फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:42 PM, 14-Jul-2026

Bihar News: नक्सल प्रभावित इलाकों के विकास की तैयारी तेज, गृह विभाग ने जिलों से मांगे विस्तृत प्रस्ताव

बिहार सरकार ने नक्सल प्रभावित रहे जिलों के समग्र विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग ने सभी संबंधित जिलों से शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यटन, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विस्तृत विकास प्रस्ताव मांगे हैं। और पढ़ें

10:27 PM, 14-Jul-2026

Bihar News: श्रीकृष्ण सेतु के गाइडवाल में दरार, क्या सुरक्षित है पुल? डीएम ने दिया बड़ा बयान

मुंगेर में राष्ट्रीय राजमार्ग-333बी पर श्रीकृष्ण सेतु के एप्रोच पथ के पास बने आरसीसी पुल के गाइडवाल में दरार आने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है। विक्रमशिला सेतु ध्वस्त होने के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ने को इसकी वजह माना जा रहा है। और पढ़ें

09:16 PM, 14-Jul-2026

Bihar: केंद्र सरकार के दो ही मंत्री करेंगे बांकीपुर उप चुनाव में प्रचार! भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Bankipur Vidhan Sabha: बांकीपुर विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। केवल एक प्रत्याशी के प्रचार के लिए भाजपा ने अपने 40 दिग्गजों को मैदान में प्रचार के लिए उतार दिया है। लिस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक समेत कई बड़े नाम हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
09:01 PM, 14-Jul-2026

Bihar:'बांकीपुर मेरा परिवार है', भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की भावुक अपील; बोले- रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे नीरज

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बांकीपुर से उनका रिश्ता केवल राजनीति का नहीं, बल्कि परिवार का है। और पढ़ें

08:31 PM, 14-Jul-2026

Bihar: मनरेगा घोटाले पर बड़ी कार्रवाई, डीडीसी की जांच में खुली गड़बड़ियां; मुखिया समेत सात लोगों पर FIR

सारण जिले के मांझी प्रखंड की लेजुअर पंचायत में मनरेगा योजनाओं की जांच के दौरान बड़ी अनियमितताएं सामने आई हैं। डीडीसी लक्ष्मण तिवारी के औचक निरीक्षण में वित्तीय गड़बड़ी और वृक्षारोपण योजनाओं में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का खुलासा हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
08:17 PM, 14-Jul-2026

Bihar: 10 फीट नीचे मिला था इशांत का शव, परिवार से मिले पप्पू यादव; बोले- न्याय नहीं मिला तो आंदोलन तय

समस्तीपुर के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय इशांत कुमार उर्फ छोटू की हत्या के बाद मामला राजनीतिक रंग पकड़ने लगा है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिवार से मिलने बंगराहा गांव पहुंचे और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल, परिवार की सुरक्षा तथा 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। और पढ़ें

07:51 PM, 14-Jul-2026

Bihar News: बिहार में 3,268 राजस्व कर्मचारियों का तबादला, पहली बार कंप्यूटर सिस्टम से हुई पूरी प्रक्रिया

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 3,268 राजस्व कर्मचारियों का रैंडमाइज्ड कंप्यूटर सिस्टम के जरिए स्थानांतरण किया है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन और तकनीक आधारित प्रणाली से पूरी की गई, जिससे मानवीय हस्तक्षेप की संभावना खत्म हो गई। और पढ़ें

07:29 PM, 14-Jul-2026

Bihar: सहयोग कार्यक्रम शुरू होते ही एक्शन, मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी निलंबित

पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय से राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पहले दिन 129 आवेदन दर्ज हुए, जिनमें 100 मामलों की सुनवाई की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए तथा लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई हो। और पढ़ें

07:18 PM, 14-Jul-2026

Bihar: बोधगया में महाबोधि मंदिर के बाहर तिब्बती समुदाय का प्रदर्शन, भारत से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

बोधगया के विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर के बाहर तिब्बती समुदाय, खासकर महिलाओं ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तिब्बत में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन का मुद्दा उठाते हुए भारत सरकार से अधिक सक्रिय कूटनीतिक भूमिका निभाने की अपील की। और पढ़ें

07:14 PM, 14-Jul-2026

Bihar: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे परिवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर; मामी-भांजी की मौत

मधेपुरा के आलमनगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार परिवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता देवी और उनकी आठ वर्षीय भांजी अनन्या कुमारी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें

06:32 PM, 14-Jul-2026

Bihar News: भाभी के प्रेम में पड़े युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, ICU में लड़ रहा जिंदगी की जंग

गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर गांव में एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में युवक का इलाज सदर अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। और पढ़ें

05:51 PM, 14-Jul-2026

Bihar News : अंचलाधिकारी घूस लेते हुए गिरफ्तार; बिहार में किस CO पर निगरानी ने की बड़ी कार्रवाई?

सीतामढ़ी के बाजपट्टी अंचलाधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें

05:46 PM, 14-Jul-2026

Bihar News: सरकारी स्कूल में हादसे के बाद दहशत, छत का प्लास्टर गिरने से सहमे बच्चे; बरामदे में चल रही पढ़ाई

मुजफ्फरपुर के आमगोला स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में छत का प्लास्टर गिरने के बाद बच्चों और अभिभावकों में डर का माहौल है। हादसे में दो छात्राएं घायल हुई थीं, जिसके बाद स्कूल में बच्चों की उपस्थिति करीब 25 फीसदी तक घट गई है। और पढ़ें

04:34 PM, 14-Jul-2026

Bihar: बिहार में बड़ा हादसा, धान रोपने जा रही महिला मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी; तीन की मौत और कई घायल

अररिया के भरगामा थाना क्षेत्र में धान की रोपनी के लिए जा रही महिला मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। और पढ़ें

04:07 PM, 14-Jul-2026

Bihar : जनशक्ति जनता दल की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप बोले- साजिश हुई, कोर्ट जाएंगे

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया है। नामांकन खारिज होने के बाद पार्टी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव पटना कलेक्ट्रेट पहुंचे और निर्वाची पदाधिकारी से मुलाकात की। और पढ़ें

03:54 PM, 14-Jul-2026

Bihar: बाबा महेंद्रनाथ के दर्शन से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, टेंपो पलटने से एक की मौत, तीन घायल

सीवान के चैनपुर थाना क्षेत्र में बाबा महेंद्रनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी टेंपो सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाल बंगरा गांव निवासी श्रीराम राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। और पढ़ें

03:38 PM, 14-Jul-2026

Bihar: अपराधियों की उल्टी गिनती शुरू! 80 जांबाज बाइकर्स पुलिस टीम उतरी सड़कों पर, अब हर गली पर पैनी नजर

पूर्णिया में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने 80 पुलिसकर्मियों की विशेष बाइकर्स टीम बनाई है। पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद और एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने 15 बाइकर्स टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। और पढ़ें

03:31 PM, 14-Jul-2026

Bihar News: BSSC कार्यालय पर छात्रों ने जड़ा ताला, 3 साल से परीक्षा नहीं, छात्रों का Protest | Patna

Bihar News: BSSC कार्यालय पर छात्रों ने जड़ा ताला, 3 साल से परीक्षा नहीं, छात्रों का Protest | Patna और पढ़ें

03:14 PM, 14-Jul-2026

Bihar Police: बंटी यादव हत्याकांड में तीन ASI समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने किस आरोप में की कार्रवाई?

Patna Crime News: बंटी यादव हत्याकांड में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे। परिजन पुलिस पर आरोप लगा रहे थे। अब पटना सिटी (सेंट्रल) की ओर से इस मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

03:07 PM, 14-Jul-2026

Bihar News: BJP के लिए प्रतिष्ठा बनी Bankipur By Election, Nitin Nabin ने किसे क्या टास्क दिया?

Bihar News: BJP के लिए प्रतिष्ठा बनी Bankipur By Election, Nitin Nabin ने किसे क्या टास्क दिया? और पढ़ें

03:05 PM, 14-Jul-2026

Bihar: 'हम बैंक अधिकारी हैं...' कहकर महिला को झांसे में लिया, फिर 90 हजार के जेवर लेकर फरार हुए ठग

मुजफ्फरपुर के साहेबगंज में बैंक अधिकारी बनकर आए ठगों ने ऑटो में सफर कर रही महिला को झांसे में लेकर करीब 90 हजार रुपये के जेवर ठग लिए। बदमाश खाली लिफाफा थमाकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और ऑटो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

02:31 PM, 14-Jul-2026

Bihar: सिक्स लेन पुल के पिलरों के बीच मिला शव, हत्या या हादसा? रहस्यमयी मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

गया के सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी से मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या, हादसा और अन्य सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

और पढ़ें

02:02 PM, 14-Jul-2026

Bihar: खाकी के सामने खूनी खेल! खेत जोतने के विवाद में चली गोली, युवक के पैर में लगी; पुलिस पर उठे सवाल

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के दौरान खेत में काम कर रहे युवक रौशन कुमार को गोली मार दी गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल से देसी कट्टा बरामद किया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें

01:44 PM, 14-Jul-2026

BSSC Exam: पटना में बीएसएससी दफ्तर के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, क्या मांग लेकर मेन गेट पर जड़ दिया ताला?

Bihar News: पटना में चुनावी सरगर्मी के बीच छात्र सड़क पर उतर गए। कई मांगों को लेकर छात्रों ने बीएसएससी दफ्तर के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। छात्र किस बात को लेकर आक्रोशित हैं, उनकी क्या मांगें हैं? आइये जानते हैं सबकुछ... और पढ़ें

01:24 PM, 14-Jul-2026

Bihar: खेत के पास मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी एफएसएल टीम

जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र में धनामा-मोहनपुर आहार के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है तथा मौत के कारणों की जांच जारी है।

और पढ़ें

01:04 PM, 14-Jul-2026

Bihar: सारण में बनेगा 720 सीटों वाला डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय, तीन एकड़ सरकारी जमीन हस्तांतरित

सारण के नगरा प्रखंड स्थित अफौर गांव में 720 सीटों वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर आवासीय विद्यालय के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिला प्रशासन ने तीन एकड़ सरकारी भूमि निःशुल्क हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है। विद्यालय में SC-ST वर्ग के विद्यार्थियों को आधुनिक आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी। और पढ़ें

12:43 PM, 14-Jul-2026

Bihar पत्नी के इलाज के लिए जोड़े थे 50 हजार, खिड़की काटकर चोर ले उड़े नकदी और जेवर; सदमे में परिवार

जमुई के महुलीगढ़ गांव में देर रात चोरों ने खिड़की काटकर एक घर में चोरी की। बदमाश पत्नी के इलाज के लिए रखे 50 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवर और कांसे के बर्तन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। और पढ़ें

12:32 PM, 14-Jul-2026

Bihar News: बांकीपुर में जीत सुनिश्चित करने के लिए नितिन नवीन कर रहे मैराथन बैठक, अपनी टीम को क्या टास्क दिया

Bankipur Vidhan Sabha: देशभर में चर्चित हो चुकी बांकीपुर सीट अब भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा बन गई है। यहां किसी भी हाल में भाजपा अपनी जीत चाहती है। प्रत्याशी बदलने और प्रशांत किशोर के दावे के बाद बांकीपुर सीट लगातार सुर्खियों में है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन पटना में हैं।  और पढ़ें

12:14 PM, 14-Jul-2026

Bihar: वर्दी की आड़ में बड़ा खेल! चेकिंग के नाम पर मारपीट व 2.10 लाख की अवैध वसूली, इंस्पेक्टर समेत चार पर FIR

जहानाबाद में उत्पाद विभाग के चार अधिकारियों पर वाहन जांच के दौरान राहगीर से मारपीट कर झूठे शराब केस में फंसाने की धमकी देकर 2.10 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है। डीएम की जांच में मामला प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद FIR दर्ज की गई है।

और पढ़ें

11:13 AM, 14-Jul-2026

Bihar: उफान पर बागमती नदी, पीपा पुल पर थमा आवागमन; नेपाल में बारिश से उत्तर बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा

नेपाल और तराई क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कटरा-औराई को जोड़ने वाला पीपा पुल जलमग्न होने से आवागमन बंद हो गया है। कई गांवों का संपर्क टूटने का खतरा है। प्रशासन ने तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है और बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है। और पढ़ें

10:48 AM, 14-Jul-2026

Bihar: रील्स के चक्कर में सीधे जेल! हथियार लहराकर बनाया था वीडियो; अब पुलिस के हत्थे चढ़ा

सारण के अवतार नगर थाना क्षेत्र में हथियार के साथ वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले युवक राहुल सिंह उर्फ प्रकाश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हथियार की वैधता और वीडियो के पीछे की मंशा की जांच कर रही है।

और पढ़ें

10:25 AM, 14-Jul-2026

Bihar: ईरान-अमेरिका जंग ने छीन ली बिहार के बेटे की जिंदगी, मर्चेंट शिप पर काम के दौरान हमले में गई जान

बिहार के गोपालगंज जिले के थावे बाजार निवासी और दुबई में मर्चेंट शिप पर कार्यरत सोनू कुमार गुप्ता की ईरान-अमेरिका संघर्ष के दौरान हुए कथित हमले में मौत की सूचना मिलने से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है। और पढ़ें

09:40 AM, 14-Jul-2026

Bihar: बिहार पुलिस पर उठे सवाल! थाने के चौकीदार के घर शराब मिलने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश

सारण के इसुआपुर थाना क्षेत्र में थाने के चौकीदार के घर से कथित शराब बरामदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। चौकीदार से पूछताछ जारी है और बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

और पढ़ें

08:45 AM, 14-Jul-2026

Bihar: मिड-डे मील के दौरान बड़ा हादसा! बच्चों पर गिरी स्कूल की जर्जर छत, पांचवीं की छात्रा घायल; मची अफरा-तफरी

मुजफ्फरपुर के राजकीय मध्य विद्यालय, आमगोला में मिड डे मील के दौरान जर्जर छत का हिस्सा बच्चों पर गिर गया। हादसे में पांचवीं की छात्रा आराध्या राज घायल हो गई। घटना के बाद सभी बच्चों की छुट्टी कर दी गई। शिक्षक सुरक्षित भवन की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें

08:25 AM, 14-Jul-2026

Bihar: देख लीजिए सरकार...! चलती पैसेंजर ट्रेन से उतारी गई शराब की खेप, वायरल वीडियो से हड़कंप

पटना के फतुहा-बंकाघाट रेलखंड पर पुनपुन रेलवे पुल के पास पैसेंजर ट्रेन से कथित तौर पर शराब की खेप उतारने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ लोग बोगी और अंडरकैरेज से बोरियां निकालते दिख रहे हैं। रेल पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान का प्रयास जारी है।

और पढ़ें

08:10 AM, 14-Jul-2026

Bihar: गुरु-शिष्य परंपरा तार-तार! सिर्फ रोल नंबर बताने में हुई गलती, टीचर ने छात्रा को डंडे से बेरहमी से पीटा

पटना के अथमलगोला स्थित एक सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा को रोल नंबर बताने में हुई मामूली गलती पर शिक्षक ने कथित तौर पर डंडे से पीट दिया। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान मिले। शिकायत के बाद एसडीओ के निर्देश पर शिक्षक के निलंबन की अनुशंसा की गई है और मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

07:47 AM, 14-Jul-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है। सभी प्रत्याशियों ने अपना हलफनामा भी दाखिल कर दिया है। सबसे अमीर जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर के सामने चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पास न तो अपना घर है और न अपनी गाड़ी। आइये जानते हैं पूरी बात... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें