बिहार: नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी; कहां-कैसा उत्साह?

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मुजफ्फरपुर जिले में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में विशेष सजावट की गई और जय माता दी के जयकारों से परिसर गूंज उठे।

और पढ़ें

02:40 PM, 12-Oct-2026

बिहार: 'आत्ममंथन करे कांग्रेस', दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर बरसे एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विरोध की राजनीति के जरिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही कांग्रेस को आत्ममंथन करने और जनता के बीच जाकर संगठन मजबूत करने की सलाह दी। और पढ़ें

02:33 PM, 12-Oct-2026

बिहार: सिमरिया कल्पवास मेले से पहले संतों की मांग, रिफाइनरी के दो संयंत्र हटाएं, बुनियादी सुविधाएं दें

बेगूसराय के सिमरिया धाम में 18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक राजकीय कार्तिक कल्पवास मेले का आयोजन होगा। इसके लिए 22 एकड़ में आठ सेक्टर और 100 से अधिक ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं। संतों ने पेयजल, शौचालय, रोशनी और मेला क्षेत्र में रखे रिफाइनरी के दो संयंत्रों को हटाने की मांग की है। और पढ़ें

02:22 PM, 12-Oct-2026

बिहार: पीएमसीएच टावर-3 का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पैरामेडिकल छात्रों के सत्र में देरी पर दी

बिहार: पीएमसीएच टावर-3 का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पैरामेडिकल छात्रों के सत्र में देरी पर दी सफाई और पढ़ें

02:14 PM, 12-Oct-2026

बिहार: सुरक्षा के बीच थाने में गोलीकांड, होमगार्ड जवान की मौत; जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद?

भोजपुर के संदेश थाना परिसर स्थित पुलिस बैरक में रविवार देर रात गोली लगने से एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। दो जवानों के बीच कहासुनी के बाद गोली चलने की चर्चा है। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। और पढ़ें

01:22 PM, 12-Oct-2026

बिहार: गोपालगंज में नहर की पटरी पर झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र में सोमवार को डोमन बंजरिया गांव के सामने नहर की पटरी पर झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

और पढ़ें

01:16 PM, 12-Oct-2026

बिहार : भोजपुर में बैरक के अंदर होमगार्ड जवान की गोली लगने से मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

बिहार : भोजपुर में बैरक के अंदर होमगार्ड जवान की गोली लगने से मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप और पढ़ें

01:04 PM, 12-Oct-2026

बिहार: संवेदक के घर 60-65 लाख की डकैती, कट्टा दिखाकर परिवार को डराया; एक घंटे तक लूटपाट

बिहार के सुपौल जिले के करजाईन थाना क्षेत्र के करजाईन बाजार स्थित वार्ड संख्या-9 में सोमवार तड़के संवेदक सतेंद्र नारायण सिंह के घर बड़ी डकैती हुई। पीड़ित के अनुसार, करीब 10 बदमाश चारदीवारी फांदकर घर में घुसे और कट्टा दिखाकर परिवार को डराया।

और पढ़ें

01:00 PM, 12-Oct-2026

बिहार : सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर बीजेपी का इंडिया ब्लॉक पर हमला, रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी पर उठाए सवाल

बिहार : सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर बीजेपी का इंडिया ब्लॉक पर हमला, रामकृपाल यादव ने राहुल गांधी पर उठाए सवाल और पढ़ें

12:06 PM, 12-Oct-2026

सड़क हादसा : उत्तर प्रदेश के दो लोगों की बिहार में मौत; बक्सर-पटना फोर लेन पर एक्सीडेंट की वजह बनी लापरवाही

बिहार के बक्सर जिले में सोमवार सुबह एनएच-922 के बक्सर-पटना फोरलेन पर प्रतापसागर के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बालू लदे एक ट्रेलर ने सड़क पर खड़े दूसरे ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रामानंद यादव (25) तथा सहचालक ललित यादव (22) की मौके पर ही मौत हो गई।

और पढ़ें

10:04 AM, 12-Oct-2026

इंडिगो फ्लाइट : पायलट ने क्यों रोक दी कोलकाता की उड़ान? दुबई तक जाने वाले वाले विमान में किस बात पर मची रार

गयाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मोबाइल फोन को लेकर इंडिगो की फ्लाइट में महिला यात्री और पायलट के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर विमान को टेकऑफ से पहले पार्किंग क्षेत्र में वापस लाया गया और महिला यात्री आशा राजेंद्रन कृष्णा मूर्ति को उतारकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

और पढ़ें

09:34 AM, 12-Oct-2026

नवरात्र: 51 शक्तिपीठों में शामिल है बड़ी पटन देवी मंदिर, लाखों श्रद्धालु आते हैं दर्शन करने; जानिए खास बातें

Shardiya Navratri 2026: पटना सिटी स्थित बड़ी पटन देवी मंदिर धार्मिक आस्था का भी प्रमुख केंद्र है। नवरात्र के दौरान इस शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। यहां के तीन स्वरूपों की पूजा की जाती है। आज इस खास दिन में 'अमर उजाला' आपको बिहार के शक्ति पीठ के बारे में बता रहा है। आइए जानते हैं... और पढ़ें

09:23 AM, 12-Oct-2026

बिहार न्यूज: छह महीने पहले डोली में विदा हुई खुशी, नवरात्रि पर ससुराल में मौत; हत्या या आत्महत्या?

बिहार के सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के गणौरा हुस्सेपुर गांव में 25 वर्षीय नवविवाहिता खुशी कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सोमवार सुबह ससुराल में पलंग पर मिला। परिजनों के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे उन्हें घटना की सूचना मिली।

और पढ़ें

07:59 AM, 12-Oct-2026

बिहार: सिजेरियन के बाद बिगड़ी प्रसूता की हालत, पति का दावा- दूसरे ऑपरेशन के दौरान पेट से मिला गॉज; जांच शुरू

बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी स्थित उमा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद 19 वर्षीय प्रसूता की हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है। महिला के पति अजय कुमार का आरोप है कि 8 जुलाई 2026 को हुए ऑपरेशन के बाद पत्नी को पेट में तेज दर्द और बुखार की शिकायत होने लगी।

और पढ़ें

07:55 AM, 12-Oct-2026

बिहार: घर के बाहर खड़ी दो बच्चियों को पिकअप ने रौंदा, 6 साल की सजना की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

पटना के रानीतालाब थाना क्षेत्र में एनएच-139 पर रघुनाथपुर बड़ी नहर टोला के पास रविवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी दो बच्चियों को टक्कर मार दी।

और पढ़ें

07:51 AM, 12-Oct-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव से पहले बिहार की सियासत गरमा गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए उन्हें ढोंगी बताया।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें