फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:14 PM, 01-Apr-2026

Bihar: किशनगंज SDPO पद से हटाए गए गौतम कुमार, विजिलेंस छापेमारी में मिली थी करोड़ों की आय से अधिक संपत्ति

Bihar: किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार को आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस छापेमारी के बाद पद से हटा दिया गया। जांच में करोड़ों की जमीन-जायदाद, सोना-चांदी और कई शहरों में निवेश का खुलासा हुआ है।   और पढ़ें

09:25 PM, 01-Apr-2026

Bihar News: महिला की मौत पर परिजनों ने सदर अस्पताल में काटा बवाल, डर से डॉक्टर्स OPD छोड़ भागे

Bihar News: औरंगाबाद में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इसके बाद करीब तीन घंटे तक ओपीडी सेवाएं ठप रहीं और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।  और पढ़ें

09:11 PM, 01-Apr-2026

Bihar: रोहतास में दिनदहाड़े हत्या कांड पर सख्त एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्क

Bihar: रोहतास के मुरादाबाद गांव में जमीन विवाद से जुड़े हत्या कांड में पुलिस ने फरार तीन आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनके घरों की कुर्की कर दी। इस बीच पीड़ित की पत्नी की इलाज के दौरान मौत से मामला और भी संवेदनशील हो गया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:23 PM, 01-Apr-2026

Bihar: वीडियो बनाया तो बनाया निशाना, बेतिया में नाबालिग की थाने में पिटाई, सच बताने पर गोली मारने की धमकी

Bihar: बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद से जुड़े मामले में पुलिस पर एक नाबालिग को हिरासत में लेकर बेरहमी से पिटाई करने और सच बताने पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगा है।   और पढ़ें

08:03 PM, 01-Apr-2026

Bihar News: फंदे पर झूलती रही मां, नीचे खड़ी रोती रही मासूम बेटी, बिहार से सामने आई दिल दहला देने वाली घटना

Bihar News: सीवान के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में एक दर्दनाक घटना में 20 वर्षीय चंदा देवी ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना का सबसे मार्मिक पहलू तब सामने आया जब उनकी डेढ़ साल की मासूम बच्ची मां के शव के पास खड़ी रोती मिली। पति के बेंगलुरु में रहने के कारण महिला घर में अकेली थी।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:35 PM, 01-Apr-2026

पन्ना में दो साल की मासूम लापता: अपहरण की आशंका, जंगल किनारे खेलते-खेलते गायब हुई; जांच में जुटी पुलिस

पन्ना में 2 साल की मासूम बच्ची का अपहरण परिजनों ने लगाए दो अज्ञात लोगों पर आरोप और पढ़ें

07:09 PM, 01-Apr-2026

Bihar News: नर्सिंग संस्थानों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म क्यों लाया गया? मंत्री मंगल पांडेय ने दी सारी जानकारी

Health News: स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि पहले नर्सिंग संस्थानों की मान्यता की प्रक्रिया कागजी कार्रवाई पर आधारित थी, जिसे अब पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है। इससे न केवल गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी। और पढ़ें

07:08 PM, 01-Apr-2026

Bihar News: शादी से 10 दिन पहले सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, कार्ड बांटने निकला था युवक

Bihar News: रोहतास के शिवसागर थाना क्षेत्र में NH-19 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 22 वर्षीय हिमांशु कुमार गुप्ता की मौत हो गई। शादी के महज 10 दिन पहले हुए इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।  और पढ़ें

06:58 PM, 01-Apr-2026

LPG Crisis: समस्तीपुर में गैस को लेकर लोग हो रहे परेशान, सिलिंडर के लिए एजेंसी के लगा रहे चक्कर पर चक्कर

LPG Crisis: समस्तीपुर में गैस संकट गहराने से उपभोक्ता एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। केवाईसी, ओटीपी और डीएससी प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद गैस नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है, जबकि कालाबाजारी भी तेजी से फैल रही है। और पढ़ें

06:43 PM, 01-Apr-2026

Bihar: एमनेस्टी और एग्जिट पॉलिसी पर बिहार सरकार मेहरबान, उद्यमियों को बड़ी राहत; बढ़ाई आवेदन की तारीख

Bihar: पटना से उद्योग जगत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, जहां बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) ने एमनेस्टी और एग्जिट पॉलिसी 2025 की समय-सीमा बढ़ाकर उद्यमियों को बड़ा मौका दिया है। और पढ़ें

06:12 PM, 01-Apr-2026

Bihar News: तीन बच्चे की मां को प्रेमी संग ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, फिर दी तालिबानी सजा

Bihar News: बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके कथित प्रेमी को ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने दोनों को खंभे से बांधकर सजा देने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की और चेतावनी देकर छोड़ दिया। और पढ़ें

06:01 PM, 01-Apr-2026

Nalanda Stampede Update: नालंदा भगदड़ केस में 4 आरोपी गिरफ्तार अध्यक्ष-सचिव समेत 20 पर FIR | Bihar News

Nalanda Stampede Update: नालंदा भगदड़ केस में 4 आरोपी गिरफ्तार अध्यक्ष-सचिव समेत 20 पर FIR | Bihar News और पढ़ें

05:53 PM, 01-Apr-2026

Bihar News: समस्तीपुर में दो दिनों से लापता डीजे संचालक का मिला शव, गुस्साए लोगों ने सड़क किया जाम

Bihar News: समस्तीपुर में लापता युवक की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया, लोगों ने पुलिस की धीमी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सड़क जाम कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। और पढ़ें

05:40 PM, 01-Apr-2026

Bihar Stampede: मंदिरों में नहीं जाएगी जान, धार्मिक न्यास बोर्ड अध्यक्ष ने बताई तैयारी; भगदड़ को लेकर क्या कहा

Bihar News : बिहार के नालंदा में भगदड़ में हुई मौतों के बाद अब धार्मिक न्यास बोर्ड बड़े बदलाव की तैयारी में है। हर मंदिर में। 'अमर उजाला' से खास बातचीत में न्यास बोर्ड के अध्यक्ष रणवीर नंदन ने भगदड़ की वजह और समाधान को लेकर जवाब दिए। और पढ़ें

05:36 PM, 01-Apr-2026

Bihar: मिड डे मील बना मुसीबत: छोले-चावल खाते ही 15 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

Bihar: भागलपुर मिड डे मील में परोसे गए खराब भोजन के कारण बच्चों की तबीयत बिगड़ने से स्कूल प्रबंधन और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं अस्पताल में जिम्मेदारों की गैरमौजूदगी से अभिभावकों में नाराजगी बढ़ी है।   और पढ़ें

05:29 PM, 01-Apr-2026

2026 Election: बिहार की हॉट सीट पर इसी साल उप चुनाव; नितिन नवीन की छोड़ी कुर्सी पर कौन बैठेगा? खींचतान शुरू

Bihar News : बिहार के नए मुख्यमंत्री को लेकर बिल्कुल नए चेहरे पर दिल्ली में चर्चा तेज है। इस बीच बिहार की हॉट सीट पर उप चुनाव को लेकर भी खींचतान शुरू हो गई है। यह सीट नितिन नवीन के राज्यसभा जाने से खाली हुई है।  और पढ़ें

05:15 PM, 01-Apr-2026

Bihar: भांजे ने दिनदहाड़े मामा को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी; दो बच्चों की लड़ाई में हुई थी कहासुनी

रोहतास जिले के नासरीगंज में बच्चों की मामूली लड़ाई के बाद भांजे ने 60 वर्षीय मामा बैजनाथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में संपत्ति बंटवारे का पुराना विवाद सामने आया है, जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। और पढ़ें

05:09 PM, 01-Apr-2026

Bihar: खनन से मालामाल बिहार; 3592 करोड़ की वसूली, नियम तोड़ने वाली 78 कंपनियां टेंडर से हुईं बाहर

Bihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि तमाम नुकसान और चुनौतियों के बावजूद खान एवं भूतत्व विभाग ने इस साल 3592 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व हासिल किया है। इसके साथ ही बालू घाट सरेंडर करने वाली 78 कंपनियों पर सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें नए टेंडर से बाहर करने का फैसला लिया है।
  और पढ़ें

05:03 PM, 01-Apr-2026

Pratul Shahdeo on Mamata Banerjee: ममता बनर्जी हमेशा रोती रहती हैं, बोले बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव

Pratul Shahdeo on Mamata Banerjee: ममता बनर्जी हमेशा रोती रहती हैं, बोले बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव और पढ़ें

04:45 PM, 01-Apr-2026

Bihar: बिपार्ड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया जायजा, स्किल पार्क की व्यवस्थाओं को सुधारने का दिया निर्देश

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बिपार्ड स्किल पार्क का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुविधाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को गुणवत्ता सुधार और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। और पढ़ें

04:02 PM, 01-Apr-2026

Bihar: कटिहार में नशे में धुत डॉक्टर ने ड्यूटी पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, शर्मनाक हरकत के बाद गिरफ्तार

Bihar: कटिहार के समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह को ड्यूटी के दौरान नशे में अर्धनग्न हालत में जमकर हंगामा किया। जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया और पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।   और पढ़ें

03:37 PM, 01-Apr-2026

Bihar News: 'पावर स्टार पवन सिंह को जल्द मिलेगा उनका हक', भाजपा सांसद ने बताया क्या है पार्टी की रणनीति

Bihar News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को भाजपा का बड़ा नेता बताया और कहा कि पार्टी उनके योगदान को जल्द सम्मान देगी। बता दें  कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पवन ने भाजपा के पक्ष में प्रचार किया था। और पढ़ें

02:23 PM, 01-Apr-2026

Nalanda Stampede Update: मंदिर प्रबंधन की लापरवाही से हुआ हादसा, SHO सस्पेंड | Sheetla Mata Mandir Hadsa

Nalanda Stampede Update: मंदिर प्रबंधन की लापरवाही से हुआ हादसा, SHO सस्पेंड | Sheetla Mata Mandir Hadsa और पढ़ें

01:54 PM, 01-Apr-2026

Bihar News: युद्ध की आग के बीच बोधगया से शांति की पुकार, दलाई लामा के जन्मदिवस पर गूंजा वैश्विक संदेश

बिहार के बोधगया में 14वें दलाई लामा के 90वें जन्मदिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 9 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में वैश्विक तनाव, विशेषकर इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच शांति, अहिंसा और करुणा के महत्व पर जोर दिया गया। और पढ़ें

01:48 PM, 01-Apr-2026

Bihar Temple Stampede: शीतला मंदिर पहुंचे धार्मिक न्यास बोर्ड अध्यक्ष, मानी चूक; सुधार के दिए निर्देश

नालंदा के मघड़ा शीतला माता मंदिर में हुए हादसे के बाद बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन ने मौके का दौरा कर प्रबंधन में चूक स्वीकार की। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए बेहतर प्रबंधन जरूरी है। और पढ़ें

01:24 PM, 01-Apr-2026

Bihar Temple Stampede: मघड़ा मंदिर भगदड़ केस में कार्रवाई तेज, चार आरोपी गिरफ्तार, अध्यक्ष-सचिव समेत 20 पर FIR

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित मघड़ा के श्री शीतला माता मंदिर में भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें आठ महिलाओं समेत नौ की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। और पढ़ें

01:04 PM, 01-Apr-2026

BSEB 10th Scrutiny: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट से हैं असंतुष्ट? आज से करें स्क्रूटनी के लिए आवेदन, जानें शुल्क

BSEB 10th Result Scrutiny 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं रिजल्ट की स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। और पढ़ें

12:58 PM, 01-Apr-2026

Bihar News: प्रेम जाल में फंसाकर युवती को दो लाख में बेचा, 13 महीने कैद रखा; फिर पुलिस ने दिलाई आजादी

पूर्णिया में प्रेम जाल में फंसाकर युवती को 13 महीने तक बंधक बनाकर रखा गया। संयोगवश उसकी आवाज किसी रिश्तेदार ने सुन ली और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग की कैद से युवती को आजाद कराया। और पढ़ें

12:17 PM, 01-Apr-2026

Sanjay Saraogi on Caste Census: जाति जनगणना के रिपोर्ट के आधार पर विकास के नए-नए काम होंगे-संजय सरावगी

Sanjay Saraogi on Caste Census: जाति जनगणना के रिपोर्ट के आधार पर विकास के नए-नए काम होंगे-संजय सरावगी और पढ़ें

12:08 PM, 01-Apr-2026

Gaya: सरकार से पहले जागा बिहार का ये गांव, सरकारी कानून से पहले इस गांव में लागू हुई शराबबंदी | Bihar News

Gaya: सरकार से पहले जागा बिहार का ये गांव, सरकारी कानून से पहले इस गांव में लागू हुई शराबबंदी | Bihar News और पढ़ें

11:47 AM, 01-Apr-2026

Bihar News: नीतीश सरकार में सबसे अमीर और गरीब IAS-IPS कौन हैं? मुख्य सचिव के पास कितनी संपत्ति है?

IAS-IPS Property: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीनों सचिव से अमीर उनके ओएसडी हैं। मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. गोपाल सिंह के पास 5.89 करोड़ की कुल संपत्ति है। आइये जानते हैं किस अधिकारी के पास कितनी संपत्ति है? और पढ़ें

11:46 AM, 01-Apr-2026

Bihar: बोतल टूटी तो बदली तकदीर, गया के दो गांवों ने खुद लिखी विकास की नई इबारत, बने शांति की मिसाल

गया जिले के बालासोत और हरिदासपुर गांवों ने वर्ष 2014 में ही सामूहिक प्रयास से शराबबंदी लागू कर एक अनोखी मिसाल पेश की। ग्रामीणों ने 21 सदस्यीय टीम बनाकर सख्त नियम लागू किए और शराब पीने वालों पर जुर्माना लगाया। और पढ़ें

10:34 AM, 01-Apr-2026

Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके किराए के कमरे से बरामद हुआ। मृतका की पहचान 18 वर्षीय बबली कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी छह महीने पहले हुई थी। और पढ़ें

09:24 AM, 01-Apr-2026

Bihar News: बेनकाब हुआ डीएसपी का करप्शन, दरोगा मित्र के नाम पर मिले 7 प्लॉट और 60 लाख का सोना

किशनगंज के डीएसपी गौतम कुमार के खिलाफ ईओयू की छापेमारी में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि उनका महिला दरोगा शगुफ्ता शमीम के साथ पिछले 10 वर्षों से करीबी संबंध था। और पढ़ें

09:04 AM, 01-Apr-2026

Toll Tax Rate: बिहार में टोल टैक्स महंगा हुआ, फास्टैग नियम भी बदला; आज से किस रोड के लिए कितना शुल्क लगेगा?

Bihar News: अगर आप चारपहिया नेशनल हाईवे पर चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने नये वित्तीय वर्ष के लिए टोल टैक्स की दरें बढ़ाई हैं। इतना ही नहीं फास्टैग एनुअल पास की कीमत में बढ़ोतरी का फैसला किया है। आइये जानते हैं आपके जेब पर कितनी असर पड़ने वाली हैं...
  और पढ़ें

08:37 AM, 01-Apr-2026

Bihar News: नवोदय विद्यालय में सनसनी, सो रहे छात्र को जलाने की कोशिश, बाल-बाल बची जान

दरभंगा के केवटी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में एक आठवीं कक्षा के छात्र को सोते समय जलाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्र की नींद खुलने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान बिस्तर में आग लग गई थी, जिसे अन्य छात्रों की मदद से बुझाया गया। और पढ़ें

08:26 AM, 01-Apr-2026

Bihar: बिहार में नोएडा जैसा हादसा, मौत; अंधेरे में घुमावदार रास्ते का अंदाज नहीं मिला, नहर में बुलेट समेत गिरा

सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक घुमावदार मोड़ पर बाइक से अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर आवागमन कम होने के कारण उसे समय पर मदद नहीं मिल सकी। और पढ़ें

07:32 AM, 01-Apr-2026

Bihar News: इंसानियत शर्मसार! महिला से छेड़खानी का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार और एक फरार

नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ सरेआम छेड़खानी और दुर्व्यवहार की घटना सामने आई है। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। और पढ़ें

07:23 AM, 01-Apr-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 1 अप्रैल के मुख्य और ताजा समाचार

पंजाब पुलिस ने दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अपहृत दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया और अपहरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला लुधियाना के दखा थाना में 29 मार्च को दर्ज किया गया था। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें