फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:41 PM, 09-Apr-2026

Araria: मामूली विवाद में पिकअप ड्राइवर की हत्या, बीच बाजार हत्यारे ने काटा युवक का गला

Araria: मामूली विवाद में पिकअप ड्राइवर की हत्या, बीच बाजार हत्यारे ने काटा युवक का गला और पढ़ें

10:36 PM, 09-Apr-2026

मुंगेर में सनसनी: कुएं से मिले रहस्यमयी अवशेष, चार लोग हिरासत में; फोरेंसिक जांच से होगा सच का पता

ग्रामीणों का कहना है कि जिन लोगों से पूछताछ की जा रही है, उनकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी तक पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। वीर सिंह के परिजन पूरी तरह टूट चुके हैं और बेसुध अवस्था में हैं।

और पढ़ें

10:27 PM, 09-Apr-2026

Muzaffarpur: यूपी के जौनपुर में CNG पाइपलाइन बिछाने के दौरान हादसा, बिहार के दो मजदूरों की मौत

Muzaffarpur: यूपी के जौनपुर में CNG पाइपलाइन बिछाने के दौरान हादसा, बिहार के दो मजदूरों की मौत और पढ़ें

विज्ञापन
10:25 PM, 09-Apr-2026

Bihar Politics: पोस्टर पर सम्राट को सीएम बनाने की मांग, पोस्टर पर मची रार, छिड़ा सियासी संग्राम!

Bihar Politics: पोस्टर पर सम्राट को सीएम बनाने की मांग, पोस्टर पर मची रार, छिड़ा सियासी संग्राम! और पढ़ें

10:23 PM, 09-Apr-2026

Bihar News: वियतनाम में हुई बिंदा प्रसाद की मौत, परिवार ने पीएम मोदी से मांगी मदद

Bihar News: वियतनाम में हुई बिंदा प्रसाद की मौत, परिवार ने पीएम मोदी से मांगी मदद और पढ़ें

विज्ञापन
09:30 PM, 09-Apr-2026

Bihar : सीएम नीतीश कुमार पहुंचे दिल्ली, भाजपा के बड़े नेताओं का भी लग रहा जमघट; अब इस बात की हो रही है चर्चा

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली पहुंचते ही भाजपा के बड़े-बड़े नेता भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। चर्चा तो यह है कि दिल्ली में होने वाली बैठक नए मुख्यमंत्री को लेकर होने वाली है। और पढ़ें

09:09 PM, 09-Apr-2026

Bihar: पहले चाकू से हत्या, फिर भीड़ का बदला, कुछ ही मिनटों में दो कत्ल; जानें फारबिसगंज में क्या हुआ था?

अररिया के फारबिसगंज में मामूली विवाद हिंसक हो गया। सत्तू विक्रेता ने पिकअप ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद आगजनी और तोड़फोड़ से तनाव फैल गया।

और पढ़ें

08:14 PM, 09-Apr-2026

जहानाबाद में बवाल: टैंकर की टक्कर से युवक की मौत, भड़की भीड़ ने पुलिस पर बोला हमला; थानाध्यक्ष की कर दी पिटाई

जहानाबाद में NH-22 पर टैंकर और स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस पर हमला किया। थानाध्यक्ष घायल हुए। बाद में प्रशासन के समझाने पर जाम हटाया गया।

और पढ़ें

08:09 PM, 09-Apr-2026

रिजल्ट के डर ने ली छात्रा की जान: मुंगेर में 12वीं परीक्षा के तनाव में छात्रा ने लगाई फांसी, परिजन बेसुध

मुंगेर के कलई गांव में 12वीं के रिजल्ट के डर से 22 वर्षीय छात्रा तान्या कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।

और पढ़ें

07:52 PM, 09-Apr-2026

Bihar News: दरभंगा से साइबर ठग गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने ने दबिश देकर पकड़ा; गांव में बैठकर करता था ठगी

दरभंगा के लगमा गांव से पंजाब पुलिस ने 15 लाख की साइबर ठगी के आरोपी पंकज झा को गिरफ्तार किया। लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर कार्रवाई हुई। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लुधियाना ले जाया गया। 

और पढ़ें

07:45 PM, 09-Apr-2026

Bihar Politics: 'हम तो दिल्ली के ही थे, बीच में बिहार चले गए थे'; नीतीश ने बताया बिहार को कब मिलेगा नया सीएम

Bihar News: दो दशक तक बिहार की कमान संभालने वाले सीएम नीतीश कुमार आज दिल्ली पहुंच गए हैं। वह 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। दिल्ली पहुंचने पर क्या कुछ कहा, आइए जानते हैं।  और पढ़ें

07:43 PM, 09-Apr-2026

Bihar News: सिविल सर्जन पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच के लिए उठी मांग; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

रोहतास के सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।  और पढ़ें

07:32 PM, 09-Apr-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में 85 करोड़ की लागत से लगेगी डेयरी यूनिट, 200 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

मुजफ्फरपुर में ₹85.03 करोड़ की लागत से ओसम डेयरी की नई यूनिट स्थापित होगी। PCC से मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना से 227 लोगों को रोजगार मिलेगा और किसानों व स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा लाभ होगा।

और पढ़ें

07:21 PM, 09-Apr-2026

लखीसराय में सनसनी: अस्पताल के कमरे में मिला डॉक्टर का शव, आत्महत्या की जताई गई आशंका; पुलिस पहुंची

लखीसराय के विद्यापीठ चौक स्थित कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा एंड इमरजेंसी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अभिनव गौरव का शव उनके ही अस्पताल के कमरे से मिला। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और एफएसएल टीम मामले की जांच में जुटी है। और पढ़ें

07:08 PM, 09-Apr-2026

Bihar News: जमीनी विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, महिला ने पकड़ा कॉलर; एफआईआर दर्ज

मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद सुलझाने गई पुलिस के साथ एक महिला और एक युवक ने बदसलूकी और मारपीट करने का प्रयास किया। इस पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।  और पढ़ें

06:31 PM, 09-Apr-2026

Bihar: सारंडा में नक्सलियों के दांत खट्टे कर लौट रहे CRPF जवान की मौत, बेटे ने दी शहीद पिता को मुखाग्नि

सीआरपीएफ में तैनात बिहार के औरंगाबाद जिले के एक और वीर सपूत राकेश कुमार नक्सल विरोधी अभियान में देश की रक्षा करते हुए झारखंड के सारंडा जंगल में शहीद हो गए। पार्थिव शरीर के पैतृक गांव आते ही अंतिम विदाई के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। और पढ़ें

06:22 PM, 09-Apr-2026

Bihar: पूर्णिया में मामूली घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप, चचेरे भाई ने लोहे के सरिए से कर दिया वार; केस दर्ज

पूर्णिया के के. नगर में घरेलू विवाद की गलतफहमी में चचेरे भाई ने विमल महलदार की लोहे के सरिए से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में 8 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें

06:19 PM, 09-Apr-2026

Tejashwi Yadav on Bihar Government: बिहार का पूरा सिस्टम चौपट हो चुका है, बोले तेजस्वी यादव | Bihar | Patna

Tejashwi Yadav on Bihar Government: बिहार का पूरा सिस्टम चौपट हो चुका है, बोले तेजस्वी यादव | Bihar | Patna और पढ़ें

06:11 PM, 09-Apr-2026

Bihar: पोस्टर पर मची रार, किसी ने लगाया तो किसी ने फाड़ दिया पोस्टर; सम्राट के नाम पर क्यों है हंगामा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले पटना में पोस्टर विवाद भड़क गया। सम्राट चौधरी को अगला सीएम बनाने की मांग वाले पोस्टर लगाए गए, जिन्हें कुछ लोगों ने फाड़ दिया, जिससे हंगामा हुआ।

और पढ़ें

05:34 PM, 09-Apr-2026

Bihar: 'नीतीश जी पद से इस्तीफा दे देंगे, दो-तीन दिन इंतजार कीजिए, सीएम की कुर्सी छोड़ने को लेकर जदयू नेता बोले

Bihar Politics: जदयू नेता विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश मॉडल के तहत बिहार ने जो ऊंचाइयां हासिल की हैं, जिनका अनुसरण अन्य राज्यों के लोग भी करते हैं, उसी दिशा में हम आगे बढ़ेंगे। हमें नीतीश कुमार की विरासत को आगे ले जाना है। और पढ़ें

05:16 PM, 09-Apr-2026

Bihar Crime: गर्लफ्रेंड विवाद में सुपारी देकर नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी पर फायरिंग, बेगूसराय पुलिस का बड़ा खुलासा

बेगूसराय में नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार पर फायरिंग मामले में पुलिस ने खुलासा किया कि गर्लफ्रेंड विवाद में 4-5 लाख की सुपारी देकर हमला कराया गया। एक आरोपी गिरफ्तार है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता समेत अन्य आरोपी फरार हैं।

और पढ़ें

05:07 PM, 09-Apr-2026

Bihar: बेतिया राज संपत्तियों के लिए नई नियमावली 2026 तैयार, अवैध कब्जों पर सख्ती; डिप्टी सीएम सिन्हा का एलान

बिहार सरकार ने बेतिया राज संपत्तियों के प्रबंधन के लिए नई नियमावली बनाई है। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि 1986 से पहले कब्जाधारियों को राहत मिलेगी, जबकि अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई कर संपत्तियों का जनहित में उपयोग किया जाएगा।

और पढ़ें

04:59 PM, 09-Apr-2026

Tejaswi Yadav : NDA के नेताओं पर भड़के नेता प्रतिपक्ष, कहा- दारू और बालू में सभी हैं मस्त

तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर हमला करते हुए बिहार में बिगड़ी कानून-व्यवस्था, खराब स्वास्थ्य सेवाओं, बेरोजगारी और गरीबी का मुद्दा उठाया। फारबिसगंज हत्याकांड का जिक्र कर उन्होंने सरकार को पूरी तरह विफल बताया।

और पढ़ें

04:33 PM, 09-Apr-2026

Bihar: नालंदा में जमीन के लिए जंग, जेडीयू नेता पर पार्षद पति का हाथ तोड़ने का आरोप; मौके पर पहुंची पुलिस

Bihar: नालंदा के परवलपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। लाठी-डंडों से हुए हमले में वार्ड पार्षद पति समेत कई लोग घायल हुए। जेडीयू नेता पर आरोप लगा है, पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें

04:04 PM, 09-Apr-2026

Araria Tension : गला काटने वाले की भी हत्या, दो समूहों के बीच तनाव; अररिया में किस बात पर शुरू हुआ कत्लेआम?

फारबिसगंज के कृषि बाजार में मामूली विवाद में ठेला संचालक ने पिकअप ड्राइवर की हत्या कर दी। गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में जमकर प्रदर्शन हुआ है। पढ़ें खबर

और पढ़ें

03:51 PM, 09-Apr-2026

Bihar Accident: गैस लेने जा रही मां-बेटे को डंपर ने कुचला, मां की मौत बेटा गंभीर घायल; परिजनों में कोहराम

औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। महिला की मौके पर मौत हुई, बेटा घायल है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। 

और पढ़ें

03:33 PM, 09-Apr-2026

Bihar: जहानाबाद हॉस्टल कांड में बाथरूम से मिले संदिग्ध खून के निशान, पाइप जब्त; फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

जहानाबाद के गुरुकुल हॉस्टल में 5 वर्षीय बच्चे की हत्या मामले में पुलिस ने जांच तेज की। बाथरूम से संदिग्ध खून के निशान मिले, पाइप जब्त कर फॉरेंसिक जांच जारी है। 

और पढ़ें

03:23 PM, 09-Apr-2026

Bihar: एलपीजी संकट से बेतिया में होटल बंद, प्रशासन पर फूटा मालिकों का गुस्सा; कारोबार पर संकट बरकरार

बेतिया में LPG गैस की किल्लत से होटल उद्योग गंभीर संकट में है। जॉली ग्रैंड होटल सहित कई प्रतिष्ठान बंद होने की कगार पर हैं। होटल मालिकों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया, जबकि ग्राहक और आयोजन भी प्रभावित हो रहे हैं।

और पढ़ें

02:37 PM, 09-Apr-2026

Bihar: पूर्णिया में वार्ड सदस्य की तालिबानी क्रूरता, गर्भवती महिला और प्रेमी को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पीटा

Bihar: पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र में एक वार्ड सदस्य ने कथित प्रेम संबंध के चलते गर्भवती महिला और उसके प्रेमी को खूंटे से बांधकर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को मुक्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। और पढ़ें

02:20 PM, 09-Apr-2026

BPSC TRE: तेजस्वी यादव बोले- शिक्षक भर्ती परीक्षा कब लेगी सरकार? लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने युवाओं का मुद्दा उठाकर उनकी सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। और पढ़ें

01:54 PM, 09-Apr-2026

Sanjay Jha on RJD and Congress: RJD और कांग्रेस पर ये क्या बोल गए संजय झा! | Assam Election 2025

Sanjay Jha on RJD and Congress: RJD और कांग्रेस पर ये क्या बोल गए संजय झा! | Assam Election 2025 और पढ़ें

01:49 PM, 09-Apr-2026

Bihar: कटी सब्जियां कर रही सिलिंडर का इंतजार, प्रशासन के दावों की खुली पोल, गैस संकट से जूझती दीदी की रसोई

Bihar: पुलिस केंद्र में संचालित जीविका दीदी की रसोई में गैस खत्म होने से तैयारियों के बावजूद खाना नहीं बन पा रहा है, जिससे कर्मचारियों और लाभार्थियों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने जिला प्रशासन से तत्काल गैस आपूर्ति की मांग की है, जबकि प्रशासन के गैस उपलब्धता के दावे इस स्थिति से कटघरे में नजर आ रहे हैं। और पढ़ें

01:00 PM, 09-Apr-2026

Bihar News: नशे की लत ने छीनी एक जान; पैसे नहीं मिलने पर दामाद ने ससुर की कर दी हत्या

Bihar News: जमुई के झाझा थाना क्षेत्र में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर दामाद ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। और पढ़ें

12:04 PM, 09-Apr-2026

Bihar News : भाजपा कार्यालय के बाहर लगा सम्राट चौधरी का पोस्टर, मुख्यमंत्री बनाने की उठी मांग

Bihar : भाजपा कार्यालय के पास एक पोस्टर लगाया गया है, जिसके बाद कई लोगों की परेशानी बढ़ती दिखने लगी है। पोस्टर में सम्राट को बिहार का सीएम बनाने की मांग की जा रही है। और पढ़ें

11:56 AM, 09-Apr-2026

Bihar Vidhan Parishad: बिहार में इस सीट पर कब होगा उपचुनाव? निर्वाचन आयोग जारी किया मतदान और मतगणना का शेड्यूल

Bihar Election: 16 नवंबर 2025 को खाली हुई बिहार विधान परिषद् की एक सीट पर उपुचनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आज से इस क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। यह सीट जनता दल यूनाईटेड के खाते में थी। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

11:39 AM, 09-Apr-2026

Bihar News: निलंबित दरोगा गिरफ्तारी के डर से हुआ अंडरग्राउंड, रिश्वत लेते कैमरे में हुआ था कैद

Bihar News: मुजफ्फरपुर में रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित सब इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। प्राथमिकी दर्ज होते ही वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया है, जबकि पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। और पढ़ें

10:35 AM, 09-Apr-2026

बिहार में बर्बरता की हद पार: बीच बाजार हत्यारे ने युवक का सिर धड़ से कर दिया अलग, खून से सन गई सड़क; सनसनी

Bihar News: अररिया के फारबिसगंज में अज्ञात युवक की निर्मम हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है। गला रेतकर सिर धड़ से अलग करने जैसी बर्बर वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी है, जबकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। और पढ़ें

10:13 AM, 09-Apr-2026

Bihar News: 'हम तो मुस्लिम पक्ष से हैं', केस लिखवाने के लिए थाना प्रभारी के दबाव का ऑडियो वायरल

Bihar News: सिवान में मामूली विवाद से शुरू हुआ बवाल अब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। थाना प्रभारी और मुखिया के बीच वायरल ऑडियो में कथित पक्षपात और केस दर्ज कराने के लिए दबाव की बात सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। और पढ़ें

09:57 AM, 09-Apr-2026

Bihar: नितिन नवीन बोले- सीएम चयन पर NDA में कोई मतभेद नहीं, नीतीश कुमार के नेतृत्व में लिए जा रहे सारे फैसले

Nitin Nabin News: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया जारी है। एनडीए के सभी दलों के बीच बातचीत चल रही है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सारी चीजें हो रही हैं।  और पढ़ें

09:42 AM, 09-Apr-2026

Bihar: 10 रुपये के किराये को लेकर खूनी खेल, बदमाशों ने चालक-कंडक्टर को बेरहमी से पीटा, CCTV फुटेज ने खोली पोल

Bihar: नालंदा में महज 10 रुपये के किराये के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां बदमाशों ने बस को रोककर कंडक्टर को घसीटकर बेरहमी से पीटा और चालक को भी घायल कर दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने नकदी और आभूषण भी लूट लिए, जबकि पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। और पढ़ें

09:32 AM, 09-Apr-2026

Bihar News: सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: भागलपुर में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रही 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कमरे से मिले टूटे मोबाइल, गायब सिम और बिखरे सामान के आधार पर पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। और पढ़ें

07:47 AM, 09-Apr-2026

Bihar News: बाइक पर आए बदमाश, लड़की का किया अपहरण… फिर पुलिस ने कुछ ही घंटों में पलट दी पूरी कहानी

Bihar News: दरभंगा के घनश्यामपुर में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 5 घंटे में पीड़िता को बेनीपुर बाजार से सकुशल बरामद कर लिया। घटना के बाद आरोपियों के परिजनों पर मारपीट और धमकी देने का भी आरोप लगा है, जबकि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। और पढ़ें

07:13 AM, 09-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

Today Weather Forecast: मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर न जाने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। साथ ही पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें