रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और आगामी त्योहारों को देखते हुए बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली चार स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इन ट्रेनों के कुल 352 अतिरिक्त फेरे होंगे। इसके अलावा गया-कामाख्या और अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस में भी अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। और पढ़ें
बिहार में उत्तर और दक्षिण, दोनों हिस्सों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। उत्तर बिहार में नेपाल की भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा है, जबकि दक्षिण बिहार में बाणसागर से छोड़े गए पानी और झारखंड की बारिश से सोन नदी उफान पर है। और पढ़ें
पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के कई मामलों के आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को ईओयू ने पुराने पत्रकारनगर थाना कांड में कोर्ट की अनुमति से पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ में पेपर लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और मददगारों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर ने आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर जन सुराज के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 8 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी और अगले दो-चार दिनों में उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। और पढ़ें
गया के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र का भगहर गांव भारी बारिश के बाद एक बार फिर टापू बन गया है। करीब दो हजार लोग चारों ओर पानी से घिरे हैं। 10 दिन से स्कूल बंद है और राशन-गैस की आपूर्ति ठप है। बीमार लोगों को खाट पर लादकर उफनती मोरहर नदी पार करानी पड़ रही है। और पढ़ें
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की 56वीं वाहिनी के जवानों ने जोगबनी में पांच लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ 29 वर्षीय नेपाली नागरिक जुबेर आलम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने रकम को सीमा पार पहुंचाने वाले कैरियर के रूप में काम करने की बात स्वीकार की है। और पढ़ें
सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के नरहिया गांव में तीन साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का शादी के साथ सुखद अंत हुआ। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। अगले दिन दोनों ने माता मंदिर में शादी रचा ली। और पढ़ें
बिहार में 30 और 31 अगस्त को चले विशेष समकालीन अभियान में पुलिस ने 1,142 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 13 अवैध हथियार, 116 कारतूस, 11 हजार लीटर से अधिक शराब और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए। और पढ़ें
बेगूसराय पुलिस की सूचना पर बिहार एसटीएफ ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित आदित्य राज उर्फ राजा कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ बेगूसराय और पटना में कुल तीन मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। और पढ़ें
Bihar Cabinet : बिहार की सम्राट चौधरी सरकार 26 अगस्त को जो कैबिनेट बैठक करने वाली थी, वह टल गई थी। बुधवार को मंत्रिपरिषद् की बैठक का समय बदला, लेकिन कई अहम फैसलों पर हरी झंडी मिल गई। और पढ़ें
Bihar News : बिहार के जिन 38 शिक्षकों को इस बार शिक्षक दिवस पर राज्य सरकार की ओर से प्रतिष्ठित राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है, उनकी सूची आ गई है। इस सूची में विशेष शिक्षक भी शामिल हैं। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच से ढाई साल के बेटे की हत्या की आरोपी महिला इलाज के दौरान महिला पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गई। पुलिस अस्पताल परिसर, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन समेत संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। और पढ़ें
गोपालगंज के भोरे-मीरगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे नितेश कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में उसके दोनों पैर कुचल गए। गंभीर हालत में गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। और पढ़ें
बिहार में छह करोड़ लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग के लिए ‘जांच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू हुआ। 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की घर-घर जांच होगी और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड बनेगा। 38 जिलों में जागरूकता रथ रवाना किए गए हैं। अभियान 30 नवंबर तक चलेगा। और पढ़ें
दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र के लवानी गांव में खेत देखने गए युवक मंगनू यादव की हत्या कर शव को पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया गया। खेत में मृतक की चप्पल और मोबाइल मिले हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बेनीपुर-बहेड़ी स्टेट हाईवे जाम कर दिया। और पढ़ें
वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके में मंगलवार दोपहर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई। पीड़िता के अनुसार, दो आरोपियों ने उसे जबरन सुनसान जगह ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और बाद में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में लापता 21 वर्षीय बीए छात्र अजय कुमार का शव बुधवार सुबह राजा पुनास इलाके में बूढ़ी गंडक नदी से बरामद किया गया। अजय नजीरपुर निवासी बेनी पासवान का पुत्र था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले दो-तीन दिनों से बीमार और परेशान चल रहा था और बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। और पढ़ें
मुंगेर में चार दिनों की राहत के बाद गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। बुधवार सुबह छह बजे से बढ़ोतरी दर्ज होने के बाद जलस्तर 38.56 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर 38.33 मीटर से 23 सेंटीमीटर ऊपर है। और पढ़ें
गया-कोडरमा रेलखंड की गुरपा-गुझंडी घाटी में तेज बारिश के कारण पहाड़ का एक हिस्सा टूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने मलबा देखकर तुरंत ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। और पढ़ें
पटना समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे से रुक रुक कर बारिश हो रही है। कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। गंगा भी उफान पर है। इस सप्ताह बारिश की स्थिति ऐसी ही रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। आइए जानते हैं मौसम का हाल... और पढ़ें
गंगा पर बने नए राजेंद्र रेल पुल को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए मोकामा में 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्री-एनआई और एनआई कार्य होगा। इस दौरान 47 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 384 ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा, 56 ट्रेनों का आंशिक समापन और 67 ट्रेनों का आंशिक प्रारंभ किया जाएगा। और पढ़ें
Bihar News: पटना में चार युवकों की मौत जहरीली शराब नहीं हुई, बल्कि साजिशन जहर दिया गया- 'अमर उजाला' ने पहले ही बताया था। अब सामने वही बात आ रही है, लेकिन केस की गवाही नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग का एंगल पुलिस ने सामने रखा है। इसका विरोध भी हो रहा। और पढ़ें
बेगूसराय के बखरी अनुमंडल के डरहा इलाके में गर्भवती महिला संजना को प्रसव पीड़ा के दौरान पहले बखरी पीएचसी ले जाया गया, जहां परिजनों के मुताबिक पर्याप्त जांच के बिना उसे वापस घर भेज दिया गया। कई घंटे दर्द से परेशान रहने के बाद उसे रात में दोबारा अस्पताल लाया गया। और पढ़ें
Bihar Exam: लंबे समय तक बिहार में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर आंदोलन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए काम खबर है। सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने उनकी मांगों की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
Nepal Tragedy : बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने नेपाल में बाढ़ से हुई त्रासदी पर भारत के रुख को 'संकटमोचक" बताया है। पर्षद अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन ने भारत के प्रयासों पर पीएम मोदी की सराहना की है। और पढ़ें
नालंदा के रग्बी खिलाड़ी बजरंगी कुमार का भारतीय अंडर-18 रग्बी टीम में चयन हुआ है। वह 5-6 सितंबर 2026 को चीन में होने वाली एशियन अंडर-18 रग्बी चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बिहार से बजरंगी समेत चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद बजरंगी ने मेहनत और प्रशिक्षण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। और पढ़ें