फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 मई के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:56 PM, 03-May-2026

Bihar News: गया में अनोखा महायज्ञ शुरू, मिर्च की आहुति बना खास आकर्षण; श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा

Bihar News: गया के पाकरडीह गांव में अनोखे महायज्ञ की शुरुआत हुई, जहां मिर्च से आहुति दी जा रही है। कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। 3 से 9 मई तक चलने वाले इस आयोजन में कथा, हवन और रासलीला का आयोजन होगा। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

10:45 PM, 03-May-2026

Bihar News: आज अमित शाह से मिले सम्राट चौधरी, बिहार मंत्रिमंडल की सूची और तारीख पर हुई बात

Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी दूसरी बार दिल्ली गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सम्राट चौधरी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीएम सम्राट चौधरी ने मंत्रिमंडल का स्वरूप लगभग तय कर लिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला? और पढ़ें

10:42 PM, 03-May-2026

Bihar: वियतनाम राष्ट्रपति के बोधगया दौरे से पहले हाई अलर्ट; ट्रैफिक प्लान जारी, कई मार्ग रहेंगे बंद

Bihar News: वियतनाम राष्ट्रपति के 5 मई को बोधगया दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट है। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

विज्ञापन
10:35 PM, 03-May-2026

Patna News: नवाज आलम के हत्यारे को पुलिस ने दबोचा, आक्रोशित लोगों ने की एनकाउंटर की मांग

Patna News: नवाज आलम के हत्यारे को पुलिस ने दबोचा, आक्रोशित लोगों ने की एनकाउंटर की मांग और पढ़ें

10:20 PM, 03-May-2026

Bihar: चैन पुलिंग के बाद ट्रेन से उतरी युवती के साथ गया में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा

Bihar News: गया में ट्रेन से उतरी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की गई। आरोपियों से पूछताछ जारी है, पीड़िता को सहायता दी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

विज्ञापन
09:54 PM, 03-May-2026

Bihar: निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा पर कांग्रेस का तंज, कहा- 50 वर्ष के बेरोजगार को विरासत बचाने के लिए उतारा

Bihar : निशांत कुमार की चंपारण से शुरू हुई यात्रा ने विपक्ष में नई बहस छेड़ दी है।  कांग्रेस ने इसे नीतीश कुमार की हताशा बताते हुए उनकी राजनीतिक शुचिता पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। और पढ़ें

07:43 PM, 03-May-2026

Bihar: बच्चों के क्रिकेट खेलने पर छिड़ा विवाद, गुस्से में आकर युवक ने चाकू और कट्टे से किया हमला; एक घायल

Bihar News: रोहतास के सासाराम में बच्चों के क्रिकेट खेलने पर विवाद हिंसक हो गया। आरोपी ने चाकू और गोली से हमला कर 50 वर्षीय शमी आलम को घायल कर दिया। उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

07:25 PM, 03-May-2026

Bihar Crime: वैशाली में अवैध हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, हरियाणा कनेक्शन के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: वैशाली में गंगाब्रिज थाना पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 2 हरियाणा के हैं। एक देसी पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। मुख्य सप्लायर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

05:59 PM, 03-May-2026

Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में एनएच-27 पर ट्रक और कार की भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

05:51 PM, 03-May-2026

Bihar: कटिहार में शादी के आठ महीने बाद महिला की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या या आत्महत्या? जांच में उलझा मामला

Bihar News: कटिहार में शादी के 8 महीने बाद महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, जबकि पति ने प्रेम संबंध के कारण आत्महत्या की बात कही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

05:07 PM, 03-May-2026

Bihar: फर्जी दरोगा बनकर युवक ने महिला सिपाही को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी के बाद खुला चौंकाने वाला राज

Bihar News: दरभंगा में फर्जी दारोगा बनकर शादी करने वाले युवक का खुलासा हुआ। महिला सिपाही ने पति पर दुष्कर्म, ठगी, मारपीट और धमकी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

04:44 PM, 03-May-2026

Bihar News: छपरा में आईसीडीएस की डीपीओ कार्यालय का वीडियो वायरल, पैसों के लेन-देन को लेकर हुई तीखी बहस

Bihar News: छपरा में आईसीडीएस डीपीओ कार्यालय का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पैसों के लेन-देन को लेकर बहस सुनाई दे रही है। युवक ने 2.40 लाख रुपये को लेकर दबाव का आरोप लगाया है। मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

04:16 PM, 03-May-2026

Bihar News: ई-शिक्षाकोष के डेटा से बड़ा खुलासा; गोपालगंज में 5600 से अधिक शिक्षकों की उपस्थिति संदिग्ध

Bihar News: गोपालगंज में ई-शिक्षाकोष पोर्टल की जांच में 5639 शिक्षक संदिग्ध पाए गए। बिना सूचना अनुपस्थिति और फर्जी उपस्थिति जैसे मामले सामने आए हैं। डीईओ ने तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है, साथ ही जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

03:38 PM, 03-May-2026

Bihar: निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत, हाजीपुर में भव्य स्वागत; क्या सियासत में एंट्री की तैयारी?

Bihar News: निशांत कुमार ने ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत हाजीपुर से की, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। पश्चिम चंपारण से शुरू हुई यह यात्रा जनसंपर्क अभियान के रूप में देखी जा रही है। इसे उनकी राजनीति में सक्रिय एंट्री के संकेत के तौर पर भी माना जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

और पढ़ें

03:15 PM, 03-May-2026

Bihar News: लीची बागान में पेड़ से लटका मिला नाबालिग का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में लीची बागान में नाबालिग का शव पेड़ से लटका मिला। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। एफएसएल जांच जारी है, इधर, परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

03:04 PM, 03-May-2026

Bihar: सात साल की शादी का खौफनाक अंत; दो मासूम बच्चों की मां की चाकू से बेरहमी से हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा

Bihar: बिहार के गोपालगंज जिले के अमही बांके गांव में एक महिला नजीया खातून की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह सलाउद्दीन अंसारी की पत्नी थीं और उनकी शादी 2019 में हुई थी। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।   और पढ़ें

02:22 PM, 03-May-2026

Bihar में बदला पुलिस का तेवर, हुआ एक और एनकाउंटर...जानें क्या-क्या हुआ?

Bihar में बदला पुलिस का तेवर, हुआ एक और एनकाउंटर...जानें क्या-क्या हुआ? और पढ़ें

01:42 PM, 03-May-2026

Bihar Weather Update: Bihar में जमकर बरसेंगे बदरा! इस दिन के बाद फिर होगी गर्मी..कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Update: Bihar में जमकर बरसेंगे बदरा! इस दिन के बाद फिर होगी गर्मी..कैसा रहेगा मौसम? और पढ़ें

01:36 PM, 03-May-2026

Bihar की राजनीति में फिर होगा कुछ बड़ा...Nishant Kumar करने वाले है ये काम! Sadbhav Yatra |

Bihar की राजनीति में फिर होगा कुछ बड़ा...Nishant Kumar करने वाले है ये काम! Sadbhav Yatra | और पढ़ें

01:35 PM, 03-May-2026

Buxar: शादी में बुलाया, फिर महिला डांसर के साथ दरिंदों ने..., घटना दिल दहला देगी!

Buxar: शादी में बुलाया, फिर महिला डांसर के साथ दरिंदों ने..., घटना दिल दहला देगी! और पढ़ें

01:32 PM, 03-May-2026

अरे! तो क्या JDU के साथ ये करेंगे Samrat Chaudhary? RJD नेता ने बताई अंदर की बात!

अरे! तो क्या JDU के साथ ये करेंगे Samrat Chaudhary? RJD नेता ने बताई अंदर की बात! और पढ़ें

01:05 PM, 03-May-2026

Bihar: भतीजे की शादी से पहले चाचा की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम; दो दिनों बाद जानी थी बारात

Bihar: मुजफ्फरपुर के मुसहरी में भतीजे की शादी से ठीक पहले ताड़ के पेड़ से गिरकर पूर्व मुखिया सुरेंद्र कुमार चौधरी की मौत हो गई। सुबह पेड़ पर चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से वे गिर गए और अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें

12:59 PM, 03-May-2026

Bihar: छपरा में सुबह-सुबह कुएं से पानी की जगह निकली लाश, वकील की रहस्यमयी मौत ने उड़ाए होश, दो दिन से थे लापता

Bihar: सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में छपरा व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह एपीपी पवन कुमार का शव उनके घर के पास स्थित एक कुएं से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। वह दो दिनों से लापता थे और परिजनों ने पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।   और पढ़ें

12:50 PM, 03-May-2026

Bihar News : पटना के बेली रोड में अज्ञात युवती का मिला शव, राजधानी की सड़कों पर क्या कर रहे हैं सीसीटीवी कैमरे?

Bihar : पटना के पॉश एरिया में सड़क के किनारे एक अज्ञात युवती की लाश मिली। उसके शारीर पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल सीसीटीवी, एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है।  और पढ़ें

12:26 PM, 03-May-2026

Bihar News: निशांत कुमार ने बताया- क्या है 'सद्भाव यात्रा' का उद्देश्य?; 'निश्चय रथ' से चंपारण रवाना हुए

Nishant Kumar: जिस तरह से नीतीश कुमार निश्चय यात्रा पर निकले थे, उसी तरह से निशांत भी अपनी सद्भाव यात्रा पर निकल रहे हैं। जिस रथ से निशांत सभी जिलों का दौरा करेंगे, उसका नाम ‘निश्चय रथ’ दिया गया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। और पढ़ें

11:36 AM, 03-May-2026

Bihar: सोते हुए युवक के सिर में मारी गोली! जमीन विवाद में जान पर आफत, परिवार ने लगाए चौंकाने वाले आरोप

Bihar: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर संतोष कुमार नामक युवक को देर रात घर के बाहर सोते समय सिर में गोली मार दी गई। परिजनों ने इस हमले के पीछे पाटीदारों की पुरानी रंजिश को वजह बताया है।  और पढ़ें

11:24 AM, 03-May-2026

Bihar: मैट्रिक में कम नंबर या कुछ और? घर से लापता हुई किशोरी का कुछ घंटों बाद तालाब में मिली लाश, रहस्य गहराया

Bihar: मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र के शिवदासपुर गांव में 17 वर्षीय किशोरी अहमदी खातून का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों के अनुसार, वह रात में घर पर सोई थी लेकिन सुबह गायब मिली और बाद में उसकी लाश तालाब में पाई गई।   और पढ़ें

11:09 AM, 03-May-2026

Bihar News: चार साल की बच्ची से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, घर से दो सौ मीटर दूरी खेत में हुआ कुकर्म

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में एक नाबालिग लड़के ने चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को फिलहाल कस्टडी में लिया गया है। और पढ़ें

08:54 AM, 03-May-2026

Bihar: NH-31 पर खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर, सुबह-सुबह दर्दनाक हादसे में एक की मौत, ओवरटेक के चक्कर में गई जान

Bihar: खगड़िया जिले में पसराहा थाना क्षेत्र के देवठा के पास NH-31 पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।   और पढ़ें

08:22 AM, 03-May-2026

Bihar News: सावधान! बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानिए कहां-कैसा रहेगा आज का मौसम

Weather Forecast: मौसम विभाग ने तीन जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात के कारण पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और जान-माल के नुकसान की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने और आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

08:00 AM, 03-May-2026

Bihar News: चलती ट्रेन रोकी, युवती को घसीट ले गए दरिंदे; बेलागंज में कुकर्म से दहला गया गया-पटना रेलखंड

Bihar News: गया-पटना रेलखंड के बेलागंज थाना क्षेत्र में चलती ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोककर एक युवती को जबरन उतार लिया गया और सुनसान इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

07:37 AM, 03-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 मई के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar Police: भागलपुर के बाद अब सीवान में अपराधी को बिहार पुलिस ने मार गिराया है। पांच दिनों के अंदर यह दूसरा 'फुल एनकाउंटर' है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कहा था कि अपराधियों पर माला चढ़ाने का समय आ गया है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें