फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:50 PM, 12-Aug-2026

Bihar News: तीन साल के बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण, तीन लाख रुपये में बेचने की थी तैयारी; पुलिस ने सकुशल बचाया

मुंगेर में तीन वर्षीय बच्चे के अपहरण और कथित खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने भोजपुर पुलिस की मदद से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। और पढ़ें

10:39 PM, 12-Aug-2026

Bihar: 22 लाख रुपये की ब्राउन शुगर बरामद, बाइक सवार तीन तस्कर गिरफ्तार; अब पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

औरंगाबाद के दाउदनगर में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार तीन आरोपियों को 14.79 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 22.18 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है। और पढ़ें

10:32 PM, 12-Aug-2026

बिखरे पत्थर से बिगड़ा संतुलन: दरभंगा में नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, युवक की छाती के आर-पार हुआ सरिया

दरभंगा के करमगंज इलाके में नाला निर्माण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर बिखरे पत्थरों के कारण साइकिल सवार युवक नाले में गिर गया और नुकीला सरिया उसकी छाती के आर-पार हो गया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:02 PM, 12-Aug-2026

आसमान साफ, फिर भी डूबे मकान: सहरसा में बिना बारिश आई 'पानी वाली तबाही' 80 घर कोसी में विलीन; खौफनाक त्रासदी

आंगन में चार-चार फीट पानी बह रहा है, फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और चूल्हे ठंडे पड़े हैं। बिहार का सहरसा जिला बिना एक बूंद बारिश के बाढ़ की खौफनाक त्रासदी झेल रहा है। पढ़ें पूरी खबर और पढ़ें

08:33 PM, 12-Aug-2026

Bihar: ‘हर थाली में बिहार की तरकारी’ से लेकर शुगर कॉम्प्लेक्स तक, सहकारिता मंत्री ने किन योजनाएं पर की बात?

Bihar News: सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण उद्यमियों को सहकारिता से जोड़कर बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। हमलोगों का लक्ष्य सहकारिता को केवल कृषि तक सीमित न रखकर रोजगार, कारोबार और ग्रामीण विकास का बड़ा माध्यम बनाना है। और पढ़ें

विज्ञापन
06:38 PM, 12-Aug-2026

पूर्णिया में दर्दनाक हादसा: धार में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

पूर्णिया के धमदाहा में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। भवेसा धार में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। तीनों एक ही टोले के रहने वाले और आपस में दोस्त थे। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। और पढ़ें

06:18 PM, 12-Aug-2026

Bihar: डिग्री कॉलेज, ITI नामांकन पर बड़ा फैसला; सम्राट चौधरी की बिहार कैबिनेट ने PK के प्लान पर भी किया काम

एक दिन पहले जनसुराज के प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा में 10 हजार युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी। आज सीएम सम्राट चौधरी ने भी रोजगार की दिशा में कैबिनेट में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावाें को मंजूरी दी है। उन्होंने युवाओं की लिए खास घोषणाएं भी की। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

06:06 PM, 12-Aug-2026

Bihar: बाबा वीर चौहरमल धाम को पर्यटन स्थल बनाने की मांग, मंत्री लखेन्द्र पासवान ने CM सम्राट को सौंपा ज्ञापन

बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेन्द्र पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर मोकामा के चाराडीह स्थित बाबा वीर चौहरमल महाराज धाम को आधिकारिक पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। और पढ़ें

04:11 PM, 12-Aug-2026

Bihar News: उपचार के बीच 28 वर्षीय युवक की मौत; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; अस्पताल में किया हंगामा

मुंगेर के मॉडल सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 28 वर्षीय युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। प्रशासन के जांच और कार्रवाई के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। और पढ़ें

03:33 PM, 12-Aug-2026

Bihar News: स्मैक पीने के दौरान दो दोस्तों के विवाद ने लिया खूनी मोड़, चाकूबाजी में एक की मौत; दूसरा गंभीर

मधेपुरा में दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। डेफरा नहर के पास मारपीट और चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

02:22 PM, 12-Aug-2026

Bihar: अंग्रेजों से लड़े, 9 बार जेल गए पर नहीं मिली पहचान! आजादी के इस गुमनाम नायक की कहानी कर देगी भावुक

अररिया जिले के भरगामा प्रखंड के जयनगर गांव निवासी पंडित कुशेश्वर झा ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। 1899 में जन्मे कुशेश्वर झा ने युवावस्था में पढ़ाई छोड़कर आजादी की लड़ाई में खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने युवाओं को संगठित कर गांव-गांव आंदोलन की अलख जगाई और अगस्त क्रांति व भारत छोड़ो आंदोलन में भी सक्रिय रहे। और पढ़ें

02:11 PM, 12-Aug-2026

Bihar News: बिहार के 10 जिलों ऑरेंज अलर्ट, वज्रपात ने नौ लोगों की जान ली; जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। तेज हवा और बिजली चमकने के समय खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर संरचनाओं के पास खड़े होने से बचना चाहिए। किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को भी मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। और पढ़ें

02:04 PM, 12-Aug-2026

Bihar News: स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत; मचा कोहराम

सीवान-भटनी रेलखंड के मैरवा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक राजीव कुमार वर्मा उर्फ रिंकू वर्मा की मौत हो गई। मृतक मैरवा बाजार के वार्ड नंबर-3 निवासी स्वर्ण व्यवसायी अशोक वर्मा के पुत्र थे। और पढ़ें

01:49 PM, 12-Aug-2026

Bihar: सीवान में दिनदहाड़े मर्डर! सैलून से लौट रहे फाइनेंसकर्मी को चार गोलियां मारीं, बाइक सवार अपराधी फरार

सीवान के तरवारा थाना क्षेत्र स्थित तरवारा बाजार में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अखिलेश्वर सिंह के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। और पढ़ें

01:37 PM, 12-Aug-2026

Bihar News: मेट्रो निर्माण के कारण पटना में इन खास जगहों पर ट्रैफिक रूट बदला; अब कहां से गुजरेंगे वाहन?

Patna Metro News: पटना मेट्रो के काम को लेकर राजधानी में कई जगहों पर रूट डायवर्ट किए गए हैं। कुछ जगहों पर तो एक लेन ही मेट्रो के निर्माण के लिए दे दिया गया है। पटना जंक्शन से डाकबंगला चौराहा और आयकर गोलंबर से पटना जू की ओर जाने वाले वाहन चालक को अब नए रूट से जाना पड़ रहा है। कभी-कभी इन जगहों पर जाम की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है।  और पढ़ें

01:12 PM, 12-Aug-2026

Bihar News: तिरंगे के रंग में रंगा मुजफ्फरपुर! ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

मुजफ्फरपुर में बुधवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत लेक फ्रंट मरीन ड्राइव से हुई। तिरंगा यात्रा में बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, विधायक रंजन कुमार, एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी, डीएम कुमार गौरव, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र समेत जिला प्रशासन के अधिकारी और हजारों लोग शामिल हुए। और पढ़ें

12:49 PM, 12-Aug-2026

Bihar News: चलती यात्री बस में लगी भीषण आग, 35 यात्री बाल-बाल बचे, धू-धू कर जली बस

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र में NH-27 के बरजी ओवरब्रिज पर देर रात चलती यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के समय बस में करीब 35 यात्री सवार थे। आग और धुआं देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक ने समय रहते बस रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। और पढ़ें

11:19 AM, 12-Aug-2026

Bihar: नक्सल मुक्त दावे के बीच जंगल से हथियार बरामद, STF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन, कार्बाइन मिली

सरकारी दावों के अनुसार बिहार नक्सल मुक्त राज्य है, लेकिन औरंगाबाद के जंगली-पहाड़ी इलाके में हथियारों की बरामदगी ने नक्सली गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। देव प्रखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र स्थित बंगला बगीचा के जंगल में बिहार पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान एक पुलिस कार्बाइन, मैगजीन स्लाइड और स्प्रिंग बरामद किया। और पढ़ें

10:55 AM, 12-Aug-2026

Bihar: विवाहिता की संदिग्ध मौत! फंदे से लटका मिला 24 वर्षीय प्रीति का शव, पति के कथित प्रेम-प्रसंग पर विवाद

नालंदा के परवलपुर थाना क्षेत्र के लढ़ुआरी मठियापर गांव में 24 वर्षीय विवाहिता प्रीति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, प्रीति के पति पिंटू कुमार के गांव की ही एक शादीशुदा महिला से कथित संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। और पढ़ें

10:23 AM, 12-Aug-2026

Bihar: पटना में देर रात गोलियों की बौछार! बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी 4 गोलियां, CCTV में कैद हुई वारदात

पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने युवक शुभम यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में युवक को चार गोलियां लगने की बात सामने आई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

09:24 AM, 12-Aug-2026

Bihar News: छठ के अर्घ्य में दिखा विकास का दर्द! जलजमाव के बीच खड़े होकर ग्रामीणों ने सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड स्थित रायपुर बुजुर्ग पंचायत के बलभद्रपुर मेहसी वार्ड-9 में ग्रामीणों ने बदहाल सड़क और जलजमाव के विरोध का अनोखा तरीका अपनाया। वर्षों से पक्की सड़क और जलनिकासी की मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को जलजमाव के बीच खड़े होकर छठ पूजा की और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। और पढ़ें

08:35 AM, 12-Aug-2026

Bihar : ट्रेन में आग की खबर से अफरातफरी; बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली कोसी एक्सप्रेस का ब्रेक पैड जला

सहरसा-मानसी रेलखंड के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह हटिया-कोसी एक्सप्रेस के ब्रेक पैड में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही बोगी के नीचे से आग की लपटें और घना धुआं निकलने लगा। और पढ़ें

08:09 AM, 12-Aug-2026

Bihar News: गुप्ता धाम में फिर हादसा, पहाड़ी रास्ते पर दो श्रद्धालुओं की मौत; भीड़ बनी बड़ी चुनौती

रोहतास के कैमूर पहाड़ी स्थित गुप्ता धाम में लगातार दूसरे दिन हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड निवासी प्रयाग महतो और शंभू मेहता के रूप में हुई है। और पढ़ें

07:33 AM, 12-Aug-2026

Bihar News: आठ चाकू के वार... जमीन पर गिरा कारोबारी, दवा कारोबारी पर जानलेवा हमला; CCTV में कैद पूरी वारदात

पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में दवा व्यवसायी आशुतोष झा उर्फ आशु पर अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। व्यवसायी के अनुसार, दुकान के बाहर सब्जी बेचने वाली एक वृद्ध महिला से कहासुनी के बाद कुछ युवक वहां पहुंचे और पहले मारपीट की, फिर चाकू से करीब आठ वार किए। और पढ़ें

07:32 AM, 12-Aug-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर की खादी का तिरंगा देशभर में लहराएगा! 5 लाख से ज्यादा के ऑर्डर, रोज बिक रहे 500 तक झंडे

मुजफ्फरपुर खादी ग्रामोद्योग में तैयार किए जा रहे खादी के तिरंगे की मांग स्वतंत्रता दिवस से पहले तेजी से बढ़ी है। अब तक 5 लाख रुपये से अधिक के तिरंगे के ऑर्डर अलग-अलग राज्यों और जिलों में भेजे जा चुके हैं। और पढ़ें

05:03 AM, 12-Aug-2026

बिहार में शराबबंदी पर यू-टर्न की आहट: एनडीए में बदले सुर, NCAER की रिपोर्ट ने कैसे बढ़ाई सियासी हलचल?

बिहार में शराबबंदी लागू होने के करीब एक दशक बाद इसके असर और भविष्य को लेकर बहस तेज हो गई है। NCAER की रिपोर्ट में मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए शराब की नियंत्रित बिक्री शुरू करने का सुझाव दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, इससे राज्य की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सकती है।  और पढ़ें

12:04 AM, 12-Aug-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार

Patna Crime News: पटना में अपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है। अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बाढ़ इलाके का है, जहां घर घुसकर एक युवक की निर्ममता से हत्या कर गई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। गुस्साए लोग थाने पर चढ़ गए। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें