फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:16 PM, 08-Apr-2026

Bihar : तेज प्रताप ने शराबबंदी को बताया फेल, यह भी कहा- महिलाएं पीती हैं सिगरेट और मुंह देखते हैं पुरुष

Bihar : बिहार के शराबबंदी पर तेज प्रताप यादव जमकर बोले। उन्होंने कहा कि पॉश एरिया में महिलाएं सिगरेट पीती रहती हैं और पुरुष उनका मुंह देखते रह जाते हैं। हर गली मोहल्ले और चौक चौराहों पर आसानी से शराब मिल रही है।  और पढ़ें

09:31 PM, 08-Apr-2026

Bihar News: होमियोपैथी क्लीनिक में दवाई की आड़ में स्प्रिट तस्करी, चिकित्सक गिरफ्तार; आगे की जांच जारी

मुजफ्फरपुर के बीबीगंज में होमियोपैथी क्लीनिक से उत्पाद विभाग ने दवाई की आड़ में अवैध स्प्रिट तस्करी का भंडाफोड़ किया। मुख्य आरोपी डॉ. अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

09:15 PM, 08-Apr-2026

Bihar: प्रोफेसर और छात्रा का डोसा खाते वीडियो वायरल, कुलपति ने दिए जांच के आदेश; छात्र संगठनों का हंगामा

पूर्णिया विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर और पीएचडी छात्रा का रेस्टोरेंट में डोसा खाते वीडियो वायरल होने पर बवाल मच गया है। कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह ने अनुशासनिक समिति को जांच के आदेश दिए हैं। छात्र संगठनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। और पढ़ें

विज्ञापन
07:59 PM, 08-Apr-2026

Bihar: भूमाफिया नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी गंग दयाल यादव गिरफ्तार; राजद से कनेक्शन क्या?

गोपालगंज में जमीन कब्जा मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गंग दयाल यादव समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बड़े नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद है। आरोपी के कथित राजनीतिक संबंधों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

और पढ़ें

07:14 PM, 08-Apr-2026

Bihar: मुंगेर की ढोल पहाड़ी बनेगी इको टूरिज्म हब, 12.49 करोड़ मंजूर; उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी मंजूरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर के असरगंज स्थित ढोल पहाड़ी को इको टूरिज्म हब बनाने के लिए 12.49 करोड़ रुपये मंजूर किए। परियोजना से पर्यटन बढ़ेगा, आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी और स्थानीय रोजगार व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

और पढ़ें

विज्ञापन
07:06 PM, 08-Apr-2026

Bihar: गया जी में दिनदहाड़े बैंक CSP में लूट, पिस्टल के दम पर 2 लाख से अधिक कैश लेकर फरार; CCTV में कैद वारदात

Crime: गया जी के इमामगंज में दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक के CSP से तीन बदमाशों ने पिस्टल के दम पर ₹2 लाख से अधिक लूट लिए। पूरी घटना CCTV में कैद हुई, पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। और पढ़ें

07:01 PM, 08-Apr-2026

Bihar Accident: सिलिंडर लेने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; परिजन बेसुध

दरभंगा-समस्तीपुर हाईवे पर सिलेंडर लेने जा रहे 25 वर्षीय कुंवरजीत सहनी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। गैस की किल्लत से परेशान थे। घटना के बाद परिजनों में मातम और ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर सड़क जाम किया।

और पढ़ें

06:47 PM, 08-Apr-2026

Bihar: सीवान में महिला कर्मी की संदिग्ध मौत, भाई ने हत्या का लगाया आरोप; तीन लोगों पर मामला हुआ दर्ज

Bihar: सीवान में सहायक तकनीकी प्रबंधक सृष्टि कुमारी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी है और मामले की पड़ताल जारी है।

और पढ़ें

06:13 PM, 08-Apr-2026

Bihar news: विद्यालय से गायब शिक्षिका का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस; परिजनों में कोहराम

कैमूर जिले में पदस्थापित एक शिक्षिका की बुधवार को रोहतास जिले के कुम्हऊं रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से शव बरामद हुआ। घटनास्थल से कुछ दूर पर हीं महिला का मायका है और वे विद्यालय से बिना किसी को सूचना दिये गायब थीं। और पढ़ें

06:02 PM, 08-Apr-2026

Bihar Cabinet: राज्यसभा जाकर भी कैबिनेट बैठक करेंगे सीएम नीतीश कुमार; 20 फरवरी के बाद फैसले रुक गए क्यों?

Bihar News: आज सियासी गलियारे से लेकर सोशल मीडिया तक मुख्यमंत्री नीतीश की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक की चर्चा थी। लेकिन, यह बैठक आज नहीं हुई। अब चर्चा है कि सीएम नीतीश दिल्ली से लौटकर अपनी आखिरी कैबिनेट की बैठक बुलाएंगे।  और पढ़ें

05:58 PM, 08-Apr-2026

Bihar: मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने लॉन्च की पर्यटन वेबसाइट, होटल बुकिंग हुई आसान; जानें क्या है खासियत

पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई वेबसाइट शुरू की। इसके जरिए 38 होटलों की ऑनलाइन बुकिंग और पूरी जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे देशी-विदेशी पर्यटकों को ठहरने में सुविधा मिलेगी।

और पढ़ें

05:44 PM, 08-Apr-2026

Bihar Accident: स्कूल जा रहे बच्चों पर कहर बनकर टूटी कार, तीन बच्चों को बुरी तरह से रौंदा; तीनों की हालत गंभीर

भागलपुर के महेशी चौक पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने स्कूल जा रहे तीन बच्चों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक फरार है, पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

05:33 PM, 08-Apr-2026

BSEB Class 10th: बीएसईबी 10वीं की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, इतने दिन का मिला समय

BSEB Class 10th Compartment Exam: बीएसईबी ने 10वीं की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है, छात्र अब निर्धारित तारीख तक आवेदन कर सकते हैं। और पढ़ें

05:14 PM, 08-Apr-2026

Bihar Politics : तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव से क्यों कहा- 'यह तो नहीं कहते'; सम्राट-निशांत के लिए दिया मैसेज

तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार की बुराई करना गलत है और युवाओं का दिल बड़ा है। उन्होंने निशांत कुमार को अनुभवहीन बताया और नीतीश कुमार पर नरम रुख रखा। 

और पढ़ें

05:08 PM, 08-Apr-2026

Bihar Dowry Crime: फोन पर मदद की गुहार और फिर पेट्रोल से जला दी गई खुशबू, जिंदगी की जंग हार गई विवाहिता

बगहा के रामनगर में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता खुशबू को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। 90 प्रतिशत झुलसी महिला की बेतिया में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई में जुटी है।

और पढ़ें

04:50 PM, 08-Apr-2026

बिहार में खाकी बेबस?: उग्र भीड़ ने पुलिस को घेरकर हिरासत से आरोपी छुड़ाया, कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल; जानें

मझौलिया में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आरोपी को भीड़ ने घेरकर छुड़ा लिया। घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस ने 20 लोगों पर केस दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।

और पढ़ें

04:24 PM, 08-Apr-2026

LPG Crisis: LPG गैस की कीमत ने रुलाया, क्यों आ रहे हैं वापस...प्रवासी मजदूरों ने सुनाया दर्द | Danapur | Patna

LPG Crisis: LPG गैस की कीमत ने रुलाया, क्यों आ रहे हैं वापस...प्रवासी मजदूरों ने सुनाया दर्द | Danapur | Patna और पढ़ें

04:18 PM, 08-Apr-2026

Bihar: पटना समेत 22 जिलों में बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, कई जगह ओलावृष्टि के भी आसार; जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather Forecast: खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों ने खुले स्थानों पर रहने से बचने, खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी इस दौरान खेतों में न जाने और मौसम सामान्य होने का इंतजार करने की सलाह दी गई है। और पढ़ें

03:55 PM, 08-Apr-2026

Bihar: गया जी में रिश्तों का कत्ल, जमीन विवाद में बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला; बंटवारे को लेकर हुआ तनाव

गया जी के अतरी थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे के विवाद में बेटे ने पिता लखन मांझी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

03:47 PM, 08-Apr-2026

Bihar News: तीन लाइन में खत्म हो गई एक जिंदगी, दरोगा का दर्दनाक अंत; आत्महत्या से पहले क्या लिखा?

वैशाली के जढ़ुआ टीओपी प्रभारी कौशल किशोर कुमार ने कमरे में बंद होकर सर्विस पिस्टल से आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई।

और पढ़ें

03:28 PM, 08-Apr-2026

Bihar: नया सवेरा 2.0 अभियान के तहत मानव तस्करी पर पुलिस का बड़ा वार, आठ किशोरियां की गईं रेस्क्यू; 4 गिरफ्तार

बेतिया में नया सवेरा 2.0 अभियान के तहत पुलिस ने छापेमारी कर 8 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया। आर्केस्ट्रा के नाम पर अवैध काम कराया जा रहा था। 4 संचालक गिरफ्तार है। 

और पढ़ें

03:13 PM, 08-Apr-2026

Bihar News: वियतनाम में पटना के व्यापारी की मौत, वीजा अड़चन के कारण तीन दिन से अटका शव; केंद्र सरकार से गुहार

पटना के व्यापारी बिंदा सिंह की वियतनाम में इलाज के दौरान मौत हो गई। वीजा संबंधी अड़चनों के कारण तीन दिन से शव भारत नहीं लाया जा सका। परिवार ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें

03:06 PM, 08-Apr-2026

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने नहीं की आखिरी कैबिनेट की बैठक, अब कौन-सी तारीख की चर्चा? | Bihar Politics

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने नहीं की आखिरी कैबिनेट की बैठक, अब कौन-सी तारीख की चर्चा? | Bihar Politics और पढ़ें

02:44 PM, 08-Apr-2026

पटना के बिजनेसमैन की वियतनाम में हार्टअटैक से मौत, परिजनों ने लगाई सरकार से गुहार | Patna | Bihar News

पटना के बिजनेसमैन की वियतनाम में हार्टअटैक से मौत, परिजनों ने लगाई सरकार से गुहार | Patna | Bihar News और पढ़ें

02:39 PM, 08-Apr-2026

Bihar News: पनीर-मंचूरियन खाने से युवक की मौत, दो की हालत गंभीर, कैमूर में रेस्टोरेंट किया गया सील

Bihar News: भभुआ के एकता चौक स्थित जायका रेस्टोरेंट से पनीर और मंचूरियन खाने के बाद तीन दोस्तों की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर थी। परिजनों ने डॉक्टरों पर समय पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाया। और पढ़ें

02:11 PM, 08-Apr-2026

गयाजी में वार्ड पार्षद की दबंगई, देर रात पुलिस पर किया हमला..मुंह पर उड़ाया सिगरेट का धुआं | Gayaji | Bihar

गयाजी में वार्ड पार्षद की दबंगई, देर रात पुलिस पर किया हमला..मुंह पर उड़ाया सिगरेट का धुआं | Gayaji | Bihar और पढ़ें

01:17 PM, 08-Apr-2026

Bihar: गया में शराब के नशे में पार्षद ने पुलिस पर किया हमला, एएसआई गंभीर रूप से घायल

Bihar: गया में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां देर रात दुकान बंद कराने पहुंची पुलिस टीम पर वार्ड पार्षद और उसके साथियों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। और पढ़ें

12:52 PM, 08-Apr-2026

Bihar: लव मैरिज का दर्दनाक अंत, पत्नी की जिद ने ली पति की जान, युवक ने सुसाइड का वीडियो बनाकर भेजा

Bihar: वैशाली जिले के महाकांत सिंह ने 11 साल पहले हाजीपुर की रिशु से लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही पत्नी लगातार युवक पर पैतृक जमीन बेचकर हाजीपुर में घर बनाने का दबाव डाल रही थी। इस बात से परेशान युवक ने पहले जहर खाया और फिर इसका वीडियो बनाकर पत्नी को भेज दिया। और पढ़ें

12:17 PM, 08-Apr-2026

Bihar: 4954 एएनएम को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम नीतीश बोले- ईमानदारी के साथ काम करें; मंगल पांडेय ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे। इसके लिए नौ अप्रैल को दिल्ली रवाना होंगे। इससे पहले वह सारी कामों को निपटा लेना चाहते हैं। आज उन्होंने पटना में नियुक्त पत्र बांटा।   और पढ़ें

12:06 PM, 08-Apr-2026

Bihar: साधु के वेश में ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार, पीड़ित की सोने की अंगूठी बरामद

Bihar: सीतामढ़ी में साधु का वेश धारण कर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 सदस्य पुलिस ने होटल में दबोचकर गिरफ्तार किए। गिरोह पंजाब का रहने वाला बताया गया है और इनके पास से पीड़ित का सोने का जेवर बरामद हुआ। पुलिस गिरोह के अन्य सहयोगियों और स्थानीय संपर्कों की तलाश कर रही है। और पढ़ें

11:24 AM, 08-Apr-2026

Bihar: छपरा में घूसखोरी का खुलासा, डोरीगंज थाने का दरोगा नौ हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Bihar: छपरा जिले में डोरीगंज थाना के दरोगा मोहित कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। वह निचले स्तर से ऊपर तक मदद के लिए 09 हजार रुपये ले रहा था। इस गिरफ्तारी ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। और पढ़ें

10:57 AM, 08-Apr-2026

Dinesh Lal Yadav Nirahua: ममता बनर्जी और कांग्रेस पर दिनेश लाल यादव निरहुआ का बड़ा बयान | Bengal Election

Dinesh Lal Yadav Nirahua: ममता बनर्जी और कांग्रेस पर दिनेश लाल यादव निरहुआ का बड़ा बयान | Bengal Election और पढ़ें

10:45 AM, 08-Apr-2026

Bihar News : इंटर में नामांकन के लिए आज से ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए कैसे और क्या-क्या हैं प्रावधान?

BSEB Patna : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का इंटरमीडिए परीक्षा परिणाम इस बार महज 25 दिनों के अंदर जारी कर दिया गया। इस बार भी बिहार की बेटियां अव्वल रहीं। अब नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जानिए इसके लिए क्या-क्या प्रावधान किए गए हैं।  और पढ़ें

10:29 AM, 08-Apr-2026

Bihar: लालू की बेटी रोहिणी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- विधानसभा चुनाव में संभावित हार से बौखला गए इनके नेता

Political News: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बीच जारी जंग पर रोहिणी आचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सरमा पर जमकर हमला बोला। साथ ही भाजपा को खूब खरी-खोटी सुनाई। आइये जानते हैं रोहिणी आचार्य ने क्या कहा? और पढ़ें

10:05 AM, 08-Apr-2026

Giriraj Singh on Mamata Banerjee: ममता बनर्जी लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रही हैं, बोले गिरिराज सिंह

Giriraj Singh on Mamata Banerjee: ममता बनर्जी लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रही हैं, बोले गिरिराज सिंह और पढ़ें

09:53 AM, 08-Apr-2026

Bihar News: नीतीश सरकार ने शहरी निकायों से वसूला 908 करोड़ का राजस्व, जानिए होल्डिंग से कितना टैक्स आया?

Holding Tax: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने दावा किया कि आगामी समय में राज्य के नगर निकाय राजस्व संग्रहण के नए मानक स्थापित करेंगे और बिहार को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहरी ढांचे की दिशा में अग्रसर करेंगे। राज्य के शहरी निकायों में राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है। और पढ़ें

07:25 AM, 08-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

Acid Attack: पटना के मनेर इलाके में पैसे के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक युवक ने एसिड फेंक दिया। इस हमले में पति-पत्नी घायल हुए और उन्हें मनेर पीएचसी में भर्ती कराया गया। आरोपी घटना के बाद फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें