मुजफ्फरपुर के कांटी में NTPC के प्रतिबंधित क्षेत्र में 45 वर्षीय शंभू सहनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बेटी के प्रसव की खबर मिलने पर अस्पताल जाने के लिए घर से निकले थे। और पढ़ें
तिब्बत में GLOF की आशंका के बीच गंडक नदी से जुड़े छह जिलों में संभावित फ्लैश फ्लड को लेकर बिहार प्रशासन अलर्ट है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण और वैशाली के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और रातभर तटबंधों की निगरानी के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
समस्तीपुर के विभूतिपुर में दो बाइक से आए पांच हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब आधा दर्जन राउंड चली गोलियों में युवक को तीन गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उसे बेगूसराय रेफर किया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। और पढ़ें
तिब्बत क्षेत्र में जीएलओएफ की आशंका के बीच गंडक नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को लेकर गोपालगंज प्रशासन अलर्ट है। अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की। और पढ़ें
तारापुर के मधुरा बहियार में धान रोपनी कर लौट रहीं तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। एक घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर किया गया है। और पढ़ें
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद बिहार में भी गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली समेत कई जिलों में अलर्ट जारी है। निचले इलाकों में माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है और प्रशासन ने राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। चलिए बता रहे हैं इस एक्सपर्ट ने क्या-क्या कहा है? और पढ़ें
समस्तीपुर के चर्चित पूर्व मुखिया सह मुखिया पति शशिनाथ झा हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट के जमानत आदेश को रद्द कर दिया है। हाईकोर्ट ने हत्या और आपराधिक षड्यंत्र के दोषी पांच अभियुक्तों की सजा निलंबित कर उन्हें जमानत पर रिहा किया था। और पढ़ें
तिब्बत में बादल फटने और नेपाल में भारी पानी आने के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गंडक नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। और पढ़ें
नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद बिहार में फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है। गंडक नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सारण और वैशाली समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। और पढ़ें
नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। रसुवागढ़ी सीमा शुल्क कार्यालय के 14 कर्मचारी लापता हैं, जबकि 25 कर्मचारी सुरक्षित हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए सेना, पुलिस और हेलीकॉप्टरों की मदद से युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। और पढ़ें
गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बेगूसराय जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। संभावित बाढ़ से निपटने के लिए 39 पंचायतों के 189 गांवों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने नाव, राहत शिविर, सामुदायिक रसोई और मेडिकल टीम समेत जरूरी संसाधनों की व्यवस्था पूरी कर ली है। और पढ़ें
नवगछिया के राघोपुर में फ्लड फाइटिंग के दौरान नाव पलटने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। हादसे में 21 मजदूर सवार थे, जिनमें 19 को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि दो अब भी लापता हैं। डीएम ने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और वेंडर्स पर FIR दर्ज करने का निर्देश दिया है। और पढ़ें
वैशाली में गंडक और गंगा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। अगले 48 घंटे को बेहद महत्वपूर्ण बताया गया है। और पढ़ें
फ्लैश फ्लड के खतरे को देखते हुए बिहार में अलर्ट जारी किया गया है। गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने और करीब 3 मीटर ऊंची बाढ़ की लहर आने की आशंका है। इसे देखते हुए गंडक से जुड़े जिलों में प्रशासन ने बचाव और राहत की तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, बाढ़ पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आपात बैठक की है। और पढ़ें
भागलपुर के नवगछिया के राघोपुर में गंगा नदी पार कर रही मजदूरों से भरी नाव तेज धारा में पलट गई। नाव पर सवार 18 मजदूरों में से 12 सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि छह के लापता होने की आशंका है। SDRF और गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें
पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बालेंद्र यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर करीब तीन घंटे तक फोरलेन जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की। और पढ़ें
Bihar News: मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय अशोक कुमार राय का शव घर से करीब 500 मीटर दूर संदिग्ध हालत में मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar News: पश्चिम चंपारण के मझौलिया में 11 बच्चों से भरी स्कूल वैन सड़क किनारे पानी में पलट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। और पढ़ें
Bihar News: लोजपा (रामविलास) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बेगूसराय के सुरेंद्र विवेक उर्फ सुरेंद्र कुमार को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। नई जिम्मेदारी के बाद उनके सामने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय स्थापित करने की चुनौती होगी। और पढ़ें
Bihar News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की है। सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने कई राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं, जबकि सांसदों, विधायकों और युवा नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। और पढ़ें
Bihar News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज-बेतिया रेलखंड पर मुसहरवा हाल्ट के पास आरपीएफ ने दो संदिग्ध फर्जी ट्रैकमैन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से फर्जी आई-कार्ड, हथौड़ा, झंडियां और अन्य सामान बरामद हुए। और पढ़ें
Bihar News: संतान का विवाद खूब सुना होगा आपने। ऐसे विवादों में डीएनए जांच के बारे में भी खबरें आती रहती हैं। लेकिन, बिहार से यह खबर एक भैंस के मालिकाना हक पर विवाद के बाद चर्चित आईपीएस के आदेश से निकली है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला... और पढ़ें
Bihar News: आईआईटी दिल्ली में अध्ययनरत बेगूसराय के रहने वाले ऋषिकेश कुमार की छठी मंजिल से गिरने से मौत से परिवार में मातम है। मां ने हॉस्टल आवंटन और कथित व्यवहार को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। और पढ़ें
सीतामढ़ी के बेलसंड से एलजेपी (आर) विधायक अमित कुमार रानू और उनके भाई सोनू सिंह के खिलाफ जालसाजी, रंगदारी और आपराधिक षड्यंत्र से जुड़े मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसएसपी ने बताया कि 25 लोगों के मकान और बॉउंड्री तोड़ने के मामले में दोनों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट मांगा जाएगा। और पढ़ें
Bihar News: समस्तीपुर में नवजात बेटी की छठी के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने पत्नी को गोली मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी पति फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। और पढ़ें
Bihar News: सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे कीर्तन कर रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क और सदर अस्पताल में हंगामा किया।
और पढ़ें
Bihar News: राजगीर नेचर सफारी में पर्यटकों की संख्या दो साल में करीब दोगुनी हो गई है। ग्लास स्काईवॉक, जिपलाइन और स्काई साइकिलिंग जैसे एडवेंचर आकर्षणों के चलते बिहार के इको-टूरिज्म स्थलों पर भी पर्यटकों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
और पढ़ें