फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:02 PM, 23-Sep-2026

बिहार: पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति को गोली मारी, अपार्टमेंट के ऑफिस में घुसकर अपराधियों ने की फायरिंग

पटना के बुद्ध कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकारम में दो अपराधियों ने अपार्टमेंट के ऑफिस में बैठे पूर्व वार्ड पार्षद अनिल यादव पर चार-पांच राउंड फायरिंग की। गोली लगने से घायल अनिल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात CCTV में कैद हुई।

और पढ़ें

08:28 PM, 23-Sep-2026

जमुई नाबालिग प्रकरण: आरोपी हरेराम यादव को वकील ने जड़ा थप्पड़, पेशी के लिए आया था; पैरवी से भी किया गया इनकार

जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी के आरोपी हरेराम यादव को कोर्ट में पेश किया गया। बाहर निकलते समय अधिवक्ता ने उसे थप्पड़ मार दिया। पुलिस ने स्थिति संभाली। जिला विधिज्ञ संघ ने आरोपितों की पैरवी से इनकार किया।

 

और पढ़ें

08:19 PM, 23-Sep-2026

बिहार: जिस घर में बजनी थी शहनाई, वहां पसरा मातम: बेटे-बेटी के सामने हाइवा ने मां को कुचला; मौके पर मौत

छपरा के अमनौर में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार सीमा मिश्रा की मौत हो गई। हादसे के वक्त उनके बेटा-बेटी भी साथ थे। दोनों घायल हैं। पुलिस ने हाइवा कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

विज्ञापन
08:14 PM, 23-Sep-2026

मुजफ्फरपुर में महिला से जबरन संबंध बनाने का आरोप: विरोध पर पति से मारपीट और गला दबाने की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में महिला ने संजीव पटेल पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और करीब एक साल तक जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया। घर में घुसकर जबरदस्ती की कोशिश और पति से मारपीट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

 

और पढ़ें

07:40 PM, 23-Sep-2026

बिहार: मचान के नीचे मिले खून के धब्बे और जले अवशेष, युवक के लापता होने से हत्या की आशंका; पुलिस पहुंची

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज दियारा में मचान के नीचे खून के धब्बे और जले अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। दो दिन से लापता मोहन सहनी के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस एफएसएल जांच और छापेमारी की तैयारी कर रही है।

और पढ़ें

विज्ञापन
07:36 PM, 23-Sep-2026

बिहार: सीतामढ़ी में खाद विक्रेताओं का विरोध, खरीद-बिक्री दर में अंतर से नाराज; उठाव रोकने की चेतावनी

सीतामढ़ी में खाद की खरीद और सरकारी बिक्री दर के अंतर से खुदरा विक्रेता नाराज हैं। बथनाहा और रीगा के विक्रेताओं ने खाद उठाव रोकने की चेतावनी दी है। उन्होंने एफओआर व्यवस्था, टैगिंग खत्म करने और उचित मार्जिन की मांग की है।

और पढ़ें

07:30 PM, 23-Sep-2026

बिहार: मेडिकल जांच में शुक्राणु न मिलना दुष्कर्म न होने का सबूत नहीं, हाईकोर्ट ने सजा रखी कायम

न्यायालय ने दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि उक्त जांच अधिकारी के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर तीन महीने में रिपोर्ट अदालत को सौंपें। इसके अतिरिक्त बिहार पीड़ित मुआवजा योजना के तहत पीड़िता को 30 दिनों के भीतर 6 लाख रुपये की सहायता राशि देने का आदेश दिया गया है। और पढ़ें

07:28 PM, 23-Sep-2026

बिहार: जिस आंगन में लौटने का था इंतजार, वहां तिरंगे में पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर; गांव में मातम

सारण के कुआरी गांव निवासी जीआरईएफ हवलदार रामेश्वर राम की हरिद्वार में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुधवार को तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद नारायणी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

 

और पढ़ें

07:13 PM, 23-Sep-2026

परीक्षा के बड़े 'खिलाड़ी' पकड़ाए: एईडीओ और दरोगा भर्ती में कैसे किया खेल? जानें सतीश-बिरेंद्र के बारे में

BPSC-BPSSC Exam: बिहार लोक सेवा आयोग की सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा को लेकर राज्य में खूब हंगामा मचा था, क्योंकि यह भी कदाचार की भेंट चढ़ गई थी। अब कदाचार के उस खेल का बड़ा खिलाड़ी पटना में दबोचा गया है। इतना ही नहीं दरोगा भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग का खुलासा हुआ है। आइये जानते हैं पूरा खेल? और पढ़ें

06:50 PM, 23-Sep-2026

बिहार: तेजस्वी ने बिहार-बंगाल में फिर चुनाव करवाने की मांग क्यों की, चुनाव आयोग मोदी सरकार पर क्या आरोप लगाया?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने फिर से बिहार और बंगाल में चुनाव कराने की मांग कर दी। आइये जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा? और पढ़ें

06:43 PM, 23-Sep-2026

बिहार सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था: अब प्रदेश में कारोबार करना आसान, 9 विभागों की 62 सेवाएं एक ही पोर्टल पर

बिहार उद्योग विभाग ने रिवैम्प्ड सिंगल विंडो क्लीयरेंस पोर्टल लॉन्च किया है। अब 9 विभागों की 62 सेवाएं एक प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी। निवेशक जरूरी मंजूरियों की जानकारी, लाइसेंस आवेदन, दस्तावेज अपलोड और आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकेंगे।

और पढ़ें

06:28 PM, 23-Sep-2026

बिहार: रात में अचानक चीखने लगी 12 साल की बच्ची, खिड़की से किसी ने फेंका केमिकल जैसा पदार्थ; कटिहार में सनसनी

कटिहार के हरलगा गांव में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से केमिकल जैसा पदार्थ फेंकने का आरोप है। चेहरे और शरीर में जलन के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

06:15 PM, 23-Sep-2026

बिहार: वीर कुंवर सिंह की कर्मभूमि जगदीशपुर पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, किला-संग्रहालय का किया भ्रमण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को भोजपुर के जगदीशपुर स्थित वीर कुंवर सिंह किला-संग्रहालय का दौरा किया। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित कर 80 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। झांझरिया तालाब के सौंदर्यीकरण के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। और पढ़ें

06:07 PM, 23-Sep-2026

बिहार: दूर-दराज तक सुलभ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने में पूर्णिया राज्य में दूसरे स्थान पर, लगातार हो रहा सुधार

सुदूर इलाकों तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में पूर्णिया जिला अगस्त महीने में बिहार में दूसरे स्थान पर रहा। जून में 12वें और जुलाई में 5वें पायदान के बाद 364 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के जरिए बेहतर इलाज से रैंकिंग में सुधार हुआ। और पढ़ें

05:59 PM, 23-Sep-2026

बिहार: कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा घाट पर हड़कंप, सात महिलाएं नदी में डूबीं; चार निकाली गईं, तीन की तलाश जारी

मनेर के हल्दी छपरा गंगा घाट पर कर्मा-धर्मा पूजा के बाद नदी में नहाने गईं सात महिलाएं, किशोरियां और युवतियां डूब गईं। स्थानीय लोगों ने चार को बचा लिया, जबकि संजू देवी, अंजली कुमारी और प्रीति कुमारी लापता हैं।

 

और पढ़ें

05:49 PM, 23-Sep-2026

बिहार: जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से अभद्रता के मामला, कांग्रेस की टीम पहुंची; पॉक्सो में कार्रवाई की मांग

जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित अभद्रता और वीडियो वायरल मामले में कांग्रेस की उच्चस्तरीय टीम ने प्रशासन से मुलाकात की। टीम ने पीड़ितों की सुरक्षा, आरोपितों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई, जल्द चार्जशीट और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की। और पढ़ें

05:48 PM, 23-Sep-2026

बिहार एमएलसी चुनाव: अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीतीश कुमार ने नीरज को दिया टिकट, जदयू की सूची में किसका नाम?

बिहार विधान परिषद् चुनाव की घोषणा होने के एक दिन बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिस सीट को लेकर घमासान मचा था, उस पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। चार सीटों पर जनता दल यूनाईटेड ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आइये जानते हैं किन्हें-कहां से मिला टिकट? और पढ़ें

05:43 PM, 23-Sep-2026

बिहार: चलती ट्रेन में फर्जी पुलिस बनकर वसूली करता था आरोपी, पैसे नहीं देने पर युवक को धक्का देकर की हत्या

बक्सर में फर्जी पुलिस बनकर ट्रेनों में यात्रियों से वसूली करने वाले आरोपी को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी पर पैसे नहीं देने पर नितिन कुमार को चलती ट्रेन से धक्का देकर हत्या करने का आरोप है। उसकी निशानदेही पर शव बरामद हुआ।

 

और पढ़ें

05:26 PM, 23-Sep-2026

बिहार कैबिनेट: सीएम सम्राट ने दिनकर और मां सीता विवि की स्थापना को दी मंजूरी, किन खास 24 प्रस्ताव पर लगी मुहर?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगा दी। इसमें दो जिलों में नए विश्वविद्यालय खोलने के प्रस्ताव भी शामिल हैं। इसके अलावा वेतन, भत्ते, ड्रोन खरीद समेत कई ऐसे प्रस्ताव हैं, जिस पर मुख्यमंत्री ने स्वीकृति दी है। आइये जानते हैं क्या-क्या खास है... और पढ़ें

05:23 PM, 23-Sep-2026

बिहार: किशनगंज में सीएसपी संचालक की मौत से सनसनी, परिजनों ने लूट की जताई आशंका

किशनगंज में सीएसपी संचालक तौहीद आलम सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने नशीला पदार्थ देकर लूट की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। और पढ़ें

05:16 PM, 23-Sep-2026

बिहार एक्सीडेंट: गश्त पर निकली पुलिस टीम के वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर, एसआई समेत तीन घायल

बक्सर के नावानगर में एनएच-120 पर पचदरवा पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गश्ती पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। हादसे में SI संजीव कुमार सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। और पढ़ें

05:10 PM, 23-Sep-2026

बिहार: छेड़खानी का विरोध किया तो बिहार पुलिस की तैयारी कर रही युवती को चाकू मारा, आरोपी फरार

मुजफ्फरपुर में बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही 22 वर्षीय युवती से छेड़खानी और मारपीट के बाद चाकू से हमला किया गया। युवती ने आरोपी रवि पर दो सप्ताह से पीछा करने का आरोप लगाया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

04:47 PM, 23-Sep-2026

बिहार: एम्स के बगल में स्मार्ट सिटी की जमीन पर 10 से ज्यादा राउंड गोलीबारी, युवक घायल; सीसीटीवी फुटेज वायरल

दरभंगा के पंचोभ में एम्स के पास निजी स्मार्ट सिटी की करीब आठ कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों में 10 से अधिक राउंड गोलीबारी हुई। विजय भगत घायल हो गए। घटना में तोड़फोड़ का CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें

04:40 PM, 23-Sep-2026

बिहार: मनमानी फीस वसूली पर छात्रों का हंगामा, स्कूल प्रभारी पर धमकी देने का आरोप; गेट पर किया प्रदर्शन

फीस के नाम पर मनमानी, शिकायत करने पर बच्चों को फेल करने की धमकी और पढ़ें

04:36 PM, 23-Sep-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर के स्कूल में अचानक गिरा पुराना पेड़, मची अफरातफरी; कई सारी बाइक क्षतिग्रस्त

मुजफ्फरपुर के सरैया स्थित अजीजपुर हाईस्कूल में बुधवार को प्रार्थना के दौरान वर्षों पुराना विशाल जलेबी का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर गिर गया। गनीमत रही कि छात्र और शिक्षक सुरक्षित रहे। हालांकि, पेड़ के नीचे खड़ी करीब आधा दर्जन बाइक क्षतिग्रस्त हुईं।

 

और पढ़ें

04:33 PM, 23-Sep-2026

बिहार: शिक्षक की पिटाई के विरोध में सड़कों पर उतरे हजारों छात्र-शिक्षक, बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

मुजफ्फरपुर के मीनापुर में शिक्षक की पिटाई के विरोध में हजारों छात्र-शिक्षक सड़कों पर उतरे। निजी स्कूल और कोचिंग संस्थानों ने प्रदर्शन का समर्थन किया। मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। संगठनों ने पांच दिन में कार्रवाई मांगी।

और पढ़ें

04:29 PM, 23-Sep-2026

बिहार: खिजरसराय पहुंचे जमुई सांसद अरुण भारती, पीड़ित परिवारों से मिले; 50-50 हजार की आर्थिक मदद

खिजरसराय की दो घटनाओं को लेकर जमुई सांसद अरुण भारती ने कुड़वां और पथरा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने दोनों परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

और पढ़ें

04:24 PM, 23-Sep-2026

बिहार: तीन राउंड फायरिंग में घायल हुआ 12 साल का बच्चा, आरोपी के पास से पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद

मुंगेर के लक्ष्मीपुर गैंडा पहाड़ में पुरानी अदावत के दौरान हुई फायरिंग में दोस्तों के साथ खेल रहा 12 वर्षीय किशोर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस और तीन खोखों के साथ गिरफ्तार किया।

और पढ़ें

04:19 PM, 23-Sep-2026

बिहार: विसर्जन के दौरान नहर में डूबीं तीन बच्चियां, दो को बचाया गया; 14 वर्षीय गुड़िया की हुई मौत

रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रमनडिहरा गांव में कर्मा धर्मा झूर र विसर्जन के दौरान नहर में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान रमनडीहरा गांव निवासी सुनील सिंह की 14 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी के रूप में हुई है। और पढ़ें

04:14 PM, 23-Sep-2026

बिहार: जिस मां की गोद में महफूज था मासूम, उसी पर हत्या का आरोप; एक महीने के बच्चे को पटक पटककर मार डाला

पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र में एक माह के मासूम बच्चे की कथित हत्या का मामला सामने आया है। मां पर बच्चे को पटक-पटककर मारने और शव खेत में फेंकने का आरोप है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

 

और पढ़ें

03:42 PM, 23-Sep-2026

बिहार: कोचिंग में पढ़ने गई 16 साल की छात्रा के साथ क्या हुआ? शिक्षक पर दुष्कर्म का लगा है आरोप, पॉक्सो में केस

बेगूसराय के बखरी में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में कोचिंग शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज हुई है। छात्रा की मां ने मोबाइल बातचीत के बाद घटना का आरोप लगाया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

02:51 PM, 23-Sep-2026

बिहार: दो महीने पहले गूंजी थी शादी की शहनाई, अब मातम में बदली खुशियां; ट्रक ने देवर-भाभी समेत चार को कुचला

सारण के गौरा थाना क्षेत्र में एसएच-90 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बुलेट सवार देवर-भाभी समेत चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में नवविवाहिता रीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका देवर रणवीर कुमार सिंह उर्फ मिट्ठू और स्कूटी सवार दो कारीगर राजेश व जहांगीर घायल हो गए। और पढ़ें

02:20 PM, 23-Sep-2026

बिहार पुलिस मुख्य लिखित परीक्षा रद्द: नई तारीख का एलान बाद में; बीपीएसएससी ने जारी की सूचना

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने 27 मई 2026 को दो पालियों में आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दी है। आयोग नई परीक्षा तारीख की जानकारी अलग से देगा और अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी है। और पढ़ें

01:32 PM, 23-Sep-2026

बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द: 27 मई को हुआ था आयोजन, नई तारीख पर आयोग ने क्या कहा?

Bihar Police SI Exam 2026 Cancelled: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 05/2025 के तहत आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा को रद्द कर दिया है। 27 मई 2026 को दो पालियों में होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों से रद्द की गई है। जानें नई तारीख पर आयोग ने क्या कहा...
  और पढ़ें

01:07 PM, 23-Sep-2026

बिहार: सेनेगल में फंसे उमाशंकर की वापसी, पत्नी-बच्चों से मिलते ही छलके आंसू; बोले- अब विदेश नहीं जाऊंगा

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी निवासी उमाशंकर कुमार चार महीने तक पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में फंसे रहने के बाद आखिरकार अपने घर लौट आए हैं। रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद ट्रेन से वह देर शाम कुढ़नी के कोठियां गांव स्थित अपने घर पहुंचे। और पढ़ें

12:54 PM, 23-Sep-2026

बिहार: छापेमारी, निलंबन और फिर वापसी! आय से अधिक संपत्ति केस में हाजीपुर के लेखपाल को मिली राहत

वैशाली के हाजीपुर नगर परिषद के निलंबित लेखपाल मनीष कुमार का निलंबन समाप्त कर दिया गया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई के बाद उन्हें निलंबित किया गया था। 16 जून 2026 को ईओयू ने उनके बागमली स्थित आवास और नगर परिषद कार्यालय पर छापेमारी की थी। और पढ़ें

11:30 AM, 23-Sep-2026

बिहार: सौर ऊर्जा का बड़ा अभियान! 25 हजार परिवारों को मदद, 534 प्रखंडों में खुलेंगे सोलर मार्ट

बिहार में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। पटना में आयोजित कार्यक्रम में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने वाले 25 हजार लाभार्थियों को राज्य सरकार की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी गई और नौ सोलर रथों को रवाना किया गया। और पढ़ें

09:54 AM, 23-Sep-2026

बिहार: गंगा में उतरे थे करमा पूजा की मूर्ति विसर्जित करने, 11 लोग डूबे; चार को बचाया, छह लापता और एक की मौत

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में करमा-धर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान बाढ़, अथमलगोला और बख्तियारपुर थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में अलग-अलग हादसे हुए। तीनों घटनाओं में भाई-बहन समेत कुल 11 लोग डूबने लगे, जिनमें चार लोगों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। और पढ़ें

09:45 AM, 23-Sep-2026

बिहार: छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती के सिर में मारा चाकू; आरोपी फरार

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में छेड़खानी का विरोध करने पर 22 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती मंगलवार को मोतीपुर फील्ड से दौड़ लगाकर साइकिल से घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में रवि कुमार ने उसे घेरकर छेड़खानी की और विरोध करने पर मारपीट की। और पढ़ें

08:27 AM, 23-Sep-2026

बिहार: छात्रों के लिए बड़ी राहत! नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में 8 अक्टूबर तक नामांकन, एमसीए टेस्ट की तारीख भी तय

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन की अंतिम तिथि 21 सितंबर से बढ़ाकर 8 अक्टूबर 2026 कर दी है। विश्वविद्यालय ने यह फैसला स्नातक तृतीय वर्ष के हालिया परीक्षा परिणाम और जलजमाव, बिजली व नेटवर्क की समस्या के कारण विद्यार्थियों को हो रही ऑनलाइन आवेदन संबंधी दिक्कतों को देखते हुए लिया है। और पढ़ें

07:45 AM, 23-Sep-2026

बिहार: चारदीवारी के पास से आ रही थी तेज बदबू, जमीन खोदी तो मिला शव; पहचान के लिए पुलिस ने शुरू की जांच

भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र के बरहेपुरा स्थित चांदनी चौक के पास मंगलवार देर रात चारदीवारी के समीप से तेज बदबू आने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम की मौजूदगी में करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद जमीन में दफन शव को बाहर निकाला गया। और पढ़ें

07:37 AM, 23-Sep-2026

पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा: मुजफ्फरपुर के दो कारोबारियों की मौत; 18 चक्के ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में मदारीहाट के पास एशियन हाईवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में मुजफ्फरपुर के दो कारोबारियों की मौत हो गई। दोनों अपनी ब्लैक स्कॉर्पियो से भूटान के काम से लौटकर जयगांव जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी 18 चक्के वाले ट्रक से टकरा गई। और पढ़ें

07:33 AM, 23-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 23 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

दानापुर के नासरीगंज स्थित मिथिला कॉलोनी में मंगलवार शाम डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। बिहार पुलिस के सिपाही ओमचंद्र ने कथित तौर पर आपसी विवाद के बाद अपनी बहन पार्वती कुमारी को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें