फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:56 PM, 28-Mar-2026

Bihar News: दिल्ली की कोर्ट के आदेश पर भभुआ में नकली पानी फैक्टरी पर छापेमारी, 70 लाख का माल जब्त

कैमूर के भभुआ में दिल्ली कोर्ट के आदेश पर नकली बोतल बंद पानी बनाने वाली फैक्टरी पर छापेमारी कर 60-70 लाख रुपये का माल जब्त किया गया और फैक्टरी सील कर दी गई। और पढ़ें

09:36 PM, 28-Mar-2026

Bihar News: सहरसा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या की आशंका में पति-जेठ हिरासत में

सहरसा के चिरैया थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। पुलिस इसे दहेज हत्या मानते हुए पति और जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। और पढ़ें

08:44 PM, 28-Mar-2026

Bihar : बिहार पुलिस का सिपाही UP से बिहार तक करता था कारोबार, 25 करोड़ के स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Bihar : नए पदस्थापन के लिए निकले एक सिपाही की तलाश बिहार पुलिस कर ही रही थी। इसी बीच स्मैक बेचने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। इसके बाद विभाग को अपने सिपाही के बारे में जो जानकारी मिली उसे सुनकर पुलिस महकमा भी दंग रह गया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:34 PM, 28-Mar-2026

Bihar: फर्जी दरोगा बनकर महिला से ठगी, सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों का लगाया चूना; मामला किया गया दर्ज

रोहतास में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर दरोगा बनकर ठगी का मामला सामने आया है, जहां महिला से करीब 6.5 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:55 PM, 28-Mar-2026

Bihar: 'ये महोत्सव भाषा, संस्कृति, परंपराओं और लोक जीवन का जीवंत उत्सव', कार्यक्रम में बोले विधानसभा अध्यक्ष

पटना के बापू टावर में दो दिवसीय मगही महोत्सव 2.0 का शुभारंभ हुआ, जहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इसे भाषा, संस्कृति और विरासत को सहेजने वाला महत्वपूर्ण आयोजन बताया। और पढ़ें

विज्ञापन
07:33 PM, 28-Mar-2026

बिहार में रास्ता के विवाद में खून-खराबा: लाठी-डंडों से हमला, 4 लोग गंभीर रूप से घायल; गांव में तनाव की स्थिति

मुंगेर के धरहरा थाना क्षेत्र में रास्ता विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। और पढ़ें

07:22 PM, 28-Mar-2026

Bihar: डिप्टी सीएम ने दी सख्त चेतावनी, कहा- अधिकारियों को धमकाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई; जाएंगे जेल

Bihar : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि काम पर लौटे अधिकारियों को धमकाने या बाधा पहुंचाने वाले किसी भी संघ, नेता या पदाधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। और पढ़ें

06:09 PM, 28-Mar-2026

Bihar News: पहाड़ी पर एक युवक का पेड़ से लटका मिला शव, अब पेट्रोल छिड़ककर जलाने की आशंका क्यों बढ़ रही?

रोहतास के मांझर कुंड पहाड़ी पर एक अज्ञात युवक का अधजला शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई है। और पढ़ें

06:08 PM, 28-Mar-2026

Rajya Sabha News: नीतीश कुमार, नितिन नवीन कब लेंगे राज्यसभा में शपथ? उच्च सदन में समारोह की तैयारी शुरू

Bihar Politics; बिहार में नई सरकार का गठन कब होगा? सीएम नीतीश कुमार कब इस्तीफा देंगे? इन सब सवालों पर अब तस्वीर साफ होने लगी है। राज्यसभा में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है। आइये जानते हैं पूरा मामला? और पढ़ें

05:32 PM, 28-Mar-2026

Bihar: नगर निकायों के लिए नीतीश सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, पटना में एक अप्रैल से कौन से नियम लागू हो रहे?

बिहार में शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए नई गाइडलाइन लाई है। पटना पर खास तौर पर फोकस किया गया है। नगर निगम वाले आम लोगों से गीला कचरा और सूखा कचरा को अलग-अलग श्रेणी में देने की अपील करते आ रहे हैं। अब इसमें भी बदलाव किया गया है। एक अप्रैल से नए नियम लागू हो जाएंगे। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला? और पढ़ें

04:46 PM, 28-Mar-2026

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, एक अब भी लापता; मेला देखकर लौट रहे थे घर

मधेपुरा में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे पानी में गिर गई, जिसमें तीन दोस्तों की मौत हो गई और एक युवक अब भी लापता है। हादसे से पहले का फेसबुक लाइव वीडियो सामने आने के बाद मामला और चर्चा में है। और पढ़ें

04:29 PM, 28-Mar-2026

Bihar Politics: 'अगर नौंवीं फेल CM बनना चाहते हैं तो इंजीनियर को मौका क्यों नहीं?', अशोक चौधरी ने और क्या कहा?

Nitish Kumar: जदयू कार्यकर्ताओं ने मान लिया है कि अब वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। इसलिए पार्टी दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इसमें निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग हो रही है। इस मामले पर मंत्री अशोक चौधरी से जब सवाल किया गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

04:20 PM, 28-Mar-2026

गैस सिलिंडर का विवाद बना खूनी रंजिश: बाजार में 10 बदमाशों ने साइबर कैफे में घुसकर मचाई तबाही; फायरिंग से खौफ

नालंदा के थरथरी बाजार में दिनदहाड़े बदमाशों ने साइबर कैफे पर हमला कर तोड़फोड़ और हवाई फायरिंग की। गैस सिलेंडर विवाद से जुड़े इस हमले में दुकानदार बाल-बाल बच गया, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। और पढ़ें

03:53 PM, 28-Mar-2026

Bihar News: दो अलग-अलग दुर्घटना में तीन मौतों से हड़कंप, दो की इलाज के दौरान गई जान; एक युवक ट्रेन से कटा

दरभंगा के डीएमसीएच में अलग-अलग हादसों में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। तीनों घटनाओं से परिजनों में कोहराम मचा है, पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। और पढ़ें

02:08 PM, 28-Mar-2026

MP Crime: होटल में महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

भोपाल के मंगलवारा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया। पीड़िता दो बच्चों की मां है और इंस्टाग्राम दोस्त ने उसे होटल में ले जाकर यह अपराध किया। और पढ़ें

01:53 PM, 28-Mar-2026

Bihar News: सोशल मीडिया से शुरू हुआ प्यार, युवक-युवती के मंदिर में शादी का वीडियो वायरल

Bihar News: जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई एक प्रेम कहानी शादी में बदल गई। युवक-युवती ने घर से भागकर मंदिर में विवाह कर लिया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों के बालिग होने के कारण शादी को कानूनी रूप से वैध माना जा रहा है।
  और पढ़ें

01:49 PM, 28-Mar-2026

BSEB Result : मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट आज नहीं, बिहार बोर्ड कब करेगा परिणाम जारी? वजह भी जानिए

Matric Result : आज सोशल मीडिया से लेकर कई समाचार संस्थानों तक में  चर्चा है कि बिहार बोर्ड आज ही मैट्रिक की परीक्षा का परिणाम घोषित करेगा, लेकिन इस बात में थोड़ी सी भी सच्चाई नहीं है। रिजल्ट को लेकर तथ्य से जुड़ी जानकारी आपको अमर उजाला दे रहा है। और पढ़ें

01:29 PM, 28-Mar-2026

Bihar : सीएम ने निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण, नीतीश कुमार ने कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बिहार के सीएम नहीं रहेंगे, लेकिन वह पटना में चल रहे निर्माणाधीन विभिन्न योजनाओं का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। आज भी वह बिहार गौरव पार्क पहुंचे और शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।   और पढ़ें

01:17 PM, 28-Mar-2026

Bihar News: पटना एम्स में पीजी के छात्र ने जान देने की कोशिश की, सुसाइड नोट में क्या लिखा जो हो रहा वायरल?

Patna Aiims: एम्स में पीजी का छात्र ऐसा कदम उठा लेगा, यह किसी ने सोचा नहीं होगा। सुसाइड नोट पढ़कर ऐसा लग रहा है कि डॉक्टर विश्वास पिछले कुछ दिनों से किसी मानसिक तनाव या अवसाद से गुजर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और पढ़ें

12:45 PM, 28-Mar-2026

Bihar News: रोजी-रोटी की तलाश बनी मौत का सफर, गुजरात में पाइपलाइन में दबकर बिहार के युवक की मौत

Bihar News: गुजरात में पाइपलाइन प्रोजेक्ट के दौरान मिट्टी धंसने से गोपालगंज के भोरे निवासी सफी आलम की मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया और परिजनों ने मुआवजे व आर्थिक सहायता की मांग की है। और पढ़ें

12:25 PM, 28-Mar-2026

Bihar News: सीवान में रामनवमी मेले में महापाप, स्कूल ड्राइवर ने छात्रा से किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: सीवान जिले सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार देर रात एक स्कूल के चालक ने उसी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग के साथ दुषकर्म की घटना को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

12:09 PM, 28-Mar-2026

Bihar News: बिहार में कागजों में शराबबंदी, जमीन पर जाम; समस्तीपुर के राजकीय मेले में खुली पोल

Bihar News: समस्तीपुर के बाबा केवल धाम मेले में कथित तौर पर खुलेआम विदेशी शराब रखे जाने का वीडियो वायरल होने से शराबबंदी की हकीकत पर सवाल उठ गए हैं। प्रशासन की मौजूदगी के कुछ घंटों बाद ही सामने आए इस मामले ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। और पढ़ें

11:39 AM, 28-Mar-2026

Bihar Weather: आज भी बिहार के इन जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना का मौसम कैसा रहेगा?

Weather News Updates: बिहारवासियों को गर्मी से राहत मिल चुकी है। शुक्रवार रात को कई जिलों में आंधी और बारिश हुई। शनिवार सुबह भी कई जिलों में धूप नहीं निकली है। मौसम सुहाना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।  और पढ़ें

10:27 AM, 28-Mar-2026

Bihar News: खंभा तोड़ नदी में समाई कार, मधेपुरा हादसे में तीन दोस्तों की मौत; चौथे का नहीं मिला सुराग

Bihar News: मधेपुरा में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इस हादसे के बाद पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद कार से तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है।  और पढ़ें

09:14 AM, 28-Mar-2026

Bihar News: लद्दाख में हिमस्खलन की चपेट में आने से नालंदा का लाल शहीद, अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

Bihar News: लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आए नालंदा के जेसीओ सुमन कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। और पढ़ें

08:49 AM, 28-Mar-2026

Bihar: पूर्णिया में शोभायात्रा को लेकर प्रशासन मुस्तैद; शहर में नो-एंट्री, ट्रैफिक DSP ने जारी किया डायवर्जन

Bihar: रामनवमी शोभायात्रा को लेकर पूर्णिया में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सख्त कर दी गई है। शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, रूट डायवर्जन और कोर जोन घोषित कर प्रशासन ने सुचारू व्यवस्था के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। और पढ़ें

08:41 AM, 28-Mar-2026

Patna News: क्लीनिक में बवाल, पुलिस पर हमला; पंचशील नगर में बदमाशों के पथराव में बाल-बाल बचे पुलिस के जवान

Patna News: पटना के बाढ़ इलाके के पंचशील नगर में निजी क्लीनिक में हुई मारपीट के आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने पथराव कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।  और पढ़ें

08:33 AM, 28-Mar-2026

Bihar: दरभंगा से दिल्ली जाने वालों के लिए अलर्ट! बदले रूट से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, सफर से पहले चेक करें टाइम

Bihar: रेलवे ने बनकट्टा स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते दरभंगा–नई दिल्ली समेत कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी, जबकि कई ट्रेनों को नियंत्रित कर देरी से संचालित किया जाएगा। और पढ़ें

07:54 AM, 28-Mar-2026

Patna News:आंधी का कहर, दीवार गिरने से दो मासूम समेत महिला गंभीर रूप से घायल

Patna: पटना के अथमलगोला के बहादुरपुर गांव में तेज आंधी के दौरान दीवार गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। दो बच्चों की हालत स्थिर है, जबकि बुजुर्ग महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है और परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। और पढ़ें

07:39 AM, 28-Mar-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: मोतिहारी में भारत–नेपाल सीमा पर जब्त केले की नीलामी में अनियमितता और थानेदार व मजिस्ट्रेट के मिलीभगत के आरोप सामने आए हैं, जहां खुली बोली की बजाय एक व्यापारी को जिम्मेनामा पर माल देने और अब तक राशि जमा न होने से प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए हैं। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें