फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:19 PM, 12-Apr-2026

Miss Universe Bihar 2026 : बिहार की रूपाली भूषण के सिर सजा ताज, अब राष्ट्रीय मंच पर करेंगी प्रदेश का प्रतिनिधि

Bihar : मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के नेशनल ग्रैंड फिनाले में मिस यूनिवर्स इंडिया 25 मणिका विश्वकर्मा पटना पहुंची। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में अपार संभावनाएं हैं, यहां की विजेता राष्ट्रीय मंच पर गौरव बढ़ाएंगी। और पढ़ें

10:52 PM, 12-Apr-2026

Bihar New CM: JDU ने की निशांत को सीएम बनाने की मांग, श्रेयसी सिंह और संजय जायसवाल की भी चर्चा

Bihar New CM: JDU ने की निशांत को सीएम बनाने की मांग, श्रेयसी सिंह और संजय जायसवाल की भी चर्चा और पढ़ें

10:49 PM, 12-Apr-2026

Bihar News: नए घर में दरिंदगी, इस बार नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म; बिहार में कहां हुई वारदात?

Bihar News: बक्सर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर किसी का सिर शर्म से झुक गया। यहां एक आरोपी ने महज छह साल की बच्ची को अपना निशाना बनाया और एक सुनसाने घर में ले जाकर उसका शोषण किया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:00 PM, 12-Apr-2026

LPG Fire: बिहार में घरेलू गैस सिलेंडर की आग से तीन जिंदगी राख; खाना बनाने के दौरान धमाका, नौ झुलसे

LPG Fire: दरभंगा के सुंदरपुर में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में हुए ब्लास्ट से भीषण आग लग गई, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए और इलाज के दौरान तीन लोगों, जिनमें एक तीन महीने का मासूम भी शामिल है, की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। और पढ़ें

09:53 PM, 12-Apr-2026

Bihar: चार बच्चों के पिता से लव मैरिज, फिर देवर से की दूसरी शादी, अब 2 साल की बच्ची के साथ दर-दर भटक रही महिला

Bihar: वैशाली के हाजीपुर में एक महिला ने अपने दूसरे पति पर मारपीट, जबरन संबंध और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पहले पति से प्रेम विवाह के बाद प्रताड़ना झेलने वाली महिला अब दो साल की बच्ची के साथ दर-दर भटकने को मजबूर है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:43 PM, 12-Apr-2026

Bihar: एक हादसा, उजड़ गए कई घर; सुआ गांव में एक साथ उठीं 6 अर्थियां, मातम में डूबे लोग

Bihar: कटिहार के दादपुर चौक पर हुए भीषण बस हादसे में पूर्णिया के सुआ गाँव के कई लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे गाँव में मातम छा गया। संथाल समुदाय की परंपरा के अनुसार 6 महिलाओं को उनकी ही जमीन में दफनाया गया, जबकि कई परिवार इस हादसे से पूरी तरह उजड़ गए हैं और प्रशासन से मदद की मांग कर रहे हैं। और पढ़ें

09:32 PM, 12-Apr-2026

Bihar News: मन्नतों से मिला इकलौता बेटा, पुरानी रंजिश में बेरहमी से छीनी गई मासूम की जिंदगी

Bihar News: बिहार के सहरसा में पुरानी रंजिश के चलते एक पड़ोसी ने 8 साल के मासूम की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक पांच बहनों का इकलौता भाई था। घटना से इलाके में सनसनी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। और पढ़ें

08:32 PM, 12-Apr-2026

Bihar : वाद्य-यंत्रों को क्या भ्रष्टाचार का बाजा बजाने के लिए खरीदा है? सरकार से तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल

Bihar : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार से जो सवाल पूछे हैं, इस पर हंगामा होना तय है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए वाद्य-यंत्रों की खरीद पर खर्च किए गए करोड़ों  रुपयों और उसकी उपयोगिताओं पर सवाल उठाए हैं। और पढ़ें

08:15 PM, 12-Apr-2026

Bihar: विदेश से लौटे नासिर की सड़क हादसे में मौत, बहनोई गंभीर रूप से घायल, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

Bihar: गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र में बाइक सवार नासिर मियां की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उनके बहनोई फिरोज आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। नासिर सऊदी अरब से लौटकर मांस बेचने का काम कर रहे थे और घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। और पढ़ें

07:57 PM, 12-Apr-2026

Bihar News: प्यार से शुरू हुई कहानी, गोली पर खत्म, दरोगा बना पत्नी का कातिल, भेजा गया जेल

Bihar News: मुंगेर में सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार को अपनी पत्नी मधु कुमारी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना को पहले आत्महत्या बताया गया, लेकिन परिजनों के आरोप के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ। जांच में प्रेम प्रसंग और वैवाहिक विवाद सामने आए हैं, जबकि पुलिस ने हथियार जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:01 PM, 12-Apr-2026

Bihar News: यूनिवर्सिटी हॉस्टल में छिपा था हथियारों का जखीरा! 200 से ज्यादा कारतूस बरामद, 2 गिरफ्तार

Bihar News: मुजफ्फरपुर के बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 200 से अधिक जिंदा कारतूस और हथियार से जुड़ी सामग्री बरामद की। इस मामले में सीवान और सीतामढ़ी के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जो अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं। और पढ़ें

06:25 PM, 12-Apr-2026

Bihar News: चाकू गोदकर युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar News: दरभंगा के मनिहास गांव में पुरानी रंजिश के चलते युवक जहांगीर आलम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. आदिल को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

06:17 PM, 12-Apr-2026

Bihar News: घर लौटने का वादा रह गया अधूरा… पत्नी-बेटी को छोड़ दुनिया से चला गया सुजीत

Bihar News: गोपालगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक वह श्यामपुर बाजार से लौट रहे थे, तभी विजय सिनेमा हॉल के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। मृतक की शादी 2020 में हुई थी और उनकी एक दो साल की बेटी है। और पढ़ें

06:00 PM, 12-Apr-2026

Bihar Politics: CM नीतीश के पद छोड़ने से पहले ही JDU विधायक पर कसा शिकंजा, इस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी

Bihar Politics:  गोपालगंज के कुचायकोट से जदयू विधायक पप्पू पांडेय पर भू-माफियाओं को संरक्षण और अवैध जमीन कब्जे के आरोप में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है, जबकि इस मामले में अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल मच गई है। और पढ़ें

05:58 PM, 12-Apr-2026

Bihar News : जन सुराज को बड़ा झटका, कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, सदाकत आश्रम में भव्य मिलन समारोह

Bihar : बिहार की राजनीति में एक तरफ जहां नए मुख्यमंत्री बनने की चर्चा जोरों पर चल रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने जन सुराज पार्टी में सेंध मार दी। जन सुराज के कई दिग्गज नेताओं को कांग्रेस ने जनसुराज से तोड़ लिए।
  और पढ़ें

05:39 PM, 12-Apr-2026

Bihar: ट्रेनिंग के नाम पर खेला जा रहा था गंदा खेल! शिकायत के बाद कमांडेंट पर गिरी गाज, मुख्यालय ने लिया एक्शन

Bihar: वैशाली में तैनात होमगार्ड कमांडेंट प्रेमचंद पर महिला प्रशिक्षु गृहरक्षकों के साथ दुराचार के आरोप सही पाए जाने के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने उन्हें हटाकर पटना मुख्यालय में क्लोज कर दिया। मामले की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई, जबकि रितेश कुमार पाण्डेय को वैशाली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। और पढ़ें

05:24 PM, 12-Apr-2026

Bihar News: 13 जिंदगियों का सरेआम कत्ल; ‘न्याय रथ’ का खून से सना सच, कब तक हाईवे पर मौत बन दौड़ेंगी बसें?

Bihar News: कटिहार के एनएच-31 पर नशे में धुत बस चालक की लापरवाही से हुए भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। ‘न्याय रथ’ बस की तेज रफ्तार और अनियंत्रित ड्राइविंग के बावजूद पूरे 800 किमी सफर में प्रशासन की चूक सामने आई। यह बस सेवा पहले भी हादसों में शामिल रही है, जिससे सिस्टम की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। और पढ़ें

04:54 PM, 12-Apr-2026

Bihar News : नीतीश-सम्राट की मुलाकात के बाद विजय चौधरी ने दिया जवाब, कहा- थोड़ा सब्र कर लीजिए

Bihar : हर तरफ बस एक ही सवाल है कि आखिर बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर विजय चौधरी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन में बस कुछ ही दिन बचे हैं। थोड़ा सा सब्र कर लीजिए, सब पता चल जाएगा। और पढ़ें

04:51 PM, 12-Apr-2026

Bihar News: घर से 50 मीटर वृद्ध किसान की हत्या, पेट में लगी गोली छाती को छेद कर हुई पार

Bihar: भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र में 65 वर्षीय किसान बूट्टन मंडल की रात में बासा पर सोते समय अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह बेटे ने शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। और पढ़ें

04:46 PM, 12-Apr-2026

केंद्र में बढ़ा MP का कद: बिहार CM की नियुक्ति के लिए शिवराज बने विधायक दल बैठक के पर्यवेक्षक, क्या हैं मायने?

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने बिहार सीएम की नियुक्ति के लिए विधायक दल बैठक का पर्यवेक्षक बनाया है। उनके अनुभव और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। 

और पढ़ें

04:38 PM, 12-Apr-2026

Bihar News: फंदे से लटका मिला फौजी की पत्नी का शव, पति ड्यूटी पर, ससुराल वाले फरार

Bihar News: रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में सैनिक की पत्नी अमृता पटेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जहां उसका शव घर की रेलिंग से फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार हो गए, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। और पढ़ें

04:32 PM, 12-Apr-2026

Rajasthan News: राजस्थान में छात्र की संदिग्ध मौत, बिहार में पसरा मातम; सोलर प्लांट के एंगल से लटका मिला शव

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर के पटेल नगर में बिहार निवासी छात्र राहुल कुमार तिवाड़ी का शव सोलर प्लांट के एंगल से लटका मिला। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस जांच में जुटी है और परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। और पढ़ें

04:25 PM, 12-Apr-2026

Bihar News: भाभी को मौत के घाट उतारने वाले प्रेमी ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस हाजत में आरोपी ने खाया जहर

Bihar News: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक साहिल पटेल ने पुलिस हाजत में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे पहले लालगंज के निजी अस्पताल और फिर पीएमसीएच रेफर किया गया।   और पढ़ें

04:09 PM, 12-Apr-2026

Bihar News: प्रेम विवाद का खौफनाक अंजाम! छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, बेटे की लाश देख परिजन बेहाल

Bihar News: भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में बी-फार्मा छात्र अंकित कुमार ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग और मानसिक तनाव को कारण माना जा रहा है। घटना के समय परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे।   और पढ़ें

03:19 PM, 12-Apr-2026

Bihar Latest News: Katihar सड़क हादसे में 13 की मौत, मुआवज़े को लेकर सियासी घमासान

Bihar Latest News: Katihar सड़क हादसे में 13 की मौत, मुआवज़े को लेकर सियासी घमासान और पढ़ें

02:29 PM, 12-Apr-2026

Nagaur News: न धुआं, न एग्जॉस्ट… फिर भी चालान! नागौर में इलेक्ट्रिक कार पर कार्रवाई ने उठाए सवाल

नागौर में एक इलेक्ट्रिक कार पर प्रदूषण (PUC) चालान काटे जाने का मामला सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। जोधपुर निवासी की इस EV पर ₹1700 का चालान मशीन में PUC सर्टिफिकेट नहीं दिखने के आधार पर किया गया था। और पढ़ें

02:15 PM, 12-Apr-2026

Bihar : दिल्ली से चल रही सरकार, दो लोग ही तय करेंगे कौन बनेगा सीएम; तेजस्वी के बयान पर मचेगा घमासान

Bihar : दिल्ली से चल रही है बिहार की सरकार। तेजस्वी यादव ने आज ऐसा बयान दिया है कि हंगामा होना अब तय है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि दो लोग ही तय करेंगे कि आखिर कौन बनेगा बिहार का सीएम। और पढ़ें

02:04 PM, 12-Apr-2026

Bihar News: नेशनल रग्बी खिलाड़ी से यौन उत्पीड़न का मामला, फरार कोच की तलाश में पुलिस

मुजफ्फरपुर में एक नेशनल महिला रग्बी खिलाड़ी ने अपने कोच पर यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। खिलाड़ी का कहना है कि कोच ट्रेनिंग के दौरान छेड़छाड़ करता था, अश्लील हरकतें करता था और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता था। और पढ़ें

01:29 PM, 12-Apr-2026

Bihar News: मुजफ्फरपुर केस में बड़ा ट्विस्ट, दुष्कर्म आरोपी की रहस्यमयी मौत; पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में 12 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोपी बिजली मिस्त्री का काम करता था और पुलिस सीसीटीवी व तकनीकी जांच के आधार पर उसके घर तक पहुंची थी, लेकिन तब तक परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। और पढ़ें

12:59 PM, 12-Apr-2026

Bihar News: बुकिंग कैंसिल, होटल खाली, विदेशी मेहमानों की राह ताक रहा बोधगया; बाजारों से छीनी मुस्कान

इराक और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक अस्थिरता का सीधा असर बिहार के बोधगया के पर्यटन उद्योग पर पड़ रहा है। विदेशी पर्यटकों की संख्या लगभग खत्म हो गई है, जिससे होटल, ट्रैवल, बाजार और धार्मिक संस्थानों की आय बुरी तरह प्रभावित हुई है। और पढ़ें

12:57 PM, 12-Apr-2026

Bihar: बिहार में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत

गोपालगंज के उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा पेट्रोल पंप के पास हुआ जब दो बाइक पर सवार तीन युवक जा रहे थे। और पढ़ें

12:33 PM, 12-Apr-2026

Bihar : सरकारी कर्मचारी हो जाएं सावधान, सरकार की आलोचना करने पर होगी कड़ी कार्रवाई; नई नियमावली लागू

Bihar : अगर आप बिहार कर्मचारी हैं और आपको सोशल मीडिया से प्यार है, तो संभल जाईए। बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक सख्त कानून लागू कर दिया है। अब यह खबर आप भी पढ़िए। और पढ़ें

11:25 AM, 12-Apr-2026

Katihar Accident: 'बिखरी चूड़ियां, कुचली गुड़िया', नशे में ड्राइवर ने 13 जिंदगियों को कुचला, बिखर गए कई सपने

नेशनल हाईवे-31 पर बासगढ़ा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नशे में धुत बस ड्राइवर तेज रफ्तार से बस चला रहा था, जो कई बार अनियंत्रित हुई और अंत में पिकअप वैन से टकरा गई। और पढ़ें

10:58 AM, 12-Apr-2026

Bihar: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 239 लीटर कफ सिरप जब्त और तीन गिरफ्तार

खगड़िया जिले के गोगरी में पुलिस ने अवैध हथियार और नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया। रसलपुर मुश्किपुर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गई, जहां से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया और हथियार बनाने के उपकरण, गोलियां और मोबाइल बरामद किए गए। और पढ़ें

09:57 AM, 12-Apr-2026

बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज: BJP ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को पटना बुलाया

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद शनिवार को फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। भाजपा की नई सरकार बनने से पहले शिवराज सिंह चौहान को पार्टी ने बड़ी भूमिका दी है। आज सभी विधायकों को भी पटना बुलाया गया है।  और पढ़ें

09:25 AM, 12-Apr-2026

Bihar: तेज रफ्तार का कहर, एक झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, ट्रक की टक्कर से दंपत्ति की दर्दनाक मौत

नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में बजरंग चौक फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। और पढ़ें

09:20 AM, 12-Apr-2026

Bihar News: गया स्टेशन पर फर्जी आईबी अफसर का भंडाफोड़, RPF और रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक फर्जी इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी को गिरफ्तार किया। आरोपी प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर संदिग्ध हालत में घूमते हुए खुद को आईबी का जूनियर इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर बता रहा था। और पढ़ें

08:33 AM, 12-Apr-2026

Katihar Accident : पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने कटिहार हादसे में मृतकों के परिजनों को क्या दी मदद? जानें

कटिहार के गेड़ाबाड़ी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए पीएम राहत कोष से आर्थिक सहायता की घोषणा की। और पढ़ें

08:20 AM, 12-Apr-2026

Bihar news : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बच्ची समेत तीन की मौत

Bihar : रविवार की सुबह ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। और पढ़ें

07:39 AM, 12-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

बाढ़ अनुमंडल के मोकामा स्थित साहेबगपुर गांव में हुए डबल मर्डर मामले से जुड़ी एक महिला कैदी बुद्धों देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बेगूसराय जिले की रहने वाली थीं और अपनी बेटी के ससुराल आई हुई थीं, जहां जमीन विवाद में हुई हिंसक झड़प में दो लोगों की मौत हुई थी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें