फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:57 PM, 16-May-2026

Bihar: निजी स्कूलों की अब खैर नहीं! कमिश्नर ने 310 निजी स्कूलों को दी चेतावनी; लौटानी होगी अतिरिक्त फीस

तिरहुत प्रमंडल में निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। 310 स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है, जबकि सुनवाई में शामिल नहीं होने वाले पांच स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माने की तैयारी शुरू हो गई है।

और पढ़ें

10:39 PM, 16-May-2026

Bihar: 25 साल का इंतजार खत्म, पिपरिया दियारा में विकास की बड़ी सौगात; 30 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास

पिपरिया दियारा क्षेत्र में 30 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार सरकार के मंत्रियों ने प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, जीविका भवन और स्कूल भवन का उद्घाटन किया। क्षेत्र में विकास की नई उम्मीद जगी है।

और पढ़ें

10:17 PM, 16-May-2026

Bihar: बेबाक बयानबाजी के बाद अब 'डांस शो' से सुर्खियों में घिरे राजद सांसद! डांसरों पर समर्थकों ने उड़ाए नोट

जहानाबाद से राजद सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव का एक कथित शादी समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला डांसरों के कार्यक्रम के दौरान समर्थकों द्वारा नोट उड़ाते हुए देखा जा रहा है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

और पढ़ें

विज्ञापन
10:02 PM, 16-May-2026

Bihar: विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी! पति पर दूसरी महिला से संबंध का आरोप, मचा हड़ंकप

जमुई के बसैया गांव में चार माह की गर्भवती विवाहिता निभा कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दूसरी महिला के संबंध को लेकर प्रताड़ना और जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़ें

09:19 PM, 16-May-2026

Bihar: दनादन गोलियों की गूंज से दहला गांव, बगीचे पहुंचते ही किसान पर बरसाईं गोलियां; इलाके में भारी दहशत

सीतामढ़ी जिले के महिन्दवारा थाना क्षेत्र स्थित बतरौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक 50 वर्षीय किसान, रामाशंकर प्रसाद यादव की आम के बगीचे में गोलियों से भूनकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।  और पढ़ें

विज्ञापन
09:01 PM, 16-May-2026

बिहार में एक और अनोखा पुल, इस पर चढ़े तो बचना मुश्किल, उतरने का रास्ता बनाना ही भूल गए जिम्मेदार

बिहार में एक और अनोखा पुल, इस पर चढ़े तो बचना मुश्किल, उतरने का रास्ता बनाना ही भूल गए जिम्मेदार और पढ़ें

08:01 PM, 16-May-2026

Bihar News: चलती बस बनी आग का गोला, धू-धू कर जलती रही गाड़ी; खाली होने से टला बड़ा हादसा

गया–डोभी मुख्य सड़क मार्ग पर हरियो गांव के पास एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी। राहत की बात यह रही कि बस खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

और पढ़ें

07:44 PM, 16-May-2026

Bihar: 17 साल से सड़क नहीं, अब आर-पार की लड़ाई; ऊर्जा मंत्री के आवास के पास ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू

भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र में सड़क, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास के पास 21 दिवसीय आमरण अनशन शुरू किया। ग्रामीणों ने गांव की बदहाली और प्रशासनिक उपेक्षा पर गहरा आक्रोश जताया।

और पढ़ें

07:28 PM, 16-May-2026

Bihar News: महाबोधि मंदिर पहुंचीं ओडिशा की मुख्य सचिव अनु गर्ग, बोलीं- ‘यह जीवन का अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव’

ओडिशा सरकार की मुख्य सचिव अनु गर्ग ने बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना कर इसकी आध्यात्मिक गरिमा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं की सराहना की। विजिटर रजिस्टर में उन्होंने इसे जीवन का अद्भुत अनुभव बताया।

और पढ़ें

06:55 PM, 16-May-2026

Bihar: ‘अपराधियों को लंगड़ा बना दीजिए ताकि वे दोबारा अपराध न करें’, ऐसा क्यों बोल गए मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा

रोहतास पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने पुलिस एनकाउंटर का समर्थन करते हुए कहा कि 'पुलिस की राइफल से पानी नहीं, गोली निकलेगी।' उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत की और कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। और पढ़ें

06:19 PM, 16-May-2026

Bihar: 'देर हो रही है, शादी में जाना है', बहाना बनाकर भाग रहे थे तस्कर; एसटीएफ और पुलिस ने ऐसे खोला क्रेटा राज

सीतामढ़ी में पुलिस और एसटीएफ ने फूलों से सजी क्रेटा कार से 142 किलो से अधिक गांजा बरामद किया। शादी समारोह में जाने का बहाना बनाकर तस्कर पुलिस को चकमा देना चाहते थे। मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें

05:54 PM, 16-May-2026

Bihar : इस पुल पर चढ़ गए तो दूसरी साइड से गिरेंगे जरूर; 40 मीटर लंबा पुल बना भूली सरकार, अप्रोच पथ ही नहीं

Bihar News : बिहार के 'पुल' खबरों में खूब रहते हैं। कभी गिरने के कारण तो कभी डूबने के कारण। कई बार तो आधे-अधूरे भी। इस बार 'अमर उजाला' ऐसा पुल सामने ला रहा है, जिसे भ्रष्टाचार की इंजीनियरिंग का नमूना कहना गलत नहीं होगा। और पढ़ें

05:48 PM, 16-May-2026

Bihar: होटल के कमरों में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, रेड पड़ते ही मच गई खलबली; नाबालिग के साथ पकड़ाया युवक

खगड़िया के महेशखूंट स्थित मौर्या होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार का खुलासा किया। होटल मालिक, संचालक समेत तीन लोग गिरफ्तार हुए। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

और पढ़ें

05:13 PM, 16-May-2026

Bihar: देवदूत बने मंदिर के पुजारी, डूबते बच्चों को बचाने के लिए नदी में लगाई छलांग; पर नहीं बच सकी दो की जान

गोपालगंज के भरपुरवा गांव स्थित खनुआ नदी में नहाने गए चार किशोर गहरे पानी में डूब गए। हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। गांव में मातम पसरा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

04:41 PM, 16-May-2026

Bihar: 'हमारी किसी से दुश्मनी नहीं थी फिर क्यों मार डाला'?, पत्नी की हत्या पर रो पड़ा पति, लगाई इंसाफ की गुहार

किशनगंज के ठाकुरगंज स्थित चुरली पंचायत में शादी समारोह में शामिल होने आई महिला गीता देवी का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

और पढ़ें

04:27 PM, 16-May-2026

Bihar: पटना में सचिवालय कर्मियों के लिए शुरू होगी स्पेशल इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा, 18 मई से मिलेगी सुविधा

पटना में 18 मई से सचिवालय कर्मियों के लिए विशेष इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा शुरू होगी। शहर के कई प्रमुख रूटों से सचिवालय तक सीधी बस सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य निजी वाहनों की संख्या कम कर पेट्रोल-डीजल बचत और प्रदूषण नियंत्रण को बढ़ावा देना है।

और पढ़ें

04:13 PM, 16-May-2026

Bihar: 'सॉरी मम्मी-पापा', लव मैरिज के एक घंटे बाद प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; युवक की मौत, वेंटिलेटर पर दुल्हन

भागलपुर में प्रेम विवाह के महज एक घंटे बाद एक नवविवाहित जोड़े ने जहर खा लिया। खुदकुशी से पहले युवक ने 'सॉरी मम्मी-पापा' कहते हुए एक भावुक वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा था। इलाज के दौरान जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (JLNMCH) में लड़के की मौत हो गई, जबकि लड़की की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। और पढ़ें

03:45 PM, 16-May-2026

Bihar News: दुकान पर बैठे ग्रेजुएशन के छात्र को युवक ने मारा चाकू, खून से लथपथ हालत में डीएमसीएच में भर्ती

दरभंगा में दुकान पर बैठे ग्रेजुएशन छात्र दिलखुश कुमार पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। मामूली विवाद के बाद हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें

03:26 PM, 16-May-2026

Bihar: मिड-डे मील पर बवाल, स्कूल में सड़े अंडे और बदबूदार खाना मिलने पर भड़के ग्रामीण; रसोइयों ने भी रोका काम

मुजफ्फरपुर के एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील में दिए गए अंडों से बदबू आने पर अभिभावकों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। विरोध के बाद भोजन वितरण रोक दिया गया। लोगों ने एनजीओ की व्यवस्था हटाकर स्थानीय रसोइयों से ताजा खाना बनवाने की मांग की। और पढ़ें

02:20 PM, 16-May-2026

Bihar: 13 साल तक फर्जी डिग्री पर करती रहीं सरकारी नौकरी! FIR होते ही स्कूल छोड़ फरार हुईं दो शिक्षिकाएं

Gopalganj: गोपालगंज में फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के आधार पर करीब 13 वर्षों से सरकारी नौकरी कर रहीं दो शिक्षिकाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में दोनों के दस्तावेज फर्जी पाए गए। मुकदमा दर्ज होते ही दोनों शिक्षिकाएं फरार हो गईं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

02:07 PM, 16-May-2026

Bihar: पूर्णिया में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला; बंधक युवकों को छुड़ाने गई थी पुलिस, थानाध्यक्ष समेत 4 जवान घायल

Bihar: पूर्णिया में जमीन विवाद के दौरान बंधक बनाए गए दो युवकों को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस हमले में थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इलाके में भारी बल तैनात कर छापेमारी शुरू कर दी है। और पढ़ें

01:06 PM, 16-May-2026

Bihar News: सम्राट चौधरी सरकार ने IAS अफसरों का किया तबादला, पटना प्रमंडल की जिम्मेदारी किन्हें मिली?

GAD Bihar: बिहार में प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादलों का सिलसिला जारी है। कई जगह बड़े फेरबदल किए गए हैं। आइये जानते हैं किन्हें-कहां की जिम्मेदारी मिली?

  और पढ़ें

01:00 PM, 16-May-2026

Bihar: सासाराम में बालू माफियाओं का आतंक! नो एंट्री में रोकने पर सिपाही को ट्रैक्टर से कुचला, हालत नाजुक

Bihar: सासाराम में नो एंट्री के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश कर रहे ट्रैफिक सिपाही मुकेश कुमार को चालक ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल सिपाही को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है, जबकि आरोपी चालक फरार है और उसकी तलाश जारी है।  और पढ़ें

12:42 PM, 16-May-2026

Bihar: पटोरी स्टेशन पर मौत को मात! ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे रहे 4 लोग, वीडियो देख कांप उठे लोग

Bihar: समस्तीपुर के पटोरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करते समय 3 महिलाएं और एक बच्ची ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गईं। करीब 10 डिब्बे गुजरने तक चारों पटरी के किनारे दुबक कर बैठी रहीं। घटना में तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें

12:03 PM, 16-May-2026

Bihar News: पटना और जमुई में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा; इंजीनियर के ठिकानों पर EOU की रेड से हड़कंप

Bihar: आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने जमुई जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कार्य प्रमंडल, झाझा के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में करीब 2 करोड़ रुपये से अधिक की संदिग्ध संपत्ति मिलने की बात सामने आई है, जो उनकी ज्ञात आय से 81.5 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।
  और पढ़ें

11:50 AM, 16-May-2026

Bihar: उधर पति कमाने गया दिल्ली, इधर पत्नी मौसेरे बहनोई संग हुई फरार, पीछे छोड़ गई ढाई साल का मासूम

Bihar: गया जिले में एक विवाहिता अपने ढाई साल के बच्चे को छोड़कर मौसेरे बहनोई के साथ फरार हो गई। पति ने थाने में शिकायत दर्ज कर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद दोनों परिवारों में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। और पढ़ें

11:49 AM, 16-May-2026

Bihar : पेट्रो उत्पाद दरों में भारी वृद्धि का असर ऑटो-बस पर भी; पटना जिला प्रशासन हरकत में, दी सीधी चेतावनी

पेट्रो उत्पादों की कीमतों में वृद्धि के बाद अब सार्वजनिक वाहन चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। पिछले 24 घंटे से पटना में कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि ऑटो चालक उनसे 20 रुपये तक अधिक किराया वसूल रहे हैं।  और पढ़ें

11:38 AM, 16-May-2026

Bihar: मूकबधिर हत्याकांड में खुलासा; भाई ही निकला मास्टरमाइंड, निर्दोषों को जेल भेजने पर थानाध्यक्ष सस्पेंड

Bihar: गोपालगंज में मूकबधिर हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में जिन तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, वे निर्दोष निकले।  जांच में मृतक का सगा भाई रामकिशोर यादव ही हत्या का मास्टरमाइंड निकला, जिसने अपने दोस्त से भाई की हत्या करवाई थी।   और पढ़ें

10:51 AM, 16-May-2026

Bihar: झंझारपुर स्टेशन पर पहली बार पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस, लोगों में खुशी की लहर; अब अमृतसर जाना होगा आसान

Bihar: मधुबनी जिले के झंझारपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार अमृत भारत एक्सप्रेस पहुंची। अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली इस साप्ताहिक ट्रेन के शुरू होने से मधुबनी और आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।   और पढ़ें

10:09 AM, 16-May-2026

Bihar: सहरसा में रफ्तार का कहर: अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Bihar: सहरसा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तेज रफ्तार बाइक सवारों ने दो महिलाओं की जान ले ली। बनमा ईटहरी में रेखा देवी की मौके पर मौत हो गई, जबकि सलखुआ में घायल बुजुर्ग महिला अलवेलिया देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है। और पढ़ें

09:57 AM, 16-May-2026

Bihar: शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता की हत्या; मंगलसूत्र विवाद में ससुराल वालों पर गला दबाने का आरोप

Bihar: गया जिले में शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता गीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मंगलसूत्र विवाद और प्रताड़ना के बाद ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पति समेत दो आरोपी फरार हैं। और पढ़ें

09:51 AM, 16-May-2026

'औकात याद आ जाएगी..', Tejashwi Yadav के बयान पर Sanjay Paswan का करारा जवाब! क्या-क्या कह गए?

'औकात याद आ जाएगी..', Tejashwi Yadav के बयान पर Sanjay Paswan का करारा जवाब! क्या-क्या कह गए? और पढ़ें

09:50 AM, 16-May-2026

'अब से सिर्फ साइकिल से जाऊंगा..' BJP नेता Janardan Singh का बड़ा संकल्प, क्या कहा?

'अब से सिर्फ साइकिल से जाऊंगा..' BJP नेता Janardan Singh का बड़ा संकल्प, क्या कहा? और पढ़ें

09:48 AM, 16-May-2026

Gopalganj: 95 लाख..रसायन और न जाने क्या क्या? Bihar में आधी रात ये क्या मिला?

Gopalganj: 95 लाख..रसायन और न जाने क्या क्या? Bihar में आधी रात ये क्या मिला? और पढ़ें

09:31 AM, 16-May-2026

Bihar: भोज में हंसी-मजाक बना खूनी संघर्ष! शादी से पहले युवक की पीट-पीटकर हत्या, 11 आरोपी गिरफ्तार

Bihar: नालंदा के पुनहा गांव में भोज के दौरान हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मारपीट में 25 वर्षीय रवि कुमार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। पुलिस ने मामले में 14 लोगों को नामजद करते हुए 11 आरोपियों को हिरासत में लिया है। और पढ़ें

09:13 AM, 16-May-2026

Bihar: मजदूरी मांगना पड़ा भारी; यूपी में ट्रक चालक ने युवक को चाकू से गोदा, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

Bihar: मुजफ्फरपुर के युवक इस्तेखार आलम की उत्तर प्रदेश में मजदूरी मांगने को लेकर हुए विवाद में ट्रक चालक ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम फैल गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता सहारा था। और पढ़ें

08:59 AM, 16-May-2026

Bihar News: निशांत को वैशाली, विजय सिन्हा को गयाजी की कमान; जानिए कौन-किस जिले के प्रभारी मंत्री बने

सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने बिहार के प्रशासनिक कार्यों में गति लाने और जिलास्तर पर विकास योजनाओं की निगरानी के लिए मंत्रियों को नए जिले का प्रभार सौंप दिया है। आइये जानते हैं किन्हें क्या जिम्मेदारी मिली? और पढ़ें

08:35 AM, 16-May-2026

Bihar: तीन लाख दहेज की मांग बनी मौत की वजह; छह महीने की बेटी की मां मुस्कान की संदिग्ध मौत, ससुराल वाले फरार

Bihar: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर 20 वर्षीय विवाहिता मुस्कान कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

12:12 AM, 16-May-2026

Bihar News : खूंटे से बांधकर पिटाई के बाद युवक गायब, परिजनों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Madhepura News : मधेपुरा जिले श्रीनगर में एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। घैलाढ़ में रोड को जाम कर दिया। और पढ़ें

12:04 AM, 16-May-2026

Bihar: मंचूरियन खिला बेहोश कर मामी के भाई ने अस्मत लूटी, वीडियो से ब्लैकमेल किया; अब जान देना चाह रहा परिवार

Bihar News : घर में लड़की है तो रिश्तेदारों पर कितना भरोसा करना चाहिए, यह खबर यही बता रही है। मामी के भाई ने नाबालिग को पहले मंचूरियन में नशीला पदार्थ डाल बेहोश किया। फिर उससे दुष्कर्म कर पूरे प्रकरण का वीडियो बनाया। जुल्म यही नहीं रुका। और पढ़ें

12:03 AM, 16-May-2026

Bihar News : अबीर लगाने आ रही छह साल की भतीजी को मार डाला; चार साल सुनवाई के बाद कातिल चाचा को उम्रकैद

Bihar News : होली के दिन उसपर ऐसा खून सवार हुआ कि सामने से अबीर लगाने आ रही छह साल की बच्ची पर जानलेवा वार कर दिया। बच्ची की तड़प कर मौत हो गई। परिवार चार साल तड़पा। अब जाकर हत्यारे चाचा को सश्रम उम्रकैद की सजा मिली है। और पढ़ें

12:01 AM, 16-May-2026

Bihar news: बेकाबू हुआ झूला, हवा में उछलते हुए गिरे लोग; सासाराम प्रदर्शनी मेले में हादसा, कई घायल

Sasaram Mela Tragedy : सासाराम स्थित पायलट बाबा धाम के समीप लंदन थीम मेले में एक बेकाबू झूले से गिरकर कई लोग घायल हो गए। हादसे में एक 10 वर्षीय बालक की स्थिति नाजुक बताई जाती है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। और पढ़ें

12:01 AM, 16-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News : दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आरोपी ने पहली बार जबरन नाबालिग से दुष्कर्म किया। फिर ब्लैकमेल कर जुर्म दोहराता रहा। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें