फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:27 PM, 17-May-2026

Bihar: सीतामढ़ी में बेलगाम अपराधी, महिंदवारा के बाद अब नानपुर में सीएसपी संचालक को मारी गोली, हुई मौत; बवाल

सीतामढ़ी के नानपुर में बाइक सवार तीन अपराधियों ने रविवार रात एक सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। 24 घंटे के भीतर जिले में गोलीबारी की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। और पढ़ें

10:24 PM, 17-May-2026

Bihar: जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने आजादी से लेकर समाज सुधार तक निभाई बड़ी भूमिका, कार्यक्रम में बोले मंत्री श्रवण

पटना में आयोजित समाज सुधार संगोष्ठी में मंत्री श्रवण कुमार ने जल-जीवन हरियाली योजना, पौधारोपण और समाज सुधार अभियानों की चर्चा की। उन्होंने नीतीश कुमार की शराबबंदी, दहेज और बाल विवाह विरोधी पहल को ऐतिहासिक बताते हुए जमीयत उलेमा-ए-हिंद की भूमिका सराही। और पढ़ें

09:54 PM, 17-May-2026

Bihar: मलमास महीने में नाबालिग बनी दूल्हन, देखने आए दूल्हे से दूर्गा मंदिर में हुई शादी; पुलिस को जानकारी नहीं

पटना जिला अंतर्गत बाढ स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर के प्रांगण में एक अजीबो गरीब शादी का मामला सामने आया है। मलमास महीने में शादी हुई। दूल्हन के नाबालिग होने का आरोप है। हालांकि यह शादी दोनों पक्ष की रजामंदी से हुई है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:37 PM, 17-May-2026

Bihar News: मोहनपुर में विधायक पर हमला! बीच रास्ते घेराबंदी, गाड़ी रोककर जान लेने की कोशिश का आरोप

Bihar News: गया के मोहनपुर में बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी के काफिले को रोककर कथित हमला किया गया। विधायक ने जातिसूचक गालियां, सुरक्षाकर्मियों से मारपीट और जानलेवा हमले की कोशिश का आरोप लगाया। मामले में शिकायत दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। और पढ़ें

09:33 PM, 17-May-2026

Bihar News : कार की टक्कर से इकलौती बेटी की मौत, एनएच पार करने के दौरान हुआ हादसा; परिजन बेसुध

Madhepura News : मधेपुरा में रविवार की शाम ऑल्टो कार की टक्कर से सात साल के बच्ची की मौत हो गई। बच्ची सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ। और पढ़ें

विज्ञापन
08:24 PM, 17-May-2026

Bihar: दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या कर स्कूल परिसर में दफनाया शव; जमीन खोदने पर खुला राज

बथनाहा के श्यामनगर बालूगढ़ स्थित निर्माणाधीन डॉ. अंबेडकर आवासीय विद्यालय परिसर से जमीन में दफन महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने पति महबूब आलम को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की। फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

08:18 PM, 17-May-2026

Bihar: मोतिहारी में 21 बच्चों के साथ पकड़े गए व्यक्ति पर गहराया रहस्य, मानव तस्करी के एंगल पर उठे बड़े सवाल

मोतिहारी में बापूधाम रेलवे स्टेशन से 21 बच्चों के साथ पकड़े गए कथित मानव तस्कर मामले में अब सवाल कम और सवालों से बचने की कोशिश ज्यादा दिखाई देने लगी है। आइए पूरा मामला समझते हैं।  और पढ़ें

08:08 PM, 17-May-2026

Bihar News: किशनगंज में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, पथ निर्माण मंत्री भी पहुंचे

भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत किशनगंज में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंत्रियों और नेताओं ने संगठन, विचारधारा व कार्यपद्धति पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया तथा बिहार विकास और पार्टी विस्तार पर जोर दिया।

और पढ़ें

08:04 PM, 17-May-2026

Bihar: किशनगंज में गर्भवती महिला की हत्या, पति गिरफ्तार; ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप

किशनगंज के बहादुरगंज में गर्भवती महिला शाहीन परवीन की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने पति सरवर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मायके वालों ने दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

और पढ़ें

07:58 PM, 17-May-2026

Bihar: रक्सौल में खुलेंगे विदेशी मुद्रा विनिमय काउंटर, अवैध कारोबार पर लगेगी रोक; आरबीआई का बड़ा कदम

भारत-नेपाल सीमा से जुड़े हजारों यात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए राहत भरी बड़ी खबर सामने आई है। रक्सौल में वर्षों से चल रहे अवैध मुद्रा विनिमय और सट्टेबाजी के खेल पर अब शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। और पढ़ें

07:51 PM, 17-May-2026

Bihar: अदाणी ने बिहार में शुरू की 150 करोड़ रुपए की नेत्र चिकित्सा पहल, देशभर के लिए 500 करोड़ रुपये का संकल्प

गौतम अदाणी ने बिहार में 150 करोड़ रुपये की नेत्र चिकित्सा पहल शुरू की। परियोजना के तहत ग्रामीण इलाकों में सस्ती आंखों की चिकित्सा, हर साल 3.3 लाख सर्जरी, हेल्थ प्रोफेशनल्स की ट्रेनिंग और देशभर में सेवाओं के विस्तार के लिए 500 करोड़ रुपये की घोषणा की गई।

और पढ़ें

07:07 PM, 17-May-2026

Bihar Crime: खगड़िया में भाई ने भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला, शव बागमती नदी में फेंका; दहल उठा इलाका

बिहार के खगड़िया में पारिवारिक विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। शव को कपड़े में लपेटकर पत्थर बांध बागमती नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव बरामद कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

और पढ़ें

07:03 PM, 17-May-2026

Bihar : गौतम अदानी ने बिहार आकर क्या दिया? 'अखंड ज्योति' से राज्य के लोगों को फायदे पर क्या बोले मंगल पांडे

अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी आज बिहार के सरण जिले पहुंचे। यहां उन्होंने नेत्र चिकित्सा परियोजना की नींव रखी। उन्होंने खा की आने वाले तीन साल में बिहार में करीब 60 हजार करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा हूं। आइए जानते हैं पूरा मामला और पढ़ें

06:37 PM, 17-May-2026

सहरसा में दर्दनाक हादसा: कोसी नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, सूचना के दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची SDRF

सहरसा के नवहट्टा में कोसी नदी में डूबने से दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के दो घंटे बाद भी एसडीआरएफ टीम के न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। अंततः स्थानीय गोताखोरों ने दोनों शवों को बाहर निकाला। और पढ़ें

05:10 PM, 17-May-2026

सीतामढ़ी में शादी का भोज खाने से हाहाकार: 100 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार, कैंप कर रही डॉक्टरों की टीम

सीतामढ़ी के बाजपट्टी प्रखंड के हरपुरवा गांव में एक शादी के भोज में दूषित भोजन खाने से 100 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। पीड़ितों को उल्टी, दस्त और तेज बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। और पढ़ें

04:52 PM, 17-May-2026

School News: भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला; आठवीं कक्षा तक के लिए पटना के विद्यालयों पर नया समय लागू

Patna DM Order : गर्मी के भीषण रुख और आगे लू के खतरे को देखते हुए पटना डीएम ने विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। अब इसी तरह का आदेश बाकी जिलों की ओर से आएगा, जहां भीषण गर्मी से लोग त्रस्त हैं। और पढ़ें

03:39 PM, 17-May-2026

Bihar: सीवान में बेटे-बहू ने मिलकर मां की साड़ी से गला घोंटकर कर दी हत्या, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के हसनपुरवा गांव में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद में बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर कथित रूप से अपनी ही मां की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी।  और पढ़ें

03:21 PM, 17-May-2026

Bihar: चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने वृद्ध महिला की पीट-पीटकर मार डाला, दिल दहला देने वाली वारदात

जहानाबाद के कामदेव बीघा गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने 75 वर्षीय राम कुमारी देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। महिला भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह की चाची थीं। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

03:08 PM, 17-May-2026

Bihar Weather: बारिश-वज्रपात के अलर्ट के बीच बिहार में झुलसा रही गर्मी, जानिए 23 मई तक कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast: बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट है लेकिन फिर भी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। पटना में गर्मी झुलसा रही है। लोग परेशान हैं। अगले 24 घंटे में कुछ जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। आइये जानते हैं कहां-कैसा रहेगा मौसम?
  और पढ़ें

02:58 PM, 17-May-2026

Bihar: भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बाढ़ अनुमंडल के लंगरपुर गांव में बीती देर रात अचानक बिजली का मुख्य केबल जल जाने के कारण पूरे इलाके में ब्लैकआउट छा गया। भीषण गर्मी के इस मौसम में रात भर बिजली गायब रहने से ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। और पढ़ें

02:38 PM, 17-May-2026

Saran News: गोपालगंज में प्रेमिका से मिलने पहुंचे पूर्वी चंपारण के युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

गोपालगंज जिले से  एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझवालिया गांव की है। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है।
  और पढ़ें

01:17 PM, 17-May-2026

Bihar: मोबाइल की रोशनी में बेटे ने देखा ऐसा मंजर, कांप उठा पूरा गांव, खेत में घास काटने गई महिला की हत्या

Bihar: भागलपुर के नवटोलिया भतुआचक में घास काटने गई 50 वर्षीय रुक्मिणी देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पड़ोस के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

11:50 AM, 17-May-2026

Bihar News: इंजीनियर की कमाई देखकर EOU भी रह गई दंग; 10 करोड़ की संपत्ति बनाई, छापेमारी के बाद बड़ा खुलासा

EOU Raid : ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर के पास इतनी संपत्ति देखकर सबलोग हैरान हैं। आरोप है कि 18 साल की नौकरी में इंजीनियर से काली कमाई से करोड़ों रुपये का साम्राज्य खड़ा कर लिया। 
  और पढ़ें

11:02 AM, 17-May-2026

Bihar: पटना में मेडिकल एजेंसी में देर रात डकैती! परिवार जागा तो चोरों से हुई भिड़ंत, संचालक घायल

Bihar: पटना के बिहटा स्थित केसरी मेडिकल एजेंसी में देर रात डकैती की घटना हुई। विरोध करने पर चोरों और एजेंसी संचालक संजीव भारती के बीच हाथापाई हुई, जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

10:54 AM, 17-May-2026

Bihar: राजगीर में उतरेंगे 33 कोटि देवी-देवता! आज से शुरू हो रहा विश्वप्रसिद्ध मलमास मेला, इंतजाम देख होंगे दंग

Bihar: राजगीर में 17 मई से 15 जून 2026 तक विश्वप्रसिद्ध मलमास मेले का आयोजन होगा। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवासन, पेयजल और यातायात के व्यापक एवं हाईटेक इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मेले का उद्घाटन करेंगे। और पढ़ें

10:25 AM, 17-May-2026

Bihar: पोते को बचाने पहुंचे दादा की बेटे ने ले ली जान; मुजफ्फरपुर की वारदात से दहला गांव, आरोपी फरार

Bihar: मुजफ्फरपुर के सनाठी गांव में नशे में धुत बेटे मनोज सहनी ने अपने ही पिता महेश सहनी की बांस से हमला कर हत्या कर दी। दादा अपने पोते को पिटाई से बचाने पहुंचे थे, तभी विवाद बढ़ गया। गंभीर रूप से घायल महेश सहनी की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

09:49 AM, 17-May-2026

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट से पहली भेजी गई शाही लीची, विदेशों तक पहुंचेगी मिथिला की मिठास; अहमदाबाद पहुंची खेप

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट से पहली बार शाही लीची की खेप स्पाइसजेट कार्गो विमान से अहमदाबाद भेजी गई। इस पहल से मिथिला और मुजफ्फरपुर के लीची किसानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने का नया अवसर मिलेगा। और पढ़ें

08:59 AM, 17-May-2026

Bihar: जमीन बंटवारे में खूनी खेल; 12 कट्ठा जमीन के लिए बेटों ने मां को पीट-पीटकर मार डाला

Bihar: गया जिले के बहादुर बिगहा गांव में 12 कट्ठा जमीन के बंटवारे को लेकर दो बेटों ने अपनी मां भगवतीया देवी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। और पढ़ें

08:49 AM, 17-May-2026

Bihar: 'पैसा नहीं मिला तो जिंदा जला देंगे', निकाह के दो दिन बाद ही बिहार में नवविवाहिता पर शुरू हुआ अत्याचार

Bihar: किशनगंज के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट और जिंदा जलाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

07:44 AM, 17-May-2026

Bihar: स्वच्छता में पटना का बड़ा धमाका! इंदौर को दे रहा कड़ी टक्कर, देशभर में फीडबैक देने में बना नंबर दो

Bihar: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नागरिक फीडबैक देने में पटना ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। 4.49 लाख से अधिक फीडबैक के साथ पटना इंदौर को कड़ी टक्कर दे रहा है। नगर निगम की टीमों द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 31 मई तक नागरिक फीडबैक दे सकते हैं। और पढ़ें

04:25 AM, 17-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News : बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को लेकर आज एक चर्चा बहुत गरम है। एक रिपोर्ट ने बिहार के मंत्रियों का चरित्र सामने लाया है। इस रिपोर्ट में नो मंत्रियों पर गंभीर अपराध के मामले बताए गए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें