बकरी चराने को लेकर विवाद में मधुबनी के ओलीपुर गांव में वृद्ध तृपित मंडल की मुक्का लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न्याय की मांग की। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर को महानगर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर का क्षेत्रफल बढ़ाकर 428.29 वर्ग किमी किया जाएगा। 274 गांवों को शामिल कर ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित होगी, जिससे ग्रामीण इलाकों को आधुनिक शहरी सुविधाएं मिलेंगी।
और पढ़ेंसहरसा के एनएच 107 पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गल्ला व्यवसायी पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। बेटे ने हेलमेट पहना था, फिर भी मौके पर ही उसकी जान चली गई, जबकि पिता ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ा। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार है। और पढ़ें
मुजफ्फरपुर के बागेश्वरी मूक-बधिर विद्यालय में बच्चों के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। स्कूल संचालक और कर्मचारी पर केस दर्ज हुआ है, जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
CBSE Topper: गया जी की माही कुमारी ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स परीक्षा में 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सेल्फ स्टडी और स्मार्ट वर्क को सफलता का मंत्र बताते हुए माही ने बिहार और गया का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। और पढ़ें
दरभंगा के बहादुरपुर में एक बच्ची का शव सुनसान जगह पर मिला, जिसे आवारा कुत्ते नोच रहे थे। गले पर संदिग्ध निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ेंBihar news: खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एनएच-31 पर दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बंधु पेट्रोल पंप के पास हुआ है। और पढ़ें
पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उन्हें भागलपुर बुलाकर एक ई-रिक्शा एजेंसी दिखाई और निवेश के नाम पर पैसे चार अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए। इनमें आरोपी, उसकी पत्नी और सिवान व भागलपुर की एजेंसियों के खाते शामिल थे। और पढ़ें
Bihar News : युद्ध की परिस्थिति नहीं है, लेकिन तैयारी रखना देश की सरकार का दायित्व है। युद्ध की परिस्थिति के लिए बिहार में आम नागरिकों की तैयारी की परीक्षा आज छह जिलों में हो रही थी। हर जगह अलार्म तो नहीं सुना गया, मगर बत्ती गुल की गई। और पढ़ें
दिल्ली के रानी बाग बस कांड में नया मोड़ आया है। जिस बस में दुष्कर्म हुआ वो बिहार के गोपालगंज नंबर की निकली। पुलिस घटना के हर पहलुओं पर गहना से जांच कर रही है।
और पढ़ेंपूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गैरेज में वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने कार, मोबाइल जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
और पढ़ेंभागलपुर में एसएसपी ने लापरवाही और खराब प्रदर्शन को लेकर 19 थाना प्रभारियों का वेतन रोक दिया है। मामलों के निष्पादन और अनुसंधान में कमी मिलने पर कार्रवाई की गई। बेहतर कार्यशैली दिखाने के बाद ही वेतन बहाल करने पर विचार होगा। और पढ़ें
बिहार सरकार ने मुजफ्फरपुर और किशनगंज में डालमिया और अंबुजा सीमेंट की फैक्ट्रियों को मंजूरी दी है। ₹2484 करोड़ की परियोजनाओं से उत्तर बिहार में औद्योगिक विकास बढ़ेगा, रोजगार के अवसर बनेंगे और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। और पढ़ें
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। BRO की टीम भागलपुर पहुंच चुकी है। जिला प्रशासन ने सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, ताकि जल्द आवागमन बहाल किया जा सके।
और पढ़ेंपूर्वी चंपारण के राजद नेता संतोष जायसवाल का नाम NEET पेपर लीक मामले में सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। दिल्ली से गिरफ्तारी के बाद उसके राजनीतिक रसूख, नेटवर्क और तेजी से बढ़ी संपत्ति को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
Election 2026 : लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को लंबे समय से लगातार हार का सामना ही करना पड़ रहा था, लेकिन 14 मई की तारीख कुछ अलग निकली। भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय एमएलसी उपचुनाव में राजद के सोनू राय ने जीत दर्ज की। और पढ़ें
बगहा में शादी से पहले दूल्हे की कथित पहली पत्नी सामने आने से हंगामा मच गया। महिला ने नौ साल के रिश्ते और तीन बच्चों का दावा किया। पंचायत के बाद बड़े भाई की जगह छोटे भाई से युवती की शादी कराई गई। और पढ़ें
रोहतास जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चेनारी में महज 10 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। छात्रा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। और पढ़ें
Crime: गया के कोंच थाना क्षेत्र में शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता गीता कुमारी की संदिग्ध मौत हो गई। मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी अभियान शुरू किया है। और पढ़ें
कटिहार के मनिहारी प्रखंड में 60 वर्षीय सुग्रीम पासवान ने अपनी प्रेमिका फुल्की देवी से गांव के मंदिर में शादी कर ली। पंचायत और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुई यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर वायरल है, लोग इसे सच्चे प्यार की मिसाल बता रहे हैं।
और पढ़ेंपश्चिम चंपारण के बगहा में बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 10 बच्चे घायल हो गए। कुछ बच्चों और शिक्षिका की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
और पढ़ेंबेतिया-नरकटियागंज मुख्य सड़क पर कोइरगावां चौक के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया।
और पढ़ेंBihar CSBC New Website: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने अभ्यर्थियों के लिए नई वेबसाइट शुरू की है। अब उम्मीदवार पुराने पोर्टल के साथ नए वेबसाइट एड्रेस पर भी भर्ती से जुड़ी सभी सूचनाएं और जरूरी अपडेट देख सकेंगे।
और पढ़ें
Patna: दिल्ली पुलिस ने नीट परीक्षा का फर्जी प्रश्न पत्र और MBBS में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में RJD के राष्ट्रीय सचिव संतोष कुमार जायसवाल समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 18 छात्रों को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया और कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं। और पढ़ें
Bihar: मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित बड़की हथिया गांव में मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से 40 वर्षीय युवक बबलू यादव की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें
Bihar: दरभंगा के बेनीपुर-झंझारपुर मुख्य मार्ग पर बारात जा रही कार और ऑटो के बीच देर रात भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को दरभंगा पहुंचे, जहां भाजपा और जेडीयू नेताओं ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था, नए टर्मिनल और AIIMS निर्माण कार्य की समीक्षा की। और पढ़ें
Bihar News: जनगणना 2027 को लेकर बिहार में अजीब ऊहापोह की स्थिति है। कभी महिला शिक्षकों को 10 किलोमीटर दूर भेजा जा रहा, कभी स्कूल टाइम तो अब उसके बाद मकान गणना में लगाने का आदेश आया है। और पढ़ें
Bihar: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पत्नी मंजू कुमारी की 19वीं पुण्यतिथि पर पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना की, स्मृति वाटिका में श्रद्धांजलि दी और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। और पढ़ें
Bihar: मुजफ्फरपुर के बैरिया गोलंबर पर अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल की 92वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और “अमर रहे” के नारों से माहौल गूंज उठा। जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनके बलिदान को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। और पढ़ें
Bihar News: मधुबनी के झंझारपुर थाना क्षेत्र में ससुराल गए युवक किशन ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुर और साले समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। और पढ़ें
Bihar: नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो बेटों पर अपनी ही मां की गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। और पढ़ें
Bihar: खगड़िया के राजेंद्र चौक पर स्टॉल निर्माण को लेकर नगर परिषद और जिला परिषद के बीच विवाद गहरा गया है। नगर परिषद सभापति अर्चना कुमारी ने निर्माण को अवैध बताया है, जबकि जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने इसे अस्थायी व्यवस्था बताया है। और पढ़ें
Bihar: गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शादी समारोह में गए एक परिवार के सूने घर में लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए। पुलिस को शक है कि वारदात किसी संगठित चोर गिरोह ने अंजाम दी है। मामले में एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। और पढ़ें
Bihar: विधानसभा में वंदे मातरम गायन की परंपरा शुरू होने के बाद एआईएमआईएम ने इसका विरोध किया है। किशनगंज में प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए इसे वैकल्पिक बनाने की मांग की। और पढ़ें
Bihar: जहानाबाद जिले के सिकरिया स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर अरविंद कुमार की मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि कंपनी का कहना है कि मृतक लाइन मेंटेनेंस का काम करता था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें
Bihar: मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र में एक गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। और पढ़ें
Bihar: पूर्णिया जिले में एक वयोवृद्ध दंपती ने महज 20 मिनट के अंतराल में दुनिया को अलविदा कह दिया। पति वेदानंद यादव के निधन की खबर सुनते ही पत्नी मनोरमा देवी को गहरा सदमा लगा और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। और पढ़ें
Bihar Police : लापरवाही बरतने के आरोप में तीन थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया है। तीनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। आगे विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। मधेपुरा एसपी ने यह सख्त कार्रवाई की है। और पढ़ें
LPG Crisis : बिहार में घरेलू गैस को लेकर कई तरह की खबरें बीच-बीच में आती रहती हैं। खासकर यह आरोप बार-बार सामने आ रहा है कि एजेंसियां कृत्रिम संकट दिखा रही हैं। ऐसी ही एक जांच के दौरान मधुबनी जिला प्रशासन ने चार एजेंसियों पर कार्रवाई की है। और पढ़ें
Accident News : जमुई में बुधवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। धरसंडा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि लोग हतप्रभ थे। और पढ़ें
Bihar News: शिक्षक ज्यादा पैसे देख चौंके, लेकिन खुश होने के साथ डरे हुए भी थे कि आखिर हुआ क्या! शिक्षा विभाग ने ढेर सारे रुपये किसे-क्यों भेज दिए थे, इसकी वजह अब अधिकारियों ने पत्र जारी कर बता दी है। जानिए अब आगे की खबर। और पढ़ें
Bihar News : कृषि कार्यालय में कार्यरत बड़ा बाबू को अनुदान की राशि दिलवाने के नाम पर आठ हजार रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम इस कार्रवाई से शिवहर जिला समेत तिरहुत प्रमंडल के सरकारी दफ्तरों में चर्चा का बाजार गर्म है। और पढ़ें
Madhepura News : मधेपुरा में एक युवक को रेलवे पुल से गुजरना भारी पड़ गया। तेज रफ्तार ट्रेन आती देख लोगों ने उसे आवाज भी लगाई, लेकिन न तो उसे रेलगाड़ी की आवाज सुनाई दी और न भीड़ की। नतीजा टक्कर से युवक नदी में गिर गया। और पढ़ें
Bihar : लोगों को जब पता चला कि युवक ने घर में फंदे से झूलकर जान दे दी है तो बिहार पुलिस को इत्तला दी, लेकिन जब जांच के लिए खाकी की पूरी टीम पहुंची तो वह खाली हाथ लौटी। उसे पता ही नहीं चला कि शव का क्या हुआ। और पढ़ें