औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड के बंगरे गांव में रक्षाबंधन पर भावुक कर देने वाला नजारा देखने को मिला। 23 साल बाद कलावती देवी ने अपने भाई रामजी महतो की कलाई पर राखी बांधी। वर्षों पुरानी नाराजगी दूर होने पर भाई-बहन की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। और पढ़ें
समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में एनएच-122बी पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद डायल-112 की टीम ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें
बेगूसराय के राजकीय अयोध्या शिवकुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय में नए सत्र के लिए 38 सीटों पर नामांकन का रास्ता साफ हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा और लगातार प्रयासों के बाद कॉलेज को प्रवेश की अनुमति मिली है। नीट-2026 में सफल विद्यार्थी मेरिट के आधार पर इन सीटों पर दाखिला ले सकेंगे। और पढ़ें
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राष्ट्रमंडल खेल-2026 के पदक विजेता पैरा खिलाड़ी सोमन राणा और झंडू कुमार को सम्मानित करेंगे। सोमन राणा को 30 लाख और झंडू कुमार को 15 लाख रुपये की खेल सम्मान राशि का चेक दिया जाएगा। और पढ़ें
रक्षाबंधन पर पटना के बेऊर स्थित आदर्श केंद्रीय कारा में बंदियों से मिलने बड़ी संख्या में परिजन पहुंचे। करीब 450 बंदियों के परिजनों ने मुलाकात के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, वहीं महिला बंदियों ने भी अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधा। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के पारू में मेला देखने निकला 16 वर्षीय किशोर रातभर लापता रहा। शुक्रवार को उसका शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar IAS Transfer: बिहार में अधिकारियों को इधर से उधर करने का सिलसिला जारी है। सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने शुक्रवार को छह IAS अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आइए जानते हैं कौन-कहां गए? और पढ़ें
सहरसा सदर अस्पताल में बर्र के डंक से घायल आठ वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और गलत दवा देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हालांकि, ड्यूटी डॉक्टर ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। और पढ़ें
बिहार राज्यगीत के रचनाकार सत्यनारायण 1974 के जेपी आंदोलन में अपनी प्रभावशाली कविताओं के लिए विशेष रूप से जाने जाते थे। उन्होंने हिंदी और भोजपुरी साहित्य की सात दशकों से अधिक समय तक सेवा की। उनके निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर है। और पढ़ें
भागलपुर में रक्षाबंधन के दिन एक बहन हाथ में राखी लेकर चार साल से लापता भाई की तलाश में निकल पड़ी। अनु सिंह को उम्मीद है कि इस बार उनका भाई मिल जाएगा और वह उसकी कलाई पर राखी बांधकर ही वापस लौटेंगी। भाई के सुल्तानगंज में दिखने की सूचना मिलने के बाद वह पति के साथ वहां भी पहुंचीं। और पढ़ें
मुंगेर में गंगा का जलस्तर 38.80 मीटर पर स्थिर है, लेकिन बाढ़ का पानी लगातार नए इलाकों में फैल रहा है। दियारा और निचले क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित है। कुतलुपुर में कटाव और गंगा पार दियारा क्षेत्र में डायवर्सन डूबने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के पूसा-मुजफ्फरपुर मार्ग स्थित दरधा बाजार चौक पर सड़क की बदहाल स्थिति से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश के बाद सड़क पर दो से तीन फीट तक जलजमाव और गहरे गड्ढों के कारण कई वाहन पलट गए। शुक्रवार को बाइक सवार एक परिवार भी गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के फकुली थाना क्षेत्र में साइकिल छीनने का विरोध करने पर एक युवक ने नौ वर्षीय छात्र के सीने में कैंची घोंप दी। गंभीर रूप से घायल छात्र का पीएचसी में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। और पढ़ें
रक्षाबंधन पर बहन को ननिहाल से घर लाने जा रहे भाई-बहन की बाइक को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, जबकि भाई के सिर में गंभीर चोट आई है। और पढ़ें
गयाजी के बेलागंज स्थित बाबा कोटेश्वर नाथ धाम में सावन की अंतिम पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने सहस्त्रलिंगी महादेव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। और पढ़ें
दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में नशे की हालत में सड़क पर हंगामा कर रहे एक युवक ने डायल 112 की पुलिस टीम पर कथित तौर पर हमला कर दिया। हमले में एसआई दिनेश शर्मा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। और पढ़ें
गया जिले के झारखंड सीमावर्ती डुमरिया प्रखंड में तेज बारिश और भूतही नदी के बढ़े जलस्तर ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। मंझौली पंचायत के जीवातरी गांव के पास ह्यूम पाइप से बनी पुलिया तेज बहाव में बह गई। ग्रामीणों के अनुसार, एक महीने में यह दूसरी बार पुलिया बही है, जबकि पिछले एक साल में यह चार से पांच बार ध्वस्त हो चुकी है। और पढ़ें
रक्षाबंधन के अवसर पर मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय जेल में भावुक माहौल देखने को मिला। सजायाफ्ता और विचाराधीन कैदियों की बहनें जेल पहुंचीं और भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर माथे पर तिलक लगाया व मिठाई खिलाई। और पढ़ें
गोपालगंज शहर में शुक्रवार तड़के महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान पुरानी चौक के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पुरानी चौक निवासी शिव जी प्रसाद के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। और पढ़ें
बारिश और वज्रपात की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 30 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रह सकती है, जबकि 30 अगस्त से 2 सितंबर तक भी बारिश का दौर बना रहने की संभावना है। और पढ़ें
छपरा व्यवहार न्यायालय ने दो वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में पांच साल से अधिक समय से जेल में बंद बबली खातून को साक्ष्य के अभाव में बाइज्जत बरी कर दिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत कुमार सिंह की अदालत ने डोरीगंज थाना कांड संख्या 55/21 और सत्र वाद संख्या 369/21 की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। और पढ़ें
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को राखी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सपनों को साकार करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आने वाले समय में भी कई योजनाओं पर काम किया जाएगा।
और पढ़ें
वैशाली के तिसीऔता थाना क्षेत्र में अपराधियों ने 32 वर्षीय स्वर्ण व्यवसायी विशाल कुमार सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी। बिंदी चौक और राम सुरेश चौक के बीच सुनसान रास्ते पर बदमाशों ने उन्हें घेरकर नजदीक से तीन गोलियां मारीं और बैग व सामान लेकर फरार हो गए। और पढ़ें
समस्तीपुर के रोसड़ा में दो लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार DCLR कंचन कुमारी झा के मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। निगरानी विभाग ने सरकारी आवास की तलाशी में 13.82 लाख रुपये की अतिरिक्त नकदी और करीब 37 हजार रुपये की नई सैमसंग वाशिंग मशीन बरामद की है। और पढ़ें
नालंदा जिले में किसानों को महंगी बिजली, एलपीजी और रासायनिक खादों के बढ़ते खर्च से राहत देने के लिए कृषि विभाग ने विशेष योजना शुरू की है। वित्तीय वर्ष में 8 बायोगैस प्लांट और 1300 वर्मी कंपोस्ट इकाइयां स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। और पढ़ें