फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:51 PM, 10-Apr-2026

Bihar News : पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, IG विकास वैभव करेंगे रिंकू हत्याकांड की फिर से जांच

Bihar : उच्च न्यायालय ने हत्या के एक मामले में परिजन को एक बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए कहा कि रिंकू कुमारी की मौत के मामले की अब नए सिरे से जांच होगी। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी तेजतर्रार आईजी विकास वैभव को मिली है। और पढ़ें

10:47 PM, 10-Apr-2026

Bihar: गया नगर निगम में बदली ताकत की तस्वीर; स्टैंडिंग कमेटी अब पार्षद चुनेंगे, 17–18 अप्रैल को होगी वोटिंग

Bihar: गया नगर निगम की सियासत में बड़ा बदलाव सामने आया है। स्टैंडिंग कमेटी के गठन की प्रक्रिया अब मेयर के मनोनयन से हटकर पार्षदों के चुनाव के जरिए होगी। इसी बीच जिला प्रशासन ने नगर निकाय चुनाव 2026 की तारीखें भी घोषित कर दी हैं, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
  और पढ़ें

10:29 PM, 10-Apr-2026

Bihar News: 29वीं वाहिनी SSB का बड़ा एक्शन; हार्डकोर नक्सली प्रदीप यादव गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग का था आरोपी

Bihar News: गया-जमुई सीमा पर SSB और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 2012 में सुरक्षा बलों पर हमले के आरोपी लंबे समय से फरार हार्डकोर नक्सली प्रदीप यादव को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की गई। और पढ़ें

विज्ञापन
09:43 PM, 10-Apr-2026

सियासत: नीतीश के संसद आने पर बोले कुशवाहा- खुशी चेहरे से झलक रही होगी; तेजस्वी को नसीहत- सैलरी की चिंता न करें

 Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने पर उपेंद्र कुशवाहा ने उनको ढेर सारी बधाई दी है। साथ ही तेजस्वी के बयान पर ऐसा कह दिया कि  अब इस बात पर भी खूब सियासत होगी। और पढ़ें

09:41 PM, 10-Apr-2026

Bihar: लोन पास कराने की कीमत 75 हजार! घूस लेते ही SBI फील्ड ऑफिसर को विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

Bihar: गयाजी में विजिलेंस टीम ने लोन पास कराने के बदले रिश्वत मांगने वाले SBI के फील्ड ऑफिसर को जाल बिछाकर 75 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। और पढ़ें

विज्ञापन
09:29 PM, 10-Apr-2026

Bihar: चंद मिनटों में राख हो गए 125 से अधिक घर, तेज हवा के साथ भड़की आग ने छीना गरीबों का आशियाना

Bihar: पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड के मुसहर टोली में लगी भीषण आग ने कुछ ही समय में 125 से अधिक घरों को जलाकर तबाह कर दिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली, जिससे भारी जान-माल का नुकसान हुआ और कई परिवार बेघर हो गए।   और पढ़ें

08:56 PM, 10-Apr-2026

Bihar: दानापुर मंडल में बड़ा रेल ब्लॉक: कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस

Bihar: दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के तहत 11 अप्रैल को नॉन-इंटरलॉकिंग काम के कारण कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट, पुनर्निर्धारित और नियंत्रित किया गया है, जिससे यात्रियों को अस्थायी असुविधा हो सकती है। और पढ़ें

08:37 PM, 10-Apr-2026

Bihar: गोपालगंज में सरकारी जमीन की सौदेबाजी! सीओ और इनामी भू-माफिया के बातचीत का ऑडियो वायरल, DM ने ठोकी FIR

Bihar: गोपालगंज जिले के सिधवलिया अंचल की सीओ प्रीति लता और फरार इनामी अपराधी रंजन यादव के बीच सरकारी जमीन को लेकर ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जिसके बाद जिलाधिकारी ने सीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया है।  और पढ़ें

08:12 PM, 10-Apr-2026

Bihar : डेढ़ साल से कर रहा था रेकी, फिर लूट को दिया अंजाम; अब भारी मात्रा में सोना के साथ कुख्यात गिरफ्तार

 Bihar : डेढ़ साल से स्वर्ण बाजारों की रेकी की जा रही थी। पुलिस ने जाल बिछाया, जिसमें सबसे बड़ा और कुख्यात अपराधी समेत तीन शातिर अपराधी पुलिस के जाल में फंस गए। उन्हें जब खंगाला गया, तो उनके पास से जो कुछ मिला उसे देखकर पटना पुलिस भी दंग रह गई।  और पढ़ें

06:23 PM, 10-Apr-2026

Bihar: स्कूल जा रही छात्रा अचानक हुई तो भीड़ ने युवक को बनाया निशाना, सामने आई प्रेम प्रसंग की कहानी

Bihar: पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र में कथित अपहरण के आरोप को लेकर बड़ा बवाल हो गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर बेरहमी से पीट दिया। हालांकि युवक ने इसे प्रेम प्रसंग बताया है और अपहरण के आरोपों से इनकार किया है। और पढ़ें

06:18 PM, 10-Apr-2026

Bihar : बापू टावर को मिला प्रतिष्ठित विश्वकर्मा अवॉर्ड, बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एव स्मृति स्तूप भी शामिल

Bihar : बापू टावर में गांधीजी की विरासत को ऑडियो-विजुअल्स, म्यूरल, मूर्तियों एवं लघु फिल्म के माध्यम से सजीव ढंग से दर्शाया गया है। बापू टावर न केवल पर्यटकों का आकर्षण है बल्कि युवाओं और छात्रों के लिए शिक्षा का केंद्र भी है।  और पढ़ें

05:55 PM, 10-Apr-2026

Bihar: नशे में की गई थी मासूम के साथ दरिंदगी, फिर आरोपी ने उतारा था मौत के घाट, गुरुकुल हॉस्टल कांड का खुलासा

Bihar: जहानाबाद के गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी कक्षा के छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने कैंटीन गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नशे की हालत में पहले मासूम के साथ दरिंदगी की और फिर साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी।   और पढ़ें

05:35 PM, 10-Apr-2026

Bihar: गरीब मजदूर के नाम पर 2 करोड़ का लोन, 14 फर्जी खातों से करोड़ों की ठगी, मैनेजर गिरफ्तार

Bihar: दरभंगा में IOB के सहायक प्रबंधक द्वारा एक व्यक्ति के नाम पर फर्जी खाते खोलकर करोड़ों रुपये के लोन घोटाले का खुलासा हुआ है। जांच में 14 खातों के जरिए धोखाधड़ी और बिचौलियों की संलिप्तता सामने आई है, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। और पढ़ें

05:28 PM, 10-Apr-2026

AIIMS Vacancy 2026: एम्स पटना में निकली सीनियर रेजिडेंट की भर्ती; कौन भर सकता है फॉर्म? इतना लगेगा आवेदन शुल्क

AIIMS Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना ने विभिन्न विभागों में 89 दिनों की अवधि के लिए तदर्थ आधार पर वरिष्ठ रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती पूरी तरह अस्थायी आधार पर की जाएगी। और पढ़ें

05:19 PM, 10-Apr-2026

Bihar News : तेजस्वी यादव ने NDA पर कसा तंज, कहा- सीएम नीतीश कुमार की मर्जी नहीं थी, थोपा गया है

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा के सदस्य बन गए। अब सवाल है कि वह कब तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहते हैं या फिर भाजपा किस नाम को सीएम पद के लिए घोषित करेगी। इस बीच तेजस्वी यादव का NDA के खिलाफ बयान आया है। और पढ़ें

04:57 PM, 10-Apr-2026

Bihar: शादी के एक साल बाद विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

Bihar: रोहतास के तुंबा गांव में शादी के एक साल बाद 20 वर्षीय अमरेसा कुमारी की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

04:42 PM, 10-Apr-2026

Bihar: शादी के महज चार महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत; ससुराल में फंदे से लटका मिला शव, हिरासत में पति

Bihar: पूर्णिया में विवाह के महज चार महीने बाद 20 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए साजिश की आशंका जताई है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।  और पढ़ें

04:14 PM, 10-Apr-2026

Bihar: तेजस्वी यादव बोले- मेरा भी वेतन नहीं दे पा रही सरकार; बिजेंद्र यादव ने तारीख समेत दिया हिसाब

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के आरोपों को वित्त विभाग के मंत्री बिजेंद्र यादव ने खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ कहा कि राज्य सरकार के किसी भी विभाग में वेतन एवं पेंशन भुगतान से संबंधित किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। और पढ़ें

04:04 PM, 10-Apr-2026

Bihar: नालंदा में इंसानियत शर्मसार; बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, लोक-लाज से टूटकर किशोरी ने की खुदकुशी

Bihar: नालंदा में एक नाबालिग किशोरी के साथ दबंग के बेटे द्वारा हथियार के बल पर दुष्कर्म किए जाने से आहत होकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजन साक्ष्य मिटाने का भी आरोप लगा रहे हैं। और पढ़ें

03:56 PM, 10-Apr-2026

BPSC TRE: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन, छात्र नेता बोले- टीआरई का विज्ञापन जारी करे बीपीएससी, वरना...

बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों ने बीपीएससी के खिलाफ महा आंदोलन का एलान कर दिया है। छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक अभ्यर्थी धरना पर बैठ चुके हैं। सभी अभ्यर्थी का कहना है कि जब तक टीआरई 4 का विज्ञापन जारी नहीं होगा, तब तक हमलोग आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे।  और पढ़ें

03:48 PM, 10-Apr-2026

Bihar: CIA को सूचना भेजकर साजिश रच रहा बिहार का युवक गिरफ्तार, SP ने किया मामले का खुलासा

Bihar: बक्सर के सिमरी में एक युवक पर CIA से संपर्क करके देश के एक बड़े नेता की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि युवक ने  CIA को सूचना भेजी और जानलेवा हमले के बदले में रुपयों की मांग की। और पढ़ें

03:20 PM, 10-Apr-2026

Bihar : पप्पू यादव ने सिस्टम के खिलाफ उठाए सवाल, नेताओं पर भी लगाए गंभीर आरोप; कहा- एक सौ गोली मरवा दे मंजूर

Bihar : पप्पू यादव ने NDA के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बिहार  सरकार और सीबीआई पर जमकर बरसे। साथ ही यह भी कहा कि चाहे मुझे एक सौ गोली मरवा दे मंजूर है... और पढ़ें

03:11 PM, 10-Apr-2026

Patna NEET Student Case: नीट छात्रा मामले में सड़क पर उतरे परिजन, CBI जांच में लापरवाही का आरोप | Jehanabad

Patna NEET Student Case: नीट छात्रा मामले में सड़क पर उतरे परिजन, CBI जांच में लापरवाही का आरोप | Jehanabad और पढ़ें

02:46 PM, 10-Apr-2026

Rajya Sabha: पीएम मोदी ने सीएम नीतीश कुमार की राज्यसभा शपथ पर क्या लिखा? हरिवंश अब मनोनयन के रास्ते सांसद

Nitish Kumar: बिहार के लिए आज बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के राज्यसभा शपथ के बाद अपने मन की बात लिखी। उनके काम को याद किया। साथ ही उन्होंने हरिवंश की राज्यसभा में वापसी पर भी उन्हें बधाई दी। और पढ़ें

02:01 PM, 10-Apr-2026

Bihar : फिर उठी थाना प्रभारी रोशनी कुमारी की गिरफ्तारी की मांग, परिजन के साथ पूर्णिया सांसद भी उतरे सड़कों पर

NEET Student Murder Case : सिस्टम से निराश नीट छात्रा के परिजनों ने आज जमकर प्रदर्शन किया। साथ में पूर्णिया के सांसद भी थे। उनलोगों ने थाना प्रभारी को गिरफ्तार करने और CBI को चार्जशीट जमा करने मांग की है। और पढ़ें

01:44 PM, 10-Apr-2026

Bihar News: गैस संकट का असर, बेटी की शादी से पहले सिलेंडर के लिए भटकती मां, सरकारी दावों पर उठे सवाल

बिहार के भागलपुर जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच एक भावुक मामला सामने आया है, जहां मारूफचक अंबई की रहने वाली सुनीता देवी अपनी बेटी की शादी के लिए गैस सिलिंडर की व्यवस्था कराने को लेकर लगातार दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं। और पढ़ें

01:17 PM, 10-Apr-2026

नीतीश कुमार ने ली शपथ, सुनिए नेताओं के बयान | Nitish Kumar takes oath as Rajya Sabha MP | Bihar Politics

नीतीश कुमार ने ली शपथ, सुनिए नेताओं के बयान | Nitish Kumar takes oath as Rajya Sabha MP | Bihar Politics और पढ़ें

01:16 PM, 10-Apr-2026

Bihar News: बिहार विधानसभा और सीवान सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बम निरोधक दस्ते के साथ पहुंची पुलिस

Bihar Police: विधानसभा और सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड पर हैं। बिहार पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें। और पढ़ें

01:13 PM, 10-Apr-2026

Nitish Kumar takes oath as Rajya Sabha MP: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ

Nitish Kumar takes oath as Rajya Sabha MP: नीतीश कुमार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ और पढ़ें

01:08 PM, 10-Apr-2026

Giriraj Singh on Mamata Banerjee: 15 साल में टीएमसी ने बंगाल को लूटा है, TMC पर बरसे गिरिराज सिंह

Giriraj Singh on Mamata Banerjee: 15 साल में टीएमसी ने बंगाल को लूटा है, TMC पर बरसे गिरिराज सिंह और पढ़ें

12:55 PM, 10-Apr-2026

Bihar: महिला होमगार्ड जवान प्रेमी संग फरार, शादी के झांसे में अपहरण का आरोप; भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला होमगार्ड जवान के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को शादी के झांसे में फंसाकर बहेड़ा थाना क्षेत्र के नंदापट्टी गांव निवासी बिमल पासवान अपने साथ भगा ले गया है। और पढ़ें

12:51 PM, 10-Apr-2026

यूएई से लौटे युवक दीपू की आपबीती: अमेरिकी बेस कैंप धमाके की गूंज से दहला अबू धाबी, मिसाइल हमलों के डर में बीते

मुजफ्फरपुर के कथैया गांव निवासी दीपू हाल ही में यूएई के अबू धाबी से लौटे हैं और उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव की भयावह स्थिति साझा की है। दीपू यूरो मैकेनिकल कंपनी में काम कर रहे थे। और पढ़ें

12:39 PM, 10-Apr-2026

Bihar CM: कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री? दिल्ली में दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा की हाईलेवल मीटिंग

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सवाल सबसे ज्यादा पूछे जा रहे हैं। दिल्ली में नए मुख्यमंत्री को लेकर मंथन जारी है। भाजपा आलाकमान की ओर से हाईलेवल मीटिंग बुलाई गई है। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री इसमें विचार विमर्श करेंगे। और पढ़ें

12:27 PM, 10-Apr-2026

Bihar News : परीक्षा से पहले मिला प्रश्नपत्र, IGIMS के सिस्टम पर उठे सवाल; छात्रों में आक्रोश

Bihar : पटना के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के बाद पटना का दूसरा सबसे बड़ा  प्रतिष्ठित संस्थान इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान ही माना जाता है, जिस पर एक गंभीर आरोप लगा है। आरोप एमबीबीएस और पीजी की फाइनल परीक्षा के परीक्षार्थियों ने लगाया है।  और पढ़ें

12:16 PM, 10-Apr-2026

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ, उच्च सदन से शुरू की नई पारी

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में फिर से नई पारी का शुभारंभ कर चुके हैं। उन्होंने उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। बिहार एनडीए के सभी वरिष्ठ नेता इस पल का गवाह बनें। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

12:05 PM, 10-Apr-2026

Bihar news: गाड़ी विवाद या प्रेम प्रसंग? पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के सहरसा जिले में 25 वर्षीय युवक आकाश कुमार उर्फ डोमी का शव आम के पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के परिजनों ने प्रेम प्रसंग और गाड़ी विवाद को घटना से जोड़कर गंभीर आरोप लगाए हैं। और पढ़ें

11:39 AM, 10-Apr-2026

Bihar: पटना में युवक का शव मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- मार कर फेंक दिया; FSL की मदद से जांच में जुटी पुलिस

Patna Police: पटना में दिनदहाड़े शख्स का शव देखकर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों का कहना है कि अपराधियों ने मारकर शव को यहां लाकर फेंक दिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।  और पढ़ें

10:11 AM, 10-Apr-2026

Bihar News: फुटपाथ पर सो रहे 7 साल के मासूम पर गिरी पेड़ की टहनी, दर्दनाक मौत से मचा कोहराम

राजगीर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में फुटपाथ पर सो रहे 7 वर्षीय अमरजीत कुमार की पेड़ की भारी टहनी गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक के गुजरने से टहनी टूटकर बच्चे पर गिर गई। और पढ़ें

09:14 AM, 10-Apr-2026

Bihar News: ड्यूटी पर जा रहे एएसआई की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, पुलिस महकमे में शोक

बिहार के अरवल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एएसआई मोनू कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह क्राइम मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। और पढ़ें

08:43 AM, 10-Apr-2026

Bihar News: इश्क में अंधी हुई चाची, भतीजे संग हुई फरार, बेटी के गहने और 50 हजार नगद भी ले गई

दरभंगा के अलीनगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला चांदनी देवी अपने देवर के बेटे प्रभाष लाल देव के साथ फरार हो गई। महिला अपनी ढाई साल की बेटी, गहने और 50 हजार रुपये नगद भी साथ ले गई है। और पढ़ें

07:44 AM, 10-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण बाइक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें