फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:26 PM, 21-May-2026

Bihar News : जब मंच पर आमने-सामने आए सीएम सम्राट और तेजस्वी, एक ही दल वाले बयान से राजनीतिक हलचल तेज

Bihar : विधान परिषद में कुछ ऐसा नजारा दिखा जिसने सबको हैरान कर दिया। सीएम सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की कुछ पल की मुलाक़ात ने एक नई चर्चा को छेड़ दिया है।  और पढ़ें

10:44 PM, 21-May-2026

Bihar: दो समूहों के बीच तनाव, कई थानों की पुलिस कर रही कैंप; क्रिकेट के दौरान भिड़ंत, महिला से दुर्व्यवहार

Bihar: दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के अरई गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान दो समुदायों के युवकों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला से दुर्व्यवहार का आरोप भी लगा है।   और पढ़ें

10:11 PM, 21-May-2026

Bihar: 12 घंटे में बड़ा ऑपरेशन! भागलपुर पुलिस ने लापता 5 लड़कियों को पटना से किया बरामद

Bihar: भागलपुर पुलिस ने नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक से लापता हुई पांच लड़कियों को महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छह विशेष टीमों का गठन किया गया था।   और पढ़ें

विज्ञापन
10:10 PM, 21-May-2026

School Time : पटना जिला प्रशासन ने दिए आदेश, वर्ग पांच तक के लिए स्कूल बंद; अन्य कक्षा के लिए बदल दिए गए समय

Bihar : पटना में भीषण गर्मी है, जिसकी मार हर कोई सह रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों के साथ हो रही है। प्रचंड गर्मी और उमस की वजह से कई स्कूल तो बंद कर दिए हैं लेकिन कई स्कूल अब भी खुले हुए हैं। अब पटना के डीएम ने नया आदेश जारी किया है।   और पढ़ें

09:21 PM, 21-May-2026

Bihar: आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत, पांच घायल, गांव में पसरा मातम

Bihar: मधेपुरा में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सभी लोग बारिश से बचने के लिए बासा में शरण लिए हुए थे, तभी वज्रपात हो गया। मृतकों में 14 वर्षीय पिंटू राम और 20 वर्षीय रंजीत राम शामिल हैं।   और पढ़ें

विज्ञापन
09:14 PM, 21-May-2026

Bihar : पटना में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, CDPO के नाम पर रिश्वत वसूल रहा डेटा एंट्री ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार

 Bihar : निगरानी की टीम ने बाल विकास परियोजना कार्यालय में कार्यरत डेटा एंट्री को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अपने पदाधिकारी के नाम पर रिश्वत की मांग करते थे। और पढ़ें

08:43 PM, 21-May-2026

Bihar: नदी में मस्ती बनी मौत! मुजफ्फरपुर में नहाने गए 3 दोस्तों में एक की डूबकर मौत

Bihar: मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र स्थित आथर घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूब गए। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 21 वर्षीय विशाल पंडित की मौत हो गई।   और पढ़ें

08:37 PM, 21-May-2026

Bihar: यूपीएससी CSE प्रीलिम्स पास करने पर मिलते हैं एक लाख रुपये, क्या बिहार सरकार की ये योजना जानते हैं आप?

Bihar: बिहार सरकार अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को यूपीएससी, बीपीएससी, एसएससी, बैंकिंग समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पर 30 हजार से 1 लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देती है। योजना का लाभ केवल बिहार के स्थायी निवासियों को मिलेगा।
  और पढ़ें

08:24 PM, 21-May-2026

Bihar: बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छिपे थे किसान, तभी मौत बनकर गिरी बिजली, एक की मौत, चार झुलसे

Bihar: बिहार के सहरसा जिले में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। अचानक बदले मौसम के बीच किसान बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़े हुए थे, तभी वज्रपात हो गया।  और पढ़ें

07:59 PM, 21-May-2026

Bihar: मम्मी अब वापस नहीं आएंगी क्या? मासूमों के सवाल ने सबको रुलाया; जल्लाद पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

Bihar: सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान पति द्वारा चलती बाइक से पत्नी को धक्का देने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल 32 वर्षीय इशरत जहां की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह रहा कि 9 वर्षीय बेटे ने अपनी मां को सड़क पर तड़पते देखा और अब वह मां को इंसाफ दिलाने की गुहार लगा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:41 PM, 21-May-2026

Bihar: पुलिस की कार्रवाई से डरा बदमाश; जेल से निकल, गंगा में बहाया हथियार! अपराधी ने छोड़ी अपराध की दुनिया

Bihar: भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में कुख्यात अपराधी कैलाश मंडल ने गंगा नदी में हथियार विसर्जित कर अपराध की दुनिया छोड़ने की कसम खाई। हत्या और रंगदारी जैसे कई मामलों में आरोपी कैलाश मंडल हाल ही में जेल से बाहर आया था।   और पढ़ें

07:02 PM, 21-May-2026

Bihar News: भीषण गर्मी और लू का डीएम को हुआ एहसास, बिहार के इस जिले ने सबसे पहले बंद किए स्कूल

Bihar: गोपालगंज में लगातार बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों को 22 से 26 मई तक बंद करने का आदेश दिया है। वहीं, 9वीं और उससे ऊपर की कक्षाएं केवल सुबह 11 बजे तक संचालित होंगी। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। और पढ़ें

06:41 PM, 21-May-2026

Bihar Bridge News: बिहार में अब नए-नए इस रास्ते पर आवाजाही बंद; क्रैक के डर से कहां किया गया ऐसा?

Patna: पटना जिले के बख्तियारपुर-नवादा-रजौली फोरलेन सड़क में एक साल के भीतर बड़ी दरारें आ गई हैं। पुल के पिलर संख्या 150 का बैरियर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सुरक्षा कारणों से सड़क को टू लेन कर दिया गया है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।   और पढ़ें

06:13 PM, 21-May-2026

Bihar: मोतिहारी में आग का तांडव; गए थे आग बुझाने, खुद हो गए हादसे का शिकार; वद्ध की मौत, युवक झुलसा

Bihar: पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खरवट टोला में भीषण आग लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आग में कई घरों का सामान जलकर राख हो गया। दमकल और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। और पढ़ें

06:02 PM, 21-May-2026

PM Modi : विदेश में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारियों को कर दिया खुश; सीएम सम्राट ने क्या लिखा?

Madhubani Painting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश में भी बिहार की पहचान को बढ़ावा दिया तो राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी खुशी जाहिर की। पीएम मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री को एक उपहार दिया, जिसपर बिहार खुश है। और पढ़ें

06:01 PM, 21-May-2026

Bihar: देवघर यात्रा पर निकले युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहे, NH-27 पर बड़ा हादसा

Bihar: मधुबनी जिले के झंझारपुर NH-27 पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे डीएमसीएच रेफर किया गया है। हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। और पढ़ें

05:50 PM, 21-May-2026

Bihar: अब इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस के अंदर हॉस्टल में छात्रा का शव लटका मिला; मौत का कारण खोज रही पुलिस

Bihar: मोतिहारी के इंजीनियरिंग कॉलेज कैंपस में पांचवीं सेमेस्टर की छात्रा रिमी कुमारी का शव उसके बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है । और पढ़ें

05:35 PM, 21-May-2026

Sawan 2026: कांवरियों के लिए श्रावणी मेला में क्या-क्या बिहार सरकार करेगी? सीएम सम्राट ने दे दिए निर्देश

Sawan 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कांवरिया पथ पर स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने पर जोर दिया।  और पढ़ें

05:18 PM, 21-May-2026

Bihar: ड्यूटी पर जा रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने रौंदा, भाग रहे ड्राइवर को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा

Bihar: मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भाग रहे बस चालक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया।   और पढ़ें

04:56 PM, 21-May-2026

Bihar: रात के अंधेरे में घर से निकलीं पांच बच्चियां, फिर नहीं मिला कोई सुराग; पुलिस अलर्ट पर

 Bihar: भागलपुर में 10 से 12 वर्ष उम्र की पांच बच्चियां देर रात से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। सभी बच्चियां एक ही स्कूल में पढ़ती थीं और रात करीब 9 बजे घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

04:45 PM, 21-May-2026

Bihar: प्रेमी की खौफनाक साजिश; नाबालिग को झील पर बुलाकर दोस्तों संग किया दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Bihar: बिहार के मुंगेर में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने प्रेमी और उसके दो दोस्तों पर झील पर ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

04:30 PM, 21-May-2026

Bihar: ऑनलाइन गेम के चक्कर में दोस्त बने कातिल; 10वीं के छात्र को घर से दूर ले जाकर उतारा मौत के घाट

Bihar: बिहार के अररिया जिले में ऑनलाइन मोबाइल गेम के पैसों के विवाद में 10वीं के छात्र विशाल कुमार महतो की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 'क्यूटेक्स गेम' में बड़ी रकम जीतने की आशंका को लेकर उसके दोस्तों ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया।  और पढ़ें

03:45 PM, 21-May-2026

Bihar: नौ महीने पहले हुई लव मैरिज का दर्दनाक अंत, बुलेट बाइक नहीं मिली तो पहले पीटा, फिर जहर देकर मार डाला

Bihar: वैशाली जिले के भूसाही गांव में दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता अमृता कुमारी की गुरुवार रात पीट-पीटकर तथा जहर देकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए एफएसएल जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

03:34 PM, 21-May-2026

Bihar: घर छोड़कर जाती थी इसलिए पति ने पत्नी को रस्सियों से बांधा, पुलिस जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Bihar: पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पचखरवा गांव में एक पति द्वारा पत्नी को रस्सी से खंभे में बांधने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मुक्त कराया।  और पढ़ें

02:54 PM, 21-May-2026

Bihar Latest News: Mohana नदी पर बना पुल बना आफत, पुल पर गुजरने वालों में पसरा डर |Amar Ujala

Bihar Latest News: Mohana नदी पर बना पुल बना आफत, पुल पर गुजरने वालों में पसरा डर |Amar Ujala और पढ़ें

01:46 PM, 21-May-2026

Bihar: कलयुगी चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पंचायत में बात बिगड़ने पर पीड़िता पहुंची थाने

बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के दथूआ गांव में एक नाबालिग लड़की ने अपने रिश्ते के चाचा बसंत तांती पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के माता-पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं और वह अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। और पढ़ें

01:16 PM, 21-May-2026

Bihar : प्रशांत किशोर के तीन भ्रम से बिहार की राजनीति में गरमी; पटना के बिहटा में आवाजाही, बांकीपुर में चर्चा

Bihar News : बिहार चुनाव में जमीन से ज्यादा हवा में प्रशांत किशोर की चर्चा थी। दिल्ली तक इस हवा का जोर था। लेकिन, परिणाम के साथ वह हवा उड़ गई। अब एक बार फिर प्रशांत किशोर की चर्चा से बिहार की राजनीति में गरमी है। क्यों? और पढ़ें

12:39 PM, 21-May-2026

PSB Vacancy 2026: यूपी, हिमाचल समेत विभिन्न राज्यों में 635 पदों पर भर्ती, केवल स्नातक वाले भर सकते हैं फॉर्म

Punjab & Sind Bank Vacancy 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक ने अप्रेंटिस भर्ती के लिए विभिन्न राज्यों में कुल 635 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। केवल स्नातक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और पढ़ें

11:06 AM, 21-May-2026

Bihar News: घर की 'सरकार' में छिड़ी जंग, पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पति-पत्नी ने ठोकी ताल! मतदाताओं भी हुए हैरान

गया जिले के शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र स्थित चितापकला पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद का चुनाव चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। वर्तमान मुखिया कांति देवी और उनके पति पूर्व मुखिया जितेंद्र प्रसाद यादव एक ही सीट से आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। और पढ़ें

09:01 AM, 21-May-2026

Bihar : पटना में आग से चार लोग झुलसे, एक गंभीर; मकान को साजिश के तहत फूंकने का आरोप, जांच शुरू

पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र स्थित खाटू श्याम गली में बुधवार को एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। और पढ़ें

08:57 AM, 21-May-2026

Bihar: ममता का मुखौटा और अपहरण का सच, 4 साल बाद मिला बेटा, पर असली मां-बाप को पहचानने से किया इनकार

गया में चार साल पहले मंदिर से लापता हुआ मासूम शिवा पांडे आखिरकार पुलिस को मिल गया, लेकिन वह अपने असली माता-पिता को पहचान नहीं पाया। बच्चा औरंगाबाद के ओबरा देवी मंदिर से 2022 में भीड़ के दौरान गायब हुआ था। और पढ़ें

08:17 AM, 21-May-2026

Bihar: 'पत्नी गद्दारी कर रही थी' होश में आते ही दरभंगा कांड के आरोपी का कबूलनामा, बच्चों को लेकर कही ये बात

दरभंगा के पतोर थाना क्षेत्र में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के आरोपी संजीत दास ने होश में आने के बाद पुलिस के सामने चौंकाने वाले दावे किए हैं। आरोपी ने पत्नी फूल कुमारी दास पर अपने मौसेरे भाई विष्णु दास के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया। और पढ़ें

07:41 AM, 21-May-2026

Bihar: बिहार में आधी रात एनकाउंटर, मुठभेड़ में घायल हुआ कुख्यात अपराधी पवन चिंटू; दो पुलिसकर्मी जख्मी

किशनगंज के फरिंगगोला इलाके में रेलवे गुमटी के पास बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे हैं। जांच के दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार संदिग्ध युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। और पढ़ें

07:29 AM, 21-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 21 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Weather News: बिहार में दो तरह का मौसम हो गया है। कुछ जिलों भीषण गर्मी पड़ रही है तो कुछ जिलों आंधी बारिश से लोग परेशान हैं। आज भी बिहार के कुछ जिलों में भीषण गर्मी एक रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जिलों आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें