फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:07 PM, 14-Mar-2026

Gas Shortage : गैस की किल्लत ने पलायन करने पर किया मजबूर, अभ्यर्थियों ने बताया दर्द; कहा- घर लौटना अब मजबूरी

Bihar : बिहार सरकार और जिला प्रशासन का दावा है कि राजधानी पटना में गैस की कोई किल्लत नहीं है। वहीं दूसरी तरफ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी परेशान हैं। उनका कहना है कि बहुत लड़के घर चले गए, अब हमलोगों की बारी है। और पढ़ें

10:42 PM, 14-Mar-2026

Bihar: पूर्णिया विश्वविद्यालय में कानूनी संकट! कुलपति को HC में हाजिरी का आदेश, स्थापना दिवस पर उठी नई मुश्किल

पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह को पटना उच्च न्यायालय ने 18 मार्च को व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिरी देने का आदेश दिया है। यह विवाद 2019 के पुराने मामले से जुड़ा है, जिसमें पैनल वकील की कथित लापरवाही और समय पर कानूनी सलाह न देने के कारण स्थिति गंभीर हो गई। और पढ़ें

10:41 PM, 14-Mar-2026

Bihar News: विवादों में लखीसराय बार चुनाव 2026, मतदाता सूची और मतगणना पर उठे गंभीर सवाल

लखीसराय जिले में जिला विधिज्ञ संघ के 2026 के चुनाव परिणाम को लेकर विवाद बढ़ गया है। अधिवक्ता रजनीश कुमार ने मतदाता सूची में फेरबदल, फर्जी मतदाताओं की एंट्री और मतदान-मतगणना प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:07 PM, 14-Mar-2026

Bihar News: बेटा ही बना दानव! जमीन विवाद में की पिता की ईंट-पत्थर से कुचकर हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर बेटे ने अपने 80 वर्षीय पिता को ईंट और पत्थरों से पीटकर घायल कर दिया। पिता को अस्पताल ले जाने के बावजूद उनकी मौत हो गई। आरोपी पुत्र रमेश कुमार घटना के बाद भाग गया था, लेकिन पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से उसे मात्र 6 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें

10:03 PM, 14-Mar-2026

Bihar News: जंगली हाथी इंद्रपुरी डैम में फंसा, रेस्क्यू के बाद भी नहीं बची जान

रोहतास जिले के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में 15 दिन तक उत्पात मचाने वाला जंगली हाथी शनिवार की शाम इंद्रपुरी डैम में फंस गया। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे डैम से बाहर निकाला, लेकिन कुछ घंटे बाद हाथी की मौत हो गई। और पढ़ें

विज्ञापन
09:59 PM, 14-Mar-2026

Bihar News: सऊदी अरब से लाइव जुड़कर मिनटों में निपटा लंबित केस, लोक अदालत में दिखा कमाल

खगड़िया में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें आपसी सुलह और भाईचारे के आधार पर वर्षों से लंबित मामलों को मिनटों में निपटाया गया। लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला जज राजेश कुमार बच्चन ने किया। और पढ़ें

09:45 PM, 14-Mar-2026

Gas Shortage : एलपीजी की कमी का असर मिड डे भोजन पर, लकड़ी के जलावन पर बन रहा बच्चों का खाना

Bihar : सरकार और पटना प्रशासन का दावा है कि एलपीजी की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसके बाद भी मिड डे भोजन अब लकड़ी के जलावन पर बनने लगा है। इसकी वजह एलपीजी की कमी बताई जा रही है। और पढ़ें

09:04 PM, 14-Mar-2026

Bihar News: बिस्कुट लेने गया मासूम ट्रक की चपेट में आया, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को तीन साल के मासूम ऋषि राज को मिनी ट्रक ने रौंद दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। और पढ़ें

08:44 PM, 14-Mar-2026

Bihar: कुएं, नहर और सड़क किनारे मिले चार संदिग्ध शव, इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

रोहतास जिले में शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चार शव बरामद हुए। अकोढी गोला थाना क्षेत्र के बाघा खोह गांव में कुएं से एक शादीशुदा महिला का शव मिला। शिवसागर थाना क्षेत्र में करूप सेनुआर रोड के किनारे नवजात का शव बरामद हुआ। और पढ़ें

08:38 PM, 14-Mar-2026

Bihar News: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, निजी होटल से जब्त किए 7 घरेलू गैस सिलिंडर, होटल संचालकों में मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन ने एक निजी होटल पर छापा मारकर 7 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। यह कार्रवाई घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक और नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए की गई। प्रशासन की कार्रवाई से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप मच गया। और पढ़ें

08:02 PM, 14-Mar-2026

Bihar News: हत्या कर शव के टुकड़े किए, सिर को छिपाया; जानें कैसे पुलिस ने किया मामले का खुलासा

भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र में दियारा क्षेत्र से सिरकटी लाश मिलने के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक की पहचान सनोखर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद नाजिर के रूप में हुई, जो महेंद्र मंडल के होटल में काम करता था। और पढ़ें

07:35 PM, 14-Mar-2026

Bihar: शादी से लौट रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार से बिगड़ा संतुलन; खुशियां पलभर में मातम में बदली

पूर्णिया जिले के रूपौली–बिरौली मुख्य मार्ग पर टीकापट्टी के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। भवानीपुर निवासी शिवम कुमार और गोलू कुमार गुरुवार रात एक शादी समारोह से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। और पढ़ें

07:19 PM, 14-Mar-2026

Bihar News: समृद्धि यात्रा की तैयारी तेज, 20 मार्च को औरंगाबाद आ सकते हैं सीएम नीतीश, डीएम ने किया निरीक्षण

समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 मार्च को औरंगाबाद आने की संभावना है। संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने बारुण प्रखंड के मुंशी बिगहा में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभा स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, संपर्क मार्ग और हेलीकॉप्टर उतरने के स्थान सहित कई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। और पढ़ें

07:09 PM, 14-Mar-2026

Bihar News: गैस खत्म तो जुगाड़ शुरू! स्कूल में ईंट के चूल्हे पर पक रहा बच्चों का मिड-डे मील

जहानाबाद के शहर स्थित मिडिल स्कूल ऊंटा में गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से मध्याह्न भोजन योजना चलाने में परेशानी आ रही है। बच्चों का खाना बंद न हो, इसके लिए स्कूल प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए रसोइयों से ईंट का अस्थायी चूल्हा बनवाया है। और पढ़ें

06:57 PM, 14-Mar-2026

Bihar News: 'पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार', प्रशांत किशोर ने साधा निशाना

जहानाबाद पहुंचे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की नीतीश सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के लिए सरकार जिम्मेदार है और लोगों को सोच-समझकर अपने विधायक और सांसद चुनने चाहिए। और पढ़ें

06:48 PM, 14-Mar-2026

Bihar: समृद्धि यात्रा में CM नीतीश का बड़ा संदेश, तेज होगी विकास की रफ्तार, बेगूसराय में एयरपोर्ट की तैयारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय के बियाडा परिसर में जिले से जुड़ी विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को प्रगति यात्रा से घोषित योजनाओं, सात निश्चय-2 और सात निश्चय-3 कार्यक्रमों को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया गया। और पढ़ें

05:56 PM, 14-Mar-2026

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की सभा में पुलिसकर्मी दौड़ता हुआ दमकल पर क्यों चढ़ा? बैल की दौड़ का वीडियो वायरल

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार की सभा में पुलिसकर्मी दौड़ता हुआ दमकल पर क्यों चढ़ा? बेगूसराय का वीडियो वायरल और पढ़ें

05:33 PM, 14-Mar-2026

Bihar News: पति ने ससुराल वालों को बेरहमी से पीटा, सास ने कहा- दामाद ने दूसरी शादी की, विरोध करने पर ऐसा किया

Patna Crime News: सास-ससुर दामाद को समझाने आए थे। दोनों चाहते थे कि बेटी को कोई परेशानी नहीं हो। लेकिन, दामाद ने सास-ससुर की बात सुनी ही नहीं। बेरहमी से ससुराल वालों को पीटा घायल कर दिया। अब पीड़ित पक्ष ने पुलिस न्याय की गुहार लगाई है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें

04:52 PM, 14-Mar-2026

ये क्या! NDA संग हुआ 'खेला'! Bihar में फिर Tejashwi Yadav आगे? AIMIM के साथ क्या बात हुई?

ये क्या! NDA संग हुआ 'खेला'! Bihar में फिर Tejashwi Yadav आगे? AIMIM के साथ क्या बात हुई? और पढ़ें

04:52 PM, 14-Mar-2026

Bihar: बिहार में अगले तीन दिन परेशान नहीं करेगी गर्मी, चार डिग्री तक गिरेगा पारा; पटना का मौसम कैसा रहेगा?

Bihar Weather News: बिहार में पिछले तीन दिनों से कई जिलों में धूप छांव का खेल जारी है। कुछ जिलों में हल्की बारिश ने राहत दिलाई है। अगले तीन दिनों तक कैसा मौसम रहेगा? आइये जानते हैं? और पढ़ें

04:46 PM, 14-Mar-2026

Bihar:बिलासपुर यूनिवर्सिटी से गया का छात्र लापता, 10 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा स्थित डॉ. सी. वी. रमन यूनिवर्सिटी के छात्रावास से गया जिले का 19 वर्षीय छात्र रोहित कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। रोहित 5 मार्च 2026 से गायब है, जबकि परिवार को इसकी जानकारी 6 मार्च की रात दी गई। और पढ़ें

04:46 PM, 14-Mar-2026

Bihar News: जमीन खरीदना होगा महंगा! 1 अप्रैल से सर्किल रेट दोगुना, रजिस्ट्री के नियम भी बदलेंगे

वैशाली जिले में 1 अप्रैल से जमीन के सर्किल रेट में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भूमि के सरकारी मूल्यों के पुनरीक्षण के साथ कई इलाकों में जमीन की कीमतों में करीब 200 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। हाजीपुर निबंधन कार्यालय के अधीन आने वाले सभी प्रखंडों और नगर क्षेत्रों में जमीन की दरों का पुनर्मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। और पढ़ें

04:11 PM, 14-Mar-2026

राजनीति में हुई एंट्री, अब करेंगे शादी? Nishant Kumar पर बड़ी अपडेट! गांववालों ने क्या डिमांड की?

राजनीति में हुई एंट्री, अब करेंगे शादी? Nishant Kumar पर बड़ी अपडेट! गांववालों ने क्या डिमांड की? और पढ़ें

04:05 PM, 14-Mar-2026

Bihar News: घर से 100 मीटर दूर मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव, इलाके में मची सनसनी; पुलिस ने शुरू की जांच

मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालात में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बड़ी दरियापुर निवासी रंजीत कुमार (करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिवार के मुताबिक शुक्रवार रात वह घर नहीं लौटे और बाद में घर से करीब 100 मीटर दूर संदिग्ध हालत में पड़े मिले। और पढ़ें

03:40 PM, 14-Mar-2026

Bihar News: सड़क हादसे और करंट से दो की मौत, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

दरभंगा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। केवटी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पप्पू कुमार यादव की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक समेत पुल से नीचे नदी में जा गिरे और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी जान चली गई। और पढ़ें

02:48 PM, 14-Mar-2026

Bihar: विदेशी में लाखों की नौकरी छोड़ी, बंजर जमीन पर उगाई स्ट्रॉबेरी; गयाजी के युवक ने लिखी सफलता की नई कहानी

Agriculture: गया के बहेरा गांव के एमबीए युवक अब्दुल कादिर ने सऊदी अरब की लाखों की नौकरी छोड़कर गांव लौट आधुनिक खेती शुरू की। बंजर जमीन पर स्ट्रॉबेरी, केला, अमरूद और नींबू की सफल खेती कर वे किसानों और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। और पढ़ें

02:16 PM, 14-Mar-2026

Bihar Crime: लापता युवक का सिर कटा शव खेत से बरामद, गांव में सनसनी; बोरे में बंद कर गाड़ा गया था

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना पंचायत में मंगलवार से लापता सुधांशु कुमार का शव खेत में गड्ढे से बोरे में बंद मिला। उसका सिर अब तक नहीं मिला है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर एसआईटी से जांच शुरू की है।

और पढ़ें

02:03 PM, 14-Mar-2026

Bihar News: पूर्णिया में ट्यूशन शिक्षक की बेरहमी से हत्या, मक्के के खेत में चाकू से गोदा हुआ शव मिला; सनसनी

पूर्णिया के कसबा में निजी शिक्षक आबिद की अज्ञात अपराधियों ने मक्के के खेत में चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी। गुरुवार से लापता शिक्षक का शव शनिवार को मिला। पुलिस फॉरेंसिक टीम और कॉल डिटेल्स की मदद से मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

01:37 PM, 14-Mar-2026

Bihar: 'क्षमा चाहती हूं DEO साहब, दुपट्टा सरक गया था'- सरकारी शिक्षिका का माफीनामा; क्यों मचा बिहार में बवाल?

Bihar News : बिहार के शिक्षा जगत से कुछ-कुछ वक्त पर अचरज में डालने वाली खबर सामने आ ही जाती है। इस बार दुपट्टे पर रार मची है। वह भी एक शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर लिखे माफीनामे के बाद। जानें पूरा मामला। और पढ़ें

01:34 PM, 14-Mar-2026

LPG Shortage: गैस की किल्लत की खबरों के बीच क्या गोबर का उपला बनेगा सहारा? | Gas Crisis | Katihar | Bihar

LPG Shortage: गैस की किल्लत की खबरों के बीच क्या गोबर का उपला बनेगा सहारा? | Gas Crisis | Katihar | Bihar और पढ़ें

01:07 PM, 14-Mar-2026

Bihar: राज्यसभा की पांचवीं सीट के लिए NDA का दूसरा जमावड़ा आज, सम्राट के भोज में नए विधायकों को मिली थी सीख

Rajya Sabha Election: राज्यसभा की पांचवीं सीट के लिए NDA का दूसरा जमावड़ा आज फिर से होने वाला है। एनडीए के विधायकों को राज्यसभा उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा ने आमंत्रित किया है। इससे पहले सम्राट चौधरी के आवास पर विधायक एकजुट हुए थे। उस बैठक में क्या हुआ था? आज की बैठक में क्या होने वाला है? आइये जानते हैं सबकुछ... और पढ़ें

01:05 PM, 14-Mar-2026

बिहार में जमीन विवाद में हैवानियत: चाची ने दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, बोरे में छिपाया शव; कबूला जुर्म

शिवहर के ताजपुर गांव में दो साल के मासूम सुजीत कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जमीन विवाद में पड़ोस की महिला पर हत्या का आरोप है। पुलिस ने बोरे में बंद शव बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें

12:25 PM, 14-Mar-2026

LPG Crisis: लालू की बेटी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला; रोहिणी बोलीं- LPG संकट नहीं तो किस संकट की उम्मीद में हैं?

Bihar News : लालू यादव के कुनबे में भले ही बिखराव है, लेकिन सत्ता पर हमला करने में दूर बैठीं रोहिणी आचार्य आगे ही रह रही हैं। उन्होंने अब सीधे पीएम मोदी से रसोई गैस संकट पर सवाल पूछा है। पूछा है कि अगर यह संकट नहीं तो किस संकट की उम्मीद लगाए बैठे हैं? और पढ़ें

12:20 PM, 14-Mar-2026

Bihar: चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने आया था, एयरपोर्ट स्कैनिंग में खुली पोल; गांजा लेकर पहुंचा यात्री हुआ गिरफ्तार

दरभंगा एयरपोर्ट पर चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने आए बिरौल निवासी मोहन यादव को सुरक्षा जांच के दौरान बैग में छिपाकर रखे 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है।

और पढ़ें

11:37 AM, 14-Mar-2026

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल के बारे में जानें; मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई गवर्नर अता हसनैन को शपथ

बिहार के 43वें राज्यपाल के रूप में  रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने शपथ ली। सेना से सेवानिवृत सैयद अता हसनैन कुशल रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं। आइये जानते हैं बिहार के नए राज्यपाल के बारे में... और पढ़ें

10:43 AM, 14-Mar-2026

Bihar Crime: रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव; पत्नी बोली- कर्ज मांगने वाला ही बना कातिल

मुजफ्फरपुर में 32 वर्षीय पुतुल उर्फ शशि भूषण कुमार का शव घर से एक किलोमीटर दूर खेत में मिला। वह अवैध शराब कारोबार से जुड़ा था। पत्नी ने दो लाख रुपये के कर्ज को लेकर एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें

09:14 AM, 14-Mar-2026

सहरसा में सनसनी: थार सवार युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग में मौत; साथ बैठे तीन दोस्त फरार

सहरसा में शुक्रवार रात थार गाड़ी में सवार 29 वर्षीय युवक की बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। 5 अज्ञात बदमाशों ने युवक के शरीर में करीब 12 गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। और पढ़ें

08:30 AM, 14-Mar-2026

पटना में गंगा स्नान के दौरान हादसा: चार लड़कियां डूबने लगीं, बचाने गए तीन और फंसे; एक लापता

उमानाथ घाट के सामने गंगा के दूसरे किनारे पर कोई पक्का घाट नहीं बना है। वहां कहीं पानी कम तो कहीं अचानक गहरा हो जाता है, इसके बावजूद लोग स्नान करने के लिए उस पार चले जाते हैं। इसी दौरान हादसा हो गया। 
 

और पढ़ें

08:04 AM, 14-Mar-2026

Bihar: पटना में हाईवा ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, रेलिंग से टकराने के बाद लगी आग; बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

पटना के धनरूआ में तेज रफ्तार से आ रही एक हाईवे ने पुलिस के डायल 112 गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही डायल 112 की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार तीन पुलिस कर्मियों को हल्की चोट लगी। और पढ़ें

07:53 AM, 14-Mar-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

सारण जिले के छपरा–मशरख मार्ग पर रामपुर पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में कुंदन कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। 

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें