फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:00 PM, 08-May-2026

Bihar News : भारी बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पटना की हर सड़कें जाम; युद्धस्तर पर चल रहा राहत कार्य

Bihar : भीषण बारिश और आंधी ने आज राजधानी पटना के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सामान्य से लेकर वीवीआइपी क्षेत्रों में बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए, जिस वजह से पटना की लगभग सभी सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।  और पढ़ें

10:59 PM, 08-May-2026

Bihar: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, पूर्णिया कोर्ट और सहरसा से आनंद विहार जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव

Bihar News: पूर्व मध्य रेल ने पूर्णिया कोर्ट और सहरसा से आनंद विहार जाने वाली स्पेशल ट्रेनों के समय में संशोधन किया है। अब यात्रियों को 1 से 2.30 घंटे तक समय की बचत होगी। नया टाइमटेबल 15 और 19 मई 2026 से लागू होगा। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

10:49 PM, 08-May-2026

Bihar News: मासूमों को बचाने के लिए खुद पानी में कूदीं दो किशोरियां, फिर लौटकर नहीं आईं; गांव में पसरा मातम

Bihar News: मुजफ्फरपुर के कफेन गांव में कृत्रिम तालाब में डूब रहे बच्चों को बचाने के दौरान दो किशोरियों की मौत हो गई। दोनों ने कई बच्चों की जान बचाई, लेकिन खुद डूब गईं। गांव में शोक की लहर है और उनकी बहादुरी की चर्चा हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

विज्ञापन
10:40 PM, 08-May-2026

Bihar: इलाज नहीं, अंधविश्वास पर भरोसा पड़ा भारी; सर्पदंश से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Bihar News: गया के मलकपुर गांव में सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में समय गंवाने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय ओझा-गुणी के पास ले गए। देर से इलाज मिलने के कारण महिला ने दम तोड़ दिया। गांव में मातम पसरा है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

10:13 PM, 08-May-2026

Bihar News: एक ही घर में देवरानी-जेठानी के शव मिलने से मचा हड़कंप, ससुराल पक्ष फरार; लगा हत्या का आरोप

Bihar News: सारण के खोदाईबाग गांव में एक ही घर से देवरानी-जेठानी के शव अलग-अलग कमरों में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष फरार है। पुलिस जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
10:13 PM, 08-May-2026

Bihar: मंत्री मिथिलेश तिवारी ने लिया संकल्प, कहा- शिक्षा में करेंगे सुधार; हरिहरनाथ मंदिर में की विशेष पूजा

Bihar News: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर में पूजा के बाद शिक्षा व्यवस्था सुधारने का संकल्प लिया। उन्होंने बिहार को फिर से ज्ञान की भूमि बनाने की बात कही और नालंदा की गौरवशाली विरासत का उल्लेख किया। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

09:37 PM, 08-May-2026

Patna Weather: पटना में मौसम ने मचाई तबाही, एक की मौत, इन जिलों में अलर्ट जारी

Patna Weather: पटना में मौसम ने मचाई तबाही, एक की मौत, इन जिलों में अलर्ट जारी और पढ़ें

09:31 PM, 08-May-2026

Bihar News: पहले ‘रुपए डबल’ का लालच देकर भरोसा जीतते , फिर पुलिस बनकर लूट लेते थे रकम; ऐसा हुआ ठगी का खुलासा

Bihar News: पटना में पुलिस ने रुपए डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डराते और पैसे ठग लेते थे। गिरोह कई राज्यों में सक्रिय था। पुलिस ने 10 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

08:53 PM, 08-May-2026

Bihar: बैंक से जेवर छुड़ाकर लौट रही महिला से दिनदहाड़े 1.30 लाख की लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

Bihar News: बांका के बेलहर में बैंक से जेवर छुड़ाकर लौट रही महिला से दिनदहाड़े 1.30 लाख की लूट हुई। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के पैर में गोली मार दी। घायल महिला को गंभीर हालत में भागलपुर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

08:35 PM, 08-May-2026

Bihar News: 11 महीने की सैलरी जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, PHC का क्लर्क 37 हजार लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

Bihar News: जमुई के सोनो पीएचसी में निगरानी विभाग ने क्लर्क रूपेश कुमार को 37 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी एएनएम की 11 महीने से लंबित सैलरी जारी करने के बदले घूस मांग रहा था। शिकायत के बाद निगरानी टीम ने ट्रैप कर कार्रवाई की। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

08:00 PM, 08-May-2026

Bihar News: तीन दिन पहले बेटी का जन्मदिन मनाया, अब टुकड़ों में मिला मेडिकल स्टाफ का शव; जानें पूरा मामला

Bihar News: पूर्णिया में रेलवे ट्रैक पर मेडिकल स्टाफ जितेंद्र उरांव का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पत्नी से विवाद के बाद वह घर से निकला था। तीन दिन पहले ही बेटी का जन्मदिन मनाया गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

07:50 PM, 08-May-2026

बिहार में तेज बारिश और आंधी से भीषण तबाही: पटना समेत कई जिलों में सात लोगों की मौत; सीएम ने जताया दुःख

Bihar : तेज बारिश और आंधी ने आज पटना में काफी नुकसान किया है। तेज आंधी में एक विशाल पेड़ गिर गया, जिसमें पांच लोग दब गए। उसमें एक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पूरे बिहार में सात लोगों की मौत हो गई। सीएम ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। और पढ़ें

07:32 PM, 08-May-2026

Bihar News: ‘ऐसा चुनाव जिंदगी में नहीं देखा’, बंगाल चुनाव को लेकर AIMIM प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

Bihar News: मुजफ्फरपुर पहुंचे एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल इमाम ने बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा पर दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव ने लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही बच्ची की मौत मामले में पुलिस जांच पर भी सवाल उठाए। और पढ़ें

07:20 PM, 08-May-2026

Bihar News: पूजा करने गई नाबालिग से छेड़खानी, चाचा ने किया विरोध तो आरोपी ने कुल्हाड़ी से किया लहूलुहान

Bihar News: दरभंगा के घनश्यामपुर में मंदिर गई नाबालिग से कथित छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के चाचा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

06:43 PM, 08-May-2026

Bihar News: शादी से लौट रहे दो भाइयों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News:  मुजफ्फरपुर के गरहा थाना क्षेत्र में शादी से लौट रहे दो भाइयों की बाइक को तेज रफ्तार जुगाड़ वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दीपक कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई अमन गंभीर रूप से घायल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

06:33 PM, 08-May-2026

Bihar News: बोधगया बना धार्मिक समरसता का केंद्र, राज्यपाल बोले- बिहार विविध संस्कृतियों का संगम

Bihar News: बोधगया में आयोजित “धर्म संस्कृति संगम” कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन शामिल हुए। कार्यक्रम में धार्मिक समरसता, सांस्कृतिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। आरएसएस नेता इन्द्रेश कुमार समेत कई संत और बुद्धिजीवी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

06:11 PM, 08-May-2026

Bihar News: ‘शाम तक खाते में आएंगे पैसे’ कहकर महिलाओं से ठगी, अगली सुबह स्विच ऑफ मिला एजेंट का फोन; मचा हंगामा

Bihar News: किशनगंज के ठाकुरगंज में महिलाओं ने एक फाइनेंस कंपनी पर लोन दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। महिलाओं से 6-6 हजार रुपये जमा करवाए गए, लेकिन न लोन मिला और न ही पैसे लौटाए गए। घटना के बाद महिलाओं ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

05:58 PM, 08-May-2026

Bihar News: तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई, बाल-बाल बची तीन जिंदगियां; रेलवे के जेई समेत तीन गंभीर घायल

Bihar News: जमुई के कटौना बाईपास पर तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में रेलवे के जेई समेत तीन लोग गंभीर घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस चालक के नशे में होने की आशंका की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:43 PM, 08-May-2026

Bihar News: जिस घर में साथ रहते थे, वहीं बहा खून; ससुर-बहू के बीच बीच हुई चाकूबाजी, मचा हड़कंप

Bihar News: मुंगेर के संदलपुर में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ससुर और बहू के बीच हुई चाकूबाजी में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

05:26 PM, 08-May-2026

Bihar Weather: पटना में आंधी-बारिश से तबाही, कई जगह पेड़ गिरे, दबने से एक की मौत; बिहार के 14 जिलों में अलर्ट

Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसानों को भी खेतों में काम करने से बचने और मौसम सामान्य होने तक सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। और पढ़ें

05:14 PM, 08-May-2026

Bihar News: तीन दिन से लापता युवक की बेरहमी से हत्या, नहर किनारे मिला शव; परिवार में मचा कोहराम

Bihar News: पूर्णिया में तीन दिन से लापता युवक गजेंद्र मंडल का शव नहर किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

05:11 PM, 08-May-2026

Bihar Politics: तेजस्वी यादव का 'इंतजाम' हो गया! कुर्सी पर बैठने के बाद NDA सरकार के मंत्री ने क्या बता दिया?

आज बिहार सरकार के कई विभागों ने मंत्रियों ने पद भार ग्रहण किया। सभी मंत्रियों ने बेहतर काम करने का दावा किया। निशांत कुमार भी आज पहली बार सचिवालय गए। इसी बीच एक मंत्री ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी। आइये जानते हैं किसने क्या कहा?
  और पढ़ें

04:43 PM, 08-May-2026

Bihar News: चलती बस में छात्रा के साथ बदसलूकी, कंडक्टर की गंदी हरकतों से सहमी; फिर फूट-फूटकर रोई

Bihar News: पटना से परीक्षा देकर लौट रही मुजफ्फरपुर की छात्रा से चलती बस में कंडक्टर ने कथित रूप से छेड़खानी की। छात्रा ने बैड टच और बदसलूकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

04:41 PM, 08-May-2026

Bihar में गाड़ी पर लिखा यादव, ब्राह्मण....तो कटेगा चालान, परिवहन विभाग की सख्ती! जानें क्या-क्या कहा?

Bihar में गाड़ी पर लिखा यादव, ब्राह्मण....तो कटेगा चालान, परिवहन विभाग की सख्ती! जानें क्या-क्या कहा? और पढ़ें

04:39 PM, 08-May-2026

बिहारियों हो जाओ सावधान! Social Media पर गलत पोस्ट पर अब धमकी नहीं, सीधे होगी जेल...जानें पूरा मामला

बिहारियों हो जाओ सावधान! Social Media पर गलत पोस्ट पर अब धमकी नहीं, सीधे होगी जेल...जानें पूरा मामला और पढ़ें

04:38 PM, 08-May-2026

'Bengal में हो जाएगा Godhra जैसा कांड...', Pappu Yadav ने अचानक ये क्या बोला?

'Bengal में हो जाएगा Godhra जैसा कांड...', Pappu Yadav ने अचानक ये क्या बोला? और पढ़ें

04:37 PM, 08-May-2026

Patna Protest: सैकड़ों लोग उतरे, पुलिस ने भांजी लाठियां.. Patna में ये क्या हुआ?

Patna Protest: सैकड़ों लोग उतरे, पुलिस ने भांजी लाठियां.. Patna में ये क्या हुआ? और पढ़ें

04:35 PM, 08-May-2026

गानों में अश्लीलता पर लगेगी लगाम, नए-नवेले मंत्री का फरमान! क्या बोले Pramod Kumar?

गानों में अश्लीलता पर लगेगी लगाम, नए-नवेले मंत्री का फरमान! क्या बोले Pramod Kumar? और पढ़ें

04:12 PM, 08-May-2026

Bihar News: लोगों के बीच भ्रामक सूचनाएं नहीं फैले, आईपीआरडी मंत्री श्रवण कुमार बोले- इस पर खास ध्यान की जरुरत

Bihar News: आईपीआरडी मंत्री श्रवण कुमार ने पदभार संभालते ही भ्रामक खबरों पर सख्ती के संकेत दिए। उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों का तत्काल खंडन करने और सरकार की योजनाओं की सही व समयबद्ध जानकारी जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

03:57 PM, 08-May-2026

Bihar News : 'शहजादा कहना भूल जाएं पीएम मोदी'- तेजस्वी यादव ने क्यों कही यह बात? भाजपा के साथ JDU को भी घेरा

Bihar News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा, जदयू और एनडीए पर परिवारवाद को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब परिवारवाद की बात न करे, क्योंकि मंत्रिमंडल में तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को जगह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

03:42 PM, 08-May-2026

Bihar News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, घर में मची चीख पुकार; खुदकुशी की वजह नहीं आई सामने

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा स्थित सहसराव गांव में 29 वर्षीय युवक सतीश कुमार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

02:20 PM, 08-May-2026

Bihar News: गंडक नदी में स्नान के दौरान चार किशोर डूबे, तीन को बाहर निकाला, एक लापता

Bihar News: वैशाली जिले के शिमरा घाट पर गंडक नदी में स्नान के दौरान चार किशोर डूब गए, जिनमें से तीन को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया, जबकि एक 17 वर्षीय किशोर अमन कुमार लापता हो गया। घटना के बाद सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचकर लगातार तलाश अभियान चला रही है।  और पढ़ें

01:49 PM, 08-May-2026

Bihar: पटना में TRE 4 अभ्यर्थियों पर चला पुलिस का डंडा! जेपी गोलंबर पर मचा हंगामा, कई छात्र घायल

Bihar: पटना में TRE 4 के विज्ञापन जारी करने और बीपीएससी नियमावली में बदलाव की मांग को लेकर पटना कॉलेज से निकाला गया विरोध मार्च जेपी गोलंबर तक पहुंचते ही उग्र हो गया। हजारों की संख्या में जुटे अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए। और पढ़ें

01:12 PM, 08-May-2026

Bihar: फाइनेंस कंपनी में कार्यरत युवक का शव फंदे से लटका मिला, भूमि विवाद या प्रेम प्रसंग में हत्या की चर्चा

Bihar: सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत 28 वर्षीय युवक ब्रव कुमार केसरी का शव लीची के पेड़ से फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने भूमि विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है, जबकि गांव में प्रेम प्रसंग की भी चर्चा हो रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

12:51 PM, 08-May-2026

Bihar: आस्था के केंद्रों और पर्यटन स्थलों पर कैसे काम करेगी सरकार? पर्यटन मंत्री ने प्रभार संभालते ही बताया

Bihar: बिहार सरकार के नवनियुक्त पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने मुख्य सचिवालय में पदभार ग्रहण करते हुए राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने की प्रतिबद्धता जताई।  और पढ़ें

12:34 PM, 08-May-2026

Bihar News: दो भाइयों के बाद अब महताब की हत्या, उजड़ गया खान परिवार का आखिरी सहारा

Bihar News: गया जिले के वजीरगंज क्षेत्र में 50 वर्षीय महताब खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव गोविंदपुर गांव के पास बरामद हुआ। महताब खान परिवार के आखिरी सहारे थे, क्योंकि उनके दोनों भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी थी।   और पढ़ें

12:15 PM, 08-May-2026

Bihar: प्रेम प्रसंग में उजड़ा परिवार! प्रेमिका के लिए पत्नी बनी बोझ, पति ने बच्चों संग महिला को घर से निकाला

Bihar: दरभंगा में एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर पति, सास, ससुर और ननद द्वारा मारपीट कर तीन बच्चों सहित घर से निकाल देने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पैसे और गहने भी छीन लिए गए तथा आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई बंद हो गई है। और पढ़ें

11:44 AM, 08-May-2026

Bihar: पानी है या जहर! पहले पिता की जान गई, अब बेटी की मौत; बिहार में हुई इन मौतों पर कब जागेगी सरकार?

Bihar: मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित दूधपनियां गांव में फ्लोराइडयुक्त पानी का कहर लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। दो माह पहले विनोद बेसरा की मौत के बाद अब उनकी 29 वर्षीय अपंग बेटी ललिता बेसरा की भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन पर फ्लोराइड पीड़ितों की अनदेखी का आरोप लगाया है। और पढ़ें

10:56 AM, 08-May-2026

Bihar: 'मां कुछ बोल नहीं रही', छह साल की बच्ची ने नाना-नानी को बताया; तलाकशुदा आशा कर्मी ने क्यों दी जान?

Bihar: सारण जिले के चकिया गांव में आशा कार्यकर्ता प्रियंका कुमारी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तलाक के बाद वह अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ मायके में रह रही थीं। सुबह बेटी द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों को घटना का पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

10:30 AM, 08-May-2026

Bihar: पश्चिम चंपारण में तेंदुए का आतंक, तीन लोगों पर हमला कर किया घायल, इलाके में दहशत

Bihar: पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल स्थित पिपरासी क्षेत्र में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से निकले तेंदुए ने रिहायशी इलाके में घुसकर तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। और पढ़ें

10:22 AM, 08-May-2026

Bihar: अज्ञात वाहन की टक्कर से ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत, दो मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Bihar: सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय छोटकू कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। वह बिहरा थाना क्षेत्र के पूरीख गांव का निवासी था और अपने ससुराल जा रहा था। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मृतक दिल्ली में मजदूरी करता था और दो महीने पहले ही घर लौटा था। और पढ़ें

10:14 AM, 08-May-2026

Bihar News: आधी रात पुलिसिया ‘रेड’ या कानून की धज्जियां? कोर्ट के आदेश पर थानेदार समेत 10 पर एफआईआर

Bihar News: गया जिले के पंचानपुर थाना क्षेत्र में कथित पुलिस ज्यादती का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष, दारोगा और कई पुलिसकर्मियों पर एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। और पढ़ें

10:07 AM, 08-May-2026

Bihar: शादी से लौट रहे युवकों को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, सड़क जामकर आगजनी

Bihar: रोहतास जिले के डेहरी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में समहुता गांव निवासी राजा कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।  और पढ़ें

09:57 AM, 08-May-2026

Bihar: दुष्कर्म की कोशिश, करियर बर्बाद करने की धमकी और अब गोली मारने की धमकी; पुलिस गिरफ्त से आरोपी दूर

Bihar: मुजफ्फरपुर की 17 वर्षीय नेशनल रग्बी खिलाड़ी ने अपने ही कोच राहुल कुमार महतो पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी कोच पहले करियर खत्म करने की धमकी देकर दबाव बनाता था और अब केस दर्ज कराने के बाद गोली मारने की धमकी दे रहा है।   और पढ़ें

09:42 AM, 08-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar: मुंगेर के बासुदेवपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला 27 वर्षीय ध्रमेंद्र कुमार, जो वर्ष 2024 में घर से लापता हो गया था, दो साल बाद जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान बॉर्डर के पास मिला। सेना ने उसे संदिग्ध हालत में पकड़कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। जांच में उसकी पहचान मुंगेर निवासी के रूप में हुई। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें