फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:49 PM, 28-Feb-2026

Bihar: सड़क हादसा में दो युवकों की मौत पर परिजन ने अस्पताल में काटा हंगामा, डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

बिहार के सहरसा जिले में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा मच गया। परिजन ने डॉक्टर की लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्ट्रेचर और अन्य सामान में तोड़फोड़ की। और पढ़ें

10:36 PM, 28-Feb-2026

Bihar : खजाना खाली... खबर के बाद बैकफुट पर सरकार; वित्त विभाग का पत्र निरस्त, होली के नाम पर भुगतान का रास्ता

Bihar : बजट सत्र के दौरान राजद ने बिहार सरकार के खजाना होने की बात कही थी। इस चर्चा को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब सरकार बैकफूट पर है। वजह भी जानिए। और पढ़ें

10:12 PM, 28-Feb-2026

Bihar News: स्कूल में ऑर्केस्ट्रा और अश्लील डांस, प्रधानाध्यापक निलंबित, डीएम ने दी सख्त चेतावनी

वैशाली जिले के हाजीपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मुर्लियाचक में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम और अश्लील डांस के आरोपों के बाद प्रधानाध्यापक सुनील रंजन वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
10:05 PM, 28-Feb-2026

Bihar News: गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन के शौचालय से सड़ा-गला शव बरामद, रेल पुलिस ने जांच शुरू की

गया-जमालपुर पैसेंजर (53404 डाउन) ट्रेन के बोगी नंबर 152420 के शौचालय से शनिवार शाम अज्ञात पुरुष का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक ने गुलाबी धारीदार शर्ट और काली पैंट पहनी थी। और पढ़ें

09:53 PM, 28-Feb-2026

Bihar: वैशाली पुलिस पर हमला, आरोपी पकड़ने गई टीम पर गांववासियों ने किया जानलेवा हमला, एसआई गंभीर रूप से घायल

वैशाली जिले के बराटी थाना क्षेत्र में दयालपुर गांव में पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़ने के प्रयास के दौरान स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एसआई श्रवण कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए, उनका सरकारी पिस्टल छिनने की कोशिश की गई और वाहन को नुकसान पहुंचाया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:41 PM, 28-Feb-2026

Bihar News: घर का ताला नहीं खुला, सब-इंस्पेक्टर बहू ने किया हमला, सास गंभीर रूप से घायल

बिहार के असरगंज थाना क्षेत्र में घर का ताला खोलने को लेकर सास-बहू का विवाद हिंसक हो गया। बहू नूतन कुमारी ने अपनी 50 वर्षीय सास किरण देवी पर पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। और पढ़ें

08:30 PM, 28-Feb-2026

Bihar: राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान की शुरुआत, सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए किशोरियों को मिलेगा जीवनरक्षक टीका

 बिहार के पूर्णिया में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। और पढ़ें

08:18 PM, 28-Feb-2026

Bihar News: सुपौल नगर परिषद ने 2026-27 का बजट पारित, शहर के विकास और बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई दिशा

सुपौल नगर परिषद ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट ध्वनिमत से पारित किया। मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ने 6.56 करोड़ रुपये के लाभ वाले कुल 153.63 करोड़ रुपये के बजट को प्रस्तुत किया। और पढ़ें

08:04 PM, 28-Feb-2026

'केजरीवाल की रिहाई न्यायिक प्रक्रिया का परिणाम',मांझी बोले- साक्ष्यों की कमी से नहीं माना जा सकता निर्दोष

गया में केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई को कानूनी प्रक्रिया का परिणाम बताया। और पढ़ें

07:27 PM, 28-Feb-2026

Bihar: 8 मासूम बच्चों की मौत की मौत के मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला , ट्रक ड्राइवर को 10 साल की सश्रम जेल

वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र में 21 नवंबर 2022 को हुए भयानक हादसे में 8 मासूम बच्चों की मौत हुई थी। हाजीपुर के विशेष न्यायाधीश सुनील दत्त की अदालत ने ट्रक चालक लालू कुमार को दोषी ठहराते हुए 10 साल की सश्रम जेल और 5 हजार रुपये आर्थिक दंड सुनाया। और पढ़ें

07:08 PM, 28-Feb-2026

PUSU Election : खुद ही लड़-भिड़ रहे सत्तारूढ़ दलों के छात्र संगठन, क्या रहा है नफा-नुकसान का गणित?

Bihar News : लालू यादव, नीतीश कुमार, सुशील कुमार मोदी जैसे दिग्गजों को बिहार की राजनीति में स्थापित करने वाले पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए आज मतदान हो गया। रिजल्ट से पहले जानें कि इसका बिहार की मौजूदा राजनीति पर क्या असर रहता है? और पढ़ें

06:54 PM, 28-Feb-2026

Bihar News: विकास की धुरी बनी महिला! बिहार विधान सभा में सशक्तिकरण योजनाओं पर खास बैठक

बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन स्थित ऑडिटोरियम में समाज कल्याण विभाग, बिहार द्वारा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर महिला सदस्यों के साथ परिचर्चा और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। और पढ़ें

06:39 PM, 28-Feb-2026

Holi 2026 : होली में 4 दिन की छुट्टी! छुट्टियों में घूमने का प्लान है तो जान लें सफारी-रोपवे और जू का यह बदलाव

Bihar News : होली में हुड़दंग खूब होता है। इस बार होली में एक छुट्टी सटाकर लोग रविवार से बुधवार तक 4 दिन का अवकाश देख रहे हैं। लोग इस छुट्टी में घूमने का प्लान भी बना रहे हैं। ऐसी तैयारी है तो जान लें कि कहां पर्यटन स्थल खुले-बंद रहेंगे? और पढ़ें

06:14 PM, 28-Feb-2026

Bihar: रोजगार भी, सम्मान भी! दीदियों के हाथों सिले कपड़े पहनेंगे नन्हें कदम, बिहार में बदलाव की मजबूत दस्तक

पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर से महिलाओं की आत्मनिर्भरता और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक अहम पहल की शुरुआत हो रही है। 1 मार्च को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार जीविका दीदियों द्वारा तैयार सिले-सिलाए कपड़ों का वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। और पढ़ें

05:53 PM, 28-Feb-2026

PUSU Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में 37 प्रतिशत मतदान; अध्यक्ष पद पर टक्कर में दो प्रत्याशी

PUSU Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला आज ही हो जाएगा। महज 37 प्रतिशत मतदान हुआ। रात तक परिणाम तय होगा। फिलहाल दो राष्ट्रीय दलों की छात्र इकाई के बीच टक्कर दिख रही है। और पढ़ें

05:31 PM, 28-Feb-2026

Bihar: डीजे बंद तो रोज़ी पर खतरा! पाबंदी की मांग पर भड़के संचालक, एमएलसी आवास का घेराव कर लगाए जोरदार नारे

मुजफ्फरपुर के दामुचक इलाके में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के आवास का दर्जनों डीजे संचालकों ने घेराव किया और नारेबाजी की। संचालकों का आरोप है कि एमएलसी द्वारा बिहार विधानमंडल में डीजे पर पाबंदी की मांग उठाने के बाद पुलिस उन्हें चेकिंग के नाम पर परेशान कर रही है। और पढ़ें

05:25 PM, 28-Feb-2026

Bihar News: तत्काल में खेल! लाइन में खड़े यात्री रह गए खाली हाथ, स्टेशन मास्टर पर टिकट ब्लैकिंग का आरोप

शेखपुरा रेलवे स्टेशन के तत्काल टिकट काउंटर पर टिकट वितरण में गड़बड़ी को लेकर यात्रियों ने हंगामा किया। स्टेशन प्रबंधक रमेश कुमार सिंहा और बुकिंग क्लर्क सुनील चौधरी पर दलालों से मिलीभगत कर टिकट ब्लैक करने का आरोप लगाया गया। और पढ़ें

05:23 PM, 28-Feb-2026

Bihar: बिहार की 13 लाख किशोरियों को लगाया जाएगा एचपीवी टीका, मंत्री मंगल पांडेय ने बताया क्या है गर्व की बात?

Bihar News: मंत्री मंगल पांडेय ने राज्य स्वास्थ्य समिति, जिला स्वास्थ्य अधिकारियों और सभी स्वास्थ्यकर्मियों से समन्वित प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार तय समय में 13 लाख टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करे, इसके लिए अभियान में तेजी लाने की जरूरत है।  और पढ़ें

05:21 PM, 28-Feb-2026

Bihar: मेहनत की कमाई पर डाका! टिकट के नाम पर ठगी का वीडियो वायरल, महिला की हिम्मत से निलंबित हुआ रेलवे क्लर्क

मुजफ्फरपुर की रहने वाली श्वेता कुमारी ने रेलवे के एक बुकिंग क्लर्क पर टिकट के नाम पर पैसे लेकर ठगी करने का आरोप लगाया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बताया कि आनंद विहार स्टेशन पर 23 फरवरी को उनसे 1000 रुपये लेकर टिकट नहीं दिया गया और 200 रुपये रख लिए गए। और पढ़ें

05:11 PM, 28-Feb-2026

Bihar News: युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव के पास 20 वर्षीय मोहम्मद मासूम का शव संदिग्ध हालात में मिला। वह फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी बिचला टोला का रहने वाला था। और पढ़ें

04:56 PM, 28-Feb-2026

Bihar News: भरोसे का कत्ल! रखवाली करने वाले स्टाफ पर 30 लाख की चोरी का आरोप

पूर्णिया के आकाशवाणी रोड स्थित एक घर में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। 62 वर्षीय मोहन खेतान अपने बेटे के निधन के बाद सहरसा गए थे और घर की जिम्मेदारी अपने दो पुराने स्टाफ मो. जियाबुल और सुनील राय को सौंपी थी। और पढ़ें

04:40 PM, 28-Feb-2026

Bihar: ससुराल गया 27 वर्षीय युवक लापता, पत्नी की धमकी के बाद हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष फरार से बढ़ा रहस्य

बाढ़ थाना क्षेत्र के गुलाबबाग बिंद टोली निवासी 27 वर्षीय चंद्र उदय कुमार शुक्रवार शाम अपने ससुराल पैठानीचक गांव गए थे। शनिवार सुबह परिजनों को उनकी हत्या की सूचना मिली, लेकिन युवक अब तक लापता है। परिजनों ने पत्नी के मामू और ससुर पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। और पढ़ें

03:49 PM, 28-Feb-2026

Patna University Election: छात्रसंघ चुनाव जारी, छात्राओं ने कैंपस के क्या मुद्दे बता दिए?

पटना यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के दौरान छात्राओं ने बताया कि उनके कैंपस में क्या-क्या मुद्दे हैं। और पढ़ें

03:41 PM, 28-Feb-2026

Patna: छात्रसंघ चुनाव के दौरान हो गया बड़ा बवाल, रिंकल यादव को खींच कर ले गई पुलिस, क्यों?

पटना यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के दौरान हंगामा हो गया। निर्दलीय प्रत्याशी रिंकल यादव ने लगाया मारपीट का आरोप। और पढ़ें

03:36 PM, 28-Feb-2026

Bihar News: 5-6 रुपये किलो बिक रहा आलू, लागत भी नहीं निकल रही, किसान बेहाल; सरकारी हस्तक्षेप की मांग तेज

समस्तीपुर जिले के ताजपुर, पूसा, मोरबा और सरायरंजन क्षेत्रों में आलू की कीमत गिरकर 5–6 रुपये प्रति किलो रह गई है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। और पढ़ें

03:30 PM, 28-Feb-2026

Bihar News: टूटी पटरी पर पहुंची इंटरसिटी, लोको पायलट ने दिखाया साहस और बचा लिया बड़ा हादसा

पश्चिम चंपारण के बेतिया नरकटियागंज रेलखंड पर कुमारबाग स्टेशन के पास इंटरसिटी ट्रेन के गुजरते समय रेल पटरी क्षतिग्रस्त मिली। लोको पायलट ने समय रहते पटरी में गड़बड़ी देख ली और तुरंत ट्रेन की गति कम कर दी। और पढ़ें

02:20 PM, 28-Feb-2026

Bihar news: अधिवक्ता का कट्टा लहराते वीडियो वायरल, घर से कई अवैध हथियार बरामद, पति-पत्नी गिरफ्तार

Bihar News: रोहतास जिले के सासाराम स्थित तकिया मोहल्ला में पुलिस ने अधिवक्ता राजकमल प्रसाद के घर से छापेमारी कर अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए। अधिवक्ता पर महिलाओं के साथ मारपीट और हथियार दिखाकर धमकाने का आरोप है।   और पढ़ें

01:08 PM, 28-Feb-2026

BSEB 12th Answer Key: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की उत्तरकुंजी हुई जारी, जानें आपके कितने ऑब्जेक्टिव सवाल हुए सही

BSEB Bihar Board 12th Answer Key 2026 : बिहार बोर्ड ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 की वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो, तो निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। और पढ़ें

12:46 PM, 28-Feb-2026

Bihar News: जमुई में शादी समारोह के दौरान फायरिंग, नेपाल की नर्तकी को लगी गोली; दूल्हा समेत तीन हिरासत में

Bihar News: जमुई के लोहार गांव में शादी के रिसेप्शन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में नेपाल की नर्तकी पूनम कुमारी घायल हो गईं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हा समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। और पढ़ें

12:45 PM, 28-Feb-2026

खजाना खाली: बिहार की नीतीश कुमार सरकार आर्थिक संकट में; राजद का आरोप सही? अब यह फैसला

Bihar News: विपक्ष का आरोप है कि बिहार सरकार का खजाना खाली हो चुका है। सरकार की ओर से एक चिट्ठी जारी हुई। इसमें जो निर्देश दिए गए हैं, वह चौंकाने वाले हैं। इस मामले को लेकर विपक्ष ने भी नीतीश सरकार पर हमला बोला है।  और पढ़ें

12:31 PM, 28-Feb-2026

Bihar : 'यादव' को 'कुमार' किए जाने पर PUSU चुनाव में हंगामा; तेज प्रताप के समर्थन से उतरे प्रत्याशी की पिटाई!

PUSU Election : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को मतदान के दौरान ही रद्द कराने के लिए एक प्रत्याशी की खुली दौड़ चर्चा में है। पुलिस काबू का प्रयास करती रही, लेकिन वह बेकाबू रहा। वजह यह कि टाइटल बदलने से वोट खराब हो रहा! और पढ़ें

12:25 PM, 28-Feb-2026

Bihar Crime News: बांका में अपहरण के बाद मासूम की हत्या, स्कूल के पास मिला शव

Bihar Crime News: बांका जिले में तीन साल की बच्ची के पहले लापता होने और फिर उसका शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शक के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। 
  और पढ़ें

12:08 PM, 28-Feb-2026

Bihar News: स्कूल जा रही मासूम को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Bihar News: मुजफ्फरपुर में सड़क पार करते समय स्कूल जा रही 7 वर्षीय छात्रा आकांक्षा कुमारी की एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया और घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। और पढ़ें

11:57 AM, 28-Feb-2026

Bihar: झूठा वादा कर नाबालिग का किया यौन शोषण, शादी के लिए दहेज में मांगी बाइक, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Bihar: बिहार के बेतिया में एक युवक ने पहले तो शादी का झांसा देकर नाबालिग का शोषण किया। इसके बाद जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी के बदले दहेज में बाइक और नकदी की मांग कर दी।
  और पढ़ें

11:21 AM, 28-Feb-2026

Bihar News: प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीट कर हत्या, फोन पर बुला कर दिया घटना को अंजाम

Bihar News: रोहतास जिले के बराढ़ी गांव में प्रेम प्रसंग में 28 वर्षीय शैलेंद्र कुमार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक को फोन पर बुलाकर लड़की के घर ले जाया गया, जहाँ कई लोगों ने उसकी निर्मम हत्या की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  और पढ़ें

10:14 AM, 28-Feb-2026

Bihar News: तिरहुत स्नातक का चुनाव लड़ेगी जनशक्ति जनता दल, तेज प्रताप यादव ने किया एलान

Bihar News: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एलान किया है कि उनकी पार्टी जनशक्ति जनता दल तिरहुत स्नातक एमएलसी पद के लिए चुनाव लड़ेगी। यह एलान उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव की विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में किया।  और पढ़ें

10:12 AM, 28-Feb-2026

Bihar News: पटना पुलिस को कब्र से क्यों निकालना पड़ा महिला का शव? पति पर जो आरोप लगे वह हैरान करने वाले हैं

Patna Crime News: स्थानीय लोगों का आरोप है कि तौफीक ने तीन शादियां की हैं। आसमां दूसरी पत्नी थी। वहीं महिला के मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से आसमां को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस से अपील है कि वह आरोपी को कड़ से कड़ी सजा दिलवाए।  और पढ़ें

08:06 AM, 28-Feb-2026

Bihar News: दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान होगी शुरू, यात्रियों की परेशानी हुई खत्म

Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट से 6 अप्रैल से अकासा एयर की बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है। यह उत्तर बिहार के हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत है क्योंकि पहले उन्हें कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए पटना या वाया हैदराबाद जाना पड़ता था।  और पढ़ें

07:43 AM, 28-Feb-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 28 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News: मुंगेर में सिगरेट के धुएं को लेकर शुरू हुआ विवाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। ईंट-पत्थरबाजी में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, पांच लोगों को हिरासत में लिया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें