फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:38 PM, 20-Apr-2026

Bihar: बेगूसराय में डबल क्राइम से हड़कंप, टंकी से मिला युवक का शव; बछवाड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत

बेगूसराय में दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जीरोमाइल थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय जगदीप पासवान का सड़ा-गला शव हर्ल टाउनशिप की टंकी से बरामद हुआ, जिसमें पत्नी पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगा है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। और पढ़ें

10:21 PM, 20-Apr-2026

Bihar: पूर्णिया GMCH में बवाल, पहले से मृत महिला को जिंदा न कर पाने पर डॉक्टरों को पीटा, अस्पताल में तोड़फोड़

पूर्णिया के जीएमसीएच अस्पताल में एक कैंसर पीड़ित महिला की मौत के बाद उसके परिजनों ने जमकर बवाल काटा। डॉक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित किए जाने पर गुस्साए परिजनों ने एक महिला डॉक्टर समेत चार चिकित्सकों के साथ मारपीट की और अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़ की। और पढ़ें

10:08 PM, 20-Apr-2026

Bihar News  : राजधानी पटना की गलियां होंगी रोशन, 72 घंटे में दूर होगी स्ट्रीट लाइट की हर शिकायत

Bihar : पटना नगर निगम अब राजधानी की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को लेकर 'अलर्ट मोड' पर है। शहर के सभी 19 जोनों में विशेष टीमें तैनात की गई हैं, ताकि खराब लाइटों को रिकॉर्ड समय में ठीक किया जा सके। और पढ़ें

विज्ञापन
09:27 PM, 20-Apr-2026

Bihar  News : मेड इन बिहार को मिली नई रफ्तार, जानिए किस शहर में 12 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Bihar : अपनी विश्वप्रसिद्ध पेंटिंग्स के बाद अब यह शहर औद्योगिक क्षेत्र में भी अपना परचम लहराने के लिए तैयार हैं। इस जिले में अभी बारह हजार युवाओं को रोजगार मिलने जा रहा है, जो राज्य के औद्योगिक विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। और पढ़ें

09:10 PM, 20-Apr-2026

Bihar: अडियल रवैया छोड़ें बालेन शाह! जगद्गुरु बोले- अयोध्या-जनकपुर के दिलों को नहीं बांट सकती सीमा की दीवारें

प्रख्यात संत जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सीतामढ़ी में राम कथा के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की नीतियों की तीखी आलोचना की है। उन्होंने नेपाल द्वारा सीमा पर बढ़ाई गई सख्ती को भारत-विरोधी मानसिकता करार देते हुए कहा कि इससे मिथिलांचल के सीमावर्ती जिलों में सदियों पुराने 'बेटी-रोटी' के संबंध प्रभावित हो रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
08:36 PM, 20-Apr-2026

Bihar News: बिहार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी ने ससुराल आने से किया मना, तो टावर पर चढ़ गया पति और फिर...

समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में एक युवक अपनी पत्नी के मायके से न लौटने पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में भारी हड़कंप मच गया। वासुदेवपुर निवासी अजित कुमार हाल ही में जेल से छूटकर आया था और पत्नी पर शक के कारण हुए विवाद के बाद वह अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। और पढ़ें

08:22 PM, 20-Apr-2026

Bihar: पढ़ाई का तनाव बना जानलेवा, डांट पड़ने पर 9वीं की छात्रा ने कमरे में लगाया फंदा, परिवार में कोहराम

बिहार के रोहतास जिले के कोचस बाजार में एक 16 वर्षीय छात्रा ने पढ़ाई के दबाव में आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छोटी कुमारी को जब उसकी मां ने सुबह उठकर पढ़ने के लिए कहा, तो वह नाराज होकर कमरे में चली गई और फांसी लगा ली। और पढ़ें

08:13 PM, 20-Apr-2026

Bihar News: राजद नेता के बिगड़े बोल, हनुमान जी और ब्राह्मण समाज पर सतीश दास की टिप्पणी से बवाल

जहानाबाद में राजद के पूर्व विधायक सतीश दास ने एक सार्वजनिक मंच से ब्राह्मण समाज और भगवान हनुमान के खिलाफ बेहद अमर्यादित और विवादास्पद टिप्पणी की है, जिससे सामाजिक और धार्मिक तनाव पैदा हो गया है। तर्क की आड़ में दी गई इस बयानबाजी से लोगों में भारी आक्रोश है। और पढ़ें

07:52 PM, 20-Apr-2026

Bihar News: मूर्ति तोड़ने और दलितों पर हमले पर भाकपा माले का विरोध, डीएम-एसपी से कार्रवाई की मांग

सीवान जिले में शहीद चंद्रशेखर की मूर्ति तोड़े जाने और संजलपुर गांव में अंबेडकर जयंती के दौरान दलित युवाओं पर हमले के मामले में भाकपा (माले) का शिष्टमंडल डीएम और एसपी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने, मूर्ति पुनर्स्थापना, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। और पढ़ें

07:30 PM, 20-Apr-2026

Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों के लिए बदले आदेश; परीक्षाओं पर लगी पाबंदी खत्म

Bihar : बिहार सरकार ने फिर एक आदेश जारी किया है। यह आदेश पुराने आदेश को बदलने के लिए दिया गया है। यह आदेश सरकारी कर्मचारियों को बहुत ही अधिक राहत देने वाली है। और पढ़ें

06:48 PM, 20-Apr-2026

Bihar News: घर में घुसे बदमाश, बच्चे की गर्दन पर चाकू अड़ाकर लूटे 6.5 लाख, इलाके में मची सनसनी

बिहार के मोतिहारी जिले के झरौखर थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में रविवार देर रात तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं को बंधक बना लिया और दो साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर करीब 6.5 लाख रुपये की नकदी और जेवरात लूट लिए। और पढ़ें

05:56 PM, 20-Apr-2026

Bihar : महिला आरक्षण बिल रोकने पर सीएम सम्राट चौधरी गरजे, बताई लालू, राहुल, अखिलेश और ममता की मंशा

Bihar : सीएम सम्राट चौधरी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। मौका था जन आक्रोश महिला सम्मेलन का, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद महिला विरोधी हैं। उन्होंने लालू प्रसाद यादव, राहुल गाँधी, अखिलेश यादव और एमके स्टालिन की मंशा भी बता दी। और पढ़ें

05:37 PM, 20-Apr-2026

Bihar News: करंट बना काल! सहरसा में हाई वोल्टेज तार ने छीनी मासूम की जान, गांव में फूटा गुस्सा

बिहार के सहरसा जिले के तरियामा गांव में हाई वोल्टेज बिजली तार की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालवीर कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। वह सोमवार सुबह खेत जा रहा था, तभी पहले से गिरे तार में करंट लगने से मौके पर ही उसकी जान चली गई। और पढ़ें

05:30 PM, 20-Apr-2026

Bhagalpur News: भागलपुर में प्रेमिका को वीडियो कॉल पर रख युवक ने लगाई फांसी, मौके पर मचा हड़कंप

बिहार के भागलपुर के बाईपास थाना क्षेत्र के तड़िया गांव में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल पर रखते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नीतीश कुमार यादव के रूप में हुई है, जो पड़ोस की एक लड़की से प्रेम करता था। और पढ़ें

04:53 PM, 20-Apr-2026

Bihar News : राजद का भाजपा पर हमला, कहा- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम पर हो रही सिर्फ राजनीति

Bihar : भाजापा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास नहीं होने का ठीकरा राजद और कांग्रेस पर फोड़ा। इसको लेकर आज पटना के सबसे व्यस्ततम सड़क कारगिल चौक पर मंच बनाकर कार्यक्रम आयोजित किया। इस पर राजद ने भाजपा पर जमकर हमला किया। और पढ़ें

04:21 PM, 20-Apr-2026

Bihar News: फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल; पांच गिरफ्तार

बिहार के जमुई जिले के खैरमा यादव टोला में फरार आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें दो सब-इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर सादे कपड़ों में छापेमारी करने पहुंची थी, लेकिन आरोपी ढेबू यादव ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर हमला कर दिया। और पढ़ें

03:15 PM, 20-Apr-2026

Bihar Weather: गया, रोहतास समेत इन जिलों में पारा 41 डिग्री पार, लू का अलर्ट जारी; बारिश कब होगी?

मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी और सूखी हवाओं के कारण हीट वेव की स्थिति बन रही है। इस कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। और पढ़ें

03:10 PM, 20-Apr-2026

Bihar: महिला आरक्षण पर विजय सिन्हा का विपक्ष पर हमला, बोले- मौका गंवाया; परशुराम की कृपा से आगे बढ़ेगा बिहार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर विजय कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बिहार के विकास, डबल इंजन सरकार और महिला सशक्तिकरण पर बयान दिया। कार्यक्रम में उनका भव्य स्वागत किया गया और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।

और पढ़ें

02:41 PM, 20-Apr-2026

Bihar News: पूर्णिया में हैवानियत की हद पार; सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लौट रही मासूम की गला रेतकर हत्या

Bihar News: पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय बच्ची सोमिया का मकई के खेत में गला रेतकर शव मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी है और साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। परिजन गहरे सदमे में हैं।

और पढ़ें

02:02 PM, 20-Apr-2026

Bihar News : 'हमारा धर्म कबूल लो, वरना...' धमकाते रहे, फिर एक दिन लटकी मिली बेटी; बिहार में द केरल स्टोरी 2

Kerala Story in Bihar : "धर्म कबूलने से इनकार करने पर ही उसकी हत्या कर दी गई।"- अपनी बेटी की मौत पर आठ-आठ आंसू रो चुके पिता ने यह आशंका जाहिर करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपील की है कि वह दलित परिवार को न्याय दिलाएं।
  और पढ़ें

01:57 PM, 20-Apr-2026

JDU Party: पटना में जदयू की विधायक दल की बैठक, नीतीश कुमार बोले- आपलोग चिंता मत कीजिए; पढ़िए पूरी खबर

2025 के विधानसभा चुनाव में 84 सीटें लाने वाले जनता दल यूनाईटेड ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना था। 14 अप्रैल को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद इस्तीफा दे दिया। 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन हुआ तो जदयू से दो डिप्टी सीएम बनाए गए। उस वक्त जदयू के विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं हुआ था। यह काम आज हो रहा है। आइये जानते हैं बैठक में क्या क्या हुआ? और पढ़ें

01:53 PM, 20-Apr-2026

Bihar News: भागलपुर में कूड़े के ढेर में मिला मासूम का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों में आक्रोश

Bihar News: भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम मोहम्मद शमीर का शव कूड़े के ढेर में मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। और पढ़ें

01:10 PM, 20-Apr-2026

Bihar News: शादी समारोह में खूनी संघर्ष, उपहार विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी; एक महिला की मौत, पांच घायल

Bihar News: सिवान के ओलीपुर गांव में शादी समारोह के दौरान उपहार विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में उसकी बुआ की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और एफएसएल टीम को लगाया गया है। और पढ़ें

12:51 PM, 20-Apr-2026

Bihar News: पति ने बाहर जाने पर डांटा तो गर्भवती पत्नी ने लगाईृ फांसी, दो मासूमों सिर से उठा मां का साया

Bihar News: सहरसा के बनमा ईटहरी में 5 माह की गर्भवती महिला काजल कुमारी ने घरेलू विवाद के बाद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

और पढ़ें

12:10 PM, 20-Apr-2026

विधेयक पास न कराकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली, बोले रामकृपाल यादव

विधेयक पास न कराकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली, बोले रामकृपाल यादव और पढ़ें

11:59 AM, 20-Apr-2026

Giriraj Singh: विपक्ष ने महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित करके जश्न मनाया, बोले गिरिराज सिंह | Patna | Bihar

Giriraj Singh: विपक्ष ने महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित करके जश्न मनाया, बोले गिरिराज सिंह | Patna | Bihar और पढ़ें

11:29 AM, 20-Apr-2026

Bihar News: जमुई में दर्दनाक हादसा; आंजन नदी पुल के पास दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Bihar News: जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में आंजन नदी पुल के पास दो बाइकों की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। हादसे में भरोसी साह की मौत हुई, जबकि सचिन कुमार और कविता कुमारी घायल हैं। पुलिस जांच जारी है। और पढ़ें

10:14 AM, 20-Apr-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में शादी के दौरान पीट-पीटकर हत्या: ट्रॉली हटाने को लेकर हुआ था विवाद; गांव के बाहर मिला शव

Bihar News: मुजफ्फरपुर के मीनापुर में शादी के दौरान ट्रॉली हटाने को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय राहुल कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है और पुलिस जांच में जुटी है। शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला। और पढ़ें

09:57 AM, 20-Apr-2026

Bihar News: दोस्त के तिलक में बंदूक चलाना पड़ गया भारी, लोड करते ही खुद को लगी गोली; मची चीख-पुकार

Bihar News: नालंदा के अमावां गांव में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में 21 वर्षीय छोटू कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोली उसके अपने ही देसी कट्टे से चली। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और गांव में शोक का माहौल है। और पढ़ें

09:51 AM, 20-Apr-2026

Nari Shakti Vandan Act: पटना में NDA की महिला ब्रिगेड ने विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा, सड़क पर कर रहीं प्रदर्शन

Women's Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में आक्रोश है। अब पटना में एनडीए की महिला मोर्चा सड़क पर उतर विपक्षी दलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।  और पढ़ें

09:45 AM, 20-Apr-2026

Bihar Weather Update: भीषण गर्मी की चपेट में बिहार, कई जिलों में लू चलने की चेतावनी

Bihar Weather Update: भीषण गर्मी की चपेट में बिहार, कई जिलों में लू चलने की चेतावनी और पढ़ें

09:09 AM, 20-Apr-2026

बेगूसराय की अनोखी शादी: जेडीयू विधायक ने समस्तीपुर तक क्यों की बैलगाड़ी की सवारी? जानिए पूरी वजह

Bihar News: बेगूसराय की एक शादी में जेडीयू विधायक अभिषेक आनंद बैलगाड़ी से समस्तीपुर तक बारात में शामिल हुए। दूल्हा प्रिंस यादव की यह अनोखी बारात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती हुई चर्चा में है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

और पढ़ें

08:56 AM, 20-Apr-2026

Bihar: शादी की खुशियां मातम में बदली: नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर ली जान, चार बच्चों से छिना मां का साया

Bihar News: नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र में नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के समय घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। महिला चार बच्चों को छोड़ गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:29 AM, 20-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 20 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

नालंदा के सोहसराय में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से कपड़ा कारोबारी अजीत कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें