जमुई सर्किट हाउस में हम विधायक प्रफुल्ल मांझी ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और सांसद अरुण भारती पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरक्षण में उपवर्गीकरण की मांग करते हुए पासवान परिवार पर राजनीतिक लाभ परिवार तक सीमित रखने का आरोप लगाया।
और पढ़ें
वैशाली में एक महिला शिक्षिका को खुद को सरकारी ड्राइवर बताकर शादी का झांसा देने, दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर हाजीपुर सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। और पढ़ें
बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेज में संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक समेत अन्य कर्मियों के लिए खुशखबरी है। स्वास्थ्य विभाग ने इनका मानदेय बढ़ा दिया है। आइए जानते हैं, किस पद पर कितना मानदेय मिलेगा? और पढ़ें
सीमित संसाधनों के बीच फुटबॉल का अभ्यास कर रहीं बेगूसराय की जानवी कुमारी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यमुना भगत स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाली जानवी का चयन बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम में हुआ है। चलिए विस्तार बता रहे हैं जानवी के बारे में और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में एनसीबी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 990 किलो गांजा बरामद किया गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें
मृतक के भाई अब्दुल सत्तार ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद आलम चार महीने अपने गांव में बिताने के बाद हाल ही में दिल्ली वापस लौटे थे और जहांगीरपुरी के एच-4 ब्लॉक में परिवार के साथ रह रहे थे। रात डेढ़ बजे जब आलम अपनी दुकान पर काम कर रहे थे, तभी हेलमेट पहने तीन बदमाश वहां पहुंचे और बिना कुछ कहे अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। और पढ़ें
भागलपुर के अकबरनगर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका चार वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आरपीएफ और जीआरपी ने जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
दरभंगा के बहादुरपुर बीडीओ डॉ. आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर ईओयू की करीब पांच घंटे चली छापेमारी समाप्त हो गई। जांच टीम ने आवास से ब्रांडेड आभूषणों के बिल-कागजात, कई बैंकों के एटीएम कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। और पढ़ें
जहानाबाद में निगरानी विभाग की टीम ने मनरेगा के कनीय अभियंता (जेई) अमन कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई अंबेडकर चौक के पास स्थित एक होटल में की गई, जहां रिश्वत की रकम लेने की डील तय हुई थी। और पढ़ें
जहानाबाद शहर में रंगदारी मांगने का विरोध करने पर एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में गांधी नगर निवासी रंजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। और पढ़ें
सुपौल के बसबिट्टी स्थित निजी मदरसे में सोमवार को चार छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान 10 वर्षीय छात्रा अल्फिशा की मौत हो गई, जबकि अन्य छात्राओं का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-9 के पास नाव हादसे में दो लोग लापता हो गए, जबकि नौ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। बाढ़ के पानी में डूबे बोल्डर से टकराने के बाद नाव पलट गई थी। लापता लोगों की तलाश में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर जुटे हैं। और पढ़ें
बेगूसराय के बरौनी में करीब 66 वर्षों से संचालित माल गोदाम को 31 अगस्त से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। रेलवे ने फ्रेट कॉरिडोर के तहत बरौनी जंक्शन के विस्तार, शंटिंग नेक और नई स्टेबलिंग लाइन के निर्माण के चलते नई माल बुकिंग पर रोक लगाई है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के राजेपुर थाना क्षेत्र के फुलबरिया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार मीनापुर नगर पंचायत वार्ड 9 निवासी करीब 45 वर्षीय बीरेंद्र प्रसाद की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। और पढ़ें
वैशाली के राघोपुर प्रखंड में बाढ़ राहत आश्रय स्थलों और सामुदायिक किचन के संचालन के लिए अंचल कार्यालय की ओर से जारी सूची में गंभीर लापरवाही सामने आई है। सूची में ऐसे कई प्रधानाध्यापकों के नाम प्रभारी के तौर पर दर्ज हैं, जो महीनों पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं। और पढ़ें
Pitru Paksha Mela 2026: गया में 25 सितंबर से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेले को लेकर बिहार पर्यटन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को आवासन से लेकर परिवहन और मार्गदर्शन तक कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी। आइये जानते हैं पूरी तैयारियों के बारे में... और पढ़ें
Bihar Flood Situation : गंगा समेत कुछ नदियों के जलस्तर में कमी जरूर आई है लेकिन सभी नदियां अब भी खतरे के लाल निशान के ऊपर बह रही। कहीं से सड़क बहने तो कहीं डायवर्सन धंसने की खबर आ रही है। बाढ़ में घिरे लोगों का हाल बेहाल है। प्रशासन की ओर से लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। आइये जानते हैं कहां-क्या हाल है? और पढ़ें
पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में नशीली दवाओं और कोरेक्स सिरप की बड़ी खेप बरामद होने के मामले में बीरपाड़ा थाना पुलिस ने किशनगंज में छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। किशनगंज सदर थाना पुलिस के सहयोग से डांगी बस्ती स्थित मंजू ड्रग्स के संचालक मिणाल कुमार साह और सिटी तघरिया निवासी सुभाष को पकड़ा गया। और पढ़ें
मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार पटना से खगड़िया लौट रही थी और हादसे के बाद तीनों लोग वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए थे। और पढ़ें
दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के सैदनगर मोहल्ले के जमकपुरी स्थित किराए के आवास पर मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की। टीम घर के अलग-अलग हिस्सों में दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच कर रही है। और पढ़ें
गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ का पानी रेलवे पुल-पुलिया के करीब पहुंचने के बाद मालदा रेल मंडल ने जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर सुरक्षा बढ़ा दी है। संवेदनशील स्थानों पर ट्रेनों की अधिकतम गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है, जबकि सामान्य स्थिति में यहां करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रहती है। और पढ़ें
मधुबनी के अरेर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस की गाड़ी की टक्कर से 30 वर्षीय बाइक सवार लालू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अरेर काली मंदिर के पास हुआ, जहां टक्कर के बाद पुलिस वाहन बिजली के पोल से टकराया और फिर एक घर की दीवार से जा भिड़ा। और पढ़ें
नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र में महादेव स्थान के समीप कृष्ण जन्माष्टमी मेले में सजावट का काम करने के दौरान 14 वर्षीय सुजीत कुमार की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को बिहारशरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक के पास रखकर करीब पांच घंटे तक सड़क जाम रखा। और पढ़ें
गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) ने 70वीं BPSC के चयनित प्रशिक्षु रोहित आनंद को मॉक टेस्ट के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और फैकल्टी से कथित दुर्व्यवहार के आरोप में प्रशिक्षण से विरमित कर दिया। और पढ़ें
कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में बढ़े नदी के जलस्तर के बीच श्रमदान से बनी पुलिया पार करते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए। हादसे में रामपुर निवासी 17 वर्षीय विवेक कुमार की डूबने से मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाकर गोलू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। और पढ़ें
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने दिसंबर 2026 में समाप्त होने वाली भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि का नवीनीकरण नहीं करने की मांग की। दरभंगा में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार पिछले 30 वर्षों से इस समझौते का नुकसान भुगत रहा है और संधि में बिहार के हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। और पढ़ें
नालंदा के सरमेरा प्रखंड के टाल इलाके में गंगा का बैकवाटर तेजी से फैलने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पेंदी और पुरानी इसुआ गांव के खेतों में करीब पांच फीट पानी भर गया है, जिससे 200 बीघे से अधिक धान की फसल जलमग्न हो गई। और पढ़ें
समस्तीपुर के सिंघिया सीएचसी परिसर में कचरे के ढेर से लगी आग ने पास में खड़ी दो खराब एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों एंबुलेंस जलकर राख हो गईं। आग की तेज लपटें और धुआं देखकर अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में अफरातफरी मच गई। और पढ़ें
Bihar News : पिछले हफ्ते से एक लड़की का चेहरा बिहार में वायरल है। उसकी करतूत से ज्यादा उसके चेहरे और ग्लैमर को इंटरनेट पर भुनाया जा रहा है। इसमें राजद भी कूद गया। ऐसे में यह जरूरी हो गया है कि उसकी पूरी और वास्तविक कहानी सामने लायी जाए। और पढ़ें
समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास कूपे से करीब 75 लीटर ब्रांडेड शराब बरामद की गई। ये शराब आठ ट्राली बेग में बिहार लाई गई । आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने गुप्त सूचना पर H-1 कोच के कूप नंबर सात में कार्रवाई की, जहां नेहा झा एक रिश्तेदार के साथ मौजूद थी। और पढ़ें