फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:01 PM, 12-May-2026

Bihar News: बिहार में एक लाख से अधिक लोगों की आंखों की जांच हुई, लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त चश्मा

बिहार में 101 अनुमंडलों के बुनियाद केंद्रों पर चले मुफ्त नेत्र जांच अभियान में 1.21 लाख लोगों की आंखों की जांच हुई। इनमें 1 लाख से ज्यादा लोगों को चश्मे की जरूरत पाई गई। अब तक 35 हजार से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त चश्मा वितरित किया जा चुका है।

और पढ़ें

10:59 PM, 12-May-2026

PM Modi के 'सोना न खरीदने' की अपील पर क्या बोली बिहार की जनता?

PM Modi के 'सोना न खरीदने' की अपील पर क्या बोली बिहार की जनता? और पढ़ें

10:41 PM, 12-May-2026

Bihar Weather: आसमानी आफत का कहर, वज्रपात से चार की मौत; आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, मासूम बच्ची समेत कई घायल

Bihar Weather: जमुई जिले में आंधी-बारिश के बीच वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में चार  लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक मासूम बच्ची भी शामिल है। कई लोग घायल हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने की अपील की है।

और पढ़ें

विज्ञापन
10:34 PM, 12-May-2026

Bihar News: नवादा में वज्रपात का कहर, आंधी-बारिश के बीच तीन लोगों की मौत; गांवों में पसरा मातम

नवादा जिले में आंधी-बारिश के दौरान वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। गांवों में मातम पसरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

और पढ़ें

10:20 PM, 12-May-2026

Bihar News: मगध रेंज के नए आईजी विकास वैभव ने संभाली कमान, अपराध और भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का ऐलान

मगध रेंज के नए आईजी विकास वैभव ने पदभार संभालते ही अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू करने की घोषणा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को समय पर एफआईआर दर्ज करने, अवैध वसूली रोकने और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें

विज्ञापन
09:57 PM, 12-May-2026

Bihar News : बिहार में फिर हो रहा ब्लैकआउट, शाम में गूंजेंगे सायरन, जानिए प्रशासन की इस बड़ी तैयारी का मकसद

Bihar : बिहार में एक बार फिर 15 मिनट के लिए पूरे शहर में अंधेरा छा जाएगा। आपके शहर में जब ऐसा हो तब आप घबराएं नहीं, क्यों कि यह जिला प्रशासन के द्वारा किया जाने वाला है। अब आप इसका मकसद भी समझें।  और पढ़ें

09:44 PM, 12-May-2026

Bihar Election: एलएलसी उपचुनाव में लालू-नीतीश के प्रत्याशी आमने सामने, 25 बूथों पर मतदान संपन्न

बिहार विधान परिषद् की खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव हो रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच शाम चार बजे मतदान संपन्न हो गया। खास बात यह कि इस चुनाव में जनता दल यूनाईटेड और राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर हुई। अब दोनों दल के प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे। 14 मई को परिणाम आएगा तब सारी तस्वीरें साफ हो जाएगी।  और पढ़ें

09:36 PM, 12-May-2026

Bihar News: जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान असम राइफल्स जवान की मौत, बेटे की शहादत से गांव में पसरा मातम

Bihar News: भागलपुर के कहलगांव निवासी असम राइफल्स जवान शिव शंकर कुमार का जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। इलाज के दौरान ऑक्सीजन की कमी से मौत होने की बात सामने आई है। जवान के पार्थिव शरीर का गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

और पढ़ें

09:16 PM, 12-May-2026

Bihar: किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान, फार्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू; विजय सिन्हा बोले- खत्म होंगे भूमि विवाद

Bihar News: बिहार में 12 मई से फार्मर रजिस्ट्री अभियान शुरू हो गया है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि फार्मर आईडी से किसानों को डिजिटल पहचान मिलेगी और भूमि विवाद कम होंगे। सरकार का लक्ष्य 1.80 करोड़ किसानों का पंजीकरण करना है।

और पढ़ें

08:47 PM, 12-May-2026

Bihar News: महिला की मौत के बाद अचानक गायब हो गया शव, रहस्यमयी घटना से फैली सनसनी

Bihar News: पश्चिम चंपारण के मझौलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के बाद शव गायब हो जाने से सनसनी फैल गई। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। मामले में मृतका के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और शव की तलाश जारी है। और पढ़ें

08:40 PM, 12-May-2026

शादी के छह दिन बाद पत्नी की हत्या: लाश को बेड में छिपाया, दरवाजे पर ताला लगाकर भागा पति; बदबू आने पर आई पुलिस

पुलिस ने निशा के परिजनों को हत्या की सूचना दी। बाद में निशा के पिता मोहम्मद हसन ने आरोपी मो. एजाज और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के अलावा दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर एजाज के बड़े भाई सरफराज को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है।  और पढ़ें

08:25 PM, 12-May-2026

Bihar: कोचिंग से लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, एनएच-722 पर दर्दनाक मौत के बाद भड़का गुस्सा

Bihar News: छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर तेज रफ्तार कार ने कोचिंग से लौट रही 16 वर्षीय छात्रा सुमन कुमारी को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी है। और पढ़ें

07:58 PM, 12-May-2026

Bihar Police : पहली पत्नी को धोखा देने वाले दरोगाओं की खैर नहीं, बिहार डीजीपी ने कहा- जाएगी नौकरी

Bihar : बिहार के डीजीपी ने आज फिर एक नया अआदेश जारी किया है। यह आदेश आमलोगों के लिए नहीं बल्कि उनके विभाग के लिए ही है। अब इस नए आदेश से कई पुलिसकर्मियों की सांसे फूलने लगी हैं।  और पढ़ें

07:45 PM, 12-May-2026

Bihar: पद्मश्री डॉ. गोपालजी त्रिवेदी का निधन, 96 वर्ष में ली अंतिम सांस; सीएम सम्राट चौधरी ने जताया शोक

Bihar News: पद्मश्री सम्मानित कृषि वैज्ञानिक डॉ. गोपालजी त्रिवेदी का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बिहार में लीची, मखाना और मक्का खेती में वैज्ञानिक तकनीकों से क्रांतिकारी बदलाव लाए। उनके निधन से कृषि जगत में शोक की लहर है।

और पढ़ें

07:27 PM, 12-May-2026

Bihar News: बेहतर इलाज की तलाश में अस्पतालों के चक्कर काटता रहा परिवार, भागदौड़ में चली गई युवक की जान

Bihar News: बांका के धोरैया में घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर से सिलीगुड़ी और फिर वापस भागलपुर ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

और पढ़ें

07:08 PM, 12-May-2026

Bihar Crime: सास ने कहा डायन...गुस्साई बहू ने सोते समय घोंट दिया गला; हत्या से इलाके में सनसनी

Bihar Crime: बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के बीच बहू ने अपनी 70 वर्षीय सास की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोपी महिला ने सास पर ‘डायन’ कहकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

06:36 PM, 12-May-2026

Bihar: ये कैसा सिस्टम! मरीजों को नहीं मिली ऑक्सीजन और एंबुलेंस, तड़प-तड़पकर गई जान; तमाशा देखते रहे अधिकारी

Bihar News: वैशाली के महनार में सड़क हादसे में घायल चार लोगों में से दो की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर ऑक्सीजन और एम्बुलेंस नहीं मिलने से मरीजों की जान चली गई। घटना के बाद अस्पताल में लोगों ने जमकर हंगामा किया।

और पढ़ें

06:12 PM, 12-May-2026

Bihar Politics: वंशवाद पर गरजे मंत्री दीपक प्रकाश, बोले- विपक्ष को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं

Bihar News: वैशाली के भगवानपुर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने वंशवाद पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। मंत्री ने पंचायत चुनाव की तैयारियों और बिहार में अपराध पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की भी जानकारी दी।

और पढ़ें

05:57 PM, 12-May-2026

Bihar : सीएम सम्राट चौधरी का बिहार के प्राइवेट स्कूलों को फरमान- यह बातें नहीं मानी तो कड़ी कार्रवाई तय

Bihar News : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रौ में आ गए हैं। अब उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नजर डाल दी है। उन्होंने कुछ सरकारी गाइडलाइन का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि यह बातें नहीं मानने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई होगी। और पढ़ें

05:55 PM, 12-May-2026

Bihar News: मटकोर यात्रा का गजब नजारा! हल्दी रस्म में जेसीबी की हुई एंट्री, देखते रह गए लोग

बगहा में एक शादी समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब हल्दी और मटकोर की रस्म जेसीबी मशीन के साथ निभाई गई। रंग-बिरंगे कपड़ों से सजी जेसीबी के साथ निकली मटकोर यात्रा को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अनोखा आयोजन इलाके में आकर्षण का केंद्र बना रहा।

और पढ़ें

05:18 PM, 12-May-2026

Bihar News: ‘डायन’ बताकर बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, अंधविश्वास में इंसानियत शर्मसार

Bihar News: गया के फतेहपुर थाना क्षेत्र में डायन होने के आरोप में 70 वर्षीय महिला बुल्की देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

04:54 PM, 12-May-2026

Bihar News: मेहंदी रस्म से पहले मातम, गंगा स्नान के दौरान डूबा किशोर; शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा

Bihar News: वैशाली के पहलेजा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आए 17 वर्षीय विनय कुमार की गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। मेहंदी की रस्म से पहले हुए इस हादसे के बाद शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

04:38 PM, 12-May-2026

Bihar News: खेलते-खेलते अचानक गायब हो गईं दो मासूम बहनें, शादी वाले घर के पास से लापता होने पर मचा हड़कंप

Bihar News: मुजफ्फरपुर के रामपुरहरि थाना क्षेत्र से दो मासूम बहनें खेलते-खेलते अचानक लापता हो गईं। दोनों बच्चियां शादी वाले घर के पास खेल रही थीं। काफी खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

04:26 PM, 12-May-2026

Bihar: नई तकनीक से बदलेगी बिहार की सड़कों की तस्वीर, पथ निर्माण मंत्री ने अफसरों को दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम

Bihar News: बिहारशरीफ पहुंचे पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने अधिकारियों को एक सप्ताह में सड़कों की स्थिति की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में अब आधुनिक तकनीक से टिकाऊ सड़कें बनाई जाएंगी। मंत्री ने सड़क व्यवस्था में बड़े बदलाव के संकेत दिए। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

04:02 PM, 12-May-2026

Bihar: हाईवोल्टेज तार की चपेट में आई जेसीबी, चालक की दर्दनाक मौत; आठ माह के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया

Bihar News: पूर्णिया के माधोपाड़ा में हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से 25 वर्षीय जेसीबी चालक शुभम यादव की मौत हो गई। हादसे के बाद एजेंसी कर्मियों पर अस्पताल से फरार होने का आरोप है। मृतक अपने परिवार का इकलौता सहारा था और उसका आठ माह का बेटा है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

03:40 PM, 12-May-2026

Bihar News: आम तोड़ने गया था इकलौता बेटा, तीन दिन बाद नहर किनारे मिली लाश; इलाके में मची सनसनी

Bihar News: पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता छह वर्षीय मासूम आहिल का शव नहर किनारे मिला। बच्चे की तलाश में पुलिस और डॉग स्क्वायड भी जुटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

03:25 PM, 12-May-2026

Bihar News: मंत्री शीला से क्या पूछ बैठे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? जदयू दफ्तर से निकले तो कुछ नहीं बोले

JDU Party: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार 7 दिन बाद फिर से जदयू दफ्तर पहुंचे। कार्यकताओं से मुलाकात के बाद जनता दरबार को भी देखना पहुंचे वहां पर मंत्री को कई दिशा निर्देश दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

03:17 PM, 12-May-2026

Bihar News: विदाई ऐसी कि हर आंखें हुईं नम! बेटियों ने पिता की अर्थी को दिया कंधा, पेश की मिसाल

Bihar News: वैशाली के नया टोला गांव में पांच बेटियों ने समाज की रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और पूरे रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। इस कदम ने बेटा-बेटी में भेदभाव पर सवाल उठाते हुए एक मजबूत सामाजिक संदेश दिया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

02:41 PM, 12-May-2026

NEET 2026: बिहार के एक जिले में खेल, तीन जिलों के जालसाज पकड़े गए थे; कैसे 'जुगाड़' के फेर में रद्द हुआ NEET

NTA NEET 2026 : राजस्थान के नाम पर भले ही NEET UG 2026 को रद्द किया गया, लेकिन खेल बिहार में भी हुआ था। इस परीक्षा के दौरान बिहार के एक जिले में खेल सामने आया था और तीन जिलों के जालसाज पकड़े गए थे। और पढ़ें

11:51 AM, 12-May-2026

Bihar: चलती ट्रेन में अचानक मचा बवाल! पोरबंदर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट

Bihar: पोरबंदर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट में एक युवक के घायल होने की भी सूचना है। रेल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। और पढ़ें

11:37 AM, 12-May-2026

Bihar: दो दिन पहले बेटी की शादी में गूंज रही थीं शहनाइयां, आज उसी घर के बाहर फंदे से लटका मिला पिता का शव

Bihar: वैशाली के महनार थाना क्षेत्र में बेटी की शादी के दो दिन बाद पिता अशोक महतो का शव घर के आगे फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है। मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। और पढ़ें

11:23 AM, 12-May-2026

Bihar News: जमीन मापी के नाम पर 3 लाख की डिमांड! वैशाली में अमीन 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bihar News: वैशाली के लालगंज अंचल में अमीन सुजीत कुमार को जमीन मापी और परिमार्जन के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में SVU ने 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कुल 3 लाख रुपये घूस मांगने का आरोप है। मामले में आगे की जांच जारी है। और पढ़ें

10:58 AM, 12-May-2026

Bihar: अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! वायरल वीडियो केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, अब MP-MLA कोर्ट में होगी सुनवाई

Bihar: हथियार प्रदर्शन और अश्लील डांस के वायरल वीडियो मामले में मोकामा विधायक अनंत सिंह को झटका लगा है। गोपालगंज कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका से जुड़े मामले को विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। मामले में पुलिस सख्त जांच कर रही है। और पढ़ें

10:45 AM, 12-May-2026

Bihar Weather: आज पूरे बिहार में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में तेज धूप ने बढाई गर्मी; जानिए मौसम का हाल

Today Weather Forecast : मौसम विभाग ने कहा है कि 12 से 14 मई तक बिहार के अलग अलग हिस्सों में बारिश के आसार बने रहेंगे। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। और पढ़ें

10:18 AM, 12-May-2026

Bihar: नालंदा में युवक की रहस्यमयी मौत! खेत में मिला शव, पत्नी के दावे और नशीले इंजेक्शन ने बढ़ाया सस्पेंस

Bihar: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में डीटीओ ऑफिस के पीछे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस घटनास्थल से मिले नशीले पदार्थों के रैपर के आधार पर ओवरडोज से मौत की आशंका जता रही है। मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

09:45 AM, 12-May-2026

Bihar: कटिहार में पंचायत का अजीब फरमान! पहले नाबालिग जोड़े की कराई जबरन शादी, फिर दी तालीबानी सजा

Bihar: कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने नाबालिग लड़का-लड़की की जबरन शादी करवा दी और किशोर का आधा सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और पढ़ें

08:09 AM, 12-May-2026

Bihar: अब और तेज दौड़ेगी बिहार की ट्रेनें! पूर्णिया से दिल्ली पहुंचना हुआ ढाई घंटे आसान, रेलवे का बड़ा एलान

Bihar: पूर्णिया-सहरसा रेलखंड पर जल्द ही एक्सप्रेस ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। रेलवे ट्रैक अपग्रेड के साथ पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार और सहरसा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेनों के समय में भी बड़ी कटौती की गई है, जिससे यात्रियों को तेज और सुविधाजनक सफर मिलेगा। और पढ़ें

07:43 AM, 12-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Saran: छपरा के दिघवारा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में 8 वर्षीय सोनाली कुमारी की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका भाई और एक 5 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें