मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर शव जलाने का आरोप लगा है। मृतका की मां ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बेटी ने हत्या से पहले फोन कर जान का खतरा बताया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें
दरभंगा के बहेड़ा थाना क्षेत्र में पानी की एक बोतल के पैसे को लेकर हुए विवाद में भतीजे धनवीर साह उर्फ गोलू की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी चाचा प्रमोद साह और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में घायल चंदन साह का इलाज जारी है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
और पढ़ें
Bihar News: गया के परैया थाना से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए 13 वर्षीय बाल बंदी का शव कुछ ही देर बाद गया-डीडीयू रेलखंड पर मिला। किशोर बैंक चोरी के आरोप में हिरासत में था। पुलिस अब फरारी और मौत के बीच के घटनाक्रम की जांच कर रही है तथा सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी पड़ताल की जा रही है।
और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र में आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद पंचायत में दोनों परिवारों की मौजूदगी में दोनों की सहमति से इस्लामी रीति-रिवाज के अनुसार निकाह करा दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। और पढ़ें
छपरा के चर्चित अधिवक्ता पिता-पुत्र हत्याकांड के मुख्य गवाह पंकज राय की हत्या के बाद सांसद पप्पू यादव ने उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा की मांग के बावजूद प्रशासन ने लापरवाही बरती, जिससे यह घटना हुई। साथ ही उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। और पढ़ें
Bihar News: गोपालगंज में कोर्ट से पेशी के बाद जेल ले जाए जा रहे अपहरण के आरोपी ने पुलिस वाहन से चलती गाड़ी में छलांग लगाकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने कई थानों की टीमों के साथ सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। साथ ही सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच की जा रही है।
और पढ़ें
भारतीय रेलवे ने बिहार के 44.40 किलोमीटर लंबे मानसी-सहरसा रेलखंड के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है। 499 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी, लाइन क्षमता बढ़ेगी और हर साल 17.64 लाख टन अतिरिक्त माल ढुलाई संभव हो सकेगी।
और पढ़ें
कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में मंगलवार को विश्वविद्यालय पंचांग वर्ष 2026-27 का विमोचन किया गया। पंचांग में विवाह से लेकर गृह प्रवेश तक के शुभ दिनों का उल्लेख किया गया है। कुलपति ने कहा कि यह पंचांग केवल शुभ मुहूर्त और तिथियां देखने का माध्यम नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की पहचान और गौरव का प्रतीक है। जानिए मिथिला पंचांग में शादी के लिए इस बार कितने दिन हैं। और पढ़ें
Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी पटना से सटे सम्पतचक इलाके में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें
पूर्वी चंपारण पुलिस ने मोतिहारी में बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी कर रहे ओडिशा के अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस, चोरी की दो बाइक, मास्टर चाबियां और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस गिरोह के नेटवर्क और स्थानीय संपर्कों की जांच कर रही है। और पढ़ें
पटना में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नौ टीमों का गठन किया गया है। डीएम कुंदन कुमार ने अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने, पुनः अतिक्रमण करने वालों पर एफआईआर दर्ज करने और शहर को जाम मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें
Bihar News: जहानाबाद के मखदुमपुर थाना क्षेत्र में कैंसर पीड़ित बेटे को इलाज के लिए पटना ले जा रहे पिता और पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar News: बिहार सरकार 15 अगस्त 2026 को 'अभियान बसेरा-02' के तहत 30 हजार पात्र भूमिहीन परिवारों को वासभूमि के बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र वितरित करेगी। इसके लिए सभी जिलों को 31 जुलाई तक प्रमाण-पत्र तैयार करने और नए पात्र परिवारों का पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान की समीक्षा मुख्यालय स्तर पर हर सप्ताह की जाएगी।
और पढ़ें
सारण जिले के भोरहा गांव में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां रात में प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को दोनों परिवारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव के शिव मंदिर में शादी करा दी गई। बिना बैंड-बाजे के हुई यह सादगीपूर्ण शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। और पढ़ें
जहानाबाद के मखदुमपुर में इलाज के लिए पटना जा रहे पिता-पुत्र की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-22 पर शव रखकर घंटों जाम लगाया और मुआवजे की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।
और पढ़ेंBihar News: Muzaffarpur शादी में हर्ष Firing से मची अफरातफरी, तीन लोगों को लगी मौके पर गोली, हड़कंप! और पढ़ें
दरभंगा के मनसारा गांव में महिला की शिकायत पर ग्रामीण चिकित्सक सुरेश साह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने आरोपी को महिला के साथ बंद कमरे में पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें
The Kerala Story 2 : बिहार में फिर 'द केरल स्टोरी 2' जैसी कहानी सामने आ रही है। यहां अपने सुंदर रूप से रिझाने वाला रेहान मियां पुलिस की गिरफ्त से दूर है। अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उसका राज खुला। अब सामने आ रहा कि वह दूसरे धर्म की नाबालिग लड़कियों को फांसकर दुष्कर्म करता था। और पढ़ें
Bihar Police : एनकाउंटर का खौफ अपराधियों को भले न हो, परिजनों को है। तभी तो जैसे ही ट्रेन की एसी बोगी में कुख्यात संजय सिंह को विशेष टास्क फोर्स की पटना इकाई ने दबोचा कि पत्नी ने आननफानन में छोटा-सा वीडियो जारी कर यह सूचना सार्वजनिक कर दी। और पढ़ें
गया जंक्शन के पास बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के सामने रेल पटरी पर भारी लोहे का सीएसटी-9 प्लेट रखा मिला। चालक की सतर्कता से समय रहते ट्रेन रोक दी गई और बड़ा हादसा टल गया। रेलवे इसे संभावित साजिश मानकर जांच कर रहा है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ेंसारण के पानापुर थाना क्षेत्र में शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मायके पक्ष की शिकायत पर दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ेंFaisal Khan Sir News : पटना वाले खान सर को गिरफ्तारी से छूट अब भी कायम है। मंगलवार को भी सुनवाई हुई। कुछ कागजातों का मुद्दा उठाया गया और कोर्ट से तारीख ले ली गई। यह कब तक चलेगा और कब आर या पार का फैसला होगा, जानिए। और पढ़ें
पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में कचरे के ढेर के पास चादर में लिपटी नवजात बच्ची का शव मिला। सफाईकर्मियों ने सुबह शव देखकर पुलिस को सूचना दी। बच्ची के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ेंबेतिया के कालीबाग मंदिर परिसर स्थित पोखर में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल से एक साइकिल और बैग भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। और पढ़ें
दरभंगा एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट विमान का टायर फटने और अकासा एयर के विमान में तकनीकी खराबी के कारण पार्किंग संकट पैदा हो गया। इसके चलते दिल्ली से आ रही इंडिगो फ्लाइट को 20 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बाद में विमान दरभंगा पहुंचा। और पढ़ें
सारण के सोनपुर स्थित पहलेजा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल 30 वर्षीय रंजन कुमार गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में डूब गए। गंभीर हालत में उन्हें पटना अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में टेंट हाउस के एक कर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद बारात में भगदड़ मच गई। एक घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जबकि पुलिस अन्य घायलों और आरोपी की तलाश में जुटी है।
और पढ़ेंबख्तियारपुर में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों ने शहर का नाम बदलकर 'शीलभद्र याजी नगर' करने की मांग को लेकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि वर्ष 1997 में प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन मामला अब तक लंबित है। सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की गई है। और पढ़ें
सहरसा के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के घर देर रात 11 लाख रुपये की चोरी हुई। शादी से लौटे बेटे ने एक चोर को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाश ने कट्टे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। चोर हथियार और कारतूस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। और पढ़ें
मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन फोरलेन पर हाइवा के नीचे सो रहे 18 वर्षीय उपचालक सोनू कुमार यादव की वाहन का पहिया सिर पर चढ़ने से मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
सारण में शिक्षा विभाग के डीपीओ अजीत कुमार हरिजन पर 12.50 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोपों की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच रिपोर्ट में आय से अधिक तीन करोड़ रुपये की संदिग्ध संपत्ति, करोड़ों के बैंक लेन-देन और परिजनों के खातों में रकम ट्रांसफर होने की बात सामने आई है।
और पढ़ें